AAJ KA RASHIFAL 24 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 अप्रैल शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 07ः22 तक वैशाख शुक्ल अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः14 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शूल योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में संपत्ति से जुड़े टैक्स बकाया होने के कारण बैंक खाते फ्रीज होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की सेल्स स्ट्रेटेजी पूरी तरह फेल हो सकती है क्योंकि कस्टमर आपकी सर्विस से असंतुष्ट नजर आएंगे।
फ्रीलांसरों को आज मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा और कम बजट में काम करना पड़ सकता है।
घर में आज अनावश्यक खर्चों के कारण क्लेश का माहौल रह सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन की आज घरेलू झगड़ों के कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी।
पॉलिटिशियन विरोधियों की बिछाई गई बिसात में उलझ सकते हैं।
वाहन धीरे चलाएं आप दुर्घटना के योग बन रहे है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
आपके लिए गए साहसिक फैसले बिजनेस को एक नए और आधुनिक ब्रांड के रूप में स्थापित करेंगे।
बिजनेसमैन के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन स्वर्ण अवसर है, विशेषकर ब्लू चिप कंपनियों में निवेश फायदेमंद रहेगा।
आपकी मैनेजमेंट स्किल ऑफिस में सभी को प्रभावित करेगी, साथ ही आपको अलर्ट रहने की भी सलाह दी जाती है।
एंप्लॉयड पर्सन आज आप काम और परिवार के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।
ऑफिस में आज आपकी कार्यक्षमता और ऊर्जा का स्तर चरम पर रहेगा जिससे आपके कार्य समय पर कंप्लीट होंगे।
विदेश स्टडी करने वालो के फंड्स और स्पॉन्सरशिप की व्यवस्था आज आसानी से हो जाएगी।
महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने से आपकी राजनीतिक पकड़ और मजबूत होगी।
सेहत की बात करें तो आपका संकल्प बल आज मजबूत होगा।
बात करें सेहत की तो आज आप स्वयं को बहुत एक्टिव और सकारात्मक महसूस करेंगे।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेशियली काफी स्ट्रोग रहेगे।
बिजनेसमैन का मार्केट रिसर्च से आज आप मार्केटिंग कैंपेन में चार चाँद लगा देगी।
शुक्रवार को न्यू बिजनेस स्टार्ट करने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनना और देवी लक्ष्मी की स्तुति करना आपके मार्ग की बाधाओं को दूर करेगा, निवेश के लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के बाद का समय सबसे अधिक अनुकूल है।
शूल योग बनने से आपसी दूरियाँ खत्म होंगी और रिश्तों में नई ताजगी आएगी।
सरकारी क्षेत्र के जातकों के लिए आज का दिन विभागीय सराहना और सम्मान प्राप्त करने का है।
कॉम्पिटिटर की इंटरव्यू राउंड में कम्यूनिकेशन निर्णायक भूमिका निभाएगी।
आपके व्यवहार में बदलाव आपके रिश्तों को मजबूती देगा।
आपकी खेल भावना और अनुशासन आज समाज में आपकी नई पहचान बनाएगा।
पॉलिटिशियन के बेहतर कार्य वोट बैंक में बढ़ोतरी करा सकते है।
बात करें सेहत की तो आज आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ने का मन बना सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
फॉरेन कंपनी के साथ टायअप अच्छा रहेगा, जिससे आपके रेवेन्यू मॉडल में नया आयाम जुड़ेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में किसी अनुभवी सलाहकार की नियुक्ति बिजनेस की दिशा में सडनली ही परिवर्तन लाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन अगर आज इंटरव्यू देने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य निकलना सफलता की गारंटी बनेगा।
फ्रीलांसरों के लिए आज का दिन बड़े आर्थिक लाभ वाला है, किसी विदेशी क्लाइंट से लंबे समय का काम मिल सकता है।
ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्य का निमंत्रण मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
न्यायसंगत बातें करने के कारण जनता का एक बड़ा वर्ग पॉलिटिशियन की ओर आकर्षित होगा।
तांबे के पात्र का पानी पीना आपके रक्त संचार को बेहतर बनाएगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी सम्पर्क से हानि होगी।
विदेशी बिजनेस मै टैरिफ की अनिश्चितता आपके बजट को बिगाड़ देगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज वित्तीय हेराफेरी के संकेत मिल रहे हैं जो आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है।
ग्रह गोचर बदलने से सरकारी क्षेत्र में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं जो आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को आज नए प्रोजेक्ट्स मिलने में कठिनाई होगी और पुराने काम में कमियां निकाली जा सकती हैं।
लाइफ पार्टनर के परिवार के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स को आज कठिन सवालों को हल करने में काफी पसीना बहाना पड़ेगा।
ग्रह गोचर का प्रभाव बढ़ने से पॉलिटिशियन की संवाद शैली आज उनका साथ नहीं देगी।
बात करें सेहत की तो आपको अलर्ट रहना होगा सेहत सडनली ही गड़बड़ हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बरसों पुरानी अटकी हुई एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का उपयोग कमर्शियल काम के लिए करने की प्लानिंग आज सफल होगी।
अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन को आप बखूबी मैनेज करेंगे, जिससे बिजनेसमैन की एफिशिएंसी की तारीफ हर जगह होगी।
विवाहित जीवन में सुख और संतोष रहेगा।
न्यू कंपनी जॉइन करने जा रहे है, तो घर से निकलने का सबसे शुभ समय सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य है, जो आपको सफलता दिलाएगा।
ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और जूनियर्स आपसे सीखने के लिए आगे आएंगे।
आज आपकी बौद्धिक क्षमता और याददाश्त बहुत तेज रहेगी, जिससे कठिन से कठिन विषय भी आसानी से समझ आ जाएंगे।
आपकी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण समाज के हर तबके का समर्थन आपको मिलेगा।
बात करें सेहत की तो हल्का भोजन ही करें ताकि आप पूरे दिन सक्रिय और ऊर्जावान बने रहें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
मार्केट में आपकी कंपनी की चर्चा एक ब्रांड के रूप में होगी, जिससे बड़े क्लाइंट्स स्वयं आपके द्वार पर आएंगे।
बिजनेसमैन अगर किसी डील को करने जा रहे है, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा की यात्रा आपके लिए नई बिजनेस डील और करियर में प्रगति लेकर आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन उत्तम है, कोई भी छोटा कोर्स भविष्य में बड़े द्वार खोलेगा।
समय पर वर्क करके एंप्लॉयड पर्सन शाम के समय फैमिली के साथ बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और आप अगले दिन के लिए तरोताजा महसूस करेंगे।
लव पार्टनर के साथ आज लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जाने का मौका मिलेगा।
खिलाड़ियों के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ने वाला रहेगा।
किसी सामूहिक विवाह या सामुदायिक भोज के आयोजन में आपकी सक्रिय भागीदारी आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
इस विकट सिचुएशन के मध्य बिजनेसमैन नए सेफ रूट खोजने में सफल होंगे।
लाइफ पार्टनर के नाम से शुरू किया गया कोई भी नया काम आज भाग्य का साथ दिलाएगा और घर-बाहर दोनों जगह खुशहाली रहेगी।
ऑफिस में आज आप किसी जटिल समस्या का ऐसा समाधान ढूंढेंगे जो कंपनी को सिस्टम अपग्रेड करने के लिए मजबूर कर सकती है।
आज प्रमोशन या मनचाही जगह पोस्टिंग मिलने की खबर मिल सकती है।
अविवाहितों के लिए आज का दिन नए और अच्छे रिश्तों की तलाश खत्म करने वाला साबित होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत में सुधार होने से उनका खेलने का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा।
आज आप समाज के वंचित वर्ग के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और उसमें जीत हासिल करेंगे।
संतान की सेहत में सुधार आएगा और वो पुनः अपनी स्टडी में जूट जाएगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से बहस हो सकती है।
बिजनेस में पुरानी मशीनों या तकनीक के खराब होने से प्रोडक्शन लाइन रुक सकती है।
बिजनेसमैन को उत्तर दिशा की यात्रा अवॉइड करनी चाहिए इसमें देरी और फिजूलखर्ची होने की संभावना है, यदि टाल सके तो बेहतर होगा।
इंटरव्यू के लिए आज काले रंग के कपड़ों का चुनाव न करें, यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है।
सरकारी विभाग में काम कर रहे लोगों को आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका कोई श्रेय नहीं मिलेगा।
कंसंट्रेशन की कमी के कारण कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आज याद किया हुआ लेसन भूल सकते हैं।
पैतृक घर की मरम्मत या किसी जमीन के सौदे में भाई-बहनों का सहयोग न मिलना आपको दुखी करेगा।
पॉलिटिशियन की अनर्गल बयानबाजी के कारण आज वो किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
सेहत के मामले में आज आप एलर्जी के शिकार हो सकते है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर या रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच सकते है।
सरकारी बॉन्ड या फिक्स्ड एसेट्स में निवेश करना आपकी वित्तीय स्थिति को लंबी अवधि के लिए सुरक्षित करेगा।
आपकी लीडरशिप क्वालिटी के चलते किसी इम्पोर्टेंट मीटिंग को लीड करने का मौका मिल सकता है।
शूल योग बनने से कोवर्कर के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और टीम वर्क के सुखद परिणाम मिलेंगे।
प्लेयर की फुर्ती ही उनको जीत का सेहरा पहनाएगी।
संतान के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे घरेलू जिम्मेदारियों में आपका हाथ बटाएंगे।
समाज सेवा में आज आप आधुनिक तकनीकों का उपयोग करेंगे, जिससे गरीब बच्चों के भविष्य में सुधार होगा।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए आज आप प्रकृति के मध्य जाएं योग व मेडिटेशन का सहारा लें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन कम लागत में अधिक प्रॉडक्शन करने की टेक्नीक इजाद करेंगे, जो आपकी प्रॉफिटेबिलिटी को बढ़ाएगी।
आपकी अनुशासित कार्यप्रणाली आज आपको मार्केट की अस्थिरता से बचाकर रखेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी बड़ी जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।
आज का दिन एंप्लॉयड पर्सन के लिए शानदार है विरोधी भी उनके कार्य के कायल हो जाएंगे।
आर्टिस्ट को आज किसी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
फैमिली के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आज आप किसी ऐसी सभा का हिस्सा बनेंगे जहां आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।
बुजुर्गों की सेहत में सुधार आपके चेहरे पर फिर से निखार लाएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज काम का बंटवारा स्पष्ट होने से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
शूल योग बनने से बिजनेसमैन को आज बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन आपको किसी बड़े ब्रांड के साथ जुड़ने का स्थायी प्रस्ताव मिल सकता है।
आर्टिस्ट एंड प्लेयर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकती है।
लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको करियर के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
अविवाहितों के लिए आज विवाह का रिश्ता पक्का हो सकता है जिससे दिन उनके लिए स्पेशल साबित होगा।
स्टूडेंट्स के लिए आज कोई प्रैक्टिकल या प्रयोग बहुत सफल रहने वाला है।
आप अपनी प्रगतिशील सोच और नए विचारों से राजनीति की पुरानी रूढ़ियों को तोड़ने का प्रयास करेंगे, जिसे युवाओं का भारी समर्थन मिलेगा।
संतान से संबंधित किसी समस्या का निवारण होने से आपका तनाव कम होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment