AAJ KA RASHIFAL 15 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 अप्रैल बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः32 तक वैशाख कृष्ण त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः23 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः38 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं सुबह 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
फंडिंग के लिए बिजनेसमैन के लिए किए गए प्रयास विफल हो सकते हैं, कॉस्ट पर कंट्रोल न होने से बजट असंतुलित होगा, नए उत्पाद की लॉन्चिंग को फिलहाल टालना ही बेहतर है, आज बड़े निवेश से बचें।
मार्केट में आपके ब्रांड की नकल या पायरेसी होने से सेल में गिरावट दर्ज की जा सकती है, होलसेल के साथ भुगतान को लेकर विवाद होने के संकेत हैं।
सुबह 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से पार्टनरशिप बिजनेस में वित्तीय फैसलों में स्पष्टता की कमी के कारण पार्टनर के बीच अविश्वास की सिचुएशन बन सकती है।
टीम लीडर के साथ वैचारिक मतभेद आपके वर्क-लाइफ बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं, वर्कप्लेस पर अपनी निजी बातें साझा न करें, वरना उनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
टेक्नीकल नॉलेज के अभाव में आप स्वयं को कलीग्स से पिछड़ता हुआ महसूस करेंगे, ट्रेनिंग सेशन बोझिल लग सकते हैं और एकाग्रता की कमी काम बिगाड़ सकती है।
खेलकूद के दौरान बच्चों को मामूली चोट लगने का डर है, उनका ध्यान रखें, उनकी किसी गलती के कारण आज समाज में आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है।
विदेश जाकर पढ़ने की योजना बना रहे छात्रों को आज वीजा या डॉक्यूमेंटेशन में देरी का सामना करना पड़ सकता है।
मीडिया के सामने दिया गया कोई बयान पॉलिटिशियन के गले की फांस बन सकता है, गुटबाजी के कारण आज आपका कद पार्टी में छोटा करने की कोशिश की जाएगी।
ड्राइविंग करते समय अधिक सतर्क रहें, क्योंकि नींद पूरी न होने और थकान के कारण एकाग्रता भंग हो सकती है, जिससे छोटी-मोटी चोट लगने का डर है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन के पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे, जिससे व्यापार में नई पूंजी का निवेश संभव हो पाएगा, प्रॉफिट का परसेंट बढ़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर किए गए विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। वित्तीय पारदर्शिता से आपसी भरोसा और मजबूत होगा।
मार्केट की नब्ज पहचानकर लिया गया रिस्क बड़ा मुनाफा दिलाएगा, आज की गई मार्केटिंग भविष्य के लिए ठोस आधार तैयार करेगी।
हिडन प्रॉब्लम को आप अपनी चतुराई से सुलझा लेंगे, कॉम्पिटिटर आपसे सलाह मांगने आ सकते हैं, आपका प्रभाव वर्कप्लेस पर स्पष्ट दिखेगा।
किसी प्रकार की जांच प्रक्रिया में एंप्लॉयड पर्सन निर्दोष साबित होंगे उनका कद बढ़ेगा, फाइलों का अंबार आज तेजी से सिमटेगा।
लव लाइफ में अनूठे तरीके से प्रेम का इजहार करना आपके रिश्ते में नई जान फूंक देगा, पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।
ई-स्पोर्ट्स या आधुनिक तकनीक वाले खेलों में आपकी जीत सुनिश्चित है, टीम में आपकी राजनीतिक सोच की सराहना होगी, नया स्पॉन्सर मिलने के प्रबल योग हैं।
डिजिटल कैंपेनिंग और न्यू टेक्नोलॉजी के यूज से पॉलिटिशियन अपनी पहुंच दूर-दूर तक बनाएंगे।
टखनों या एड़ियों के दर्द में राहत मिलेगी, आप खुद को बहुत आधुनिक और फिट महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े बुझुर्गो की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में किए गए बदलावों से वेस्टेज कम होगा, पुराने लॉयल कस्टमर की वापसी से टर्नओवर में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के न्यू स्टार्टअप से आपके ऐप या सर्विस के डाउनलोड यूजर बेस में सडनली बुम आएगी यह टेक्नोलॉजी आपके बिजनेस को स्थिरता देगी।
विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव का आपको फायदा मिल सकता है, नए देशों में फ्रेंचाइजी विस्तार के लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए उत्तम है।
ऑफिस ट्रिप या मीटिंग के लिए विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है, नए और उत्साहजनक प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के काम का दायरा इंटरनेशनल लेवल तक फैलेगा, बड़ी कंपनियों से कोलैबोरेशन के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन मधुर स्मृतियां बनाने वाला होगा, अविवाहितों की विवाह संबंधी बाधाएं आज दूर हो सकती हैं।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन के लिए आज का दिन स्वर्णिम है, आपकी प्रर्फोमेशन दर्शकों की आंखों में आंसू या चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहेगी, आपकी संवेदनशीलता ही आपकी ताकत बनेगी।
बेसहारा पशुओं या असहाय लोगों के लिए आपकी करुणा समाज में नई चेतना जगाएगी, आध्यात्मिक गुरुओं के मार्गदर्शन से आप किसी बड़े सामाजिक सुधार की नींव रखेंगे।
पुरानी एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्याओं में आज खुजली या जलन से राहत मिलेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में समस्या आ सकती है।
विदेशी क्लाइंट्स से नए ऑर्डर मिलने के प्रबल योग हैं, साथ ही लॉजिस्टिक की समस्याएं हल होंगी और शिपमेंट समय पर पहुंचेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा, पुराने मतभेद सुलझने से व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा।
बिजनेसमैन आज के दिन घर से निकलते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके निकले और उधार लेन-देन की बात न करें।
ऑफिस का माहौल काफी पॉजिटिव रहेगा, टीम के साथ मिलकर लक्ष्य हासिल करने से खुशी मिलेगी और वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतरीन बना रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन बातचीत की कला से कठिन क्लाइंट्स को भी मना लेंगे, नई सॉफ्ट स्किल्स सीखने से आपकी प्रोफाइल अपडेट होगी।
घर के बड़ों की सलाह मानकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा, परिवार में आपके निर्णयों का सम्मान होगा।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स की मेहनत और अनुशासन आज रंग लाएगी लंबे समय से रुका हुआ कोई असाइनमेंट आज पूरा हो जाएगा।
प्रशासन पर पॉलिटिशियन की पकड़ मजबूत होगी, आपके क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान आज आपके प्रयासों से हो सकता है, वरिष्ठ नेताओं का वरदहस्त आपके सिर पर रहेगा।
हड्डियों और दांतों से जुड़ी समस्याओं में आज सुधार होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
निर्यात किए गए माल की क्वालिटी चेक में रिजेक्शन मिलने से भारी आर्थिक लॉस हो सकता है, अंतरराष्ट्रीय नीतियों में बदलाव आपके मौजूदा समझौतों को प्रभावित करेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर द्वारा बिना सलाह लिए किया गया निवेश आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
ग्रह स्थिति बिगड़ने से टेक्नीकल प्रॉब्लम या सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में बाधा आएगी, कस्टमर फीडबैक नकारात्मक रहने से मार्केट वैल्यू पर असर पड़ेगा।
सुबह 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से कॉर्पोरेट कल्चर को देखते हुए इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग के कारण आपकी भूमिका बदली जा सकती है, जो आपको असहज करेगी।
मल्टीटास्किंग स्किल्स के चक्कर में आप मुख्य प्रोजेक्ट की गुणवत्ता खराब कर सकते हैं, आज नए आइडियाज को मैनेजमेंट के सामने पेश करने का सही समय नहीं है।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आज भाइयों के बीच बहस बढ़ सकती है, संयम से काम लें।
याददाश्त में कमी और एकाग्रता का अभाव आज पढ़ाई में बाधा बनेगा।
प्रतिद्वंद्वी आपकी किसी पुरानी और विवादित टिप्पणी को सोशल मीडिया पर वायरल कर सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान होगा।
घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर अचानक बड़ा खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कड़े फैसले व्यापारिक हित में रहेंगे, हिडन एनिमी पर आपकी चतुराई भारी पड़ेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में स्टॉर के स्टॉक का सही मिलान होने से छिपे हुए मुनाफे का पता चलेगा।
ब्रह्म योग बनने से आपके स्टार्टअप को कोई बड़ा अवॉर्ड या पहचान मिल सकती है, नेटवर्किंग इवेंट्स में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को भविष्य की तकनीकों पर काम करने का मौका मिलेगा, ऑफिस का माहौल काफी आधुनिक और लचीला रहेगा, जिससे काम करने में मजा आएगा।
आपको ऐसे प्रोजेक्ट्स मिलेंगे जो रचनात्मक संतुष्टि भी देंगे, आपकी नेटवर्किंग आज बड़े मुनाफे का कारण बनेगी।
आज के दिन यदि आप किसी को कोई गिफ्ट दे रहे है, तो विशेषकर घड़ी उपहार में न दें और न ही लें।
लव लाइफ में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा, अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज दिल की बात कहने के लिए दिन बहुत शुभ है।
प्रेजेंटेशन या सेमिनार में आपका आत्मविश्वास सबको प्रभावित करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के मॉक टेस्ट में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा।
सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के साथ आपकी गुप्त बैठक सफल रहेगी। आगामी चुनावों के लिए आपकी दावेदारी आज और मजबूत हो सकती है।
आपका आत्मबल आज बीमारियों से लड़ने में आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लकी नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से सावधानी बरते।
नई पीढ़ी के द्वारा लाए गए टेक्नीकल चेजेंस पुराने व्यापार को ’स्मार्ट बिजनेस’ में बदल देंगे, टर्नओवर के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
मार्केट की अनिश्चितता के बावजूद आपका पोर्टफोलियो स्थिर रहेगा, बिजनेसमैन के बड़ी डील संभव है।
ब्रह्म योग बनने से विदेशी व्यापार में जबरदस्त उछाल आएगा, साथ ही विदेशी यात्रा के योग हैं जो व्यापारिक सौदों में बदलेगी।
ऑफिस में शांतिपूर्ण और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, कोवर्कर आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, मानसिक रूप से आप बहुत हल्का महसूस करेंगे।
वेतन वृद्धि के साथ-साथ आपको पसंदीदा विभाग में ट्रांसफर मिल सकता है, आपकी पिछली मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है।
प्रेम संबंधों में ईमानदारी और वफादारी रिश्ते को नया मोड़ देगी, पार्टनर आपकी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेगा।
डाइट और रूटीन का कड़ाई से पालन करना आज आपके स्टेमिना को बढ़ाएगा।
जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।
रूटीन हेल्थ चेकअप में परिणाम आपकी उम्मीद से बेहतर आएंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
बिजनेसम में अनुकूलता रहेगी, विदेशी सहयोगियों के साथ लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकते हैं।
मार्केट में कॉम्पिटिटर की तुलना में आपकी सर्विस बेहतर साबित होगी, आज किया गया निवेश भविष्य में कई गुना रिटर्न दे सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत और समर्पण को सीनियर मैनेजमेंट द्वारा आधिकारिक पहचान मिलेगी, ऑफिस का अनुशासन आपके काम को और आसान बना देगा।
प्रशासनिक सुधारों में आपके सुझावों को लागू किया जा सकता है, वरिष्ठों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा।
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को मुश्किल विषयों को समझने में आज आपको सफलता मिलेगी।
पार्टी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं, जो आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
बात करें सेहत की तो मानसिक रूप से आप बहुत शांत रहेंगे, जिससे पुरानी चिंताएं दूर होंगी और आप गहरी नींद का आनंद ले पाएंगे।
लकी कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
विदेशी व्यापारः लॉजिस्टिक कंपनियों की हड़ताल या तकनीकी कारणों से ट्रांजिट में माल फंस सकता है।
मार्केटिंग कैंपेन का अपेक्षित परिणाम न मिलने से बिजनेसमैन निराशा होंगे, कॉम्पिटिटर आपकी रणनीति को पहले ही समझकर काउंटर-प्लान तैयार कर सकते हैं।
ग्रह गोचर बदलने से डॉक्यूमेंट में छोटी सी गलती के कारण कस्टम की जांच का सामना करना पड़ सकता है जिससे बिजनेसमैन को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है; अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट को ईमेल पर सुरक्षित रखें।
सुबह 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से क्लाइंट के द्वारा बार-बार फीडबैक की मांग से दिन थकान भरा रहेगा, आज पेमेंट अटकने के योग हैं, जिससे आर्थिक योजनाएं प्रभावित होंगी।
विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से किसी अप्रिय समाचार या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है, अविवाहितों के लिए आज कोई आता हुआ रिश्ता हाथ से निकल सकता है।
कोच की तकनीकी सलाह को नजरअंदाज करना आज आपकी परफॉरमेंस और फिटनेस दोनों पर भारी पड़ेगा, वार्म-अप पर पूरा ध्यान दें।
पॉलिटिशियन को किसी रैली या जनसभा में जनता के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
आज जरूरतमंदों की मदद करते समय नियमों का उल्लंघन न करें, कानूनी जांच के घेरे में आ सकते हैं।
खान-पान में लापरवाही के कारण पेट में इन्फेक्शन, एसिडिटी या फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
पार्टनरशिप बिजनेस में इमोशनल इंटेलिजेंस और प्रोफेशनल अप्रोच का सही संतुलन पार्टनरशिप को लंबी रेस का घोड़ा बनाएगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन के मार्केट में प्रॉडक्ट की डिमांड बढ़ेगी अगर आप नए स्टोर की ओपनिंग या विस्तार की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए सफल होगी।
सोशल इम्पैक्ट स्टार्टअप्स को सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों से फंड मिलने के योग हैं, टीम वर्क रंग लाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन की लीडरशिप स्किल्स में सुधार होगा, पब्लिक स्पीकिंग या प्रेजेंटेशन में आप आज बाजी मार लेंगे।
मैनेजमेंट आपकी सैलरी में संतोषजनक वृद्धि पर विचार कर सकता है, आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन की चर्चा आज आपके पक्ष में हो सकती है।
घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा, छोटे भाई-बहनों की मदद से आपका कोई बड़ा काम आज बन सकता है।
आर्टिस्ट की लीक से हटकर की गई कोशिशें सफल रहेंगी, किसी बड़े पुरस्कार के लिए आपका नामांकन हो सकता है।
किसी बड़े घोटाले या भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पॉलिटिश्यिन आक्रामक रुख अपनाएंगे, जिसे जनता का समर्थन मिलेगा, आपका खोया हुआ राजनीतिक प्रभाव वापस लौटेगा।
पुरानी किसी सर्जरी, गहरी चोट या पुराने जख्म आज तेजी से भरने की दिशा में बढ़ेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
ब्रह्म योग बनने से भारी मुनाफे के योग हैं, नई विदेशी तकनीक का अधिग्रहण आपके काम को आसान बनाएगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में इनोवेटिव आइडिया पर साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा, जॉइंट वेंचर के लिए दिन बहुत शुभ है।
भविष्य की तकनीक में किया गया इन्वेस्टमेंट बिजनेस मैन को आज से ही फल देने लगेगा, कस्टमर का भरोसा आपके ब्रांड पर अटूट रहेगा।
वर्कप्लेस पर अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आप सफल रहेंगे, कोवर्कर के मध्य आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।
क्वालिटी वर्क के कारण आपको हाई-पेइंग प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, आज आप अपनी फीस बढ़ाने का विचार कर सकते हैं।
परिवार में एकजुटता दिखेगी और किसी पुराने विवाद का निपटारा शांति से हो जाएगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
स्टूडेंट्स के हायर एजुकेशन के लिए किए गए प्रयास में उन्हें सफलता मिलेगी।
नए गठबंधन या विचारधारा के साथ जुड़ना आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
दान-पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
लिवर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी पुरानी समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
लॉजिस्टिक बाधाएं खत्म होंगी और सप्लाई चेन मैनेजमेंट मजबूत होगा, विदेशी क्लाइंट्स से एडवांस पेमेंट मिलने की संभावना है।
ब्रह्म योग बनने से एन्सेस्ट्रल बिजनेस में ुराने संबंधों का फायदा आज बड़े ऑर्डर के रूप में मिलेगा।
मार्केट रिर्सच से सरकारी नीतियों का समर्थन आपके सेक्टर को मिलेगा, मार्केट शेयर में आपकी हिस्सेदारी बढ़ने के संकेत हैं।
आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी और टीम में आपकी स्थिति मजबूत होगी, सीनियर अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने से जटिल कार्य भी आसानी से सुलझेंगे।
अटके हुए प्रमोशन के मामले आज आगे बढ़ सकते हैं, साथ ही न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिलने से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके भाग्योदय में सहायक होगा, रिश्तेदारों के साथ लंबे समय बाद मुलाकात होगी जो मन को शांति देगी।
इंडोर गेम्स या तकनीक आधारित खेलों में स्पोर्ट्स पर्सन का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
कमर दर्द या पैरों के पुराने दर्द में फिजियोथेरेपी या हल्के व्यायाम से आज काफी आराम मिलेगा।
महिला मतदाताओं का झुकाव पॉलिटिशियन के प्रति बढ़ेगा, जो वोट बैंक में तब्दील हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment