AAJ KA RASHIFAL 21 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 अप्रैल मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः59 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गजकेसरी योग, शोभन योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः09 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
आज राजनीतिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति बड़े कॉर्पोरेट सौदों को फाइनल कराएगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आज नई जान फूंकने के लिए आप कोई नया पार्टनर जोड़ सकते हैं; खानदानी काम में विस्तार के योग हैं।
ऑनलाइन जुड़ना आज आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
ऑफिस के माहौल को आप अपनी डिप्लोमेसी से कार्यकुशल बना देंगे। आपके मार्गदर्शन में नए एम्प्लॉई बहुत तेजी से तरक्की करेंगे।
सीनियर्स आज आपके हर सुझाव को लागू करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी मुस्कुराहट विरोधियों का उत्साह ठंडा कर देगी।
पुरानी जायदाद आज आपके लिए आय का नया जरिया बनेगी, बिना किसी कोर्ट-कचहरी के संपत्ति का हस्तांतरण आज संभव है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को विदेश जाकर तैयारी करने का ऑफर मिल सकता है।
किसी वीआईपी राजनीतिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको बड़े कॉर्पोरेट घरानों के संपर्क में लाएगी, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज आप मानसिक रूप से बहुत हल्का महसूस करेंगे, जिससे माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
आप ट्रेड वॉर के मध्य अपनी रणनीति के चलते मार्केट की मंदी में भी आप मुनाफा कमाने का रास्ता ढूंढ लेंगे।
सालों पुराने कानूनी मामलों में आज गवाही बिजनेसमैन के पक्ष में होने से मानसिक शांति मिलेगी।
शोभन, गजकेसरी योग बनने से बैंक मैनेजर के साथ आज की मीटिंग आपके लोन की शर्तों को आपके पक्ष में कर देगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की कमान मिलते ही आप उसे कंपलीट करने के लिए अपनी टीम की मदद में जूट जाएंगे।
टारगेट पूरा होने की खुशी में आप परिवार को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
विवाहित लोग आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा या लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
दिन आज स्पोर्ट्स पर्सन के पक्ष में होगा जिससे वो आज अपनी पुरानी इंजरी से उबर कर वापसी करेंगे।
आज आपकी सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डवलपमेंट होगा।
बिजनेसमैन के लिए आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं, पुराने फंसे पेमेंट्स आज क्लियर होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
राजनीतिक नेटवर्किंग आज बिजनेसमैन के व्यापारिक टर्नओवर को नई दिशा देगी।
बिजनेसमैन वुमन के लिए आज का दिन ई-कॉमर्स दिग्गजों के साथ हाथ मिलाने का है।
विदेश में नौकरी के प्रयास कर रहे लोगों को आज ऑफर लेटर मिल सकता है।
स्किल अपग्रेडेशन के लिए एंप्लॉयड पर्सन आज आप किसी विदेशी भाषा या एडवांस सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग लेंगे, आपकी प्रोडक्टिविटी ऑफिस में मिसाल बनेगी।
संतान को किसी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज किसी बड़े क्लब या टीम से बुलावा आ सकता है।
राजनीति में आज आपकी कूटनीति का लोहा माना जाएगा, समाजसेवियों के लिए आज फंड जुटाना बहुत आसान होगा।
लीवर और पेट से जुड़ी समस्याओं में आज सुधार होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगीं।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से वैश्विक ट्रेड वॉर के कारण मार्केट में आपकी सप्लाई चेन टूट सकती है।
लीगल मामलों में आज कोई नया नोटिस बिजनेसमैन की रातों की नींद उड़ा सकता है।
पार्टनरशिप बिजनेस में आज पार्टनर के साथ विश्वास की कमी के कारण ज्वाइंट वेंचर की नींव डगमगा सकती है। ऑफिस में आज ट्रेनिंग सेशन के दौरान न्यू टेक्नोलॉजी या किसी प्रॉजेक्ट को समझने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
अगर आज आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है, यात्रा के दौरान सामान चोरी होने का डर है।
पिता या दादा की संपत्ति के हस्तांतरण में आज बड़ी बाधा आएगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज निराशाजनक खबर मिल सकती है।
पॉलिटिशियन की आज कोई सीक्रेट मीटिंग लीक हो सकती है, सामाजिक कार्यों में आपके फंड का दुरुपयोग होने की आशंका है।
गर्दन या पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या रहेगी।
आज हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेसमैन के बैंक से लोन का मामला आज सुलझ जाएगा, जिससे वो आगे की प्लानिंग में जुट जाएंगे।
बिजनेसमैन अगर आज शोरूम विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है साथ ही आज पूर्व दिशा की यात्रा वेंडर्स से अच्छे सौदे दिलाएगी।
कानूनी विवादों में आज समझौते की मेज पर बिजनेसमैन की जीत होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की बड़ी गुटबाजी को बहुत शांति से सुलझा लेंगे जिससे विरोधी मन ही मन जलन करेंगे।
ऑफिस में आप अपने टारगेट को समय पर कंपलीट कर लेंगे जिससे जल्दी फ्री होकर फैमिली के साथ समय बिताएंगे।
घर से दूर रहने वाले आज अचानक परिवार से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे पुरानी खटास दूर होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए अभ्यास का फल मिलने का समय है।
किसी बड़े राजनीतिक गठबंधन की नींव आज आपके हाथों रखी जा सकती है, समाज में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा।
बुजुर्गों की सेहत स्थिर रहेगी और वे सक्रिय रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
विकट परिस्थिति के मध्य आपकी सप्लाई चेन रणनीति मिसाल बनेगी, जो दूसरों को आपकी ओर अट्रैक्ट करेगी।
टैरिफ कटौती और ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट से मैन्युफैक्चरिंग लागत कम होगी, जिससे बिजनेसमैन का मुनाफा बढ़ेगा।
सप्लाई गैप को भरने की आपकी आधुनिक सोच और रिस्क लेना आज आपको रिवॉर्ड देगा, आपकी यही रिस्क आपको मार्केट लीडर बनाएगी।
आज एंप्लॉयड पर्सन का दिन है, उनके द्वारा डिजाइन किया गया प्रॉडक्ट आज मार्केट में धूम मचाएगा।
अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय इंटरव्यू में सफलता दिलाएगा आप उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके फिर निकले।
बच्चों की प्रगति देख मन प्रसन्न रहेगा, वे किसी नई स्किल को सीखने में रुचि दिखाएंगे जो भविष्य संवारेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन गोल्ड मेडल जैसी उपलब्धि का है।
डिजिटल कैंपेनिंग के जरिए आप जनता के दिलों में जगह बनाएंगे, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आपकी आवाज असर दिखाएगी।
आज आपकी नसों और रक्त प्रवाह में सुधार होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन वुमन को बिजनेस में लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे वो बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना सकती है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बैंक से लोन रिस्ट्रक्चरिंग की मंजूरी बिजनेसमैन की वित्तीय स्थिति सुधार देगी।
व्यापार में आज आपके द्वारा की गई छोटी सी पहल बड़े मुनाफे में बदलेगी।
आज आपकी डिप्लोमेसी एंड ट्रेनिंग कोवर्कर और जूनियर के लिए किसी अवसर से कम नहीं होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अन्य दिनों के मुकाबले आज बेहतर होगा, बॉस से उनको उनका पसंदीदा कार्य मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर को आज कोई बड़ी छात्रवृत्ति मिल सकती है।
आपके विनम्र स्वभाव के कारण आज बड़े राजनेता भी आपके संपर्क में आएंगे, समाज सेवा में आपकी निस्वार्थ भावना को सराहा जाएगा।
पैरों के दर्द और सूजन से आज मुक्ति मिलेगी।
लक्की कलर, ब्राउन, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
अनिश्चितता के चलते शेयर मार्केट में गिरावट आपके निवेश को प्रभावित करेगी, टैरिफ नियमों में बदलाव से कच्चे माल की आवक रुकेगी।
बिजनेसमैन के आज नकदी का प्रवाह रुकने से आपके चेक बाउंस होने की स्थिति बन सकती है।
विदेश से मशीनरी मंगवाने का विचार आज त्याग दें, वरना बजट बिगड़ जाएगा।
ऑफिस में आज आपकी सौम्यता को आपकी कमजोरी समझा जा सकता है।
ट्रेड वॉर के कारण कंपनी में बोनस की खबरें नकारात्मक हो सकती हैं, आप आज गणेश जी को 21 दुर्वा चढ़ाएं, हरे मूंग का दान करें और गाय को हरी घास खिलाएं।
प्रॉपर्टी के लेन-देन में आज जल्दबाजी में भारी घाटा होने के योग हैं, निवेश के लिए समय बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।
लर्नर्स के लिए आज कोई नया सॉफ्टवेयर या हुनर सीखना बहुत कठिन होगा।
आज प्रतिद्वंद्वी आपकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा सकते हैं, समाजवादी कार्यों में आज आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जाएगा।
अनिद्रा और मानसिक तनाव रहेगा, साथ ही आज उत्तर दिशा की यात्रा टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बैंक मैनेजर आज बिजनेसमैन के लोन रिस्ट्रक्चरिंग के प्रस्ताव को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हुए तुरंत स्वीकार कर लेगा।
आज प्रभावशाली लोगों से हाथ मिलाना बिजनेसमैन के टर्नओवर को रातों-रात डबल करने की नींव रखेगा।
टैरिफ में मिली छूट से बिजनेसमैन का आयात-निर्यात बिजनेस सातवें आसमान पर होगा।
घर के बुजुर्गों की पुरानी दवाइयों का बोझ कम होगा, वे आज खुद को पहले से काफी हल्का और जवान महसूस करेंगे।
नए कर्मचारियों को आप इतने प्यार से काम सिखाएंगे कि वे आपके मुरीद बन जाएंगे।
आज सीनियर्स आपके हर विजन को गंभीरता से सुनेंगे और आपको काम करने की पूरी आजादी देंगे।
जमीन या प्लॉट खरीदने की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय आपके लिए विजय मुहूर्त रहेगा है, इस दौरान किया गया एग्रीमेंट आने वाली सात पीढ़ियों के लिए तरक्की लाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी फुर्ती, हार्ड वर्क और तकनीक से सबको हैरान कर देंगे।
राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने और लोकप्रियता हासिल करने का है, समाज में आपका कद बढ़ेगा और लोग आपसे सलाह लेने आएंगे।
बात करें सेहत की तो आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
विकट परिस्थिति के कारण बदली हुई वैश्विक नीतियों का फायदा आपके विभाग को मिलेगा, नए टैरिफ नियम आपके लिए टैक्स फ्री जैसे लाभ लेकर आएंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आज आपके पिता या बड़े बुजुर्गों के अनुभव से आपको ऐसा रास्ता मिलेगा जो सालों से बंद था, खानदानी बिज़नेस की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी।
शोभन, गजकेसरी योग बनने से आज धन की आवक जबरदस्त रहेगी, बैंक के पुराने पेंडिंग काम आज चुटकियों में हल होंगे।
बॉस आज एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत को सार्वजनिक रूप से सराहेंगे जो विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहाएगी।
क्रिएटिव फील्ड वालों को आज कोई राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट मिल सकता है।
संतान की उच्च शिक्षा के लिए आज किए गए प्रयास सफल होंगे, वे अपनी उपलब्धियों से कुल का नाम रोशन करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज नेशनल लेवल के सलेक्शन का मौका मिल सकता है।
आप अपनी डिप्लोमेसी से विपक्षियों को भी अपना दोस्त बना लेंगे, समाज सेवा में आपकी उदारता की चर्चा अखबारों की सुर्खियों में होगी।
घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आपके चेहरे की खुशी बनेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बैंक खातों में आज केस का फ्लो बना रहेगा, मार्केट से बिजनेसमैन के पुराने डूबे हुए पैसे सडनली वापस मिल सकते हैं।
राजनीतिज्ञों से मुलाकात आज व्यापारिक लाभ का जरिया बनेगी।
विरासत और आधुनिकता का मेल आज बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा दिलाएगा जिससे उन्हें अहसास होगा कि ऑल्ड इज गोल्ड।
ऑफिस में आज आपकी जूनियर और कोवर्कर को दी हुई ट्रेनिंग भविष्य में एक मजबूत टीम तैयार करेगी।
सोशल मीडिया और ईमेल पर एंप्लॉयड पर्सन के काम की जमकर तारीफ होगी।
अविवाहित जातक आज किसी खास से अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं, सकारात्मक उत्तर मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की याददाश्त आज बहुत तेज रहेगी, जिससे उनकी सफलता तय है।
किसी बड़ी सरकारी योजना का लाभ दिलाने में आपकी भूमिका अहम होगी, सोशल वर्क में आपको कोई अवार्ड मिल सकता है।
बात करें सेहत की तो संतुलित आहार से आज आप खुद को तरोताजा पाएंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
सरकार द्वारा कच्चे माल पर टैरिफ में की गई बढ़ोतरी आपकी मैन्युफैक्चरिंग लागत को बढ़ा देगी।
बिजनेसमैन की एक छोटी सी गलती पूर्वजों द्वारा जमा की गई साख आज आपके किसी गलत फैसले से दांव पर लग सकती है।
विदेश से मशीनरी मंगवाना आज घाटे का सौदा होगा, ड्यूटी फ्री नियमों का लाभ न मिल पाने से बचत की उम्मीद कम है।
नए कर्मचारियों को काम सिखाने में आज आपका धैर्य जवाब दे जाएगा।
विदेश में कार्यरत जातकों को वीज़ा या डॉक्यूमेंटेशन की समस्या आ सकती है, ट्रेड वॉर की नीतियों के कारण इंसेंटिव रुकने के योग हैं। आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और पक्षियों को सप्तधान्य खिलाएं, व तांबे के पात्र से जल पिएं।
अविवाहितों के लिए आज प्रेम विवाह की बात घर में करना भारी पड़ सकता है, परिवार का कड़ा विरोध झेलना होगा।
आर्टिस्टों को आज कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिससे, नया आइडिया उनके दिमाग में नहीं आएगा।
पेट दर्द और गैस की समस्या परेशान कर सकती है और दक्षिण दिशा की यात्रा में वाहन खराब होने के योग हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment