AAJ KA RASHIFAL 2 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 अप्रैल गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः52 तक चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज शाम 05ः39 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
इंटरनेशनल मार्केट में आपकी सूझबूझ से पार्टनरशिप डील्स में क्लैरिटी आएगी और रिस्क कम होगा, नए वेंचर के लिए किसी पुराने दोस्त के साथ हाथ मिलाना सोने पर सुहागा साबित होगा।
इंपोर्ट ड्यूटी में मिली छूट का फायदा आपके बिजनेस को होगा, जिससे आपके प्रोडक्ट्स की कीमत कॉम्पिटिटिव हो जाएगी।
फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करना आज आपके लिए लॉन्ग टर्म प्रॉफिट का रास्ता खोलेगा, सोशल मीडिया मार्केटिंग के जरिए आप नए ऑडियंस तक पहुँचने में सफल होंगे।
ऑफिस में आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
एंप्लॉयड पर्सन की क्रिएटिविटी के चलते उन्हें किसी प्रोजेक्ट के लिए परमिशन मिल सकती है, साथ ही उन्हें उसके लिए प्रमोट किया जा सकता है।
कोवर्कर के साथ टीम बॉन्डिंग बेहतरीन रहेगी, जिससे ऑफिस का माहौल बहुत पॉजिटिव और फ्रेंडली रहेगा।
अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो आज का इंटरव्यू आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन को किसी बड़े बैनर के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
घर में किसी नए मेहमान के आने की खबर से खुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी, पॉलिटिशियन को आज जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
सेहत के मामले में आप खुद को बहुत हल्का और रिलैक्स महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
पार्टनरशिप में आपकी लीडरशिप सबको प्रभावित करेगी और आप मुश्किल से मुश्किल डील को भी क्लोज कर देंगे।
बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी में किया गया भारी निवेश आज से ही रिटर्न देना स्टार्ट कर देगा, अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को गांव-गांव तक पहुँचाने का आपका प्लान आज सफल होगा।
ध्रुव योग के बनने से पुराने टैक्स रिफंड आज आपके अकाउंट में आने से बिजनेस की प्रोग्रेस को चार चांद लगेंगे।
ऑफिस में आ रही समस्याओं को निपटाने में महारत हासिल करेंगे, बॉस आपकी सूझबूझ के कायल हो जाएंगे।
वर्कप्लेस पर आपके शत्रु भी आज आपसे हाथ मिलाने को मजबूर होंगे, आपकी धाक जमेगी।
विदेशी छात्रों को आज स्कॉलरशिप मिलने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पढ़ाई का रास्ता आसान होगा।
लव लाइफ में इंटेंसिटी बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के साथ बहुत गहरा इमोशनल कनेक्शन महसूस करेंगे।
समाज में किसी बड़े पद की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे आपका रुतबा बढ़ेगा।
आप बहुत ज्यादा एक्टिव रहेंगे और पुरानी किसी भी बीमारी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल न होने से वॉर के मध्य आपकी पुरानी पार्टनरशिप में दरार आ सकती है, विदेशी क्लाइंट्स के साथ आज तीखी बहस होने की आशंका है।
नए टैरिफ रूल्स आपकी कोस्ट को इतना बढ़ा देंगे कि मुनाफा कमाना मुश्किल हो जाएगा, टैक्स चोरी या पुरानी उधारी को लेकर सरकारी नोटिस मिलने का डर बना हुआ है, इसलिए पेपर वर्क दुरुस्त रखें।
मार्केट में आज आपकी रेपुटेशन पर आंच आ सकती है; किसी गलत अफवाह के कारण आपके शेयर गिर सकते हैं।
ऑफिस में आज आपकी छोटी सी गलती को हिडन एनिमी के द्वारा तिल का ताड़ बनाया जा सकता है, जिससे बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बहुत बुरा है, ऑफर लेटर मिलते-मिलते रुक सकता है।
स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से भटकेगा और सोशल मीडिया की वजह से करियर के कीमती साल बर्बाद होने का डर है।
समाज में आपकी किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लग सकता है।
परिवार में संपत्ति को लेकर पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, जिससे घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।
मानसिक तनाव के कारण माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या गंभीर हो सकती है, नींद की कमी परेशान करेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
पार्टनरशिप में पुराना मनमुटाव खत्म होगा और जॉइंट वेंचर में कैपिटल इन्वेस्टमेंट बढ़ने के संकेत हैं।
बिजनेसमैन न्यू फ्रेंचाइजी आउटलेट्स ओपन करने जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक का यह सबसे सटीक समय है।
डिजिटल मार्केटिंग में किया गया इन्वेस्टमेंट आज आपकी सेल्स को आसमान पर पहुँचा सकता है।
ऑफिस में आपकी लीडरशिप और प्लानिंग को देखते हुए मैनेजमेंट आपको किसी नई ब्रांच का हेड बना सकता है।
मल्टीनेशनल कंपनी एंप्लॉयड पर्सन को विदेश यात्रा या ऑन-साइट प्रोजेक्ट मिलने की पूरी संभावना है।
हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स का आईलेट्स या एंट्रेंस एग्जाम क्लियर होगा।
सामाजिक रूप से आप किसी बड़े एनजीओ या ट्रस्ट के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेंगे।
घर में किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम या हवन का आयोजन होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
सेहत के लिहाज से आप खुद को बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे; पुरानी किसी चोट या दर्द से आज पूरी तरह राहत मिलेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
सप्लाई चेन में जो रुकावटें आ रही थीं, उन्हें आप अपने नए पार्टनरशिप एग्रीमेंट से दूर कर लेंगे।
टैक्स असेसमेंट में आपको क्लीन चिट मिलेगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस और क्रेडिट स्कोर दोनों सुधरेंगे।
मार्केट में आज आपकी स्टैबिलिटी सबको हैरान करेगी, बिजनेसमैन के लिए बड़ा टेंडर मिलने के योग बनेंगे।
जो लोग एडमिनिस्ट्रेशन या मैनेजमेंट में हैं, उनकी वर्किंग स्टाइल को केस स्टडी के रूप में पेश किया जाएगा।
वर्कप्लेस पर पॉलिटिक्स करने वाले लोग आज आपके सामने घुटने टेकेंगे और आपकी अथॉरिटी बढ़ेगी।
अपनी वर्कफोर्स में नई स्किल्स और एआई ट्रेनिंग शामिल करने से आपका प्रोडक्शन लेवल डबल हो जाएगा।
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थ्योरी क्लियर करने के लिए बेस्ट है, आर्टिस्ट्स को आज किसी इंटरनेशनल गैलरी से अपनी पेंटिंग या आर्टवर्क के लिए कॉल आ सकता है।
बच्चों की करियर प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी।
समाज में आपकी छवि एक अनुशासनप्रिय और न्यायप्रिय व्यक्ति की बनेगी, जिससे लोग आपसे सलाह लेने आएंगे।
घुटनों या पैरों की समस्या में सुधार होगा, आप वॉक और हल्की एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बिजनेसमैन के इनोवेटिव आइडियाज एंड जुगाड़ की वजह मार्केअ की मंदी को दूर करते हुए प्रॉफिट प्राप्त करेंगे।
कस्टम ड्यूटी में कटौती का लाभ उठाकर आप रॉ मटेरियल को कम कीमत पर इंपोर्ट करने में सफल रहेंगे।
बिजनेसमैन आज अपनी स्ट्रेटजी एंड प्लानिंग से ट्रेंडसेटर बनेंगे, आपकी नई प्रोडक्ट लाइन मार्केट में धमाका कर देगी।
ऑफिस में आपके डेडीकेशन को देखते हुए आपको इंक्रीमेंट या बोनस की खुशखबरी मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर आपको कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिलेगा जो आपकी स्किल्स को पूरी दुनिया के सामने लाएगा।
धु्रव योग के बनने से प्राइवेट सेक्टर के एम्प्लॉईज को किसी बड़ी कॉम्पिटिटर कंपनी से अच्छे पैकेज का ऑफर मिल सकता है।
खिलाड़ियों को अपनी तकनीक में सुधार के लिए किसी प्रोफेशनल कोच का मार्गदर्शन मिलेगा, जो गेम बदल देगा।
विवाहित जीवन में तालमेल बढ़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा एसेट (घर या गाड़ी) खरीदने की प्लानिंग करेंगे।
समाज के बड़े पॉलिटिशियन या प्रभावशाली लोगों के साथ आपकी उठक-बैठक बढ़ेगी, जिससे आपके पेंडिंग काम बनेंगे।
अपनी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं, इससे आपकी बोन हेल्थ बेहतर होगी।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेस विस्तार की प्लानिंग आज फेल हो सकती हैं, नई मशीनरी या टेक्नोलॉजी में निवेश करना आज घाटे का सौदा साबित होगा।
ग्रह आपके अनुकूल न होने से विश्वास की कमी के कारण पार्टनरशिप बिजनेस में आपकी जॉइंट वेंचर डील बीच में ही लटक सकती है।
कॉम्पिटिटर्स आपके स्टाफ को तोड़ सकते हैं, इसलिए इंटरनल सिक्योरिटी पर ज्यादा ध्यान दें।
माल की भारी कमी की वजह से रोजमर्रा के ऑपरेशन को चलाने में बिजनेसमैन के पसीने छूट सकते हैं।
कोवर्कर आपके साथ पॉलिटिक्स कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रमोशन की फाइल रुकने के संकेत हैं।
वर्कप्लेस पर आज कम्युनिकेशन गैप की वजह से कोई जरूरी ईमेल या मैसेज मिस हो सकता है, जिसका भारी नुकसान होगा।
आर्टिस्ट को उनकी मेहनत का क्रेडिट नहीं मिलेगा कोई उनकी ओरिजिनल पेंटिंग को कॉपी करने की कोशिश कर सकता है।
लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से ब्रेकअप जैसी नौबत आ सकती है, अपने गुस्से पर काबू रखें।
हड्डियों या जोड़ों में दर्द की वजह से आपका पूरा दिन खराब जा सकता है, भारी वजन न उठाएं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
नए जीएसटी और कॉर्पोरेट टैक्स स्लैब का फायदा उठाते हुए आप अपनी सेविंग्स को 10 परसेंट तक बढ़ा पाएंगे।
बुधादित्य, वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस के विस्तार के लिए बैंक से लोन मिलने की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है।
पुराने उलझे हुए टैक्स केसेज में आज आपको राहत मिलेगी और कोई बड़ी सेटलमेंट आपके पक्ष में होगी।
ऑफिस में आपके आइडियाज को आउट ऑफ द बॉक्स माना जाएगा और सीनियर मैनेजमेंट उन्हें इम्प्लीमेंट करने का आदेश देगा।
नौकरीपेशा लोगों को कंपनी की तरफ से कोई बड़ा रिवॉर्ड या ई-शॉप मिल सकते हैं।
ऑफिस में आज आपके सॉफ्ट स्किल्स और टीम मैनेजमेंट की वजह से कोई अटका हुआ प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होगा।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को आज कोई बड़ा फ्रीलांस प्रोजेक्ट मिल सकता है जो डॉलर्स में होगा।
परिवार में छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे और आप मिलकर कोई नया स्टार्टअप प्लान कर सकते हैं।
आपकी मेंटल क्लेरिटी और फोकस बहुत बढ़िया रहेगा, मेडिटेशन का असर आपके चेहरे की चमक में दिखेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
शेयर मार्केट और कमोडिटी में ट्रेडिंग करने वालों को आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
नई मार्केट टेरिटरी में अपनी पकड़ बनाने के लिए आज आपकी सेल्स टीम को बड़ी सफलता मिलेगी।
ध्रुव योग के बनने से मार्केट के रिस्क को मैनेज करने की बिजनेसमैन की नई तकनीक आज सुपरहिट रहेगी।
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को अचानक किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जो प्रमोशन का रास्ता खोलेगी।
ऑफिस में एआई टूल्स को अपनाने से आपकी वर्क एफिशिएंसी में जबरदस्त सुधार आएगा।
वर्कप्लेस पर आपके लीडरशिप स्किल्स की तारीफ होगी, जिससे आपके बॉस के साथ बॉन्डिंग और भी स्ट्रांग होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन की फिटनेस और फुर्ती आज देखने लायक होगी; आप किसी नेशनल ट्रायल के लिए सिलेक्ट हो सकते हैं।
अविवाहित लोगों के लिए सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोई बहुत ही दिलचस्प और बुद्धिमान पर्सन लाइफ में आ सकता है।
आंखों के स्ट्रेस को कम करने के लिए आज आप स्क्रीन टाइम कम करेंगे और नेचुरल लाइट में समय बिताएंगे।
सोशल लाइफ में किसी पॉलिटिशियन या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके नेटवर्क को नया विस्तार देगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
आपके शांत स्वभाव और डिप्लोमेसी से इस कठिन सिचुएशन में आपकी पार्टनरशिप सुरक्षित रहेगी साथ ही इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में आपको भारी मुनाफा होने के संकेत हैं।
अगर आप नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए सरकारी सब्सिडी लेने वाले है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक समय पर करने से रास्ता साफ होगा।
नए कस्टम्स रेगुलेशन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे, जिससे आप अपने प्रोडक्ट्स को ग्लोबल लेवल पर सस्ते में बेच पाएंगे।
टैक्स सेविंग्स के लिए किया गया आपका पुराना ट्रस्ट फंड या बॉन्ड आज आपको हाई रिटर्न देगा।
सहकर्मियों के साथ पॉलिटिक्स से दूर रहें और केवल अपने टारगेट्स को अचीव करने पर फोकस करें।
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अपनी पसंदीदा कंपनी से फाइनल सिलेक्शन का कॉल आ सकता है।
फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन चाहने वाले स्टूडेंट्स को आज कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स या ईमेल मिल सकता है।
जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद सुलझेंगे और बच्चों की प्रोग्रेस को लेकर मन में संतुष्टि का भाव रहेगा।
लीवर और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए बाहर के खाने से परहेज करें और पर्याप्त पानी पिएं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग पर किया गया एक्सपेंडिचर आज व्यर्थ जाएगा, मार्केट की नब्ज समझे बिना किया गया बदलाव नुकसानदायक होगा।
वॉर एंड मार्केट में चल रही सिचुएशन के चलते किसी कारण वस आपकी शिपमेंट अटक सकती है, जिससे विदेशी पार्टनर्स आप पर पेनल्टी लगा सकते हैं, आपसी तालमेल की कमी के कारण आज आपकी पार्टनरशिप फर्म टूटने की कगार पर पहुँच सकती है।
किसी विश्वसनीय कर्मचारी द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी की संभावना है, खातों की बारीकी से जांच करें।
न्यू एक्साइज ड्यूटी रेट्स आपकी सेविंग्स को खत्म कर देंगे, आज पुराने टैक्स असेसमेंट दोबारा खुल सकते हैं।
जूनियर स्टाफ आपके डायरेक्शन की अवहेलना कर सकता है, जिससे प्रोजेक्ट की क्वालिटी गिर जाएगी।
आज बॉस के सामने अपनी बात रखना महंगा पड़ सकता है, चुप्पी साधना ही करियर के लिए ठीक रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए आज ओवर-कॉन्फिडेंस हार का कारण बनेगा, मैदान पर किसी साथी खिलाड़ी से विवाद भी संभव है।
बच्चों की जिद और उनके बिगड़ते बर्ताव के कारण आपको समाज में शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।
छाती में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है; धूल-मिट्टी वाली जगहों से दूर रहें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
मार्केट में आज आपकी साख एक रिलायबल बिजनेसमैन की होगी, क्लाइंट्स आपके पास लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट्स लेकर आएंगे।
चैरिटी और बिजनेस को मिक्स करने की आपकी सोशल एंटरप्रेन्योरशिप वाली सोच आज समाज में आपकी ब्रांडिंग मजबूत करेगी।
ध्रुव योग के बनने से प्राईवेट एंड गवर्नमेंट सेक्टर में आपकी पकड़ मजबूत होगी और नए वेंडर्स के साथ लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स होंगे।
मार्केट मे चल रहे अप्स-डाउन के मध्य आपकी सूझबूझ से ही न्यू पार्टनरशिप को मजबूती से बनाएं रखने में सफल होंगे।
वर्कप्लेस पर आपका मैनेजमेंट और जूनियर स्टाफ के साथ तालमेल इतना अच्छा रहेगा कि प्रोजेक्ट्स डेडलाइन से पहले पूरे होंगे।
वर्कप्लेस पर आपको पीसमेकर के रूप में देखा जाएगा, जो सभी विवादों को सुलझाने की क्षमता रखता है।
आर्टिस्ट्स के लिए आज अपनी क्रिएटिविटी को मोनेटाइज करने का बेहतरीन मौका है, कोई नई एग्जीबिशन या शो फाइनल हो सकता है।
अनमैरिड लोगों के लिए आज शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं और घर में मांगलिक चर्चा होने की संभावना है।
समाज के बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति और भाषण लोगों को प्रेरित करेंगे।
मेंटल पीस के लिए योगाभ्यास करें, क्योंकि काम का प्रेशर आपको थोड़ा स्ट्रेस दे सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment