AAJ KA RASHIFAL 8 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 अप्रैल बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः02 तक वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, वरियान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 05ः54 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धनवर्षा वाला है, आयात पर वॉर एंड टेरिफ के बावजूद आपकी चतुराई से मुनाफा स्थिर रहेगा।
आज न्यू ब्रांच या शोरूम ओपन करने के लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए सर्वोत्तम है, भाग्य पूरा साथ देगा।
वरियान योग बनने से बिजनेसमैन का एडवरटाइजिंग एंड सोशल मीडिया पर किया गया निवेश आज आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज नेशनल लेवल का अवार्ड मिल सकता है, कोवर्कर के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और टीम वर्क से लक्ष्य हासिल होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा, करियर स्थिर होगा।
कार्यस्थल पर आज आपके क्रिएटिव आइडिया के चलते आपको किसी नए प्रोजेक्ट में खास जगह दी जा सकती है।
अविवाहितों के लिए आज मनपसंद जीवनसाथी का रिश्ता आ सकता है, बात पक्की होगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में लगे कॉम्पिटिटर को कोई गवर्नमेंट से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
त्वचा में चमक आएगी और पुरानी एलर्जी से राहत मिलेगी, पर्याप्त नींद जरूर लें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
आज नेटवर्किंग एंड मैनेजमेंट की कमी के चलते हुए डील में बड़ी बाधा डाल सकती है, स्पष्ट बात करें।
बाजार में आपकी किसी पुरानी व्यावसायिक गलती का खुलासा आज छवि बिगाड़ सकता है, सतर्क रहें।
नई पार्टनरशिप के लिए आज कागजों पर हस्ताक्षर करना भविष्य के लिए बड़ा जोखिम साबित होगा।
ऑफिस के मैसेजिंग ग्रुप में आज किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, आप जो भी भेजे या लिखे वो सोचकर लिखें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज सर्वर डाउन होने से भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।
नई नौकरी के लिए आज कोई भी अपडेट नहीं मिलेगा, जिससे निराशा बढ़ सकती है।
कोवर्कर के साथ टीम वर्क में आज आपकी बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है।
कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ आपकी रातों की नींद खराब कर सकता है, मैनेजमेंट कमजोर रहेगा।
वाणी की कड़वाहट आज जीवनसाथी के साथ बड़ा झगड़ा करवा सकती है, मौन रहना ही बेहतर है।
कोडिंग सीख रहे लोगों को आज एरर परेशान करेंगे और खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ सकता है।
नसों में खिंचाव या त्वचा पर एलर्जी की समस्या हो सकती है, सफाई का ध्यान रखें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से सम्बधों में निखार आएगा।
चैरिटी और बिजनेस को मिक्स करने की आपकी सोच आज समाज में आपकी ब्रांडिंग बहुत मजबूत करेगी।
बिजनेसमैन को न्यू मैन्युफैक्चरिंग यूनिट या एनजीओ स्टार्ट करने के लिए सरकारी मदद मिलने का रास्ता साफ होगा आपके लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का शुभ समय रहेगा।
लंबी दूरी के व्यापारिक सौदे आज आपके पक्ष में होंगे, जिससे बड़ा टर्नओवर होगा, आज भारी उछाल देखने को मिलेगा, लाभ बढ़ेगा।
आपकी ट्रेनिंग और मोटिवेशनल स्पीच से आज ऑफिस का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा।
सरकारी सलाहकार के रूप में आपको किसी बड़ी कमेटी का सदस्य बनाया जा सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की तरफ से कोई कीमती उपहार मिल सकता है।
वरियान योग बनने से पिता और गुरुओं का आशीर्वाद फलीभूत होगा, घर में धार्मिक वातावरण रहेगा।
लिवर के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप आत्मिक रूप से हल्का महसूस करेंगे।
पशु-पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना आज आपके भाग्य में वृद्धि करेगा, प्रकृति के प्रति आपकी करुणा आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में आज बड़ा जैकपॉट लगने की प्रबल संभावना है आप मार्केट में नया विकल्प ढुंढने में सफल होंगे।
गवर्नमेंट सप्लाई एंड टेंडर के कामों में आज आपकी कंपनी का नाम टॉप पर रहेगा, साथ ही मार्केट में कॉम्पिटिटर आपसे समझौता करने के लिए मजबूर होंगे।
कंपनी में आज आपके रिसर्च एंड डेवलपमेंट के कार्यों को लेकर सम्मानित किया जाएगा, और आपकी प्लानिंग एंड स्ट्रेटजी से कंपनी को प्रॉफिट होगा।
ऑफिस में आपकी एकाग्रता और लगन को देखते हुए आप किसी बड़े प्रॉजेक्ट का हिस्सा बन सकते है।
जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें आज किसी पावरफुल पोजीशन का ऑफर मिलेगा।
बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे पूरे खानदान का नाम रोशन होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर को अलर्ट मोड पर रहना होगा, ताकि वो अपना बेस्ट दे सकें।
पुरानी मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से मुक्ति मिलेगी, योग और प्राणायाम करें।
याद रखें, समाज सेवा का रास्ता कठिन जरूर है पर इसका अंत बेहद सुखद होता है, आज का दिन आपको यह एहसास कराएगा कि आपने सही रास्ता चुना है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
इस विकट परिस्थिति के मध्य बिजनेसमैन का कॉस्ट कटिंग प्लान सफल होगा, आपकी कंपनी को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ’बेस्ट वेंडर’ का अवार्ड मिलेगा।
वरियान योग बनने से कॉर्पोरेट टैक्स स्लैब का फायदा उठाते हुए बिजनेसमैन अपनी सेविंग्स को 15 परसेंट तक बढ़ा पाएंगे, पुराने उलझे हुए टैक्स केसेज में आज राहत मिलेगी और कोई बड़ी सेटलमेंट आपके हक में होगी।
बिजनेस में आज नई साझेदारी के योग बन रहे हैं, आपके लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का समय शुभ रहेगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से एंसेस्ट्रल बिजनेस से जुड़ा कोई पुराना मामला आज पूरी तरह आपके पक्ष में सुलझ जाएगा।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का आज अंतिम चयन होने की पूरी संभावना है।
वर्कप्लेस पर आपकी मैनेजमेंट को देखते हुए आपको ऑफिस की किसी बड़ी कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
आर्किटेक्चर के छात्रों की नई डिजाइन को नेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी।
हड्डियों और जोड़ों के पुराने दर्द में बड़ी राहत मिलेगी, कैल्शियम युक्त आहार लें।
जनसमूह को संबोधित करने का अवसर पॉलिटिशियन को मिले तो चूकें नहीं, आज आपकी आवाज में वो जादू होगा जो लोगों को आपके विचार से सहमत कर लेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके विरूद्ध रहेंगे बिजनेसमैन का इंपोर्टेंट डाटा चोरी या कॉपीराइट की समस्या आ सकती है।
बिजनेसमैन के लिए आज नया विज्ञापन कैंपेन स्टार्ट करना धन की बर्बादी साबित हो सकता है, कुछ दिन रुकें क्योंकि अभी हो सकता है प्रोडक्शन कोस्ट बढ़ी हुई रहेगी, जिससे आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते है।
आज बिजनेसमैन का क्लाइंट्स के साथ वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का गलत मतलब निकाला जा सकता है, अलर्ट रहें।
आपकी प्रेजेंटेशन को आज मैनेजमेंट की तरफ से कोई खास सराहना नहीं मिलेगी।
फ्रीलांसर्स को आज विदेशी क्लाइंट्स से पेमेंट मिलने में बड़ी देरी का सामना करना पड़ेगा।
कार्यस्थल पर गॉसिप का हिस्सा न बनें, वरना बॉस की नजरों में आप गिर सकते हैं।
भाई-बहनों के साथ छोटी सी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है, अपनी जुबान पर काबू रखें।
ड्राइविंग सीख रहे लोग आज सावधानी बरतें, स्पोर्ट्स में फाउल होने का डर है।
बदलते मौसम को ध्यान में रखें धूल भरी हवाओं से स्किन एलर्जी या आंखों में जलन हो सकती है, चश्मा जरूर पहनें।
अगर आप कहीं किसी यात्रा पर जा रहे है, तो आप पश्चिम दिशा की यात्रा टालें, उत्तर दिशा आज आपके लिए सुखद रहेगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जरूरत के समय रिश्तेदारों की मदद करें।
ग्रह गोचर को अपने पक्ष में लाने के लिए किए गए गुप्त दान करने से आपके व्यापार की गुप्त बाधाएं दूर करेंगे।
बिजनेस से 100 परसेंट मुनाफा कमाने के लिए आपका विजन आज हकीकत बनेगा, जिससे मैनपावर कॉस्ट कम होगी।
वरियान योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आज भारी उछाल आएगा, प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी होगी।
वर्कप्लेस पर आप एक मैनेजमेंट गुरु के रूप में उभरेंगे, विरोधी भी आपके मैनेजमेंट के कायल हो जाएंगे।
आपकी मधुर और दार्शनिक वाणी ऑफिस में बड़े से बड़े विवाद को शांत कर देगी, वर्कस्पेस पर आपको टीम लीडर की भूमिका सौंपी जा सकती है।
विदेश में बसने की चाहत रखने वालों को आज एम्बेसी से बड़ी राहत मिल सकती है।
अविवाहितों के लिए आज किसी धनी और संस्कारी परिवार का रिश्ता आ सकता है।
खिलाड़ियों की फिटनेस और फुर्ती आज देखने लायक होगी; आप किसी नेशनल टीम के लिए सिलेक्ट हो सकते हैं।
नींद की समस्या खत्म होगी और मानसिक शांति मिलेगी, ध्यान, मेडिटेशन करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बिजनेस में आज कोई बड़ा विदेशी इन्वेस्टमेंट मिल सकता है, साथ ही बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी का यूज करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
आपकी बेहतर नेटवर्किंग से आपको कोई बड़ा व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, आपकी डिजिटल करेंसी रणनीतियां आज आपको जबरदस्त मुनाफा दिला सकती हैं।
मार्केट में आज आपकी नई सर्विस लाइन मार्केट में धमाका कर देगी, शेयर मार्केट और क्रिप्टो में ट्रेडिंग करने वालों को आज अनएक्सपेक्टेड बड़ा लाभ मिल सकता है।
डेटा साइंटिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन प्रमोशन वाला हो सकता है।
ऑफिस में आज आपकी सबसे अलग थिकिंग सडनली ही ऑफिस की किसी बड़ी समस्या को हल कर देगी।
एनजीओ या समाज कल्याण विभाग में काम करने वालों को सरकार से बड़ा फंड मिलेगा।
आपकी कार्यशैली को आज सोशल मीडिया पर बड़ी प्रशंसा मिलेगी।
दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर होगा और प्रेम संबंधों में बौद्धिक गहराई आएगी।
वरियान योग बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
नसों के खिंचाव में सुधार होगा, सुबह की ताजी हवा में टहलना शुरू करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन बेचन व दुखी रहेगा।
मार्केटिंग के डिजिटल तरीकों से आज आपकी बिक्री में 20 परसेंट तक का उछाल आ सकता है।
टेरिफ कुछ कम होने की खबर से आपका बिजनेस बढ़ेगा, कस्टमर की कतार लगी रहेगी।
बिजनेसमैन पुरानी प्रॉपर्टी को सेल कर न्यू बिजनेस में बड़ा इनवेस्ट कर सकते है जिसके लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का समय शुभ रहेगा आपके लिए।
सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को आज बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति मिल सकती है, आपको आज कोई नया हाई-टेक गैजेट या गाड़ी मिल सकती है।
आपकी कार्यक्षमता और शांतिपूर्ण स्वभाव से ऑफिस के सभी विवाद आज सुलझ जाएंगे।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिलेगा।
परिवार में किसी सदस्य की शादी तय होने से उत्सव का माहौल रहेगा, माँ का प्यार मिलेगा।
वरियान योग के बनने से स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी स्कॉलरशिप मिल सकती है।
फेफड़ों और पुरानी खांसी में आज बड़ी राहत मिलेगी, सुबह का टहलना जारी रखें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
वॉर एंड टैरिफ के चलते आपके प्रॉफिट मार्जिन को कम करेगा ऐसा लगेगा कि मंदी सिर्फ आप पर ही आई है।
आज नई स्कीम लॉन्च करना घाटे का सौदा हो सकता है, ग्राहक रिस्पॉन्स नहीं देंगे, आज व्यापारिक यात्रा पर पैसा खर्च होगा लेकिन परिणाम शून्य रहने की संभावना है।
कॉम्पिटिटर आपकी किसी मार्केटिंग रणनीति को कॉपी करके आपसे आगे निकलने की कोशिश करेंगे।
बॉस आज आपकी परफॉरमेंस से नाखुश हो सकते हैं, अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखें।
कार्यस्थल पर आज महिला सहकर्मी से विवाद आपके करियर के लिए घातक साबित हो सकता है।
बेरोजगारों को आज धोखेबाज कंसल्टेंसी से सावधान रहना चाहिए, पैसा बर्बाद हो सकता है।
ऑफिस के माहौल में आज नकारात्मकता महसूस होगी, जिससे काम में मन नहीं लगेगा।
प्रेम संबंधों में आज शक की दीवार खड़ी हो सकती है, पुरानी बातें न उखाड़ें।
स्टूडेंट्स का नई भाषा सीखने में आज मन नहीं लगेगा, प्लेयर को पैर में खिंचाव महसूस होगा।
गले में खराश या थायराइड की समस्या परेशान कर सकती है, सुबह गुनगुना पानी पिएं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन को आज करोड़ों का विदेशी प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे उनकी स्थिति में सुधार आएगा।
सरकार द्वारा किसी प्रॉडक्ट पर छूट का सीधा लाभ आपकी कंपनी को मिलेगा, आपकी नई लॉजिस्टिक नीति पूरी तरह खत्म कर देगी।
पार्टनरशिप के बिजनेस में आज आपके सहयोगी आपकी बुद्धिमानी की खुलकर तारीफ करेंगे।
वर्कप्लेस पर आज आपकी उपस्थिति ही टीम के लिए प्रेरणा का काम करेगी, आपको आज कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है।
आपकी वर्किंग स्टाइल को देखते हुए मैनेजमेंट के द्वारा आपको किसी सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को आज पुराना अटका टीए मिल सकता है साथ ही आपको किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा।
वरियान योग बनने से दांपत्य जीवन में उपहारों का आदान-प्रदान होगा, ससुराल पक्ष से बड़ी मदद मिलेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का आज मॉक टेस्ट में स्कोर जबरदस्त रहेगा।
पाचन तंत्र में सुधार होगा और आँखों की रोशनी बढ़ेगी, सुबह घास पर नंगे पैर चलें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव होगा।
वरियान योग बनने से एंसेस्ट्रल बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा व्यापारिक विवाद आज आपके पक्ष में सुलझ जाएगा, साथ ही आपकी लीडरशिप क्वालिटी टीम में नया जोश भरेगी, जिससे पेंडिंग काम समय से पूरे होंगे।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से बिजनेसमैन के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं रहेगा।
नई प्रॉपर्टी में निवेश करने जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे समय के मध्य करना आपके लिए सर्वोत्तम है, कागजात आपके पक्ष में रहेंगे।
मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने वालों को आज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में जगह मिल सकती है।
आपकी पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस से आज आप कोई बड़ी अंतरराष्ट्रीय डील फाइनल कर लेंगे।
आप बड़ों का सम्मान करें, पूर्व दिशा की यात्रा सफलता प्रदान करेगी।
पिता के सहयोग से आपकी कोई बड़ी आर्थिक समस्या हल होगी, रिश्तों में जोश रहेगा।
आर्टिस्ट एंड प्लेयर को आज नेशनल लेवल का मंच मिल सकता है।
आज आप शारीरिक रूप से बहुत शक्तिशाली महसूस करेंगे, मांसपेशियों में मजबूती आएगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment