AAJ KA RASHIFAL 6 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

6 अप्रैल सोमवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 02ः11 तक वैशाख कृष्ण चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
मार्केट में सडनली डाउनफॉल आपके निवेश की जड़ों को हिला सकता है, इसलिए आज बड़ा रिस्क न लें।
पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता का अभाव आज बड़ी गलतफहमी पैदा कर सकता है, हर बात लिखित में रखें।
आज उधारी पर माल देना आपके बिजनेस की जमा पूंजी को कम कर सकता है, नकद पर जोर दें।
आज काम का दबाव इतना अधिक हो सकता है कि आपको व्यक्तिगत समय की बलि देनी पड़ सकती है आपको धैर्य धारण करना चाहिए।
नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज इंटरव्यू में कठिन सवालों का सामना करना पड़ेगा।
लाइफ पार्टनर के साथ संवाद की कमी आज घर के शांतिपूर्ण माहौल में तनाव पैदा कर सकती है।
स्टूडेंट्स का ध्यान सोशल मीडिया की वजह से भटकेगा, आर्टिस्ट को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
बढ़ते तापमान और शुष्क हवाओं के कारण आपको डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक का खतरा है, तरल पदार्थ लें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 1
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लव पार्टनर के साथ बोड़िग मजबुत होगी।  
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन धनवर्षा वाला साबित होने वाला है, क्योंकि ग्रह गोचर आपके अनुकूल रहेंगे।
सरकार द्वारा कुछ आयातित वस्तुओं पर छुट देने से आपके व्यापार को नई उड़ान मिलेगी।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में आपकी नई सोच और टेक्नोलॉजी का समावेश मुनाफे को कई गुना बढ़ा देगा।
मैनेजमेंट एंप्लॉयड पर्सन को आज उनकी मैनेजमेंट को लेकर कंपनी के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
ऑफिस का माहौल आज बहुत ही दोस्ताना रहेगा, जिससे आप कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे।
लव पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे और घर में सुखद वातावरण रहेगा।
आर्टिस्ट की एग्जीबिशन आज सोल्ड आउट होने की पूरी संभावना बन रही है।
आज आप शारीरिक रूप से बहुत शक्तिशाली महसूस करेंगे, व्यायाम से नई स्फूर्ति आएगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 7
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
आज आपकी लीडरशिप और विजन की वजह से कोई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी आपसे जुड़ना चाहेगी जिससे आपका इंटरनेलशनल लेवल पर पहचान बनाएगा।
पुराने कर्ज और देनदारियों से आज आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा, मानसिक तनाव कम होगा।
पार्टनरशिप के बिजनेस में आज आपके सहयोगी आपकी बुद्धिमानी की खुलकर प्रशंसा करेंगे।
आपकी तार्किक शक्ति और फाइलों का सटीक रख-रखाव आज बॉस को काफी प्रभावित करेगा।
कार्यस्थल पर आपकी सलाह को अंतिम निर्णय माना जाएगा, जिससे आपका दबदबा बढ़ेगा।
आज आपको किसी बड़ी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर या मुख्य प्रवक्ता बनाया जा सकता है।
दांपत्य जीवन में रोमांस और समझदारी का संतुलन रहेगा, घर में खुशहाली आएगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का आज मॉक टेस्ट में स्कोर बहुत अच्छा रहेगा।
पाचन तंत्र में सुधार होगा, सुबह की धूप लेना आपके लिए आज बहुत फायदेमंद रहेगा।
लक्की कलर डार्क ग्रीन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 5
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपकी पकड़ मजबूत होगी और वॉर एंड टैरिफ का असर आपके लाभ पर नहीं पड़ेगा।
मार्केटिंग के डिजिटल तरीकों को अपनाना आपके ब्रांड को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाएगा।
सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन किसी बड़े निवेश के फलने-फूलने का है।
एंप्लॉयड पर्सन को आज उनकी ईमानदारी के लिए विभाग में विशेष पुरस्कार मिल सकता है।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज उनके सपनों की कंपनी से अपॉइंटमेंट लेटर मिल सकता है।
फैमिली मेंबर की बड़ी सफलता का जश्न मनेगा, रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन नई स्किल्स को बहुत जल्दी आत्मसात करेंगे और खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो सकता है।
पुरानी बीमारियों में आज चमत्कारिक सुधार दिखेगा, मानसिक शांति और ऊर्जा का अनुभव होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 4
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लागू नए टेरिफ आपके पुराने कॉन्ट्रैक्ट्स की लागत को काफी बढ़ा सकते हैं।
कॉम्पिटिटर आपकी विकनेस का फायदा उठाकर आपके पुराने कस्टमर को तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले दो बार पढ़ें, छोटी सी चूक बड़े जुर्माने का कारण बनेगी।
कोवर्कर की आपसी पॉलिटिक्स में न पड़ें, वरना मैनेजमेंट की नजरों में आपकी छवि बिगड़ सकती है।
ऑफिस में आज आपके काम की बारीकी से जांच हो सकती है, अपनी फाइलों को दुरुस्त रखें।
नई स्किल्स सीखने में आलस्य हावी रहेगा और खिलाड़ियों को अपनी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।
प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप दरार पैदा कर सकता है, आपसी विश्वास बनाए रखें।
पेट में भारीपन और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है, हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेसमैन के पुराने अटके हुए भुगतान आज सडनली मिल सकते हैं, जिससे आपकी लिक्विडिटी में सुधार होगा।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आज जैकपॉट लगने की प्रबल संभावना है।
बाजार में आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपसे समझौता करने के लिए मजबूर होंगे, आपकी साख बढ़ेगी।
प्रोफेशनल्स एंड मैनेजमेंट एंप्लॉयड पर्सन को आज विदेश में सेटल होने के अच्छे अवसर और ऑफर मिल सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपके सुझावों को मैनेजमेंट द्वारा आधिकारिक पॉलिसी के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
आर्टिस्ट को आज किसी बड़ी गैलरी में अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा।
बच्चों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी जो पूरे परिवार का नाम रोशन करेगी।
रीढ़ की हड्डी और नसों के दर्द में आराम मिलेगा, कसरत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 2
 
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।  
मार्केट में आज आपकी साख एक भरोसेमंद बिजनेसमैन की होगी, क्लाइंट्स लंबी अवधि के कॉन्ट्रैक्ट्स लेकर आएंगे। सरकारी मदद मिलने का रास्ता साफ होगा।
विदेशी मुद्रा के लेनदेन में आज आपको भारी लाभ होगा, पुरानी अटकी डील फाइनल होगी।
कच्चे तेल पर लगे वॉर एंड टेरिफ का तोड़ आपकी कंपनी की नई आरएंडडी टीम ढूंढ लेगी।
सरकारी सप्लाई और टेंडर्स के कामों में आज आपकी जीत सुनिश्चित है, बड़े ऑर्डर मिलेंगे।
कार्यस्थल पर आपको किसी जटिल तकनीकी समस्या को सुलझाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का हिस्सा बनाया जाएगा।
ऑफिस में आपकी कंसंट्रेशन को देखते हुए आपको सीक्रेट एंड इंपोर्टेंट फाइलों का चार्ज मिलेगा।
शिक्षण, कानून या सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी पदवी मिल सकती है।
मानसिक शांति और आत्मिक संतोष का अनुभव होगा, लीवर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
घर में किसी आध्यात्मिक गुरु या ज्ञानी व्यक्ति का आगमन होगा, वातावरण पवित्र रहेगा।
लक्की कलर ब्राइट येलो, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।    
नए वेंडर्स के साथ जुड़ना आपकी सप्लाई चेन को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन भारी सेल और मुनाफे वाला रहेगा।
बिजनेसमैन अगर आज नई शाखा या ऑफिस ओपन करने की प्लानिंग बना रहे है, तो ग्रह स्थिति आपके पूरी तरह पक्ष में है आपके लिए यह सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ समय रहेगा।
आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए आपको किसी नए अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का नेतृत्व सौंपा जा सकता है।
ऑफिस में आपकी टीम आपके नेतृत्व में बड़ी डेडलाइन को समय से पहले पूरा करने में सफल होगी।
किसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था से आपको फेलोशिप या काम का ऑफर मिल सकता है।
अविवाहितों के लिए आज मनपसंद जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है, बात आगे बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को आज उनके फील्ड में बड़ी ख्याति मिल सकती है।
त्वचा में चमक आएगी और पुरानी एलर्जी से राहत मिलेगी, पर्याप्त नींद जरूर लें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 1
 
