AAJ KA RASHIFAL 18 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 अप्रैल शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः11 तक वैशाख शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः43 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बुद्धिशाली रहेगे।
बिजनेस में आज बड़ी सफलता मिलेगी, विकट परिस्थिति के बावजूद आपके प्रॉडक्ट की शिपिंग सुचारू रूप से चलेगी और ग्लोबल पेमेंट बिना किसी देरी के प्राप्त होंगे।
बिजनेस वूमेन के लिए आज का दिन नेटवर्किंग का है, किसी क्लब या सेमिनार में आपकी मुलाकात बड़े क्लाइंट्स से होगी।
शनिवार को कला या डिजाइन से जुड़ा नया वेंचर स्टार्ट करना समृद्धि लाएगा जिसके लिए दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य शुभ समय रहेगा।
यदि टीम के भीतर कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे, जिससे बॉस की नजरों में आपका सम्मान बढ़ेगा।
प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े जनहित कार्य का नेतृत्व मिल सकता है, जिसकी वह चाह भी कर रहे थे।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आप दोनों पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ेंगे, अविवाहितों को किसी पुराने मित्र से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आपका प्रेजेंस ऑफ माइंड आपको कठिन सवालों के सही उत्तर तक पहुँचाएगा।
भोजन में आज सफेद चीजों जैसे चावल या पनीर का सेवन करें, यह आपकी मानसिक शांति बनाए रखेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
पुरानी मशीनरी के सडनली ठप होने से प्रोडक्शन रुकेगा जिससे डिलीवरी समय पर न होने से लोस का सामना करना पड़ेगा।
विदेशी क्लाइंट्स के साथ आज पेमेंट को लेकर बिजनेसमैन के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
सामाजिक रूप से आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे और पुराने मित्र भी आज मदद के लिए हाथ पीछे खींच सकते हैं।
आज योग्यता होने के बावजूद आपको मीटिंग से बाहर रखा जा सकता है, जिससे गुस्सा आना स्वाभाविक है।
एंप्लॉयड पर्सन अगर अपनी स्किल्स को अपडेट करने के लिए आज कोई भी महंगा कोर्स न खरीदें, क्योंकि अभी आपका समय सीखने के लिए स्थिर नहीं है।
अविवाहितों को आज शादी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, जल्दबाजी में लिया फैसला गलत होगा।
विदेश में स्टडी की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के स्कॉलरशिप की फाइल आज किसी पुराने वित्तीय रिकॉर्ड के कारण अटक सकती है।
अपनी सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि अत्यधिक सिटिंग जॉब की वजह से पीठ और गर्दन में दर्द आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
बिजनेसमैन की किसी क्लाइंट्स के साथ बड़े अनुबंध होने से आपकी कंपनी की वैल्यूएशन में भारी वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन को आज किसी स्कीम या सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जिससे कुछ हद तक वो राहत की सांस महसूस करेंगी।
अगर आज आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य निकले और पीले या सुनहरे शेड्स वाले कपड़े पहने यह आपके ज्ञान और सकारात्मकता को प्रदर्शित करेगा।
अविवाहितों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है, कोई अच्छा और संस्कारी रिश्ता मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आपकी याददाश्त और ज्ञान की परीक्षा होगी जिसमें आप अव्वल रहेंगे।
बात करें सेहत की तो रात का भोजन हल्का रखें ताकि आपकी नींद अच्छी हो और अगले दिन के लिए ऊर्जा बनी रहे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व नशा आप में रहेगा।
बिजनेस में आज किसी बड़े विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से होगा, जिससे काम की गति पुनः तेज हो जाएगी।
पश्चिम दिशा की यात्रा बिजनेसमैन के लिए पावर और प्रॉफिट दोनों लेकर आएगी, कॉम्पिटिटर के गढ़ में जाकर अपनी डील पक्की करने के लिए आज का दिन सबसे मजबूत है।
प्रीति योग बनने से बिजनेस में हिडन एनिमी की हार होगी और आपका मार्केट शेयर बढ़ेगा।
फ्रीलांसरों को आज डेटा सिक्योरिटी या तकनीकी क्षेत्र में बड़े ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट्स मिल सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की किसी फील्ड में स्पेशलिटी उन्हें मार्केट में एक ब्रांड के रूप में स्थापित करेगी।
शनि के शुभ प्रभाव से आज पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है, ससुराल पक्ष के लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।
सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी से आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा और नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज मैदान पर अपनी क्षमता दिखाने का दिन है, आपकी रणनीति और आक्रामकता आपको जीत दिलाएगी।
पैरों के दर्द और तलवों की जलन में आज राहत मिलेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
मार्केट में आ रही जटिलताओं को आप अपनी लीगल टीम की मदद से कुछ राहत महसूस कर लेंगे, जिससे कस्टम क्लीयरेंस में कोई देरी नहीं होगी।
बिजनेस में पुश्तैनी संपत्तियों के दस्तावेजों में सुधार होने से भविष्य की कानूनी बाधाएं आज ही समाप्त हो जाएंगी।
एंप्लॉयड पर्सन की समयबद्धता और अनुशासन आज ऑफिस में एक मिसाल के तौर पर देखा जाएगा।
आप अपने प्रोफेशनल दायित्वों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच एक आदर्श संतुलन बनाएंगे।
वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा, अविवाहितों के लिए आज विवाह के योग प्रबल हैं।
शनि आपकी अपनी राशि के स्वामी हैं, इसलिए स्टूडेंट्स का अनुशासन और धैर्य उनको जटिल विषयों का मास्टर बना देगा।
बात करें सेहत की तो रात को सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर पीना आपकी इम्यूनिटी को कई गुना बढ़ाएगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी रखें किसी से झगड़ा हो सकता है।
इंटरनेशनल मार्केट में मंदी और बढ़ते टैरिफ आपके एक्सपोर्ट बिजनेस की कमर तोड़ सकते हैं।
परिवार के किसी सदस्य की गलती का खामियाजा पूरे बिजनेस को भुगतना पड़ सकता है, जिससे मार्केट में आपकी साख खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन आज उत्तर दिशा की यात्रा न करें यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं, जरूरी होने पर करते है, तो यात्रा के दौरान अलर्ट रहें।
सीनियर्स के सामने अपनी बात रखते समय सावधानी बरतें, वरना आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है जो करियर के लिए घातक होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन काफी प्रतिस्पर्धी रहेगा और कम बजट में ज्यादा काम करने का दबाव मानसिक रूप से थका देगा।
भाई-बहनों के साथ आज वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर अचानक बड़ा खर्च होने से मन अशांत रहेगा।
विदेशी विश्वविद्यालयों से आने वाली महत्वपूर्ण मेल आज नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते या स्पैम फोल्डर में जा सकती है, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
नसों में खिंचाव और माइग्रेन की समस्या आज फिर से उभर सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर की गई बिजनेस प्लानिंग आज आपकी आर्थिक स्थिति को लंबी अवधि के लिए सुरक्षित कर देगी।
पुराने कस्टमर के साथ आपके मधुर संबंध आज आपको बल्क ऑर्डर दिलाने में बहुत मददगार साबित होंगे।
विदेशी ग्राहकों का आप पर अटूट विश्वास आज आपकी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित करेगा।
प्रीति योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन को विदेश यात्रा या रिमोट वर्क के अवसर हाथ लग सकते है।
ऑफिस में दूसरों की निस्वार्थ मदद करने की आपकी आदत आज ऑफिस में एक बहुत ही सकारात्मक टीम भावना पैदा करेगी।
शादीशुदा लोग आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ता गहरा होगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आपके निर्णय लेने की सोच बहुत सटीक रहेगी, जिससे आप सही विकल्पों का चुनाव कर पाएंगे।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए जूस का सेवन आपकी मानसिक ऊर्जा को स्थिर रखेगा, पर्याप्त पानी पिएं और आज शाम को ध्यान जरूर करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के आने से पुराने काम भी नई ऊर्जा के साथ पूरे होंगे।
बिजनेस में डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेना आज आपके कस्टमर बेस को कई गुना बढ़ा देगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आज सोशल मीडिया मैनेजमेंट में बड़े ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट्स मिल सकते हैं।
प्रीति योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन की विशिष्ट कार्यशैली उनको प्रतिस्पर्धियों से आगे रखेगी।
संतान की ओर से मिलने वाला सुख आज आपकी सारी चिंताएं दूर कर देगा, समाज में आपकी सादगी और धार्मिक कार्यों में रुचि की चर्चा होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज आधुनिक स्पोर्ट्स गियर या तकनीक की मदद से अपनी परफॉरमेंस सुधारने का मौका मिलेगा।
ग्रह नक्षत्र आपके फेवर में होने से आज आपका स्वास्थ्य बहुत उत्तम रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
विकट परिस्थितियों के मध्य आप कोई ऐसा सुरक्षित रास्ता निकाल लेंगे जो आपके माल को ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम दाम दिलाएगा।
बिजनेस सेंस आज आपको किसी बड़े घाटे से बचा लेगा और मुनाफे का नया जरिया खोलेगा।
आज नए बिजनेस की ओपनिंग करने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का समय आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।
ऑफिस में आपकी ईमानदारी की मिसाल दी जाएगी और मैनेजमेंट आपको कोई विशेष लाभ या बोनस देने की घोषणा कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी बड़े और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का ऑफर मिलेगा, जो आपकी आय के स्थायी स्रोत खोल देगा।
ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होंगे और उनके सहयोग से आपका कोई बड़ा काम बन जाएगा, घर में शांति और सुख का वातावरण रहेगा।
प्लेयर के लिए आज का दिन अभ्यास को परिणाम में बदलने का है, आपकी फुर्ती आज मैच का रुख बदल देगी।
पुराने रोगों में सुधार होगा और आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहेगी।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में पुरानी पड़ी मशिनों के रखरखाव पर सडनली बड़ा खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आपका वर्किंग कैपिटल डगमगा जाएगा, बुजुर्गों की सलाह आज कड़वी लग सकती है।
यदि लाइफ पार्टनर के साथ बिजनेस है, तो व्यावसायिक तनाव को घर ले जाने से रिश्ता और काम दोनों प्रभावित होंगे, आज पारदर्शिता की भारी कमी रहेगी।
शनिवार को पश्चिम दिशा की बिजनेस यात्रा कष्टकारी हो सकती है, सौदे रद्द होने की संभावना है।
आज ऑफिस में आपके खिलाफ कोई गुप्त साजिश रची जा सकती है, जिससे आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाने की कोशिश करेगा।
कोवर्कर के साथ अपनी पर्सनल लाइफ या पासवर्ड शेयर न करें, वरना डेटा लीक होने का खतरा बना रहेगा।
ससुराल पक्ष से किसी पुराने आर्थिक लेनदेन को लेकर तीखी बहस हो सकती है, जिससे रिश्तों में खटास आने की संभावना है।
विदेश जाने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को आज वीजा रिजेक्शन या डॉक्यूमेंटेशन में तकनीकी देरी का सामना करना पड़ेगा।
ज्यादा देर तक एक ही मुद्रा में बैठकर काम करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है, इसलिए समय-समय पर स्ट्रेचिंग करते रहें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेस में किसी पुराने कर्जे की वसूली आज अचानक हो सकती है, जिससे कैश फ्लो बेहतर होगा।
बिजनेस में फैमिली का पूरा सहयोग आपको नए प्रयोग करने की आजादी देगा, जो भविष्य में बहुत लाभदायक रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन स्वयं को तकनीकी रूप से अपडेट करने के लिए आज किया गया कोई भी निवेश भविष्य में अच्छा प्रॉफिट देगा।
शादीशुदा जीवन में नयापन आएगा। अविवाहितों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने के प्रबल योग हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज रिकवरी का दिन है, यदि पुरानी चोट थी तो आज उसमें बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
यदि आप डाइट कंट्रोल करना चाह रहे थे, तो आज से शुरुआत करना सफल रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
टैरिफ में मिली छूट के कारण आपका एक्सपोर्ट मुनाफा बढ़ेगा और विदेशी मुद्रा का भंडार आपकी कंपनी में जमा होगा।
पार्टनरशिप में नया एग्रीमेंट साइन करना आज आपके लिए लंबी अवधि का लाभ सुनिश्चित करेगा।
बिजनेस में किसी लॉयल एंप्लॉयड पर्सन की सलाह आज करोड़ों का फायदा करा सकती है।
समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके भविष्य के लिए बहुत लाभकारी होगा।
आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी को मैनेजमेंट द्वारा सराहा जाएगा और आपको किसी बड़ी टीम का नेतृत्व मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को आज अपनी पिछली मेहनत का बड़ा रिवॉर्ड मिल सकता है और नए क्लाइंट्स आपके काम से बहुत प्रभावित होंगे।
वीकेंड पर फैमिली के साथ आज आप किसी तीर्थ यात्रा या पिकनिक की योजना बना सकते हैं।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन के विदेश जाने की बाधाएं आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएंगी।
बात करें सेहत की तो आज के दिन तामसिक भोजन से दूर रहें और फलों का सेवन अधिक करें ताकि आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment