AAJ KA RASHIFAL 4 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 अप्रैल शनिवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज सुबह 10ः10 तक वैशाख कृष्ण द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः35 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, हर्षण योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
किसी कॉन्ट्रैक्ट में कुछ प्रॉब्लम चल रही है, तो मीडिएशन या सेटलमेंट की कोशिश करिए, कोर्ट जाने से पहले बातचीत से समझाइए जिससे आप दोनों का टाइम और पैसा बचेंगे।
डेली नीड्स बिजनेस के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद आपकी चिंताएं धन के आगमन से दूर हो जाएगी।
बुध-शुक्र का 3-11 का संबंध होने से पार्टनरशिप बिजनेस में आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, परंतु अपने पार्टनर व कर्मचारियों की हर गतिविधि और क्रियाकलाप को नजरअंदाज ना करें।
वर्कस्पेस पर आप मूर्खों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय और कार्य बर्बाद कर सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का ध्यान कहीं और रहेगा।
प्रेमी से लाइफ आगे बढ़ाने को लेकर वार्तालाप होगी।
हर्षण, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
आज किसी वैवाहिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।
आपको स्वास्थ्य समस्या विकसित होने या घायल होने की संभावना है, आपको परहेजी खाना, खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी, दोपहर बाद कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है, बेहतर होगा कि किसी अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें।
आपकी महत्वाकांक्षाएं ही बिजनेसमैन को नई सफलता की ओर बढ़ाएगी।
ज्यादा वर्क लोड होने से नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी।
आज का दिन जॉब पर्सन के लिए बहुत अच्छा रहेगा, किसी पुरानी अचीवमेंट की वजह से सीनियर्स की नजर में आप आएंगे और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, यह आपके करियर ग्रोथ के लिए बहुत पॉजिटिव है।
बुध-शुक्र का 3-11 का संबंध होने से आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
आप लव के चक्कर में पड़ सकते है जिससे आपका ध्यान करियर की तरफ नहीं रहेगा।
प्रैक्ट्सि के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन टै्रक पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
बिजनेसमैन आज इंटरनेशनल मार्केट पर रिसर्च करें, एक्सपोर्ट ऑपोर्चुनिटीज़, क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स बिज़नेस ग्रोथ में काम आएगी।
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आप एक ऑनलाइन परियोजना पर अपना पैसा और समय लगा सकते हैं।
बिजनेस में अगर आप किसी भी प्रकार के निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे।
आप अपने वर्कस्पेस पर सहकर्मियों और उच्च स्तर अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल होंगे।
घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी।
आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आलस्य का त्याग करते हुए अपने फील्ड में बेहतर करने में जूटे रहेंगे, क्योंकि
मौसम परिवर्तन को लेकर सेहत के मामले में सतर्क रहें।
किसी पार्टी में किसी के साथ आपके नयन मटके हो सकते है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं होने से कस्टम ड्यूटी में बदलाव आपके एक्सपोर्ट बिजनेस को ठप कर सकता है।
वॉर के कारण रॉ मटेरियल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि आपकी पार्टनरशिप की नींव हिला देगी।
आज मार्केट में बिजनेसमैन की क्रेडिट लिमिट घट सकती है, जिससे नया माल उठाना आपके लिए मुश्किल होगा।
कोवर्कर के साथ पुरानी रंजिश आज फिर उभर सकती है, जिससे वर्कप्लेस का माहौल बहुत ज्यादा गर्मा गर्म हो जाएगा।
आज आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट की रेस्पोंसिबिलिटी दी जा सकती है जो आपकी स्किल्स के बाहर हो, जिससे आपको असफलता हाथ लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज सडनली सैलरी कट या इंसेंटिव रुकने की बुरी खबर मिल सकती है।
आर्टिस्ट को आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि उनकी इमेजिनेशन पावर साथ नहीं देगी।
पिता या बड़े भाई के साथ वैचारिक मतभेद इतने बढ़ सकते हैं कि घर छोड़ने तक की बात आ सकती है।
आज पॉलिटिशियन के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है, पार्टी के द्वारा आप पर कोई एक्शन लिया जा सकता है।
ज्यादा वर्क लोड होने से आपको डिप्रेशन महसूस हो सकता है, अकेले रहने से बचें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार करने में आप सफलता हासिल करेंगे, साथ ही कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं को सुलझाने के प्रयास में आप सफल होंगे लेकिन कुछ ऑनलाइन कार्य करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी।
बुध-शुक्र का 3-11 का सम्बध होने से आपके प्रॉडक्ट्स की डिमांग मार्केट में बढ़ने से आप पर डिमांड को पूर्ण करने का प्रेशर रहेगा।
जॉब पर्सन के लिए आज ऑफिस में नई टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर सीखने का मौका मिलेगा, शुरू में कठिन लगेगा लेकिन धीरे-धीरे समझ आ जाएगा और यह स्किल भविष्य में बहुत काम आएगी।
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को आज वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन मिल सकता है, घर से काम करने पर ट्रैवल का समय बचेगा और आप ज्यादा प्रोडक्टिव रहेंगे, इस मौके का पूरा फायदा उठाएं।
किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
आपका अपॉजिट जेंडर की तरफ अटै्रक्शन बढ़ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेंगे।
बिजनेसमैन के लिए सोशल मीडिया पर यूज़र को जनरेट करने और नए कंटेंट प्रमोट करने का दिन है, बेहतर होने से कस्टमर्स आपके रिव्यू, फ़ोटोज़, वीडियोज़ शेयर करेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस को चमकाने के लिए पहले से अधिक सचेत रहेंगे, अपनी गलतियों को सुधारने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
बिजनेसमैन के मार्केटिंग टीम को मजबूत करने से धन लाभ होगा।
वर्कस्पेस पर आप किसी अप्रिय चर्चा में शामिल होने से बचे, आप अपने कार्य पर ध्यान दें फालतू की राजनीति से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर दिन की स्टार्टिंग करेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आपको कोई आपत्तिजनक बातें कह सकता है, आपको उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
हर्षण, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से दाम्पत्य जीवन में आपका साथी आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।
फैमिली के साथ किसी अन्य फालतू मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे।
आपको सिरदर्द या मतली हो सकती है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
व्यापारिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है, अभी कोई भी कारोबारी योजना लंबित हो सकती है।
बिजनेस में कैश फ्लो की प्रॉब्लम से जूझ रहे बिजनेसमैन को आज कोई पेमेंट आने से राहत मिलेगी, लेकिन आगे के लिए बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग करना जरूरी है।
सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगेगा, आपके लंबित कार्य पूरे होंगे, दोपहर बाद नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
बुध-शुक्र का 3-11 का संबंध होने से आपके और आपके भाई-बहनों के बीच रिश्ते बेहतर में लगे रहेंगे, जो आपके कुछ नया सीखाएंगे।
अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन औसत रहेगा।
आपके नए फ्रेंड बनेंगे उनका चयन करना आप पर डिपेंड करेगा।
सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
ग्रह गोचर बदलने से बिजनेसमैन की पुरानी पार्टनरशिप में कुछ कानुनी विवाद खड़े हो सकते है।
जीएसटी फाइलिंग में गड़बड़ी की वजह से आपका बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड होने की चेतावनी मिल सकती है।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए आज कोई भी लोन या उधारी न लें, यह आपके लिए गले की फांस बन जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में आज ऐसा लगेगा की उनकी पोजीशन खतरे में पड़ सकती है, बेकार के विचार मन को विचलित करेगा।
वर्कप्लेस पर आज बॉस के साथ तीखी नोक-झोंक हो सकती है, जिससे आपकी नौकरी पर तलवार लटक सकती है।
जूनियर स्टाफ आपकी पीठ पीछे आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, आपकी लीडरशिप पर सवाल उठेंगे।
लव लाइफ में पार्टनर की बेवफाई या झूठ सामने आने से दिल टूट सकता है; संयम से काम लें।
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उनकी कुर्सी या पद छीनने का संकेत दे रहा है।
खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत ही डी-मोटिवेटिंग रहेगा, अपनी टीम में जगह बचाना मुश्किल होगा।
आंखों में जलन या इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
फैमिली बिजनेस में आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे।
वर्कस्पेस पर स्किल्स को संवारने के कई मौके बनते नजर आएंगे जिन्हे आप भुनाने में सफलता हासिल करेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे।
एंप्लॉयड पसर्न सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
हर्षण, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी, जिससे आपकी टेंशन में कमी आएगी, और आप आगे के बारे में कुछ नई प्लानिंग बना सकते है।
आज फैमिली के साथ कोई सोशल इश्यू पर डिस्कशन करिए एनवायरनमेंट, एजुकेशन, हेल्थकेयर, बच्चों को सोशल अवेयरनेस सिखाइए, उन्हें रेस्पॉन्सिबल सिटिज़न बनाने की शुरुआत घर से होती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एंड आज क्रिएटिव थिंकिंग और इनोवेशन पर काम करिए, कोई प्रॉब्लम लीजिए और 10 अलग-अलग सॉल्यूशंस सोचिए।
सिरदर्द से परेशान रहेंगे।
बुध-शुक्र का 3-11 का संबंध होने से आपको अपनी इच्छाओं के बारे में फैमिली से बात कर लेनी चाहिए, तब आपको पता चलेगा कि क्या सही है और क्या सहीं नहीं है।
बात करें प्रेम जीवन की तो कोई नया चैप्टर ओपन हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेस में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
बिजनेसमैन को कोर्ट संबंधित मामलों से निपटने के लिए लॉयर से मीटिंग हो सकती है, जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद दुर होंगे।
हर्षण, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं।
लव लाइफ में आपको संभलकर रहना होगा।
दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
स्टूडेंट्स एंड अर्टिस्ट को कुछ जटिलताओं से जूझना पड़ेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
बिजनेस में संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपका शेयरिंग बढ़ सकता है।
वर्कप्लेस पर आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
हर्षण, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
आप विरोधियों को अपनी ओर करने में सफल होंगे।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।
बुध-शुक्र का 3-11 का संबंध होने से आपकी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में रुकावट आएगी।
बिजनेसमैन के पुराने टैक्स रिकॉर्ड्स में गड़बड़ी पाए जाने पर गवर्नमेंट के द्वारा भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
पार्टनर के साथ ईगो क्लेश की वजह से आज चलता हुआ काम बंद होने की नौबत आ सकती है।
आपका सीए या अकाउंटेंट, अकाउंट में की गई लापरवाही आज आपकी नींद उड़ा सकती है, आपके विश्वास को तोड़ा जाएगा।
आज टारगेट पूरा न होने की वजह से आपको सीनियर मैनेजमेंट के सामने जवाबदेही देनी होगी।
ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से आपका अच्छा-खासा प्रोजेक्ट किसी और के नाम कर दिया जाएगा।
ऑफिस में आज आपकी छोटी सी टाइपिंग मिस्टेक भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है, सस्पेंशन का डर बना रहेगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज असफलता का सामना करना पड़ सकता है, कंसंट्रेशन में की कमी रहेगी।
रिश्तेदारों के साथ किसी पुराने लेनदेन को लेकर सार्वजनिक स्थान पर कहासुनी हो सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment