AAJ KA RASHIFAL 12 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 अप्रैल रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन वैशाख कृष्ण दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः14 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, साध्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करना शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या उस पर काम करें।
ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट के जरिए आप सीधे ग्लोबल कस्टमर्स तक पहुँचने में सफल रहेंगे, जिससे मिडिल-मैन का कमीशन बचेगा।
बिजनेसमैन आज संडे के दिन भविष्य की बड़ी प्लानिंग पर काम करेंगे और पिछले हफ्ते की थकान को शानदार मुनाफे की खबर से मिटा देंगे।
बिजनेस में पुरानी मशीनों को बदलकर न्यू टेक्नोलॉजी लगाने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा जिससे प्रोडक्शन कैपेसिटी में 30 परसेंट तक की बढ़ोतरी दर्ज होगी।
आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी मैनेजमेंट की नजर में आएगी, जिससे भविष्य में बड़े पदों के द्वार खुलेंगे।
टीम मेंबर मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे कठिन प्रोजेक्ट्स भी आसानी से पूरे हो जाएंगे, ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए मित्र बनेंगे।
संडे के दिन फैमिली के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक यात्रा पर निकलेंगे और पार्टनर के साथ रिश्तों में नई ताजगी आएगी।
आपकी सौम्यता और संतुलित व्यवहार की वजह से आज समाज में आपका कद बढ़ेगा, किसी पुराने बिछड़े हुए मित्र से मुलाकात आज आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी।
आने वाले इलेक्शन को देखते हुए चुनावी घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) तैयार करने में आपकी मुख्य भूमिका रहेगी, जिसे जनता और बुद्धिजीवी दोनों सराहेंगे।
स्टूडेंट्स को किसी बड़े टेस्ट में सफलता मिलेगी और आर्टिस्ट अपनी नई कृति से सबका दिल जीत लेंगे।
पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
आज आपका प्रोडक्ट मार्केट में हिट होगा जिससे आपकी बिजनेस के ग्रोथ की रफ्तार बढ़ेगी।
बिजनेसमैन को आज अंतरराष्ट्रीय नियमों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे शिपमेंट सुरक्षित पहुँचेंगे, नए देशों में ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज गति पकड़ेगी।
बिजनेस में धार्मिक या सामाजिक कार्यों को जोड़ने से आपकी ब्रांड इमेज सुधरेगी और जनसमर्थन बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन आज संडे के दिन भी अपनी लीडरशिप का जलवा बिखेरेंगे और कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी करेंगे।
ऑफिस का माहौल बहुत ऊर्जावान रहेगा और आप अपने सभी कार्यों को समय से पहले निपटाने में सक्षम होंगे।
आज आप संडे के दिन घर के स्टार होंगे, सबको खुश रखेंगे और लाइफ पार्टनर के साथ बेहतरीन रोमांटिक वक्त बिताएंगे।
आज आप किसी सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपकी लीडरशिप की सराहना होगी।
आपकी बैलेंसिंग की कला आज पार्टी के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को सुलझा देगी, जिससे हाईकमान की नज़र में आपका कद बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए संडे का दिन अपनी क्षमता साबित करने का है, आप मैदान पर जीत का परचम लहराएंगे।
मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी और आप किसी भी पुराने डर या फोबिया से बाहर निकल पाएंगे, जिम या योग की नई शुरुआत के लिए आज का दिन परफेक्ट है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामलों में व्यवधान आएगे।
अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स में लॉजिस्टिक देरी आपके ’डिलीवरी कमिटमेंट’ को फेल कर देगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आज पुराने भरोसेमंद कर्मचारी आज काम छोड़कर जा सकते हैं, जिससे आपके मुख्य ऑपरेशंस में रुकावट आएगी।
मार्केट में न्यू टेक्नोलॉजी के आने से आपका मौजूदा सर्विस मॉडल आउटडेटेड महसूस होगा।
ऑफिस की अंदरूनी राजनीति के कारण आपकी कड़ी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाने की कोशिश करेगा, अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट को लिखित रूप में साझा करना ही आज बचाव का रास्ता है।
हाइब्रिड मॉडल में टीम के साथ तालमेल की कमी के कारण डेडलाइन मिस होने का डर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन आज आप छुट्टी के दिन भी काम के तनाव में रहेंगे और मुनाफे की जगह नुकसान का हिसाब जोड़ते नजर आएंगे।
संडे के दिन फैमिली के साथ समय बिताने के बजाय आप बहसबाजी में उलझे रहेंगे, जिससे पार्टनर का मूड खराब हो सकता है।
स्टूडेट्स और प्लेयर का पढ़ाई और प्रैक्टिस से मन भटकेगा और आलस की वजह से आप आज का कीमती समय बर्बाद कर देंगे।
संतान की संगति को लेकर आज कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं आएंगे।
सामाजिक समारोह में आज आपकी उपस्थिति फीकी रह सकती है या आपको उपेक्षित महसूस हो सकता है।
पॉलिटिशियन को आज अपने ही खेमे के भीतर भितरघात और गुटबाजी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी प्लानिंग धरी की धरी रह जाएंगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन आज आप अपने काम को व्यवस्थित करेंगे और कोई ऐसी डील फाइनल करेंगे जो लंबे समय तक लाभ देगी।
विदेशी सहयोग से न्यू टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर आपके बिजनेस को ग्लोबल स्टैंडर्ड का बना देगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ विजन मैच होने से डिसीजन सटिक व तुरंत ले पाएंगे जिससे आप कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे।
आज आप मल्टी-टास्किंग के जरिए कई पेंडिंग कामों को एक साथ सुलझाने में सफल रहेंगे।
सॉफ्ट स्किल्स के चलते आपकी बातचीत का तरीका आज किसी नाराज क्लाइंट को मनाने में सफल रहेगा।
नई स्किल्स को सीखने की आपकी ललक आपके पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगी।
परिवार में सुख-शांति रहेगी और पुराने मनमुटाव दूर करके आप अपनों के और करीब आएंगे।
स्टूडेंट पढ़ाई में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्टिस्ट को अपनी प्रतिभा के लिए प्रशंसा और सम्मान मिलेगा।
संडे के दिन काम के दबाव के बावजूद आप अपनी सेहत और डाइट को बैलेंस रखने में सफल रहेंगे।
परोपकार और दान-पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
पॉलिटिशियन की ज़मीनी पकड़ और खुफिया जानकारी आज पार्टी को किसी बड़ी साज़िश से बचा लेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.6, अन लक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में पार्टनरशिप से बड़ा लाभ होगा और आप रविवार का आनंद खुलकर बिना किसी तनाव के लेंगे।
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का लाभ मिलने से आपके एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।
आज किसी इन्वेस्टर समिट में आपके बिजनेस मॉडल की तारीफ होगी और नेटवर्किंग के नए अवसर मिलेंगे।
आपकी क्विक लर्निंग एबिलिटी आपको आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बॉस और सीनियर की पहली पसंद बना देगी।
आपकी पुरानी परफॉरमेंस को देखते हुए आपका प्रमोशन या ट्रांसफर आपकी मनचाही जगह पर हो सकता है।
लव लाइफ में मिठास घुलेगी और आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य के खूबसूरत सपने बुनेंगे।
स्टूडेंट नई चीजें सीखने में सफल रहेंगे और स्पोर्ट्स पर्सन अपनी स्किल्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
संतान के व्यवहार में आई शालीनता और संस्कार आपको गर्व महसूस कराएंगे।
समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क और गहरे होंगे।
पॉलिटिशियन की ईमानदारी और बेबाक शैली के कायल होंगे और आपसे सीधे जुड़ना चाहेंगे।
जोड़ों के दर्द और घुटनों की समस्या में फिजियोथेरेपी से लाभ होगा।
लक्की कलर नीला, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेसमैन आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अटके हुए सरकारी कामों को कंपलिट करेंगे ताकि कल उसके लिए समय खराब न करना पड़े।
बिजनेसमैन की ग्रोथ स्ट्रेटजी आज सफल रहेगी और किसी बड़े कॉर्पोरेट घराने से मर्जर या एक्विजिशन का ऑफर मिलता है, तो उसे सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य कर सकते है।
मार्केट में आपके ब्रांड की डिमांड तेजी से बढ़ेगी, जिससे नए देशों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क फैलाने का मौका मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की रिसर्च एंड डेटा पर पकड़ आज बोर्ड मीटिंग में चर्चा का विषय बनेगी।
एआई एंड टेक्नोलॉजी के साथ आपका तालमेल काम की गति को तीन गुना बढ़ा देगा।
किसी जटिल समस्या का जो समाधान आप देंगे, वह कंपनी के भविष्य के लिए गेम-चेंजर साबित होगा और आपकी साख बढ़ेगी।
फैमिली के प्रति आपकी रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ेगी और संतान की ओर से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
आर्टिस्ट आज अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदलेंगे और कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
बच्चों की जिज्ञासु प्रवृत्ति आज आपको कुछ नया सिखा सकती है, उनके साथ दोस्ती का रिश्ता मजबूत होगा।
आज आप किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में सेवा करके आत्मिक सुख प्राप्त करेंगे।
इलेक्शन को देखते हुए आज आपको चुनाव का ’प्रभारी’ नियुक्त किया जा सकता है।
नर्वस सिस्टम और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा। मेडिटेशन की गहरी अवस्था को आज आप प्राप्त कर पाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्या हो सकती है।
बिजनेसमैन संडे के दिन पैसों की तंगी या किसी पुराने उधार को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान और थका हुआ महसूस करेंगे।
ग्रह गोचर आपके विरूद्ध होने से यूरोपीय मार्केट में कड़े नियमों से बिजनेसमैन के कंसाइनमेंट पोर्ट पर अटक सकते हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ेगी।
फंडिंग की बातचीत में आज वैल्यूएशन को लेकर पेंच फंस सकता है, जिससे इन्वेस्टर्स के साथ डील फाइनल होने में देरी होगी।
किसी प्रॉजेक्ट पर अपनी पोजीशन को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
फैमिली मेंबर की बीमारी या अनबन के कारण आपकी रविवार की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह जाएगी।
आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की कला में क्रिएटिविटी की कमी दिखेगी और खेल के मैदान पर चोट लगने या हारने का डर रहेगा।
पार्टी के भीतर पद की लालसा आज आपको अपनों की नजरों में गिरा देगी।
सार्वजनिक रूप से किसी की आलोचना करना आज आप पर ही भारी पड़ सकता है।
नसों में खिंचाव और माइग्रेन की समस्या आज उभर सकती है, अत्यधिक मानसिक श्रम से बचें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की संगत पर नजर रखें।
बिजनेसमैन के विदेश से जुड़े कामों में तेजी आएगी और रविवार को आपकी नेटवर्किंग आपको बड़ा फायदा दिलाएगी।
साध्य योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी सहमति से स्टार्ट किया गया आपको आज से ही नतीजे देना र्स्टाट कर देगा।
मार्केट के कॉम्पिटिशन को देखते हुए आज आप अपनी प्राइसिंग स्ट्रेटजी में जो बदलाव करेंगे, वह कस्टमर को अट्रैक्ट करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को संडे के दिन कंपनी की ओर से किसी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार या वर्कशॉप के लिए प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।
संडे के दिन काम का दबाव होने के बावजूद आप अपनी हॉबी या जिम के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे जिससे वर्क लाइफ बैलेंस रहेगा।
फैमिली में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन यादगार साबित होगा।
हायर एजुकेशन चाहने वाले स्टूडेंट्स को रास्ता मिलेगा और स्पोर्ट्स में आपकी फुर्ती सबको हैरान कर देगी।
किसी सामाजिक विवाद में आपका फैसला अंतिम और सर्वमान्य माना जाएगा।
आपके द्वारा शुरू किया गया ’डिजिटल वॉलंटियर’ कैंपेन विपक्ष के प्रोपेगेंडा को ध्वस्त करने में कारगर साबित होगा।
तनाव कम होने से नींद से जुड़ी समस्या हल होगी और आप गहरी शांति महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेंगे।
विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव का फायदा आज सीधे बिजनेसमैन के नेट प्रॉफिट में जुड़ता दिखेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन पुरानी साख और नए विजन के संगम से आप मार्केट में अपनी मोनोपॉली स्थापित करने में सफल रहेंगे।
निवेश के लिए बिजनेसमैन के लिए दिन बहुत अच्छा है, आप सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य इन्वेस्टमेंट करें आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
संडे होने के बावजूद भी एंप्लॉयड पर्सन की अनुशासनप्रियता और समयबद्धता आज ऑफिस में चर्चा का केंद्र रहेगी, जिससे जूनियर्स आपको अपना रोल मॉडल मानेंगे।
आपकी लॉयल्टी और लंबे समय के योगदान को देखते हुए कंपनी को आपको नई ब्रांच में नया बेहतर पद देकर भेज सकती है।
पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलेगा और लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर आप घर की कोई बड़ी समस्या सुलझा लेंगे।
स्टूडेंट आज ग्रुप स्टडी से बहुत कुछ सीखेंगे और आर्टिस्ट की कला को बड़ा बाजार मिलेगा।
किसी सामाजिक संस्था या परोपकारी कार्य से जुड़ने का अवसर आज आपको आत्मिक शांति देगा।
पॉलिटिशियन की शालीनता और विवादों से दूर रहने की छवि आज आपको सभी दलों में स्वीकार्य बनाएगी।
पुरानी बीमारी से बड़ी राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी पारदर्शिता के कारण फाइनेंस मैनेजमेंट में सुधार आएगा और फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी।
आज तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए किया गया इन्वेस्टमेंट बिजनेस के स्टार्टअप को लॉन्ग-टर्म ग्रोथ देगा।
साध्य योग के बनने से बिजनेसमैन अपनी नई सोच से बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे और मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की सेल ज्यादा होगी।
एंप्लॉयड पर्सन की जरा हटके कार्य करने की सोच आज किसी पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट में नई जान फूंक देगी।
ऑफिस में भाईचारे का माहौल रहेगा और कोई कोवर्कर आपकी पर्सनल प्रॉब्लम को सॉल्व करने में मदद करेगा।
फ्रेंड एंड फैमिली के साथ पार्टी का योग है, जिससे आपका सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स में नई तकनीक सीखना फायदेमंद रहेगा और आर्टिस्ट अपनी आर्ट का प्रदर्शन बड़े मंच पर करेंगे।
पार्टी आलाकमान आपके समर्पण को देखते हुए आपको किसी बड़े राज्य या विभाग की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
संतान की प्रतिभा आज निखर कर सामने आएगी, जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिल सकती है।
आपकी लीडरशिप क्वालिटी के कारण आज आपको किसी सामाजिक समूह या क्लब का नेतृत्व मिल सकता है।
हृदय और कोलेस्ट्रॉल की जांच रिपोर्ट आज सामान्य आएगी, मानसिक शांति का अनुभव होगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांव पेचों को सिखें।
संडे के दिन एंप्लॉयड पर्सन स्वयं को बहुत अकेला महसूस करेंगे और असुरक्षा की भावना आपको चैन से बैठने नहीं देगी।
वैश्विक मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण करेंसी रिस्क बढ़ सकता है, जिससे आपके इंपोर्ट किए गए माल की लागत अचानक बढ़ जाएगी।
शोरूम या ऑफिस के रिनोवेशन पर आज किया गया बड़ा निवेश आपकी जमा पूंजी को ब्लॉक कर देगा।
कम्युनिकेशन गैप के चलते क्लाइंट की ब्रीफ को सही से न समझ पाने के कारण काम को दोबारा करना पड़ सकता है, जिससे समय की बर्बादी होगी।
हिडन एनिमी आज आपकी छवि खराब करने के लिए मैनेजमेंट को गलत सूचनाएं दे सकते हैं।
संडे के दिन लव लाइफ में किसी तीसरे की वजह से दरार आ सकती है और फैमिली में गलतफहमियां बढ़ेंगी।
संडे के दिन स्टूडेंट्स एंड प्लेयर का फोकस बिल्कुल नहीं रहेगा, जिससे वो अपनी लय खो सकते हैं।
आज किसी बड़े घोटाले या भ्रष्टाचार के मामले में आपका नाम घसीटा जा सकता है, जिससे आपकी राजनीतिक साख खतरे में पड़ेगी।
आँखों पर डिजिटल स्क्रीन का अतिरिक्त दबाव न डालें और ठंडी चीजों के सेवन से सख्त परहेज करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से नए इनकम सोर्स जनरेट होगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में न्यू जनरेशन की एंट्री न्यू एनर्जी लेकर आएगा, जिससे पुराने ठप पड़े प्रोजेक्ट्स में जान आएगी।
नई ट्रेड पॉलिसी का फायदा उठाकर बिजनेसमैन अपना प्रॉफिट मार्जिन बढ़ा पाएंगे।
साध्य योग के बनने से बिजनेसमैन के रुके हुए धन की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।
आध्यात्मिक शांति महसूस करेंगे और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता कर मन को सुकून मिलेगा।
आपके शांत स्वभाव और काम के प्रति निष्ठा को देखते हुए बॉस आपको कोई वीआईपी क्लाइंट हैंडल करने को दे सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेकर आप खुद को रिचार्ज रखेंगे, जिससे शाम तक आपकी प्रोडक्टिविटी बनी रहेगी।
बच्चों के व्यवहार में आया सकारात्मक बदलाव आपको मानसिक सुकून देगा।
आर्ट एंड स्टडी दोनों में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी और आपकी मेहनत का फल मीठा होगा।
आज आप किसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करके अपनी पार्टी को बड़ी मुसीबत से बचा लेंगे।
किसी विवाद को सुलझाने में आपकी मध्यस्थता सफल रहेगी, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
आज आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत मजबूत रहेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment