AAJ KA RASHIFAL 19 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।श्रीगणेशाय नमः।।

19 अप्रैल रविवार, परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 10ः50 तक वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि फिर अक्षय तृतीया तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः10 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, आयुष्मान, रवि, त्रिपुष्कर योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः31 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। शुक्र दोपहर 03ः46 के बाद वृषभ राशि में रहेगे। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।    
बिजनेसमैन का आज लिया गया डिसीजन बिजनेस की टर्नओवर को आने वाले दिनों में 20 परसेंट तक बढ़ा सकता है।
अगर आपका काम एक्सपोर्ट का है, तो आज किसी विदेशी कंपनी से कोई बड़ा ऑडर मिल सकती है।
आयुष्मान, रवि, त्रिपुष्कर योग बनने से अन्य दिनों के मुकाबले आज आपकी सर्विस या प्रोडक्ट की डिमांड परसेंट ज्यादा रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन संडे होने के बावजूद आज अपने समय का सदुपयोग करेंगे, कि कल क्या करना है।
आज कोवर्कर के साथ किसी अनौपचारिक बातचीत में कोई ऐसी समस्या सुलझ जाएगी जो पिछले कई दिनों से अटकी हुई थी, आपसी बातचीत से बड़े समाधान निकलेंगे।
प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय सर्वोत्तम है, यह सौदा लाभकारी होगा।
एजुकेशन के उद्देश्य से स्टूडेंट्स के की गई यात्रा सुखद रहेगी, किसी विदेशी संस्थान के प्रतिनिधि से मुलाकात भविष्य के प्रवेश के रास्ते खोल सकती है।
आप अपनी पद की गरिमा बनाए रखते हुए किसी बड़े कार्य को अंजाम देंगे, जिससे आपके विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता का लोहा मानने पर मजबूर हो जाएंगे।
घर के बुजुर्गों को कोई पुरानी बीमारी से कुछ हद तक राहत मिलने के योग हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
अगर बिजनेस में कोई पुराना पैतृत विवाद आपको परेशान कर रहा था, तो घर के व समाज के किसी बड़े बुजुर्ग की उपस्थिति से उसमें राहत मिलेगी।
संडे के दिन आपकी शॉप पर कस्टमर की लाइन लगी रहेगी, विशेषकर शाम के समय होने वाली सेल आपके पूरे हफ्ते के टारगेट को एक दिन में ही पूरा कर सकती है।
बिजनेसमैन अगर आज कोई ट्रैवलिंग करने जा रहे है, तो पश्चिम दिशा की यात्रा उनके लिए भाग्यशाली रहेगी, प्रस्थान करने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें या मंदिर में माथा टेक कर निकलें, हर काम सिद्ध होगा।
आपके साथ काम करने वाले जूनियर आज बहुत एक्टिव रहेंगे जिससे आप वर्क को समय पर कंपलीट कर संडे को मंडे के कार्य की प्लानिंग बनाएंगे।
संडे का दिन मैरिड पर्सन के लिए आपसी प्रेम को गहरा करने वाला है, घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की सूचना मिल सकती है।
समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपसे मार्गदर्शन लेने आएंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले कॉम्पिटिटर आज अपनी सबसे बड़ी कमजोरी पर विजय प्राप्त करेंगे, जिससे आपकी तैयारी अब पूर्णता की ओर बढ़ेगी।
आज आप राजनीति में तकनीक या नए विचारों का समावेश करेंगे, जो युवा मतदाताओं को आपकी ओर आकर्षित करेगा।
बुजुर्गों को आज गहरी और चैन की नींद आएगी जो उनके स्वास्थ्य के लिए शुभ है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.1
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में परेशानिया आएगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से आपकी प्राइसिंग स्ट्रेटेजी आज फेल हो सकती है क्योंकि बाजार में अचानक मांग में गिरावट देखी जाएगी।
बिजनेसमैन आज दक्षिण दिशा की व्यापारिक यात्रा करने से बचें, यह यात्रा केवल थकान और आर्थिक बोझ ही देगी।
रविवार होने के कारण मुख्य कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे जिससे प्रोडक्शन लाइन ठप पड़ सकती है।
आपके साथी कर्मचारी आज आपकी किसी पर्सनल बात का मजाक उड़ा सकते हैं।
फाइलों को मैनेज करने में आज आप इतने उलझेंगे कि खाना खाने तक का समय नहीं मिलेगा।
आज कोई भी नया घर या जमीन देखना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा, दलाल आपको धोखा दे सकते हैं।
आज पढ़ाई के दौरान पुराने कॉन्सेप्ट्स को भूलने की समस्या आएगी, जिससे रिवीजन में काफी समय बर्बाद होगा।
पार्टी आलाकमान से आज आपको फटकार मिल सकती है, जिससे आपका राजनीतिक करियर संकट में पड़ सकता है।
छोटे बच्चों को आज पेट के कीड़ों या इंफेक्शन की समस्या परेशान कर सकती है।
लक्की कलर लाइट ग्रीन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।  
मार्केट से मिलने वाला फीडबैक बिजनेसमैन के लिए आज पॉजिटिव रहेगा और आपको सुधार के नए रास्ते दिखेंगे।
रविवार होने के बावजूद किसी पुराने कर्जदार से पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज पार्टनर के साथ मिलकर आप कोई नई टेक्नोलॉजी बिजनेस में शामिल कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आज न्यू एंप्लॉयड पर्सन को आपको ही सारा कार्य सीखाना होगा और आपके द्वारा सिखाया गया सारा काम वो आसानी से सीख लेंगे।
अगर आज आप नया घर या प्लॉट परचेज करने जा रहे है, तो उत्तर-पूर्व मुखी दिशा आपके लिए सबसे उत्तम रहेगी।
प्लेयर की आज के मैच में गजब की फुर्ती विपक्षी टीम को धुल चटा देगी, विपक्षी सोचते रहेंगे कि यह क्या हो रहा है।
आज आप किसी सामाजिक संगठन में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
बात करें हैल्थ की तो काफी दिनों से लाइफ पार्टनर का चल रहा चिड़चिड़ापन आज पूरी तरह खत्म होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह आपके काम आएगी।
रविवार को भी बिजनेसमैन की कार्यनिष्ठा उनको दूसरे बिजनेसमैन से आगे रखेगी जिससे उनके बिजनेस में ग्रोथ होगी।
पिता या बड़े भाई के साथ मिलकर आज आप व्यापार का विस्तार दूसरे शहर में करने की प्लानिंग बना सकते हैं।
आयुष्मान, रवि, त्रिपुष्कर योग बनने से किसी सहकर्मी के साथ आज पुरानी अनबन खत्म होगी।
आज आप अपनी पसंद की कोई नई स्किल या सॉफ्टवेयर सीखने में समय बिताएंगे, यह भविष्य में आपके काम को और आसान और तेज बना देगा।
अविवाहितों को आज अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है, प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
आज आप किसी गुप्त दान या निःस्वार्थ सेवा के जरिए समाज के निचले तबके के लोगों का दिल जीत लेंगे।
आज स्पोर्ट्स पर्सन का ध्यान अपनी शारीरिक शक्ति बढ़ाने पर रहेगा।
आज आपका नर्वस सिस्टम बहुत रिलैक्स रहेगा, जिससे पुराने माइग्रेन के दर्द में शांति मिलेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 6
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।    
अगर आप एक्सपोर्ट या ऑनलाइन ग्लोबल बिजनेस में हैं, तो आज विदेशी जमीन से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
आपसी तालमेल से आज कोई बड़ा वित्तीय जोखिम लेना फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस के लिए नए सॉफ्टवेयर या एआई टूल्स खरीदने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आपके लिए उत्तम है।
आज सहकर्मियों के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने या लंच का प्रोग्राम बन सकता है।
नए कर्मचारी आपसे राय लेंगे और आप उन्हें बड़े ही शानदार तरीके से गाइड करेंगे।
विवाहित जोड़े आज अपने घर की सजावट में समय बिताएंगे, जिससे सकारात्मकता बढ़ेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए आपकी अनोखी शॉर्टकट ट्रिक्स आज बहुत काम आएंगी और आप दूसरों से आगे निकल जाएंगे।
आज आप जो भी वादा जनता से करेंगे, उसे पूरा करने के लिए आपको पर्याप्त संसाधन प्राप्त होंगे।
संतान के स्वास्थ्य में सुधार आज आपकी चिंता दूर करेगा और घर में सुख बढ़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 9
 
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
स्टॉक डंपिंग या टैक्स बचाने के चक्कर में आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
कस्टमर से पैसा मांगने पर रिश्ते खराब हो सकते हैं और आपका कैश फ्लो जाम होने से डेली वर्किंग कैपिटल की समस्या आएगी।
सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपके ब्रांड के खिलाफ नकारात्मक फीडबैक आपकी सेल को परसेंट तक गिरा सकता है।
आज छुट्टी के दिन भी वर्क-ग्रुप पर बॉस के मैसेज आपकी शांति भंग करेंगे।
आज किसी नए एम्प्लॉई को ट्रेनिंग देना आपके लिए सिरदर्द बन जाएगा, वह छोटी-छोटी गलतियां दोहराएगा, जिससे आपका काम कम होने के बजाय और बढ़ जाएगा।
जो लोग शादीशुदा हैं, उनके ससुराल पक्ष से तनाव बढ़ने के योग हैं, जिससे घर की शांति भंग होगी और मानसिक बोझ बढ़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम दे रहे कॉम्पिटिटर आज ओएमआर शीट भरने या ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कोई छोटी सी तकनीकी गलती आपका पूरा साल बर्बाद कर सकती है।
विरोधियों के साथ आपके किसी पुराने समझौते की खबरें सार्वजनिक होने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ सकता है।
अस्पताल या चेकअप के लिए आज दक्षिण दिशा की यात्रा करना समय और पैसे की बर्बादी कराएगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 2
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।    
अगर आपका बिजनेस जमीन या पुश्तैनी दुकान से जुड़ा है, तो आज उसमें कोई बड़ा सुधार या रिनोवेशन शुरू करना शुभ रहेगा, इससे संपत्ति की वैल्यू और काम दोनों बढ़ेंगे।
आयुष्मान, रवि, त्रिपुष्कर योग बनने से बिजनेस वुमन के लिए आज का दिन घर बैठे बड़े आर्डर पाने का है।
आप आज अपना सारा वर्क-स्टेशन और फाइलों को बहुत खूबसूरती से व्यवस्थित करेंगे, इससे सोमवार को काम शुरू करते समय आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
आज कोई सीनियर या सहकर्मी खुद फोन करके आपकी मदद की पेशकश कर सकता है, टीम वर्क की यह भावना आपके मन से काम का डर निकाल देगी।
पश्चिम दिशा की यात्रा आज दिव्य अनुभव कराएगी, प्रस्थान से पहले तुलसी दल ग्रहण करें, ’ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें और अपने माता-पिता के चरण धोकर आशीर्वाद लें।
स्पोर्ट्स पर्सन की मानसिक शांति आपको मैदान पर दबाव की स्थितियों में भी शांत रहने और सही निर्णय लेने में मदद करेगी।
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आपकी बैठक फलदायी रहेगी, जिससे आने वाले समय में आपकी चुनावी पकड़ और अधिक मजबूत हो जाएगी।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 5
 
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
रविवार होने के कारण आज रिटेल काउंटर पर ग्राहकों की भारी भीड़ रहेगी, जिससे पिछले छह दिनों की औसत कमाई से 50 परसेंट अधिक मुनाफा होगा।
बिजनेसमैन यदि आज सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य नया काम स्टार्ट करते हैं, तो यह लंबे समय तक लाभ देगा, इस समय की गई शुरुआत से न केवल मार्केट में पकड़ बनेगी बल्कि ब्रांड वैल्यू भी तेजी से बढ़ेगी।
विदेशी क्लाइंट्स से मेल या कॉल के जरिए आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो डॉलर में कमाई कराएगी।
परिवार के साथ बिताया गया समय एंप्लॉयड पर्सन को मानसिक रूप से इतना रिचार्ज कर देगा कि सोमवार को आप दुगनी रफ़्तार से काम कर पाएंगे।
अगर कोई काम पेंडिंग भी है, तो वे आपको अतिरिक्त समय देने में संकोच नहीं करेंगे, जिससे आपका मानसिक दबाव कम होगा।
नया घर खरीदने के लिए आज का दिन गोल्डन है, पूर्व-मुखी मकान आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
आर्टिस्ट की कल्पना शक्ति आज चरम पर होगी और आप ऐसी कृति तैयार करेंगे जो आपकी पहचान को अमर बना देगी।
आपकी मिलनसार छवि के कारण अन्य दलों के नेता भी आज आपसे संपर्क साध सकते हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
 
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में नयापन आएगा।
संडे के दिन शॉप पर फुटफॉल बढ़ने के कारण लिक्विड कैश की मात्रा बढ़ेगी, जिससे आप पुराने पेंडिंग पेमेंट्स आसानी से क्लियर कर पाएंगे।
अगर आप पार्टनरशिप में नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपसी भरोसे को और मजबूत करने वाला साबित होगा।
आपके जूनियर आज आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे, वे आपको एक मेंटर के रूप में देखेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी साख और सम्मान दोनों में बढ़ोतरी होगी।
आज आप किसी भी तरह की गुटबाजी या ऑफिस की चर्चाओं से दूर रहेंगे, आपका पूरा ध्यान अपनी मानसिक शांति पर रहेगा, जो आपके करियर के लिए बहुत जरूरी है।
विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज वीजा इंटरव्यू या प्रवेश परीक्षा का परिणाम बहुत शुभ रहेगा।
आज आपको पार्टी की ओर से किसी महत्वपूर्ण अभियान का प्रभारी बनाया जा सकता है।
सूर्योदय के समय की गई सैर आपके परिवार के बुजुर्गों के लिए हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने वाली साबित होगी।
लक्की कलर लाइट ब्लू, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 5
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।  
पार्टनरशिप बिजनेस में रविवार को पार्टनर के साथ लाभ के बंटवारे को लेकर गंभीर बहस हो सकती है।
व्यापार में कच्चे बिल या बिना हिसाब-किताब के कैश का लेन-देन आज आपको इनकम टैक्स की रडार पर ला सकता है।
पुराने स्टॉक को निकालने के चक्कर में आज बड़ा घाटा होने की संभावना है, धैर्य से काम लें।
ऑफिस में वर्कलोड के चलते आज संडे का दिन कब और कैसे बीत गया, आपको पता भी नहीं चलेगा।
पेंडिंग फाइलों का बोझ इतना रहेगा कि आप परिवार को समय देने के बजाय मेल चेक करने में ही व्यस्त रहेंगे।
संपत्ति बेचने का विचार आज त्याग दें, वरना कम कीमत में सौदा होने या कानूनी विवाद में फंसने के योग हैं, घर के लिए दक्षिण-मुखी दरवाजा आज भारी मानसिक तनाव दे सकता है।
कठिन विषयों को समझने में एकाग्रता की कमी रहेगी और विदेशी यूनिवर्सिटी से आने वाला कोई ईमेल आपकी उम्मीदों के विपरीत हो सकता है।
समाज सेवा के नाम पर जुटाया गया चंदा आज आपकी मानसिक शांति भंग करने का मुख्य कारण बनेगा।
जीवनसाथी को आज कमर या गर्दन में तकलीफ रहेगी, जबकि बच्चों को धूल-मिट्टी से एलर्जी हो सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 9
 
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
सोशल मीडिया के जरिए आज आपको ऐसे क्लाइंट्स मिलेंगे जो भविष्य में आपके रेगुलर कस्टमर बन जाएंगे, सेल में भारी उछाल आएगा।
आयुष्मान, रवि, त्रिपुष्कर योग बनने से मार्केटिंग और सेल्स से रविवार को आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ देगी।
आपका सटीक अनुमान आज आपको डेड स्टॉक से बचाएगा और मुनाफे वाले प्रोडक्ट्स की सेल पर फोकस बढ़ाएगा।
नए एम्प्लॉई का परफॉरमेंस, आपके द्वारा ट्रेंड किया गया नया स्टाफ आज बेहतरीन रिजल्ट देगा।
आज आप योग या मेडिटेशन के जरिए ऑफिस के पुराने तनाव को पूरी तरह खत्म कर देंगे। संडे की शाम तक आप खुद को बहुत हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन किसी सेमिनार या वर्कशॉप में जाने के लिए उत्तम है।
आपकी दूरगामी सोच समाज के पिछड़े वर्गों के लिए उम्मीद की किरण बनेगी और लोग आपको एक ईमानदार समाजसेवी के रूप में मान्यता देंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 8

Comments