AAJ KA RASHIFAL 11 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 अप्रैल शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन वैशाख कृष्ण नवमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः40 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। बुध अलसुबह 01ः16 के बाद मीन राशि में रहेगे। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
बिजनेसमैन को उम्मीद से अधिक लाभ होगा, विदेशी निवेश से आपके व्यापार की वैल्यू बढ़ेगी।
टेंडर या लाइसेंस संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। फाइलें आज बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेंगी।
बिजनेसमैन अगर अपनी सर्विस का विस्तार करने जा रहे हे, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का समय आपके लिए सर्वोत्तम है, बदलाव आपके बिजनेस को मजबूती प्रदान करेगा।
ऑफिस में आपकी विशेषज्ञता आपको प्रमोशन दिलाएगी, आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, जनता के बीच आपकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ेगा।
लव लाइफ में आज कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है, वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
एथलीट्स को आज अपनी डाइट का सही परिणाम मिलेगा, नेशनल लेवल के सलेक्शन में आपकी दावेदारी सबसे मजबूत रहने वाली है।
पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी, योगाभ्यास और ध्यान से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेस में नई तकनीक का समावेश आपके एक्सपेंडिचर में कमी और प्रॉफिट को डबल करेगा।
सिद्ध, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होगी, सरकारी टेंडर मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
लीडरशिप रोल में आपकी नई स्ट्रेटेजी टीम को प्रेरित करेगी, मैनेजमेंट की तरफ से आपको कोई विशेष सम्मान मिल सकता है।
इंक्रीमेंट या प्रमोशन की फाइल बजट की उपलब्धता होने से रोक आज हट सकती है, री-चेक की गई फाइल्स आपको बड़ी गलती से बचा लेंगी।
संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, घर में किसी उत्सव का माहौल रहेगा और मेहमानों का आगमन खुशियां लाएगा।
मैदान पर आपकी चपलता और रणनीति विरोधियों को चारों खाने चित कर देगी, कोई बड़ी स्पॉन्सरशिप मिलने के संकेत हैं।
रैली और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ेगी, शीर्ष नेतृत्व आपकी कार्यशैली की सराहना करेगा, पदोन्नति संभव है।
हार्ट एंड ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा, मानसिक शांति के लिए संगीत का सहारा लें, स्वास्थ्य के प्रति आप सचेत रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्यों में बाधा आ सकती है, गवर्नमेंट रूल्स में बदलाव आपके मुनाफे को कम कर सकता है।
पार्टनर के साथ विवाद होने से बिजनेस में गिरावट आ सकती है, वॉर एंड टैरिफ के चलते ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो सकता है।
अगर आप कोई नई पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन टाल दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, इन्वेस्टर्स आपकी शर्तों को खारिज कर सकते हैं जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा।
टेक्नीकल प्रॉब्लम के चलते एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में आज बॉस एंड सीनियर से खरी खोटी सुनने पड़ेगी।
ऑफिस में कार्य करते समय विरोधियों की चालों पर भी नजरें रखें, वो आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते है।
लाइफ पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद गहरा सकते हैं, संतान की शिक्षा को लेकर परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहने की आशंका है।
अभ्यास के दौरान पुरानी चोट दोबारा उभर सकती है, अत्यधिक आत्मविश्वास के चक्कर में आज आप अपनी लय खो सकते हैं।
विपक्ष की चालें आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेंगी, पार्टी के भीतर गुटबाजी के कारण आज आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हाथ धोना पड़ सकता है।
पेट में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की समस्या परेशान कर सकती है, बाहर के भोजन से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
फ्यूचर को देखते हुए बिजनेस में किए गए बदलाव के कारण बिजनेस की गति तेज होगी, वेंडर्स से आपको अत्यधिक फायदा होगा।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आज आपको बंपर मुनाफा होगा, जिसका असर आगे भी आपको मिलेगा।
ऑडिट और कंसल्टेंसी में आपकी सूक्ष्म दृष्टि कंपनी को बड़े घोटाले से बचाएगी, इंसेंटिव मिलने के योग हैं।
स्किल्स अपग्रेडेशन से आप रूटीन कार्यों को आसानी से कर पाएंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा।
दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा, माता की ओर से धन लाभ या उपहार मिलने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी सफलता मिलेगी, कोच आपके फोकस की प्रशंसा करेंगे।
आपकी कूटनीतिक सूझबूझ से गठबंधन की सरकार में आपकी स्थिति मजबूत होगी, विरोधियों के मंसूबे नाकाम रहेंगे।
त्वचा संबंधी विकारों में सुधार होगा, शुद्ध शाकाहारी भोजन और फलों का सेवन आपके चेहरे पर चमक लाएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
बिजनेस में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, आपके प्रॉडक्ट की सडनली मार्केट में डिमांड बढ़ सकती है जिससे मार्जिन में बढ़ोतरी होगी।
इंटरनेशनल कंपनी आपकी बिजनेस स्ट्रेटजी को देखते हुए आपके साथ नया कोलाबोरेशन कर सकती है, क्लाइंट्स आपके विजन से प्रभावित होंगे।
बिजनेसमैन अगर कुछ नया र्स्टाट-अप स्टार्ट करने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक का समय आपके लिए श्रेष्ठ है, बड़े सेलिब्रिटी आपके ब्रांड से जुड़ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन रचनात्मक उपलब्धियों से भरा रहेगा।
आज आपकी वर्किंग स्टाइल कॉर्पोरेट मीटिंग में दूसरी कंपनी को आपकी और अट्रेक्ट कर सकती है, आपकी ग्लोबली पहचान बन सकती है।
पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी, ससुराल पक्ष से किसी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है।
एक्सरसाइज और योगासन में स्पोर्ट्स पर्सन की फ्लेक्सीबिलिटी बढ़ेगी, किसी स्पोर्ट्स इवेंट में आपको जज के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है।
महिला राजनेताओं के लिए आज का दिन विशेष है, महिला विंग में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी मिलेगी।
किडनी और यूरिन संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी, व्यायाम की नियमितता आपको फिट रखेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी टूल्स आपके बिजनेस को सुरक्षित बनाएंगे, मार्केट में आपकी सिक्योरिटी की चर्चा होगी, जिससे क्लाइंट का भरोसा आप पर बढ़ेगा।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से विदेश में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, अटके हुए पेमेंट क्लियर होंगे।
एआई स्टार्टअप्स के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर से फंडिंग मिलने के रास्ते खुलेंगे, आपकी रिसर्च सफल होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर दिया जा सकता है, बस उन्हें सोच समझकर कदम उठाना है।
लाइफ पार्टनर के साथ पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे, फैमिली में किसी नए सदस्य के आगमन की शुभ सूचना मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन विजयी रहने वाला है, स्टेमिना अद्भुत रहेगा।
खुफिया विभाग या रणनीतिक पदों पर आसीन लोगों को गुप्त सूचनाएं मिलेंगी, जो देशहित में बड़ी सफलता दिलाएंगी।
हड्डियों और जोड़ों के पुराने दर्द में आराम मिलेगा, कैल्शियम युक्त आहार का सेवन बढ़ाएं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
शेयर बाजार में सट्टेबाजी से भारी नुकसान के योग हैं, कीमती धातुओं के व्यापार में सावधानी बरतें वरना आर्थिक संकट आ सकता है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर तकनीकी दिक्कतों के कारण कस्टमर बेस प्रभावित होगा, फीडबैक में नकारात्मकता आपकी रेटिंग बिगाड़ सकती है।
स्टार्टअप के लिए फंडिंग जुटाना आज लोहे के चने चबाने जैसा होगा, अनुभवी सलाहकारों की अनदेखी आपको मुसीबत में डाल सकती है।
एक छोटी सी चूक बड़े प्रोजेक्ट को हाथ से निकाल सकती है, काम का बोझ आपकी रचनात्मकता को खत्म कर सकता है।
आज एंप्लॉयड पर्सन का आलस्य ही उनका सबसे बड़ा दूश्मन रहेगा, उनके कार्य अधुरे रहेंगे।
बोनस या इंसेंटिव को लेकर मैनेजमेंट का रुख आज नकारात्मक रह सकता है, री-चेकिंग के बिना भेजी गई मेल आपकी इमेज बिगाड़ सकती है।
लव पार्टनर पर शक करना आज आपके रिश्ते को खत्म करने की कगार पर ला सकता है, बातचीत में शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें।
ओवरट्रेनिंग की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।
क्षेत्रीय जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, आपके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता है, सतर्क रहें।
गले में खराश और थायराइड संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं, ठंडे पेय पदार्थों और धूल भरी जगहों से दूर रहें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
बिजनेसमैन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलेगी, मुनाफे में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के इनकम के नए सोर्स बनेंगे, बिजनेस गुरुओं के मार्गदर्शन व्यापार में सहायक होंगे।
सोशल इम्पैक्ट स्टार्टअप्स के लिए सरकार से सब्सिडी और सहयोग मिलने के योग हैं, आपकी योजना को सराहना मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस और सीनियर का सानिध्य मिलेगा जिससे वो अपने कार्य में शाइनिंग लाएंगे।
विदेशी भाषाओं और मातृ भाषा का ज्ञान होने से आपके लिए नई नौकरी या प्रोजेक्ट के अवसर लेकर आएगा।
पिता के साथ वैचारिक तालमेल बढ़ेगा, एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी के मामले आपके पक्ष में सुलझते नजर आएंगे।
लंबी दूरी की दौड़ और एथलेटिक्स में आप अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, कोच से विशेष शाबाशी मिलेगी।
धर्म और राजनीति का सही संतुलन आपको एक जननायक के रूप में उभारेगा, आपके भाषणों का गहरा प्रभाव पड़ेगा।
कमर दर्द और नसों की समस्या से राहत मिलेगी, फिजियोथेरेपी आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.6, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप्स के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा, नई मशीनरी का इंस्टॉलेशन सफल रहेगा।
सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में लॉन्ग टर्म प्रॉफिट के योग हैं, नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत शुभ रहेगी।
बच्चेः बच्चों की किसी बड़ी उपलब्धि से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, उनकी एकाग्रता आज शानदार रहेगी।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स के यूज से आपकी टीम की कार्यक्षमता बढ़ेगी, समय पर काम पूरा होने से बोनस मिलेगा।
अनुशासन और समयबद्धता की वजह से आप वर्कप्लेस पर सबके रोल मॉडल बनेंगे, सीनियर मैनेजमेंट आपसे प्रभावित रहेगा।
घर के बुजुर्गों के अनुभव से आपको जीवन की बड़ी सीख मिलेगी, संयुक्त परिवार में एकता और प्रेम बढ़ेगा।
एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्लेयर का किया गया अभ्यास सफल होगा।
संगठनात्मक कौशल की वजह से पार्टी के भीतर आपका कद बढ़ेगा, निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच आपकी पकड़ मजबूत होगी।
दांतों और मसूड़ों की समस्या से छुटकारा मिलेगा, नियमित योग से पुरानी खांसी में भी सुधार होगा।
लक्की कलर- ब्लू, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा।
इस विकट परिस्थिति के मध्य बिजनेसमैन को अपने बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी, स्टार्टअप इकोसिस्टम में आपका नाम चमकेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप द्वारा किए गए बदलाव से आपके बिजनेस को ग्लोबल पहचान मिलेगी।
क्रिप्टो और ब्लॉकचेन आधारित स्टार्टअप्स के लिए आज का दिन बड़ी छलांग लगाने वाला है, नई लिस्टिंग सफल होगी।
फ्रीलांसिंग और रिमोट वर्किंग करने वालों को विदेशी क्लाइंट से बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, आय में वृद्धि होगी।
ऑफिस में विरोधि आपके खिलाफ बॉस और सीनियर के कान भरने की पूर जोर कोशिश करेंगे लेकिन आपके कार्य उनकी बोलती बंद कर देंगे।
फ्रेंड के साथ किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करेंगे, समाज में आपके परिवार का सम्मान और बढ़ेगा।
गेमिंग में आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए बुलावा आ सकता है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए आज का दिन ट्रेंड्स सेट करने वाला है, आपकी पोस्ट पर एंगेजमेंट रिकॉर्ड तोड़ होगी।
आंखों की रोशनी में सुधार के लिए किए गए उपाय कारगर होंगे, विटामिन युक्त आहार लें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेसमैन के लिए विकेंड निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, टैक्स ऑडिट की वजह से तनाव बढ़ने के संकेत हैं।
सप्लाई चेन में देरी होने से क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं, साथ मार्केटिंग के लिए जो विज्ञापन किया गया वो समय पर लगने से विज्ञापन पर खर्च करना व्यर्थ साबित होगा।
कमियों की वजह से बड़े फंड हाउस हाथ पीछे खींच सकते हैं, मार्केट रिसर्च की कमी आपके बिजनेस मॉडल को कमजोर करेगी।
सोशल मीडिया मैनेजमेंट में लापरवाही आपकी ऑनलाइन प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती है, नई स्किल्स सीखने में मन नहीं लगेगा।
आज आपकी कोई फाइल या प्रॉजेक्ट अटक सकता है, प्रेजेंटेशन के दौरान आत्मविश्वास की कमी आपको कमजोर कर सकती है।
रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से निजी जीवन में कलह हो सकती है, किसी पुराने राज के खुलने से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आने की संभावना है।
खेल के मैदान पर अनुशासन की कमी कोच की डांट सुनवा सकती है, टीम भावना की कमी के कारण आप बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो सकते हैं, वरिष्ठ नेताओं के साथ तालमेल की कमी आपके करियर ग्राफ को नीचे ले जा सकती है।
अनिद्रा और बेचैनी महसूस होगी, माइग्रेन का दर्द शाम के समय बढ़ सकता है, मोबाइल का उपयोग कम करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में नयापन आएगा।
मार्केट में रुके हुए लाभ आज प्राप्त होंगे जिससे बिजनेस में बजट की कमी दूर होगी, और आप अपनी आगे की स्ट्रेटजी में व्यस्त होंगे।
पार्टनर के साथ तालमेल बहुत ही स्मूथ रहेगा, आपकी बारीकी पार्टनर को प्रभावित करेगी।
अगर आप अपना खुद का ऐप या डिजिटल प्रोडक्ट लॉन्च करना चाहते हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का समय आपके लिए प्रॉफिटेबल होगा, साथ ही नए कॉन्ट्रैक्ट साइन होंगे।
फाइलों का रख-रखाव शानदार रहेगा, प्रशासनिक जांच में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा की जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज बड़ी सफलता मिलेगी, आपकी सलाह से लोगों का जीवन बदलेगा।
घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान या कथा का आयोजन हो सकता है, भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।
स्पोर्ट्स में आपकी परफॉरमेंस आज सर्वश्रेष्ठ रहेगी, मेडल जीतने के प्रबल योग हैं।
आपकी संवेदनशीलता और परोपकारी स्वभाव जनता का दिल जीत लेगा, चैरिटी इवेंट्स में आपकी भूमिका की सराहना होगी।
पैरों में सूजन और थकान से मुक्ति मिलेगी, पैरों की मालिश और प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment