AAJ KA RASHIFAL 27 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।
27 अप्रैल सोमवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज शाम 06ः16 तक वैशाख शुक्ल पक्ष मोहिनी एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः19 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 06ः08 से शाम 06ः16 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
ध्रुव योग बनने से बैंक मैनेजर आपके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए आपको वीआईपी सुविधाएं प्रदान करेंगे, जिससे लेनदेन में आसानी होगी।
बिजनेसमैन के मन में बिजनस में बदलाव को लेकर विचार आ सकते है, फैमिली की सलाह लेकर कदम आगे बढ़ाएं।
ऑफिस की किसी भी चिंता को आप घर नहीं ले जाएंगे, जिससे आपके बच्चों के साथ आपका रिश्ता और भी गहरा और खुशियों भरा होने वाला है।
ऑफिस में चल रही हर बाधा आज खुद-ब-खुद हट जाएगी और आपको आगे बढ़ने के लिए एक साफ और सुगम रास्ता मिलने वाला है।
वास्तु अनुसार आज उत्तर-पश्चिम की दिशा में संपत्ति का सौदा करना आपके जीवन में गतिशीलता और खुशियों की निरंतरता को सुनिश्चित करने वाला साबित होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की एकाग्रता आज कमाल की रहेगी, जिससे आप थ्योरी को भी बहुत आसानी से समझकर याद कर लेंगे और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी का सेवन करें।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं. 6, अन-लकी नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर समस्या आ सकती है।
विकट स्थिति के कारण ईंधनों के दाम में लगी आग आपके ट्रांसपोर्ट बिजनेस की कमर तोड़ देगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपकी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की साजिश सफल होती दिखेगी, जिससे नए ऑर्डर्स मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगा।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से टीम वर्क में आज आपको अलग-थलग महसूस कराया जाएगा और जानबूझकर आपके रास्ते में ऐसी बाधाएं डाली जाएंगी कि आप टारगेट मिस कर दें।
डिजिटल डेटा की सुरक्षा न करना आज आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि आपकी मेहनत से बनाया प्रोजेक्ट आज कोई हैक या कॉपी कर सकता है।
फैमिली के छोटे सदस्यों का आपके प्रति सम्मान कम होना आज आपको मानसिक रूप से तोड़ देगा, जिससे घर में रहने का मन भी नहीं करेगा।
स्टडी टेबल पर घंटों बैठने के बाद भी आज आउटपुट जीरो रहेगा क्योंकि आपकी एकाग्रता को सोशल मीडिया या फालतू की गॉसिप आज पूरी तरह नष्ट कर देगी।
जोड़ों के पुराने दर्द के कारण आज आपकी गतिशीलता बहुत कम रहेगी, जिससे आप खुद को उम्र से ज्यादा थका हुआ और बेबस महसूस करने लगेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लककी नं. 7, अन लक्की नं. 5
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
मुद्रा लोन या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।
न्यू कार्य स्टार्ट करने के लिए बिजनेसमैन के धन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी, लीगल फॉर्मेलिटी बिना किसी रुकावट के पूरी होंगी।
आज आपके सीनियर और बॉस आपके भविष्य के विजन को बहुत गंभीरता से सुनेंगे और आपको किसी नई ब्रांच या प्रोजेक्ट का हेड बना सकते हैं।
वर्कप्लेस पर कोई भी आपके विरुद्ध षड्यंत्र नहीं कर पाएगा क्योंकि आपकी सच्चाई और मेहनत आज सबके सामने एक मिसाल बनकर चमकने वाली है।
घर में किसी सदस्य की सगाई या शादी के शुभ समाचार मिलने से चारों तरफ प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और आप उत्सव की तैयारी में जुट जाएंगे।
ध्रुव योग बनने से जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स की याददाश्त आज बहुत तेज रहेगी, जिससे आप आसानी से याद कर लेंगे और रिविजन में बहुत समय बचाएंगे।
खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अपनी स्टेमिना बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम है, जहां आप बिना रुके लंबी प्रैक्टिस को अंजाम दे पाएंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 1
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेसमैन की रिसर्च और डेवलपमेंट टीम आज कोई ऐसा प्रोडक्ट तैयार करेगी जो मार्केट में धमाका कर देगा।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन निवेश के लिए बहुत ही उत्तम है, विशेषकर रियल एस्टेट में।
कोवर्कर और जूनियर का अटूट विश्वास आपको टीम वर्क में अपराजेय बनाएगा और आप किसी भी कठिन टारगेट को समय से पहले अचीव कर लेंगे।
भविष्य की डिजिटल जरूरतों को समझते हुए आज आप जो भी कदम उठाएंगे, उसका बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपको बहुत जल्द प्राप्त होने वाला है।
लाइफ पार्टनर के साथ आज आपका संवाद बहुत ही प्रभावशाली और भावनात्मक रहेगा, जिससे पुरानी सारी गलतफहमियाँ जड़ से खत्म होंगी और प्रेम में वृद्धि होगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही विकट परिस्थितियों के बावजूद आपको किसी प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी से फेलोशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपके करियर को नई दिशा देगा।
पुरानी चोटों का निशान और दर्द आज कम होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप फिर से अपनी पुरानी सक्रिय जीवनशैली में लौटने को तैयार होंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
 
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथु जियाज्म डेवलपमेंट होगा।  
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी विश्वास से फर्म की नेट वर्थ में आज बड़ा इजाफा होगा।
बिजनेस में कच्चे माल की कमी जो सता रही थी, उसका समाधान आज किसी नए सप्लायर के जरिए हो जाएगा।
ऑफिस में आज कोई भी आपके कार्यों में बाधा नहीं डाल पाएगा क्योंकि आपकी कार्यक्षमता आज अपने उच्चतम और सबसे प्रभावशाली स्तर पर होगी।
नई स्किल्स का फायदा यह है कि आप अपनी जॉब प्रोफाइल को और अधिक विस्तार दे पाएंगे, जिससे आपकी मार्केट वैल्यू और सैलरी में बड़ा जम्प आएगा।
धु्रव योग बनने से लव लाइफ में आज स्थिरता आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर किसी रचनात्मक कार्य या हॉबी को समय देंगे, जिससे आपसी जुड़ाव और गहरा होगा।
विकट परिस्थितियों में भी आपका अडिग स्वभाव आपको हार मानने से रोकेगा, जिससे आप कॉम्पिटिशन के दौरान प्रेशर को बहुत ही स्मार्टली हैंडल कर पाएंगे।
शारीरिक मेहनत करने के बाद भी आज आप रात को बहुत ही रिलैक्स महसूस करेंगे।
लक्की कलर चारकोल ब्लैक, लक्की नं. 8, अन लकी नं. 5
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कॉन्टैक्ट से काम में रुकावट आ सकती है।
घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज करना आज बिजनेसमैन को इतना महंगा पड़ेगा कि आपका मुख्य क्लाइंट आपसे हमेशा के लिए नाता तोड़ लेगा।
विदेशी मुद्रा के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत आपके इम्पोर्ट को भारी नुकसान पहुँचाएगी, जिससे रिकवरी नामुमकिन होगी।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से सिस्टम क्रैश होने या इंटरनेट की खराब कनेक्टिविटी के कारण आज आपकी कोई महत्वपूर्ण इंटरनेशनल मीटिंग बीच में ही रुक सकती है, जिससे साख गिरेगी।
नई तकनीक सीखने से बचने का घाटा आज आपको अपनी सैलरी कट या इंक्रीमेंट रुकने के रूप में चुकाना पड़ सकता है, जो बहुत कष्टदायी होगा।
विवाहित जातक आज एक-दूसरे की छोटी गलतियों को बड़ा मुद्दा बनाएंगे, जिससे संडे की थकान सोमवार के बड़े कलेश में बदलती हुई नजर आएगी।
विकट परिस्थितियों और युद्ध जैसी खबरों के कारण खिलाड़ियों का मनोबल गिरेगा, जिससे आप मैदान पर अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करने में विफल रहेंगे।
चेहरे पर मुंहासे या त्वचा पर खुजली की समस्या भी आज अचानक से उभर सकती है, जो आपकी सुंदरता को प्रभावित करेगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 2
 
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से शुभ समाचार मिल सकते है।
धु्रव योग बनने से बिजनेसमैन किसी बड़े विदेशी ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने में सफल रहेंगे, जिससे आय के सोर्स बढ़ेंगे।
सीनियर का सपोर्ट आपको किसी ऐसे प्रोजेक्ट में बड़ी भूमिका दिलाएगा जहाँ आपकी रचनात्मकता और भावनाओं का सही इस्तेमाल हो सके और आपको पहचान मिले।
ऑफिस में चल रहे किसी भी विरोध या राजनीति को आप आज अपनी शांति और धैर्य से पूरी तरह खत्म कर देंगे और सबकी गुड-बुक्स में अपनी जगह बनाएंगे।
फैमिली के साथ बैठकर आज आप अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे, जिससे घर के छोटे सदस्यों को अपने परिवार की जड़ों और संस्कारों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विदेश में रह रहे छात्रों को आज अपने देश की याद सता सकती है, लेकिन वहां से मिलने वाली कोई बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि आपकी सारी उदासी को गर्व में बदल देगी।
आपकी कल्पनाशीलता और ध्यान की शक्ति आज आपके ब्लड प्रेशर को पूरी तरह कंट्रोल में रखेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 9
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से काम बनेगे।  
बिजनेसमैन आज किसी चैरिटी से जुड़ेंगे, जिससे आपकी कंपनी की सोशल इमेज बढ़ेगी और बड़े इन्वेस्टर्स आपकी ओर आकर्षित होंगे।
डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुरक्षा को लेकर आप नई तकनीक अपनाएंगे जो भविष्य के फ्रॉड से आपको बचाएगी।
घर से दूर रहकर जॉब करने वालों को आज अपने किसी पुराने कोवर्कर से कोई बहुत ही अट्रैक्टिव और मनचाही जॉब का ऑफर मिल सकता है जो सुखद होगा।
सीनियर का सपोर्ट आपको किसी बड़े इनोवेशन को लागू करने की आजादी देगा, जिससे ऑफिस में आपकी एक अलग और प्रभावशाली पहचान बनने वाली है।
कॉम्पिटिटर की तर्कशक्ति आज बहुत ही प्रखर होगी, जिससे कठिन सवालों को चुटकियों में हल करके अपनी टीम के जीनियस कहलाएंगे।
जो लोग फ्लैट फुट या एड़ी के दर्द से परेशान थे, उन्हें आज सही फुटवियर और एक्सरसाइज के चुनाव से बहुत ही सुखद और स्थाई आराम मिलने के योग हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
क्लाइंट्स आपकी ईमानदारी और समयबद्धता के कायल रहेंगे, जिससे आपको वर्ड ऑफ माउथ के जरिए नए और प्रीमियम ग्राहक मिलेंगे।
सरकारी विभागों से अटकी हुई एनओसी आज बिजनेसमैन को आसानी से मिल जाएगी।
मार्केटिंग फील्ड के लोगों को आज कोई ऐसा बड़ा क्लाइंट मिल सकता है जो आपकी कंपनी के रेवेन्यू में ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर देगा।
न्यू जॉइन करने वाले एम्प्लॉई आज बहुत जल्दी अपने माहौल में ढल जाएंगे और सीनियर्स का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे।
ध्रुव योग बनने से आज आपको पैतृक संपत्ति से कोई ऐसा गुप्त लाभ मिल सकता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की थी, जो आपकी आर्थिक मजबूती बढ़ाएगा।
स्टूडेंट्स के सीखने की पावर इतनी तेज होगी कि आप महीनों का सिलेबस आज कुछ ही घंटों में पूरा कर लेंगे और आत्मविश्वास से भर जाएंगे।
पुराने कब्ज या पेट की समस्याओं से आज आपको पूरी तरह राहत मिल जाएगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं, 2, अन लक्की नं 8
 
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों से आज दूर रहे।
वीक स्टार्टिंग ही कलह से होगी गोदाम या दुकान के बंटवारे को लेकर भाइयों के साथ विवाद इतना बढ़ सकता है कि मामला थाने तक पहुँच जाए।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन पूरी तरह ठप्प हो जाएगी।
ऑफिस में कोवर्कर का सहयोग न मिलने के कारण आपको अकेले ही सारा बोझ उठाना पड़ेगा, जिससे काम की गति बहुत धीमी हो जाएगी।
आपके किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के आईडिया को आज कोई साथी कॉपी कर सकता है, इसलिए अपनी प्लानिंग को दूसरों से साझा करने से बचें।
लाइफ पार्टनर के प्रति आपका अड़ियल रवैया आज घर की शांति को पूरी तरह भंग कर देगा, इसलिए मौन रहना ही आज आपके लिए श्रेयस्कर होगा।
कॉम्पिटिशन में जाने वाले प्लेयर को आज रेफरी या कोच के साथ बहस भारी पड़ सकती है, जिससे आप खेल से सस्पेंड भी किए जा सकते हैं।
तनाव के कारण माइग्रेन का पुराना दर्द आज फिर से उभर सकता है, जो आपको किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने से पूरी तरह रोक देगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 6
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से लाभ होगा।
पुराना कोई विवादित ट्रांजैक्शन आज बिजनेसमैन के पक्ष में सुलझ जाएगा, जिससे बैंक बैलेंस में अचानक उछाल आएगा।
सरकार की नई व्यापार नीति के तहत आपको एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी छूट मिलेगी, जिससे आपका नेट प्रॉफिट काफी बढ़ जाएगा।
भविष्य में आने वाले डिजिटल बदलावों के लिए आप आज पूरी तरह तैयार रहेंगे, जो आपके करियर को लंबी रेस का घोड़ा बनाने में सहायक होगा।
सीनियर आज आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे और उन्हें आने वाली पॉलिसी का हिस्सा बना सकते हैं, जो आपकी बड़ी उपलब्धि होगी।
विवाह की चर्चा के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है, जहाँ आप अपनी बुद्धिमत्ता से दोनों परिवारों के बीच चल रही गलतफहमियों को आसानी से दूर कर देंगे।
पार्ट-टाइम जॉब या रिसर्च प्रोजेक्ट मिलने से आप कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते है। अपनी डाइट में आज आप जो भी बदलाव करेंगे, उसका सकारात्मक असर आपको आज ही अपने स्टैमिना और कार्यक्षमता में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 9
 
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को दूर करें।
सोमवार की सुबह ही पुश्तैनी बिजनेस में किसी बड़े सरकारी टेंडर के मिलने की खबर आएगी।
फैमिली के बुजुर्गों का अनुभव और आपकी नई सोच मिलकर व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, जिससे पिछले सारे घाटे आज मुनाफे में बदल जाएंगे।
टारगेट कंपलीट होने की खुशी में आज ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन के सम्मान में कोई छोटा सेलिब्रेशन हो सकता है, जिससे आपका उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा।
ऑफिस का काम समय पर खत्म करके आप घर के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत ही शानदार बना रहेगा।
ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको किसी बड़े पारिवारिक समारोह में मुख्य अतिथि जैसा सम्मान मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी।
ध्रुव योग बनने से आपकी प्रैक्टिस में जो अनुशासन आज दिखेगा, वह आपको आने वाले समय का बड़ा सुपरस्टार या टॉप टेन में आने के लिए पर्याप्त है।
पुराने रोगों के उपचार में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी और आप अपनी रिकवरी की रफ्तार को देखकर खुद हैरान और बहुत अधिक प्रसन्न हो जाएंगे।

लक्की कलर ब्लू, लकी नं. 9, अन लक्की नं. 1 

Comments