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए सम्पर्क काम में रुकावट आ सकती है।  
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं रहेगा जिससे आज स्टॉक क्लियरेंस में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
आज मार्केटिंग बजट में कटौती करना आपके ब्रांड की विजिबिलिटी को कम कर सकता है, फूंक-फूंक कर कदम रखें।
आईटी और नेटवर्किंग सेक्टर में आज सर्वर डाउन होने से व्यापारिक लेनदेन में बड़ी बाधा आ सकती है।
बॉस के कड़े रवैये की वजह से आज ऑफिस में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं लगेगा।
टारगेट ओरिएंटेड जॉब वाले लोगों को आज लक्ष्यों को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।
कार्यक्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आज स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है, तैयार रहें।
घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।
कोडिंग या डिजाइनिंग सीखने वालों को आज लॉजिक समझने में समस्या आएगी।
धूल और एलर्जी की वजह से आंखों में जलन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, सावधानी बरतें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 1
 
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।  
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप को आज भारी सफलता मिलेगी।
समाज कल्याण और नेटवर्किंग के कार्यों से आपके बिजनेस को नई और ग्लोबल पहचान मिलेगी।
विदेशी सहयोगियों के साथ आज होने वाली मीटिंग आपके व्यापार के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
आपकी लीक से हटकर सोचने की क्षमता ऑफिस की किसी पुरानी बड़ी समस्या का समाधान कर देगी।
सोशल मीडिया मैनेजर्स का कोई कैंपेन आज ट्रेंडिंग में रहेगा, जिससे आपकी वैल्यू मार्केट में बढ़ेगी।
नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को आज बहुत ही पावरफुल पोजीशन वाला ऑफर मिल सकता है।
स्टूडेंट्स को आज स्कॉलरशिप मिलने की खबर मिल सकती है।
मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ आएगा।
नसों के खिंचाव और थकान से मुक्ति मिलेगी, योग और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 8
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।      
पुराने सरकारी टैक्स विवादों में आपके पक्ष में फैसला आएगा, जिससे भारी कैश की बचत होगी। आपकी फर्म का ऑडिट आज बहुत क्लीन और स्ट्रॉन्ग रहेगा।
आपकी सलाह पर चल रहे लोग भी आज आपके साथ मुनाफा कमाएंगे, नई पार्टनरशिप और बिजनेस विस्तार के लिए सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य का समय शुभ है।  
चैरिटी और सामाजिक कार्यों में निवेश करना आपके ब्रांड की मार्केट वैल्यू को काफी बढ़ा देगा।
आपकी ट्रेनिंग और मोटिवेशनल स्पीच से कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन काफी सुधर जाएगा।
कार्यस्थल पर आपकी स्पष्टवादिता और ईमानदारी को मैनेजमेंट द्वारा खूब सराहा जाएगा।
आपकी अनुशासन प्रियता और कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको पदोन्नति के साथ बोनस मिल सकता है।
घर में भजन-कीर्तन या धार्मिक अनुष्ठान का माहौल रहेगा, मन प्रसन्न और शांत रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज कोई बड़ी उपलब्धि वाला दिन रहेगा।
आंखों की रोशनी और मानसिक एकाग्रता में सुधार होगा, सुबह की शांति में ध्यान लगाएं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 1
 
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टिव रहेगे।  
आज पुरानी मशीनों को बदलकर नई तकनीक में निवेश करना आपके टर्नओवर को बढ़ा देगा।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से वॉर एंड टेरिफ के बावजूद भी आपकी लागत कुशलता आपको मार्केट में आगे रखेगी।
सरकारी प्रोजेक्ट्स में आपकी कंपनी को प्राथमिकता मिलेगी, जिससे आपकी साख और मजबूत होगी।
जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन चयन के संकेत दे रहा है।
ऑफिस में आपके द्वारा सेट किए गए स्टैंडर्ड्स को अब पूरी कंपनी के लिए अनिवार्य किया जाएगा।
परिवार के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण आज सभी का दिल जीत लेगा, रिश्तो में गहराई आएगी।
स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट अवार्ड मिलेगा।
ऑफिस के मुख्य प्रवेश द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाएं, इससे उन्नति के रास्ते खुलेंगे।
घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी और आप खुद को काफी सक्रिय महसूस करेंगे, धूप में बैठें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8

Comments