AAJ KA RASHIFAL 7 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 अप्रैल मंगलवार, विश्व स्वास्थ्य दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 04ः35 तक वैशाख कृष्ण पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, व्यतिपात योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेसमैन को आज सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ेगा, आपकी विदेशी डील्स रद्द हो सकती हैं।
पार्टनरशिप में चल रहे बिजनेस में आज हिसाब-किताब को लेकर पार्टनर से अनबन संभव है।
स्टॉक मार्केट में आज बड़ा पैसा लगाने से बचें, ग्रह स्थिति भारी आर्थिक नुकसान के संकेत दे रही है।
बिजनेसमैन आज किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन न करें, रिजेक्शन की संभावना अधिक है।
ऑफिस में आज आपकी सुख-सुविधाओं में कटौती की जा सकती है, जिससे मन खिन्न रहेगा।
कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी पर संदेह किया जा सकता है, अपनी रिपोर्ट तैयार रखें, आज क्लाइंट की तरफ से बार-बार बदलाव झेलने होंगे।
दांपत्य जीवन में पुरानी कड़वाहट फिर से उभर सकती है, मौन रहना ही आज का समाधान है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को आज उनके काम के लिए कड़ी आलोचना सुननी पड़ सकती है।
गले में संक्रमण या टॉन्सिल्स की समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से पूरी तरह परहेज करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
आपके व्यापारिक एनिमी आज आपके सामने घुटने टेकेंगे, आपकी मार्केट में फिर से धाक जमेगी।
व्यतिपात योग होने से बिजनेसमैन को गवर्नमेंट टेंडर मिलने से आज भारी मुनाफे के योग बन रहे हैं, पुरानी अटकी हुई डील आज आपके मनचाहे दाम पर फाइनल हो जाएगी।
कॉर्पोरेट टैक्स में मिलने वाली नई छूट बिजनेसमैन की बैलेंस शीट को और भी मजबूत बना देगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें आज किसी पावरफुल सेक्टर से बड़ा ऑफर मिलेगा।
सूर्य,मंगल,शनि की युति एकादश भाव में होने से आज किसी बड़े साइबर हमले को रोकने में सफलता मिलेगी, आपकी कार्यक्षमता और साहस को देखते हुए आपको टीम का संकटमोचक घोषित किया जाएगा।
किसी बड़ी सामाजिक समस्या को सुलझाने के लिए आज आपको पहल करनी पड़ सकती है, आपकी सूझबूझ से न केवल विवाद थमेगा बल्कि एकता भी बढ़ेगी।
संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा, घर में मंगल कार्य की रूपरेखा बनेगी।
मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलेगी, मंगल की शुभता से आप बहुत सक्रिय रहेंगे।
डे एंडिंग खुद का विश्लेषण करें कि कहां सुधार की गुंजाइश है, एक सफल पॉलिटिशियन वही है जो अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में आज रिकॉर्ड तोड़ कमाई होगी, लेकिन डे एंडिंग वॉर एंड टेरिफ का असर आपके बिजनेस की इनकम पर दिखेगा।
आज लंबी दूरी की कोई व्यापारिक यात्रा आपको भविष्य का करोड़ों का सौदा दिला सकती है आपके लिए उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा शुभ रहेगी और डील करने के लिए शुभ समय दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य रहेगा।
आपकी ईमानदारी की वजह से बड़े इन्वेस्टर आपकी कंपनी में पैसा लगाने को तैयार होंगे।
सूर्य,मंगल,शनि की युति दशम भाव में होने से आपकी ट्रेनिंग और मोटिवेशनल स्पीच से आज ऑफिस का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा, आपकी जज या काउंसलर के रूप में कार्य करने की स्टाइल से आज आपका मान-सम्मान चरम पर होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस की तरफ से कोई शानदार गिफ्ट या गैजेट मिल सकता है।
पिता और गुरुओं का आशीर्वाद फलीभूत होगा, घर में धार्मिक उत्सव रहेगा।
युवाओं की टोली आज पॉलिटिशियन के साथ जुड़ेगी, जो आपके प्रचार कार्य में नई ऊर्जा भर देगी, उनकी तकनीक और आपके अनुभव का मेल कमाल करेगा।
व्यतिपात योग होने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को आज गोल्ड मेडल मिल या कोई सामान मिल सकता है।
लिवर के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप आत्मिक रूप से बहुत हल्का महसूस करेंगे।
जरूरतमंदों की सहायता के लिए आज धन और समय का त्याग करना पड़ सकता है, यह सेवा भाव आपको आंतरिक संतुष्टि और ईश्वर का आशीर्वाद दिलाएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बिजनेसमैन के द्वारा आज किया गया नया निवेश भविष्य में आपके लिए इनकम का बड़ा सोर्स बनेगा।
बिजनेसमैन की क्रिएटिविटी और डिजाइन सेंस बाजार में आपके ब्रांड को नंबर वन बना देगा।
गनर्वमेंट के द्वारा घोषित नए डिजिटल टैक्स या टैरिफ आपके ऑनलाइन ऑपरेशंस की लागत को अचानक बढ़ा देंगे।
सूर्य,मंगल,शनि की युति नवम भाव में होने से एंप्लॉयड पर्सन को आज बड़ी ख्याति और पदोन्नति मिलेगी, ऑफिस में आपकी कार्यशैली को एक ’बेंचमार्क’ के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
मैनेजमेंट आपको कंपनी के नए ऑफिस की जिम्मेदारी या चाबी सौंप सकता है।
आज आपकी सैलरी में अप्रत्याशित वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सगाई या विवाह के प्रस्ताव के लिए श्रेष्ठ है।
पॉलिटिशियन की कूटनीतिक चालें विरोधियों को पस्त करने में सफल रहेंगी, सधे हुए शब्दों का प्रयोग आपके राजनीतिक कद को और ऊँचा ले जाएगा।
पराक्रम योग के बनने से स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ा प्रॉजेक्ट मिल सकता है।
समाज सेवा के प्रति आपका समर्पण आज आपको जन-जन का प्रिय बना देगा, आपके द्वारा किए गए पुराने कार्यों का फल आज सम्मान के रूप में प्राप्त होगा।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
ग्रह गोचर विरूध होने से बिजनेसमैन को आज गवर्नमेंट से कानूनी नोटिस या पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।
क्लाइंट्स के साथ हुई मीटिंग में आज गलतफहमी की वजह से एक बड़ी डील हाथ से फिसल सकती है।
मार्केटिंग एजेंसी चलाने वालों को आज अपने कर्मचारियों के काम छोड़ने की वजह से तनाव होगा।
आपकी ईमेल या मैसेज का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, जो ऑफिस में विवाद का कारण बनेगा।
रिपोर्टिंग मैनेजर के साथ आपकी असहमति आज आपको किसी कठिन टास्क में फँसा सकती है।
जो लोग सेल्स में हैं, उन्हें आज टारगेट पूरा करने के लिए अपमानजनक स्थितियां भी झेलनी पड़ सकती हैं।
पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
ड्राइविंग सीख रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी चाहिए, खिलाड़ियों का परफॉरमेंस गिरेगा।
कानों में दर्द या सुनने में समस्या हो सकती है, तेज आवाज और शोर से दूर रहें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम में होगी वृद्धि।
व्यापार में आज कोई बड़ा विदेशी इन्वेस्टमेंट मिल सकता है, हाई-टेक पार्ट्स पर लगे टेरिफ का समाधान आपकी नई रिसर्च टीम ढूंढ लेगी।
व्यतिपात योग होने से समाज कल्याण और नेटवर्किंग के जरिए आज आपको बड़ा व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, आपकी डिजिटल करेंसी और क्रिप्टो रणनीतियां आज आपको मालामाल कर सकती हैं।
आपकी आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच ऑफिस की किसी बड़ी समस्या को हल कर देगी, आपकी कार्यशैली को आज सोशल मीडिया पर बड़ी प्रशंसा मिलेगी, ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी।
आपकी और आपकी टीम के वजह से कंपनी को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ’बेस्ट वेंडर’ का अवार्ड मिल सकता है।
दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर होगा और प्रेम संबंधों में बौद्धिक गहराई आएगी।
मीडिया कवरेज में आज पॉलिटिशियन का पक्ष मजबूत रहेगा, अपनी उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत करने पर जनता का भरपूर प्यार मिलेगा।
आनन्दादि योग से स्टूडेंट्स को किसी बड़ी संस्था के द्वारा जॉब या टै्रनिंग के लिए ऑफर दिया जा सकता है।
युवाओं को सही दिशा दिखाने और उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में आप सफल होंगे, आपकी बातें आज लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी।
नसों और सर्कुलेशन की समस्या में सुधार होगा, ताजी हवा में टहलना शुरू करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.ः 1, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेसमैन को कुछ प्रोडक्ट पर छूट मिलने से उनकी बांछें खिल जाएंगी, आज आप गुप्त दान करने से आपके व्यापार की बाधाएं अपने आप खत्म होने लगेंगी।
वाशि योग के बनने से बिजनेस में आज भारी उछाल आएगा, आपको आज कोई ऑर्डर मिल सकता है।
आपकी क्रिएटिवटी के चलते किसी बड़ी कंपनी से आपको कंपनी जॉइन का ऑफर दिया जा सकता है, वो भी शानदार प्लेस्मेंट के साथ।
आपकी मधुर वाणी ऑफिस में बड़े से बड़े विवाद को शांत कर देगी, वर्कप्लेस पर आपको चीफ मेंटर की भूमिका दी जा सकती है, सम्मान बढ़ेगा।
अविवाहितों के लिए आज किसी बहुत ही धनी और संस्कारी परिवार का रिश्ता आ सकता है।
पॉलिटिशियन को विरोधियों की गुप्त रणनीतियों पर नजर रखने की जरूरत है, आज कोई करीबी व्यक्ति ही आपको महत्वपूर्ण जानकारी लाकर दे सकता है।
सूर्य,मंगल,शनि की युति षष्ठ भाव में होने से सॉफ्ट स्किल्स सीख रहे लोगों को आज असफलता हाथ लगेगी, साथ ही छात्रवृत्ति मिल सकती है।
नींद की समस्या खत्म होगी और मानसिक शांति मिलेगी, ध्यान करें।
किसी पुराने सामाजिक विवाद को निपटाने के लिए आज आपको मध्यस्थ बनाया जा सकता है, आपका निष्पक्ष निर्णय समाज में शांति स्थापित करेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लककी नं. 2, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
पराक्रम योग से बिजनेसमैन को कुछ वस्तुओं पर वॉर एंड टेरिफ के बावजूद आपका कॉस्ट कटिंग प्लान सफल होगा।
बिजनेस में आज न्यू पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं आपके लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य शुभ समय रहेगा।
आपकी अनुशासनप्रियता की वजह से बॉस आपको विभाग का हेड बना सकते हैं, जो आपके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं रहेगा।
जो लोग गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उनका आज फायनल सलेक्शन हो सकता है।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए आपके प्रयास आज रंग लाएंगे, लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे समाज में आपका रुतबा और बढ़ेगा।
व्यतिपात योग होने से फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
आर्टिस्ट की नई डिजाइन को नेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी।
हड्डियों और जोड़ों के पुराने दर्द में राहत मिलेगी, कैल्शियम युक्त आहार लें।
आज धार्मिक यात्रा या किसी बड़े अनुष्ठान में शामिल होने से मानसिक बल मिलेगा, आध्यात्मिक शांति आपके राजनीतिक निर्णयों में स्पष्टता लाएगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
बिजनेसमैन की आक्रामकता व्यापारिक सौदों में बाधा बन सकती है, ठंडे दिमाग से काम लें, सडनली बढ़े रेट्स से आपके मुनाफे की गणना बिगाड़ सकते हैं।
बाजार में आपकी साख को ठेस पहुंचाने के लिए प्रतिद्वंद्वी आज सक्रिय रहेंगे, चौकन्ने रहें, नई प्रॉपर्टी या शोरूम के लिए बयाना राशि देना आज जोखिम भरा हो सकता है, टाल दें।
बिजनेसमैन के बिना सोचे-समझे किया गया विज्ञापन खर्च आज मिट्टी में मिल सकता है, बजट पर नियंत्रण रखें।
ऑफिस में आज आपके बॉस के साथ तीखी बहस होने की संभावना है, वाणी पर संयम रखें, आज आपको अतिरिक्त सावधानी और अनुशासन बरतना होगा।
नई नौकरी के इंटरव्यू में आज तकनीकी खराबी या गलत जानकारी की वजह से रुकावट आ सकती है।
कोवर्कर के साथ टीम वर्क में ईगो का टकराव आपके प्रोजेक्ट की डेडलाइन को बढ़ा सकता है।
भाई-बहनों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर मनमुटाव हो सकता है, शांति से बात सुलझाएं।
स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल में दिक्कत आएगी, आर्टिस्ट में प्रेरणा की कमी खलेगी।
ब्लड प्रेशर और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है, तनाव से पूरी तरह दूर रहें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
व्यापारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक मुनाफे वाला हो सकता है, साथ ही दोपहर बाद आपके किसी टेंडर को स्वीकृत किया जा सकता है।
आपकी दूरदर्शी सोच के कारण आज आप किसी बड़े डूबते हुए निवेश को बचाने में सफल रहेंगे।
सुनफा योग के बनने से बिजनेस में आज भारी बुकिंग की संभावना है, सेवा की गुणवत्ता बढ़ाएं।
आपकी लीडरशिप में आज आपकी टीम कोई ऐसा कारनामा करेगी जिसे पूरी इंडस्ट्री देखेगी।
विदेश जाने का सपना आज हकीकत में बदल सकता है, ऑफर लेटर आपके ईमेल में हो सकता है।
वर्कप्लेस पर आज आपकी उपस्थिति ही माहौल को ऊर्जावान बना देगी, लोग आपसे राय लेंगे।
सूर्य,मंगल,शनि की युति तृतीय भाव में होने से पिता के सहयोग से आपकी कोई बड़ी आर्थिक समस्या हल हो जाएगी, संतान सुख मिलेगा।
आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड प्लेयर को आज अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कोई बड़ा मंच मिल सकता है।
आज आप ऊर्जा का ज्वालामुखी महसूस करेंगे, जिम या कसरत से शरीर को फिट रखें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
बिजनेसमैन को आज नए हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स मिलेंगे, आपकी न्यू टेक्नोलॉजी सामने वाली पार्टी को आप तक खिच लाएगी।
व्यतिपात योग होने से पुराने पेंडिंग पेमेंट्स आज क्लियर होंगे, जिससे बिजनेस में नई पूँजी का आगमन होगा, साथ ही आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
आपकी डेटा एनालिसिस की रिपोर्ट को आज हेड ऑफिस द्वारा सराहा जाएगा और इनाम मिलेगा।
मार्केटिंग फील्ड एंप्लॉयड पर्सन के आज टारगेट कंप्लीट करने पर कंपनी के द्वारा विशेष प्रोत्साहन मिलेगा, वर्कप्लेस पर आपकी कूटनीतिक चालें विरोधियों को शांत करने में सफल रहेंगी।
दांपत्य जीवन में उपहारों का आदान-प्रदान होगा, ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।
पॉलिटिशियन पब्लिक के मध्य जाएं और उनकी समस्याओं को सुने यह सबसे सटीक समय है, आपका विनम्र स्वभाव और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता लोगों का दिल जीत लेगी।
सुनफा योग से गणित और सांख्यिकी के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं।
पैरों के दर्द में आराम मिलेगा और त्वचा में नई चमक आएगी, नारियल पानी पिएं।
सोशल मीडिया के जरिए अपनी सामाजिक गतिविधियों का प्रचार करें ताकि अधिक लोग जुड़ सकें, आज आपकी एक पोस्ट बड़े बदलाव की नींव रख सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेस में आज मुनाफे का ग्राफ ऊपर जाएगा, नए ऑर्डर मिलेंगे कुछ राहत मिलने से आपके बिजनेस में जान आ जाएगी।
नई फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य का समय अत्यंत शुभ है, निवेश के रास्ते खुलेंगे।
व्यतिपात योग होने से आपकी टीम की मेहनत से आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होगा, जिससे आपकी साख बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज कंपनी के ’थिंक टैंक’ में शामिल किया जा सकता है, आपकी सहानुभूतिपूर्ण कार्यशैली ऑफिस में टीम के मनोबल को बहुत ऊँचा कर देगी।
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी कॉर्पोरेट फर्म से बुलावा आएगा।
वर्कप्लेस पर आपकी राय को पत्थर की लकीर माना जाएगा, सम्मान में वृद्धि होगी।
माँ के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी, घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है।
सूर्य,मंगल,शनि की युति आपकी राशि में होने से स्पोर्ट्स पर्सन को आज उनके बेहतर खेल के लिए गवर्नमेंट के द्वारा अवार्ड दिया जा सकता है साथ ही आपको कोई पोस्ट भी दि जा सकती है।
फेफड़ों और छाती से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा, प्राणायाम करना लाभदायक रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment