AAJ KA RASHIFAL 9 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 अप्रैल गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः20 तक वैशाख कृष्ण सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः48 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, परिध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी हैल्प करने से भाग्य चमकेगा।
विदेशी मुद्रा में अस्थिरता के बावजूद बिजनेसमैन को मुनाफा प्राप्त होगा, कस्टम ड्यूटी में राहत मिलने के योग हैं।
हाइपर-लोकल क्विक सर्विस से आपका नेटवर्क सबसे तेज काम करेगा, सप्लायर के साथ आपकी बॉन्डिंग और बेहतर होगी।
अगर आप नया स्टार्टअप करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए अत्यंत शुभ है, इन्वेस्टर के साथ आपकी मीटिंग बहुत सफल रहने वाली है।
एआई और मॉडर्न टूल्स के प्रयोग से आप अपनी ग्रोथ को नई दिशा देंगे, नई स्किल सीखने का दबाव अब आपको अवसर जैसा लगेगा।
ससुराल पक्ष और मायके के बीच संबंधों में सुधार आएगा, घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में चमत्कारी सुधार देखने को मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन की मानसिक दृढ़ता आज अंतिम ओवरों में जीत सुनिश्चित करेगी, कोच की विशेष ट्रेनिंग का लाभ आज आपकी परफॉरमेंस में साफ दिखेगा।
पॉलिटिशियन की सौम्यता और विनम्रता ही आज आपके दुश्मनों को भी दोस्त बना देगी, पार्टी में मतभेद सुलझाने के लिए आपकी मध्यस्थता सफल रहेगी, बड़ी सफलता के योग हैं।
नसों में खिंचाव और माइग्रेन की समस्या आज उभर सकती है, आंखों पर डिजिटल स्क्रीन का अतिरिक्त दबाव न डालें और ठंडी चीजों के सेवन से सख्त परहेज करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी अनबन हो सकती है।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में सर्विस में बड़ी चूक होने से सप्लाई रुक सकती है, टेक्नीकल प्रॉब्लम के कारण आज काम कई घंटों के लिए ठप हो सकता है।
कॉम्पिटिटर आपके कस्टमर को तोड़ने के लिए अग्रेसिव डिस्काउंट का सहारा लेंगे, सप्लायर पेमेंट में देरी से साख गिर सकती है।
गनर्वमेंट टेंडर या ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज फाइल आगे न बढ़ने से घोर निराशा हाथ लग सकती है।
इंटरनेशनल क्लाइंट्स के साथ काम करने वालों को टाइम-जोन के अंतर और कम्युनिकेशन गैप की वजह से कोई बड़ा प्रोजेक्ट खोना पड़ सकता है।
पैतृक आवास की मरम्मत में उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होगा, लव लाइफ में आज लंबी दूरी की ट्रैवलिंग कैंसिल होने से विवाद संभव है।
स्टूडेंट्स ग्रुप स्टडी के चक्कर में आज अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं, थ्योरी विषयों में ओवर-कॉन्फिडेंस की वजह से आसान सवालों के गलत उत्तर लिख सकते हैं।
किसी सामाजिक ट्रस्ट या संस्था में धन के लेन-देन को लेकर आप पर उंगली उठ सकती है, आज किसी भी बड़े सामाजिक वादे को करने से बचें।
किसी पुरानी बीमारी के पुनः उठने से आप चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस विस्तार की प्लानिंग करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में अनुभवी पार्टनर का साथ मिलने से आपके डिसीजन लेने की क्षमता बढ़ेगी, मार्केट में आपकी क्रेडिट रेटिंग सुधरेगी।
कॉम्पिटिटर की प्राइस वार के बीच आप क्वालिटी के दम पर अपनी जगह बनाएंगे, सप्लायर आज आपको विशेष छूट देंगे।
इनवेस्टर की ओर से आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है, टेक्नोलॉजी के फील्ड में आपकी कंपनी का दबदबा बढ़ेगा।
आपकी मेहनत का श्रेय आपको ही मिलेगा, लिखित रिकॉर्ड की वजह से आप किसी भी विवाद में सुरक्षित रहेंगे।
काम के बढ़ते बोझ को आप प्रभावी ढंग से कर पाएंगे, जिससे पर्सनल समय बचेगा।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी के रख-रखाव से आज भविष्य में बड़े लाभ की नींव पड़ेगी।
घर के बुजुर्गों की सलाह आज कवच का काम करेगी, लवर के साथ मिलकर कोई नया स्किल सीख सकते हैं।
आर्टिस्ट की आर्ट में अद्भुत गहराई दिखेगी, किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस या गैलरी से आपको एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट मिलने के प्रबल योग हैं।
जरूरतमंदों को दिए गए रोजगार के अवसर आपको दुआएं दिलाएंगे, दिखावे से दूर आपकी सादगी ही आपकी पहचान बनेगी।
मानसिक थकान और अनिद्रा के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में आज नया रिकॉर्ड बनेगा, फॉरेन मार्केट से नए और बड़े ऑर्डर्स की प्राप्ति होगी।
नए वेंचर में पार्टनर के साथ तालमेल बहुत ही सटीक रहेगा, भविष्य की साख के लिए आज लिया गया निर्णय मास्टर स्ट्रोक होगा।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में प्रॉडक्शन बढ़ेगा, बुजुर्गों की सहमति से आज आप कोई बड़ी रिस्क ले सकते हैं।
हाइब्रिड मॉडल में समन्वय के लिए आपके द्वारा बनाए गए नियम पूरी टीम फॉलो करेगी, ऑफिस पॉलिटिक्स आज खत्म होगी।
सैलरी हाइक की उम्मीद पूरी होगी, परफॉर्मेंस रिव्यू के दौरान आपकी तकनीकी समझ आपको खास बनाएगी।
समाज में आपके परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लाइफ पार्टनर के इमोशन्स को बिना कहे समझ पाएंगे।
स्टूडेंट्स को आज उनके फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपकी अंतर-आत्मा सही उत्तर तक पहुँचाने में मदद करेगी।
आने वाले चुनावों को देखते हुए डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीक के उपयोग से आप युवा मतदाताओं को जोड़ने में सफल रहेंगे, आपकी भविष्यवादी सोच राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनेगी।
आज गले में इन्फेक्शन या टॉन्सिल की समस्या परेशान कर सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
हाइपर-लोकल मार्केट में आपकी पैठ बढ़ेगी, डिजिटल एड्स का कन्वर्जन रेट आज उम्मीद से ज्यादा रहेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर से वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और बिजनेस विजन साझा होगा, प्रॉफिट शेयरिंग का नया एग्रीमेंट आज साइन हो सकता है।
परिध योग बनने से विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में बड़ी सफलता मिलेगी, ऑफिस का माहौल बहुत ही उत्साहजनक और रचनात्मक रहेगा।
आध्यात्मिक जुड़ाव के कारण काम का बोझ आपको भारी नहीं लगेगा, घर में सुख-शांति रहेगी इससे वर्क लाइफ बैलेंस रहेगी।
पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, अविवाहितों के लिए आज किसी रसूखदार परिवार से रिश्ता जुड़ने के योग हैं।
ग्राउंड पर प्लेयर की ऊर्जा और आक्रामकता विरोधियों को पस्त कर देगी, पुराने रिकॉर्ड्स तोड़कर आप अपनी एक नई व्यक्तिगत बेस्ट टाइमिंग सेट करेंगे।
पॉलिटिक्स में किसी बड़े राजनैतिक गुरु का आशीर्वाद आपको बड़ी कुर्सी दिला सकता है।
हृदय और रक्तचाप के रोगियों को आज विशेष सुधार महसूस होगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
यूरोपीय देशों के नए कार्बन टैक्स नियमों से कस्टम क्लीयरेंस में देरी और भारी अतिरिक्त शुल्क का संकट रहेगा, बिना किसी मिडिएटर के किए गए सौदे आज सीधे घाटे का कारण बनेंगे।
प्रॉफिट शेयरिंग पर अस्पष्टता आज कानूनी विवाद खड़ा कर सकती है, नया पार्टनर चुनने में जल्दबाजी न करें, उसकी क्रेडिट हिस्ट्री की जांच अनिवार्य है।
बड़े कॉर्पोरेट की प्राइस वार नीति आपके मुनाफे को खत्म कर सकती है, सप्लायर्स के साथ प्रतिद्वंद्वियों के गुप्त समझौते आपकी सप्लाई चेन बाधित करेंगे।
ओल्ड सॉफ्टवेयर पर निर्भरता आपकी ग्रोथ को रोक रही है, आज मैनेजमेंट नई स्किल सीखने का भारी दबाव बना सकता है।
क्लाइंट द्वारा बार-बार फीडबैक एंड चेंज किए जाने से दिन थकान भरा रहेगा और पेमेंट में देरी होगी।
काम के बढ़ते बोझ के कारण पर्सनल लाइफ के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आज भाइयों के बीच बहस बढ़ सकती है, संयम से काम लें, घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर अचानक खर्च बढ़ेगा।
प्रैक्टिस के दौरान आज मांसपेशियों में खिंचाव या गंभीर चोट लगने की प्रबल संभावना है।
पॉलिटिशियन आज अपने ही खेमे के भीतर भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे के लिए की गई मदद आज आपकी आलोचना का कारण बनेगी, लोग आपकी नीयत पर सवाल उठा सकते हैं। आज निस्वार्थ होकर ही कोई कदम उठाएं।
आज आप कठिन से कठिन शारीरिक कार्य भी आसानी से कर लेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
विदेशी क्लाइंट्स के साथ आपका नया एग्रीमेंट लंबी अवधि का लाभ देगा, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में आज कोई रुकावट नहीं आएगी।
नई लॉन्चिंग के लिए सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे का समय आपके लिए लकी रहेगा, कम निवेश में ज्यादा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं।
कस्टमर आपकी डिलीवरी स्पीड एंड क्वालिटी की जमकर तारीफ करेंगे, कॉम्पिटिटर की चालें आज खुद उन पर उलटी पड़ेंगी।
सैलरी में संतोषजनक बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे, आपकी प्रेजेंटेशन स्किल क्लाइंट को प्रभावित करने में सफल रहेगी।
गनर्वमेंट प्लानिंग में आपकी भूमिका को सराहा जाएगा, अटकी हुई फाइलें आज तेजी से आगे बढ़ेंगी।
वर्कप्लेस पर किया गया सुधार आपकी वर्किंग स्टाइल को बढ़ा देगा, नए टूल्स पर आपकी पकड़ आपको जॉब सिक्योरिटी का भरोसा देगी।
घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहेगा आप किसी वरिष्ठ स्कॉलर के साथ मिलकर रिसर्च पेपर पब्लिश करने का मौका मिलेगा।
अनाथ बच्चों के लिए की गई आपकी सेवा का फल आज आपको मान-सम्मान के रूप में मिलेगा, कोई बड़ा संस्थान आपको सम्मानित कर सकता है।
आज आप शारीरिक रूप से बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट में नई नीतियां आपके लिए टैक्स बेनेफिट्स लेकर आएंगी, करेंसी से आज आप बड़ा घाटा होने से बचा लेंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में पुरानी समस्याओं का टेक्निकल सॉल्यूशन मिलेगा, बुजुर्गों के गुप्त अनुभव आज आपको मार्केट का किंग बना देंगे।
मार्केट रिसर्च के बाद सप्लायर के साथ गुप्त समझौतों से आप अपनी सप्लाई चेन को कॉम्पिटिटर से सिक्योर कर लेंगे।
विरोधियों की चालें नाकाम होंगी और आपकी साख बढ़ेगी, टीम लीडर्स आज जटिल प्रोजेक्ट्स को भी आसानी से सुलझा लेंगे।
पुराने क्लाइंट्स आपकी वजह से वापस लौटेंगे और बड़ा काम देंगे, पेमेंट में पारदर्शिता बनी रहेगी।
वर्क एंड पर्सनल लाइफ के मध्य स्पष्ट रेखा खींचने में सफल रहेंगे, जिससे चिड़चिड़ापन खत्म होगा वर्क-लाइफ बैलेंस होगी।
बच्चों की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी, उनकी संगति आज बहुत प्रेरणादायक रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए बनाए गए आपके शॉर्ट-नोट्स आज बहुत काम आने वाले हैं।
इलेक्शन को देखते हुए आपकी पुरानी किसी टिप्पणी को आज सकारात्मक रूप में पेश किया जाएगा।
आज का गुप्त दान आपके भविष्य के संकटों को टालने का काम करेगा। निस्वार्थ सेवा ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी।
आज आप खुद को मानसिक रूप से बहुत स्पष्ट और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म डेवलपमेंट होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में रेपुटेशन के कारण आज आपको बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा, प्रॉफिट शेयरिंग का नया मॉडल सबको खुश रखेगा।
परिध योग बनने से इन्वेस्टर के मध्य आपके मैनेजमेंट की चर्चा होगी, टेक्नोलॉजी के फील्ड में आपकी सिक्योरिटी टॉप पर रहेगी।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से एन्सेस्ट्रल बिजनेस अब 24/7 चलने के लिए तैयार है, परिचालन संबंधी सारी रुकावटें दूर होंगी।
डेटा और रिकॉर्ड्स के सही रख-रखाव की वजह से एंप्लॉयड पर्सन की प्रशंसा होगी, हाइब्रिड मॉडल में आपका समन्वय दूसरों के लिए मिसाल बनेगा।
मैनेजमेंट द्वारा आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम आपके करियर के लिए गेम-चेंजर साबित होगा, न्यू स्किल्स आपकी ग्रोथ को चार चांद लगाएंगी।
पर्सनल लाइफ एंड करियर के मध्य शानदार तालमेल रहेगा, मानसिक तनाव पूरी तरह गायब रहेगा।
बच्चे आज अपनी पढ़ाई में बहुत अनुशासित रहेंगे और शिक्षकों की तारीफ बटोरेंगे।
घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान या सत्संग का आयोजन हो सकता है।
बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज काफी बेहतर रहेगा।
पॉलिटिशियन कूटनीति के जरिए विरोधियों की चालों को नाकाम कर देंगे, किसी बड़े गठबंधन या रणनीतिक बैठक में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, मीडिया में सकारात्मक कवरेज मिलेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से काम में रुकावट आएगी।
लॉजिस्टिक्स की अड़चनें आज आपकी शिपमेंट को बीच रास्ते में रोक सकती हैं, टैरिफ दरों में अचानक बदलाव से आर्थिक नुकसान की संभावना है।
मार्केटिंग एड्स पर एक्सपेंडिचर तो होगा लेकिन कन्वर्जन नहीं मिलेगा, इन्वेस्टर की ओर से आज रिस्पॉन्स ठंडा रहने वाला है।
मार्केट ट्रेंड्स को समझने में हुई गलती आज बिजनेस के स्टॉक को डेड स्टॉक बना सकती है, सप्लायर्स के साथ आपकी बॉन्डिंग कमजोर पड़ सकती है।
ऑफिस में अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा, जिसका असर आपकी इमेज पर पड़ सकता है, हाइब्रिड वर्किंग में डेटा शेयरिंग को लेकर टीम लीडर्स परेशान रहेंगे।
कार्यप्रणाली में बदलाव न करना आज भारी पड़ेगा, न्यू टेक्नोलॉजी के अभाव में आप अपने जूनियर्स से पिछड़ते हुए महसूस करेंगे।
वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ने से लाइफ पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे नाराजगी बढ़ेगी, अविवाहितों को आज शादी के लिए मनाही सुनने को मिल सकती है।
एकाग्रता की भारी कमी रहेगी, जिससे याद किया हुआ डेटा ऐन वक्त पर भूल सकते हैं, ऑनलाइन एग्जाम में टेक्निकल प्रॉब्लम आपके साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।
पार्टी हाई कमान आज आपसे नाराज हो सकता है।
आज आपकी मदद को लोग स्वार्थ समझ कर ठुकरा सकते हैं, किसी की भलाई करने के चक्कर में खुद किसी विवाद में फंसने के योग हैं।
पैरों की सूजन और थकान से मुक्ति मिलेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
बिजनेसमैन को नए ग्लोबल ट्रेड एग्रीमेंट्स का लाभ मिलेगा, कस्टम क्लीयरेंस बिना किसी देरी के होगा और एक्सपोर्ट मार्जिन में 15 परसेंट की बढ़ोतरी होगी।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में बुजुर्गों के अनुभव और आपके आधुनिक विजन का मेल आज कोई बड़ी डील फाइनल कराएगा, परिचालन बाधाएं पूरी तरह समाप्त होंगी।
मार्केट रिसर्च से यूनिक सेलिंग बड़े कॉर्पोरेट्स को कड़ी टक्कर देगी, सप्लायर्स के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।
लंबित फाइलें आज स्वीकृत होंगी, सरकारी टेंडर आपके पक्ष में आने से विभाग में आपकी साख बढ़ेगी।
आपकी मेहनत को आज पहचान मिलेगी, अपनी उपलब्धियों का रिकॉर्ड साझा करते ही मैनेजमेंट आपको बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
परिध योग बनने से इंटरनेशनल क्लाइंट्स से आपको सराहना और नए लॉन्ग-टर्म प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, पेमेंट समय से पहले आने के योग हैं।
पार्टनर के साथ आज किसी रोमांटिक डिनर या आउटिंग का योग है, रिश्ते में नयापन और ताजगी महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स एआई और आधुनिक तकनीक का उपयोग आपके प्रोजेक्ट को सबसे अलग और आधुनिक बनाएगा, ग्रुप प्रोजेक्ट में आपके इनोवेटिव आइडिया की जमकर तारीफ होगी।
सेहत के मामले में दिन मजबूत रहेगा, साथ ही आपकी मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी।
पॉलिटिशियन की कार्यशैली से प्रभावित होकर हाई कमान आपको किसी महत्वपूर्ण चुनाव या क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
गुप्त दान या निस्वार्थ सेवा आज आपको आत्मिक शांति और समाज में नई प्रतिष्ठा दिलाएगी। आपकी सादगी लोगों को प्रभावित करेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में पारदर्शिता बढ़ेगी जिससे बिजनेस का विस्तार आसान होगा, नए पार्टनर के आने से वर्किंग कैपिटल की समस्या हल होगी।
इन्वेस्टर की ओर से फंड रिलीज होने की खबर मिल सकती है, साथ ही अगर आप न्यू टेक्नोलॉजी का सफल परीक्षण करना चाहते है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके स्टार्टअप को नई पहचान देगा।
लीडरशिप क्वालिटी के कारण टीम लीडर्स आज डेडलाइन को समय से पहले पूरा कर लेंगे, ऑफिस पॉलिटिक्स आज आपके प्रभाव के आगे कमजोर पड़ेगी।
एआई एंड न्यू टेक्नोलॉजी का यूज करके आप हार्ड वर्क को इजिली कर पाएंगे, मैनेजमेंट आपकी दूरदर्शिता की प्रशंसा करेगा।
क्लाइंट्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको बोनस या एक्स्ट्रा इंसेंटिव दे सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में रोमांस की वापसी होगी, अविवाहितों के लिए आज विवाह की बात घर पर करने के लिए दिन उत्तम है।
स्टूडेंट्स को आज इंटर्नशिप का बेहतरीन ऑफर मिलेगा, आपकी अनुशासनबद्ध पढ़ाई आज प्रतियोगी परीक्षाओं के डर को खत्म कर देगी।
पॉलिटिक्स में आपकी लीडरशिप का लोहा पूरी पार्टी मानेगी।
शिक्षा या स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया गया आपका छोटा सा योगदान समाज में बड़ा बदलाव लाएगा, लोग आपको अपना मार्गदर्शक मानेंगे
घुटनों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी में आज राहत महसूस होगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment