AAJ KA RASHIFAL 14 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 अप्रैल मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन वैशाख कृष्ण द्वादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः06 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
डिमांड और सप्लाई का सही तालमेल बिठाने से बिजनेसमैन सीजनल सेल का भरपूर लाभ उठाने में सफल रहेंगे।
पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की प्लानिंग बनाना आज भविष्य के लिए शुभ रहेगा।
शुक्ल योग बनने से मार्केट में बिजनेसमैन की सूझबूझ की सराहना होगी और नए वेंडर्स आपके साथ जुड़ने की इच्छा जताएंगे।
करियर स्विच करने की सोच रहे लोगों के लिए आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में प्रॉब्लम सॉल्विंग मास्टर के रूप में पहचान मिलेगी जिससे सीनियर व जुनियर का आप पर भरोसा बढ़ेगा।
अनमैरिड पर्सन के लिए आज किसी पुराने पारिवारिक मित्र के जरिए विवाह का एक बहुत ही योग्य प्रस्ताव आ सकता है।
स्टूडेंट्स की स्मरण शक्ति अद्भुत रहेगी, जटिल से जटिल फॉर्मूले भी आपको आसानी से याद हो जाएंगे।
पॉलिटिशियन आज पर्दे के पीछे रहकर ऐसी बिसात बिछाएंगे कि प्रतिद्वंद्वी चारों खाने चित हो जाएंगे।
संतान की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी और वे खेलकूद या कला में भी नाम रोशन करेंगे।
आज आप किसी बड़े अस्पताल या स्कूल की आधारशिला रख सकते हैं, जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
बिजनेसमैन को उनके इनोवेशन को लेकर गवर्नमेंट से अवार्ड या सरकारी ग्रांट मिल सकता है, जिससे आपकी व बिजनेस की ब्रांड बढ़ेगी।
अगर आप बिजनेस में नया निवेश करने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करें निवेश आपके लिए बहुत शुभ है, धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
नए पार्टनर के साथ को-ब्रांडिंग के अवसर खुलेंगे, जिससे दोनों पक्षों को लाभ होगा।
मीटिंग में एंप्लॉयड पर्सन का प्रभावशाली वक्तव्य आपको स्टार परफॉर्मर के रूप में स्थापित करेगा।
अन एंप्लॉयड पर्सन को जॉब के लिए ऑफर आ सकता है जिसमें उन्हें सफलता मिल सकती है।
फैमिली के साथ पिकनिक या डिनर का प्लान बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी, संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए आपके सुझावों को केंद्र या राज्य सरकार लागू कर सकती है।
स्कॉलरशिप या हायर एजुकेशन के लिए दिए गए आवेदन में आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।
एन. आर. आई के साथ पॉलिटिशियन की बैठक फलदायी रहेगी और वे आपके क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार होंगे।
कंधों और बाजुओं में जकड़न महसूस हो सकती है, भारी वजन उठाने से परहेज करें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
पुराने स्टॉक को नए पैकेजिंग के साथ रीलॉन्च करने से बिजनेसमैन की सेल में सडनली तेजी लाएगा।
अपनी यूनिक सेलिंग प्रोपोज़िशन को री-डिफाइन करने से आप मार्केट पर कब्जा कर पाएंगे।
बिजनेसमैन ऑफिस मैनेजमेंट में पूर्णता कम्प्यूटराइज्ड का प्रयोग करेंगे जो काम को आसान और सुरक्षित बना देगा।
ग्रहों का योग बनने से प्रमोशन के साथ-साथ किसी महत्वपूर्ण स्थान पर ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।
जॉब में एंप्लॉयड पर्सन की लीडरशिप में कंपनी को नई पहचान मिलेगी, आपको बॉस और सीनियर से फुल सपोर्ट मिलेगा।
स्पोर्ट्स का मैदान पर फुटवर्क लाजवाब रहेगा, जिससे आप विरोधी टीम को चारों खाने चित कर देंगे।
परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या पिकनिक की योजना बनेगी, जिससे आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश या अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जहाँ आपके विजन की प्रशंसा होगी।
योग और प्राणायाम का पूरा लाभ शरीर को मिलेगा, मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अन लक्की नं.7
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है इसलिए बिजनेसमैन आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना बड़ा नुकसान होने के योग हैं।
मार्केट मेंं कॉम्पिटिटर्स द्वारा शुरू की गई प्राइस-वार आपके प्रॉफिट मार्जिन को पूरी तरह खत्म कर सकती है।
विकट स्थिति में बिजनेसमैन के सप्लाई चेन में सडनली आए व्यवधान के कारण पुराने ऑर्डर्स की संख्या बढ़ेगी।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में कोवर्कर के साथ अनबन आपकी प्रोफेशनल इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है।
ऑफिस मीटिंग में एंप्लॉयड पर्सन की प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट को साइड में किया जा सकता है, जिससे काम को लेकर आपका मोरल डाउन हो सकता है।
प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिससे दूरी बढ़ने का डर है, संतान की सेहत या उनके व्यवहार को लेकर आज मन अशांत रहेगा।
प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज आपके प्रतिद्वंदी आप पर भारी पड़ सकते हैं।
पॉलिटिशियन का अकाउंट हैक होने या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर होने की आशंका है, डिजिटल सुरक्षा बढ़ाएं।
आज बिना रिसर्च के किसी सामाजिक मुद्दे पर स्टैंड लेना आपकी मूर्खता साबित होगी।
बच्चों का स्वास्थ्य आज नाजुक रह सकता है, खासकर मौसमी बीमारियों से उन्हें बचाकर रखें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अन लक्की नं.9
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है।
पार्टनर की बुद्धिमानी से आज कोई बड़ा व्यापारिक जोखिम टल जाएगा और फर्म की वित्तीय सेहत सुधरेगी।
शुक्ल योग के बनने से बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो लंबे समय तक लाभ देगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस की बैलेंस शीट को क्लीन करने और पुराने ऋणों को चुकाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
एंप्लॉयड पर्सन की पिछली परफॉरमेंस को देखते हुए सडनली इंसेंटिव या बोनस की घोषणा हो सकती है।
प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर आपकी प्रोफाइल को आज काफी विजिट्स और अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे और आपसी समझ बढ़ेगी, घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एगजम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को आज बड़ी सफलता मिल सकती है, खेल के मैदान में आपकी ऊर्जा और रणनीति विरोधियों को मात देगी।
संगठन के चुनावों में पॉलिटिशियन के समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी।
सेहत के मामले में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
को-वर्किंग स्पेस या संसाधनों के साझा उपयोग से बिजनेसमैन की ऑपरेशनल कॉस्ट कम होगी।
नए वेंचर के लिए इन्वेस्टर्स स्वयं आपसे संपर्क करेंगे, दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य की मीटिंग आपके भविष्य की दिशा बदल देगी।
आज नई लॉजिस्टिक पार्टनरशिप से शिपिंग समय और लागत दोनों में कमी आएगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से गुप्त शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और आपकी छवि और निखर कर सामने आएगी।
कंपनी की एनुअल मीट या मंथली रिव्यू में आपको एम्प्लॉई ऑफ द मंथ का सम्मान मिल सकता है।
मानवाधिकारों या न्याय से जुड़े किसी सामाजिक मुद्दे पर आपकी आवाज़ आज दूर तक सुनी जाएगी।
प्रेम संबंधों में आज एक नया मोड़ आ सकता है, पार्टनर आपकी बातों को गहराई से समझेगा।
आर्टिस्ट को आज कोई बड़ा प्लेटफॉर्म या स्पॉन्सर मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होगी।
गठबंधन की राजनीति में आज आपकी मध्यस्थता से एक नया और मज़बूत समीकरण तैयार होगा।
घर में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आपके चेहरे की रंगत बदल देगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं.8
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
मेंटर की विशेष गाइडेंस से आज आपके पोर्टफोलियो में एक शानदार प्रोजेक्ट जुड़ जाएगा।
इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ आपकी चर्चा आपको भविष्य के करियर ग्राफ के लिए नए आइडिया देगी।
शुक्ल योग के बनने से ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और साथ ही विरोधियों की मुख पर चिंता भी दिखेगी।
चुनौतीपूर्ण डेडलाइन को आप अपनी एकाग्रता से सफलतापूर्वक पूरा कर प्रॉजेक्ट डिलीवरी समय पर करने में सफल होंगे।
सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए आपके द्वारा सुझाए गए डिजिटल रिफॉर्म्स को सरकार हरी झंडी दे सकती है।
मैरिड लाइफ में सुख-शांति बनी रहेगी और आप लाइफ पार्टनर के साथ फ्यूचर के निवेश की प्लानिंग बनाएंगे।
लर्नर्स आज आप किसी एडवांस एआई टूल या सॉफ्टवेयर में महारत हासिल करेंगे, जो आपके करियर को नई दिशा देगा।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर सांस्कृतिक दूत के रूप में आपकी भूमिका सराही जाएगी।
रीढ़ की हड्डी के दर्द में आज फिजियोथेरेपी से चमत्कारिक लाभ मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं.2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
आज महत्वपूर्ण फसलों या डेटा के गुम होने की संभावना है, इसलिए बिजनेसमैन बैकअप जरूर रखें।
पार्टनरशिप बिजनेस में पुराने पार्टनर के साथ विश्वास की कमी बढ़ सकता है, पारदर्शिता की कमी बिजनेस की गुडविल पर आंच ला सकती है।
बिजनेस में ओल्ड एंड न्यू सिस्टम के बीच तालमेल न बैठने से डाटा मिसमैच की समस्या आएगी।
ईमेल ड्राफ्ट करते समय शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें, अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी आधिकारिक दस्तावेज पर बिना बारीकी से पढ़े डिजिटल सिग्नेचर करना भारी पड़ सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से विवाहित जोड़ों में संवाद की कमी से अलगाव की स्थिति बन सकती है, अविवाहितों के लिए आज शादी की बात कहीं चलते-चलते अचानक रुक सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग आज आपके स्कोर को बड़ा नुकसान पहुँचा सकती है, तुक्के न मारें।
विपक्षी दल आज आपकी निजी जिंदगी से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव होगा।
गले में संक्रमण और थायराइड संबंधी समस्याएं आज उभर सकती हैं, ठंडे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आप अपनी पुरानी इमेज का लाभ उठाते हुए किसी बड़े टेंडर को हासिल करने में सफल रहेंगे।
मार्केट ट्रेंड्स को समय से पहले भांप लेने की आपकी क्षमता आज आपको प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे ले जाएगी।
शुक्ल योग बनने से पार्टनरशिप में किए जा रहे कामों में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा, इनकम के नए स्रोत खुलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेटवर्किंग लिंक्डइन या अन्य प्रोफेशनल नेटवर्क्स पर आपकी प्रोफाइल को आज कोई बड़ा रिक्रूटर शॉर्टलिस्ट कर सकता है।
प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को आज जनता और सरकार दोनों से प्रशंसा मिलेगी।
भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है जो सुखद रहेगी।
स्पोर्ट्स में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और मेडल जीतने के मौके मिलेंगे।
ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में आपके नवाचार से आम जनता का काम आसान होगा।
हृदय स्वास्थ्य और स्टैमिना में सुधार होगा, योग और ध्यान के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायी है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं.6
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें।
आर एंड डी बिजनेसमैन को नया पेटेंट हासिल हो सकता है, आपकी मेहनत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इवेंट में आपके प्रोडक्ट को ग्लोबल रिकग्निशन मिलेगी, जिससे बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर्स हाथ लगेंगे।
आज नई जॉइंट वेंचर डील साइन करने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करने से सितारों की स्थिति आपके पक्ष में होगी।
ऑफिस में आज सीनियर आपके डिसीजन पर पूरा भरोसा जताएंगे और आपको पूरी आजादी देंगे।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन के न्यू टेक्नोलॉजी को अपनाने से कार्यक्षमता में क्रांतिकारी सुधार आएगा।
अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज अपनी भावनाओं का इजहार करना आपके हक में रहेगा।
संतान की करियर संबंधी चिंताएं आज दूर होंगी और उन्हें किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश या नौकरी मिल सकती है, उनकी मेहनत का फल उन्हें आज किसी बड़ी उपलब्धि के रूप में मिलेगा।
आर्टिस्ट्स के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का है।
सोशल मीडिया पर आपकी सौम्य छवि और तार्किक पोस्ट्स की वजह से न्यूट्रल वोटर्स का झुकाव आपकी ओर बढ़ेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
इन्वेस्टर्स आपकी बिजनेस स्ट्रेटजी से प्रभावित होकर तुरंत फंडिंग का आश्वासन दे सकते हैं, जिससे स्केलिंग की बाधा दूर होगी।
सप्लायर नेटवर्क में विविधता लाने से बिजनेस की सप्लाई चेन की रिस्क कम होगी।
आज एक्सपोर्ट के लिए आवश्यक सर्टिफिकेशन आसानी से मिल जाएंगे, जिससे रास्ते खुलेंगे।
शुक्ल योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन की निष्ठा और समर्पण को मैनेजमेंट सार्वजनिक रूप से सराहेगा।
ऑफिस में आज आपकी फाइल्स को री-ओपन किया जाएगा, जिसमें प्रमोशन की मजबूत सिफारिश की जा सकती है।
पार्टनर की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जो रिश्ते में नई ताजगी भरेगा।
बच्चों की किसी विशेष प्रतिभा को आज पहचान मिलेगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
प्लेयर का किसी भी टीम गेम में आज कोआर्डिनेशन और स्टैमिना विरोधियों को थका देगा।
बदलते मौसम का ध्यान रखें जल का पर्याप्त सेवन आपके चेहरे की चमक और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से सावधानी बरते।
प्रॉफिट शेयरिंग के क्लॉज में अस्पष्टता आज कानूनी विवाद का रूप ले सकती है, जिससे आपकी फर्म की मार्केट साख गिरेगी।
बाजार में आपके प्रोडक्ट की डिमांड अचानक गिरने से डेड स्टॉक की समस्या खड़ी होगी, साथ ही आज जल्दबाजी में लिया गया कोई भी व्यावसायिक निर्णय भविष्य में घाटा दे सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से सप्लायर्स के साथ आपके प्रतिद्वंद्वियों के गुप्त समझौते आपकी कॉस्ट को बढ़ा सकते हैं जिससे आपको कुछ लोस का सामना करना पड़ेगा।
तकनीकी खराबी या इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या आज आपके महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन के बीच में बाधा डाल सकती है।
करियर में ठहराव महसूस होगा और आपको लगेगा कि आपकी मेहनत का उचित फल नहीं मिल रहा है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों के बीच आज कम्युनिकेशन गैप के कारण गलतफहमियां चरम पर होंगी।
डाइट में लापरवाही और बाहर का खाना आज आपकी स्टैमिना को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
ट्रोलिंग की वजह से सोशलिस्ट को अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ सकता है।
अनिद्रा और मानसिक बेचैनी आज आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है, योगाभ्यास ज़रूर करें।
लक्की कलर स्काई ब्लू,नं-3

Comments
Post a Comment