AAJ KA RASHIFAL 26 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 अप्रैल रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः07 तक वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः27 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
पारिवारिक संपत्ति से जुड़े किसी विवाद का अंत होने से व्यापार में नई पूंजी का निवेश संभव होगा, जो भविष्य में स्थिरता लाएगा।
आयात-निर्यात के पुराने अटके हुए लाइसेंस आज किसी प्रभावशाली संपर्क की वजह से रिन्यू हो सकते हैं।
किसी भी टेक्नीकल प्रॉब्लम को आप अपने ज्ञान से तुरंत हल कर लेंगे, जिससे प्रोजेक्ट की गति बनी रहेगी और बॉस की नजरों में आपकी साख बढ़ेगी।
बॉस के साथ आपका तालमेल आज इतना बेहतर रहेगा कि वे आपके फ्यूचर की प्लानिंग पर अपनी मुहर लगा सकते हैं।
संडे का दिन आपके लिए मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल से भरा रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन की प्रैक्टिस आज उनको उस मुकाम पर ले जाएगी जहां आप स्वयं दूसरों को अपनी स्किल्स सिखाने के योग्य बनेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान और आय में भी वृद्धि होगी।
आज आप तनाव मुक्त रहेंगे जिससे आपकी सेहत बेहतर रहेगी।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आ सकती है।
पारिवारिक विवाद के कारण दुकान या फैक्ट्री की चाबी हाथ से निकल सकती है, जिससे काम रुक जाएगा।
ग्रह गोचर विपरीत होने से विदेशी मार्केट में अचानक आई मंदी से आपके ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से कोवर्कस आपकी फाइलों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और आपके विरुद्ध ऐसी रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं जिससे आपकी साख पर बात आ जाएगी।
संडे के दिन भी टारगेट का प्रेशर आपकी मानसिक शांति छीन लेगा, बार-बार कोशिश के बाद भी परिणाम आपकी उम्मीद के विपरीत ही आएंगे।
पिकनिक या मूवी की प्लानिंग में अचानक आई अड़चनें आपको चिड़चिड़ा बना देंगी, जिससे आपके और आपके प्रियजनों के बीच दूरियां बढ़ने का खतरा बना रहेगा।
किसी बड़ी प्रदर्शनी या आर्ट कॉम्पिटिशन में जाने के लिए आज का मुहूर्त आपके पक्ष में नहीं है, जहां जजों की आलोचना आपके मनोबल को पूरी तरह से गिरा सकती है।
सांस लेने में हल्की तकलीफ या छाती में भारीपन महसूस होने से आपकी दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाएगी और आप खुद को बहुत ही असहज स्थिति में पाएंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
ट्रेडमार्क और कॉपीराइट से जुड़े मामलों में आज बिजनेसमैन को सफलता मिलेगी।
वृद्धि योग बनने से वैश्विक युद्ध के माहौल के बावजूद आपकी सप्लाई चेन सबसे सुरक्षित मानी जाएगी।
संतान से आपको आज कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे आपके घर में उत्सव का माहौल बनेगा और संतान सुख की प्राप्ति पूर्ण रूप से होने वाली है।
पश्चिम दिशा में यात्रा करना आपके लिए करियर में नए आयाम जोड़ने वाला होगा, आशीर्वाद लेकर और थोड़ा गुड़ खाकर घर से निकलें, इससे आपके नए कार्य में ईश्वरीय सहायता प्राप्त होगी और सफलता आपके कदम चूमेगी।
तकनीक में महारत हासिल करना आज आपको आपके कॉम्पिटिटर्स से बहुत आगे ले जाएगा और आपकी मार्केट वैल्यू में जबरदस्त इजाफा करेगा।
कॉम्पिटिटर को आज किसी अनुभवी मेंटर का साथ मिलेगा जो आपके करियर के भविष्य को एक नई और ऊँची दिशा देने में सफल रहेगा।
आज प्रकृति के करीब रहना या पार्क में टहलना आपके मन को ऐसी शांति देगा जो आपको रिचार्ज कर देगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी और आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ एमओयू साइन कर सकते हैं।
सिबिल स्कोर में सुधार होने से नई क्रेडिट लाइन खुलेगी जो बिजनेसमैन के लिए फ्यूचर के लिए लाभकारी है।
संडे आपके लिए आत्ममंथन और पारिवारिक मेलजोल का है, आप अपने लवर या लाइफ पार्टनर के साथ किसी शांत जगह घूमने की प्लानिंग करेंगे।
ऑफिस में कोवर्कर्स के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे, जिससे आपको घर से दूर रहकर भी एक फैमिली जैसा माहौल मिलेगा और कार्य की बाधाएं खत्म होंगी।
संडे को भी आपका जोश और जुनून इतना ऊंचा रहेगा कि आप भविष्य के टारगेट की तैयारी भी आज ही कर लेंगे, जिससे आगामी सप्ताह तनाव मुक्त रहेगा।
लर्नर्स के लिए आज प्रैक्टिस के दौरान अपनी गलतियों को सुधारने का बेहतरीन मौका है, जहाँ आपका समर्पण आपको रातों-रात एक सफल और सम्मानित कलाकार बना सकता है।
आप अपनी पुरानी बुरी आदतों को छोड़कर आज से ही एक नई हेल्थ जर्नी स्टार्ट का दृढ़ संकल्प लेंगे, जो आपके भविष्य के लिए बहुत ही शुभ फलदायी होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा।
पार्टनरशिप में चल रही कानूनी पेचीदगियां आज आपसी सहमति से समाप्त हो जाएंगी।
विदेशी क्लाइंट्स से आपको आज कोई लंबी अवधि का अनुबंध मिल सकता है।
बॉस आपके काम के प्रति समर्पण को देखते हुए आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या देश-विदेश के प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान कर सकते हैं।
आप अपनी वाणी से किसी भी बिगड़े हुए सौदे को दोबारा पटरी पर लाने में सफल रहेंगे, जिससे कंपनी की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा।
नई संपत्ति या घर खरीदने के लिए वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा आपके लिए बहुत ही शुभ और वैभवशाली रहने वाली है, सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय सर्वोत्तम है, घर से निकलने से पहले इष्ट देव का आशीर्वाद लेना न भूलें।
प्रैक्टिस आपको पूर्णता की ओर ले जाएगी, आपके प्रशंसकों की संख्या में भी भारी इजाफा होगा।
आज आप अपनी डाइट में फाइबर और विटामिन्स की मात्रा बढ़ाएंगे, जो आपके मसूड़ों को भविष्य के लिए और भी ज्यादा स्वस्थ और सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालुत के खर्चों को कम करें।
पार्टनर के पर्सनल एक्सपेंडिचर बिजनेस फंड से होने के कारण विवाद बढ़ सकता है, जिससे पार्टनरशिप टूटने की नौबत आएगी।
डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव आपके मुनाफे को खा जाएगा।
आपके द्वारा तैयार किए गए डेटा किसी और के द्वारा कॉपी किए जाने की संभावना है, जिससे आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले उड़ेगा।
कोवर्कर का व्यवहार आज आपके प्रति अत्यंत रूखा रहेगा और वे आपको अकेला छोड़कर अपने लक्ष्यों की पूर्ति में लग जाएंगे।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी महसूस होगी और छोटी सी बात पर ब्रेकअप जैसी स्थिति बनने का अंदेशा है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज टीम मैनेजमेंट की राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है।
आज अपनी सेहत की नियमित जांच करवाएं और यदि कोई असहजता महसूस हो तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें, क्योंकि छोटी सी भूल आज महंगी पड़ सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
घर के बड़ों की वसीयत या आशीर्वाद से बिजनेस में बड़ी चल-अचल संपत्ति का योग बन रहा है।
बड़े बिजनेस घराने आज आपकी कंपनी में निवेश करने या आपकी तकनीक खरीदने की इच्छा जता सकते हैं।
आज संडे को भी जॉब में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा, आपके बॉस आज आपके प्रोजेक्ट की पूरी बागडोर आपको सौंप सकते हैं।
विदेशी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वालों के लिए दिन अत्यंत शुभ है, जहाँ आपके कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
दोस्तों के साथ शाम का समय हंसी-मजाक में गुजरेगा, जिससे आपका संडे पूरी तरह रिफ्रेशिंग और खुशियों से भरा हुआ बीतने वाला है जो आपको ऊर्जा देगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में शांत मन और एकाग्रता उन सवालों के सही जवाब देने में मदद करेगी जो दूसरों के लिए बहुत कठिन साबित हो रहे हैं।
आज आपको बहुत ही मीठी और गहरी नींद आएगी, जिससे आपके अवचेतन मन का तनाव पूरी तरह धुल जाएगा और आप मानसिक रूप से बहुत हल्का महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
आपकी कड़ी मेहनत और विजन को देखते हुए आपको किसी प्रतिष्ठित व्यापारिक फोरम में मोटिवेशनल स्पिकर के रूप में बुलाया जा सकता है।
नया स्टार्टअप शुरू करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय बहुत अनुकूल है, यह भविष्य में बड़ा नाम कमाएगा।
आज आप वर्कप्लेस पर एक शेर की तरह दहाड़ेंगे, आपके प्रोजेक्ट की सफलता बॉस को आपका मुरीद बना देगी और बाधाएं खुद रास्ता छोड़ देंगी।
देश-विदेश के प्रोजेक्ट्स में आपका नाम चर्चा में रहेगा और आपके सीनियर आपके द्वारा बनाए गए सिस्टम को कंपनी के लिए मॉडल के रूप में अपनाएंगे।
फैमिली के साथ बिताया गया हर पल आज आपको एक नई ऊर्जा से भर देगा और आप संडे का उपयोग रिश्तों में आई धूल को साफ करने के लिए बहुत खूबसूरती से करेंगे।
लर्नर्स के लिए प्रैक्टिस में नए प्रयोग करने का है, जहाँ आपकी जिज्ञासा किसी ऐसे गुरु से मिलाएगी जो आपको डिजिटल आर्ट की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
आप प्राणायाम के नए अभ्यास सीखेंगे जो आपके शरीर के ऊर्जा चक्रों को जागृत करेंगे और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ाकर आपको सुरक्षा देंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि होगी और आपको नए मार्केट में प्रवेश का मौका मिलेगा।
बिजनेसमैन का मैनेजमेंट स्किल आज दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा।
संडे को भी आपका अनुशासन और काम के प्रति समर्पण आपको टीम में सबसे ऊपर रखेगा, जिससे आपको आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारियां मिलेगी।
आज आप किसी ऐसी जटिल टेक्नोलॉजी को मास्टर कर लेंगे जिसे सीखना दूसरों के लिए कठिन था, जो आपकी प्रोफेशनल वैल्यू को मार्केट में बहुत बढ़ा देगा।
अविवाहितों के लिए सगाई के योग प्रबल हैं और घर में मांगलिक कार्यों की गूंज सुनाई देगी जिससे वातावरण काफी उत्साहपूर्ण और खुशियों भरा बना रहेगा।
किसी बड़े आर्ट कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।
योग और प्राणायाम का अभ्यास आज आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होगा और चेहरे पर चमक आएगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का असर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर पड़ेगा, माल ढुलाई खर्च में 30 परसेंट वृद्धि मुनाफे को घाटे में बदल देगी।
स्टॉक की जमाखोरी पर सरकारी छापा पड़ने का प्रबल भय है, इसलिए गैर-कानूनी स्टॉक न रखें।
संडे को भी बॉस की एक्स्ट्रा क्लास आपके संडे के प्लान को बर्बाद कर देगी और कोवर्कर का असहयोग आपके प्रोजेक्ट को अधर में लटका देगा।
छवि सुधारने की कोशिश में बड़ी गलतियां कर बैठेंगे, इसलिए आज कम बोलना और विवादों से दूर रहना ही आपके हित में होगा।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है जो कानूनी रूप लेने की क्षमता रखता है, इसलिए कागजी कार्रवाई से बचें।
संडे की छुट्टी के बावजूद पढ़ाई का बोझ आपको रिलैक्स नहीं होने देगा और बिना किसी ठोस परिणाम के आप खुद को थका हुआ और असफल महसूस करेंगे।
खान-पान में लापरवाही आज आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पर मजबूर कर देगी, इसलिए आज पूरी तरह से सादा और घर का बना हल्का भोजन ही ग्रहण करें।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
बिजनेसमैन के मार्केट में आपका अटका हुआ पैसा सडनली वापस आ सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
विदेशी दौरों या अंतरराष्ट्रीय मीटिंग के लिए आज बिजनेसमैन के लिए दिन श्रेष्ठ है।
संडे का दिन नई ऊर्जा भरने वाला होगा और आप अपने भविष्य के बड़े लक्ष्यों को पाने के लिए एक मजबूत कार्ययोजना तैयार करेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की मीटिंग बहुत ही लाभदायक रहेंगी और आपका व्यवहार विरोधियों का भी दिल जीत लेने वाला होगा।
लर्नर्स के लिए आज प्रैक्टिस के दौरान कोई ऐसी नई कोडिंग या डिजाइनिंग स्किल सीखना आसान होगा जो भविष्य के करियर ग्राफ को बहुत तेजी से ऊपर ले जाएगी।
सेहत से जुड़ी किसी नई और अच्छी आदत को अपना सकते हैं, जो भविष्य में आपको दीर्घायु और निरोगी जीवन जीने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बुजुर्गों की सलाह से लिया गया डिसीजन बिजनेस में भारी मुनाफे की नींव रखेगा और पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी।
न्यू स्टार्टअप स्टार्ट करने के लिए सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय अत्यंत फलदायी है, यह भविष्य के लिए बेहतर रहेगी।
ससुराल पक्ष के लोगों का आज आपके घर आगमन हो सकता है, जिससे घर में रौनक बढ़ेगी और पुराने गिले-शिकवे दूर होकर संबंधों में मधुरता आएगी।
कोवर्कस का पूर्ण सर्पोट आपको किसी बड़े मानसिक तनाव से बाहर निकालेगा और सीनियर्स आपके पक्ष में खड़े होकर आपके विरोधियों को करारा जवाब देंगे।
बॉस के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और जूनियर की टीम आपके विजन को साकार करने के लिए एक्स्ट्रा प्रयास करेगी जिससे आपको गौरव महसूस होगा।
बेस्ट फ्रेंड् कॉम्पिटिटर की स्टडी टेक्निक को बदल देगा, जिससे कठिन विषय भी आपके लिए आसान हो जाएंगे।
शरीर के हर अंग में एक नई चेतना महसूस होगी, जिससे आप कठिन से कठिन शारीरिक कार्य को भी बहुत ही सरलता और मुस्कुराहट के साथ पूरा कर लेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment