AAJ KA RASHIFAL 5 April 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 अप्रैल रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12 बजे तक वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 05ः28 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से लाभ होगा।
बिजनेस में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी, नए क्लाइंट्स के साथ लंबी अवधि के कमिटमेंट्स आपके पोर्टफोलियो को मजबूत बनाएंगे।
सरकारी सब्सिडी और कम टैक्स रेट्स का फायदा उठाकर आज आप अपने पुराने पेंडिंग स्टॉक को ऊंचे दामों पर बेच पाएंगे, कस्टम ड्यूटी में छूट से आपको एक्स्ट्रा प्रॉफिट होगा।
आपकी पुरानी कमर्शियल प्रॉपर्टी या फिक्स्ड एसेट्स से आज उम्मीद से ज्यादा रेंट या रिटर्न मिलने के योग हैं, निवेश के लिए आज का दिन गोल्डन साबित होगा।
ऑफिस में आज आपकी अलग हट के कार्य करने की वजह से आपको एम्प्लॉई ऑफ द मंथ से नवाजा जाएगा।
वर्कप्लेस का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा, सीनियर्स आपके काम में पर्सनली इंटरेस्ट लेंगे।
वॉर के चलते अगर आप वर्क-फ्रॉम-होम ढूंढ रहे हैं, तो आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।
स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट को कंपलीट करने के लिए अपनी जी जान लगा देंगे।
लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ किसी वाटर-फ्रंट या शांत जगह पर डिनर का प्लान बन सकता है।
सामाजिक कार्यों में आपकी बढ़-चढ़कर भागीदारी आपको एक यूथ आइकॉन के रूप में स्थापित करेगी।
पॉलिटिशियन को आज जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा, विपक्षी दल भी आपकी नीतियों की तारीफ करेंगे।
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, पुरानी बीमारी में सुधार होगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसके चुकाने की प्लानिंग करें।
आज इंटरनेशनल मार्केट में आपका बोल-बाला रहेगा, बड़े ऑर्डर्स मिलने से मुनाफा दोगुना होगा, दिन आपके लिए ऐतिहासिक रहेगा।
पिछले साल किया गया लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट आज मल्टी रिटर्न देगा, आपकी नेट-वर्थ में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
आपकी आक्रामक मार्केटिंग और रॉयल ब्रांडिंग की वजह से कॉम्पिटिटर्स पीछे छूट जाएंगे, नई फ्रेंचाइजी मॉडल स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आपके लिए सबसे बेस्ट है।
मैनेजमेंट मीटिंग में आपके सुझावों को गेम-चेंजर माना जाएगा और तुरंत लागू किया जाएगा।
ऑफिस में आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी को देखते हुए आपको किसी बड़ी टीम का हेड बनाया जा सकता है।
एथलीट्स के लिए आज अपनी पुरानी रिकॉर्ड तोड़ने का दिन है, एनर्जी लेवल पीक पर रहेगा।
घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी, पिता का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
समाज में आपकी इमेज एक ताकतवर शख्सियत की होगी, बड़े समारोहों में मुख्य अतिथि बनेंगे।
आने वाले इलेक्शन को देखते हुए पॉलिटिशियंस के लिए आज का दिन बड़ी रैली या जनसभा करने के लिए उत्तम है, उनका प्रभाव बढ़ेगा।
आपका इम्युनिटी सिस्टम बहुत मजबूत रहेगा, योग और कार्डियो एक्सरसाइज का लाभ मिलेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
संडे के दिन बिजनेस में आज भारी उछाल आएगा, आपके क्लाइंट्स आपकी डिटेलिंग की तारीफ करेंगे, जिससे नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे।
इम्पोर्टेड गैजेट्स या मशीनरी पर लगने वाली ड्यूटी में कटौती से आपके खर्चों में बड़ी कमी आएगी, बैलेंस शीट आज बहुत ही स्ट्रांग एंड प्रॉफिटेबल नजर आएगी।
बिजनेसमैन की कम्युनिकेशन स्किल्स की वजह से नई नेटवर्किंग बनेगी जो भविष्य में बड़े टर्नओवर का आधार बनेगा, साथ ही बिजनेस में सुधार भी होगा।
ऑफिस में आज आपकी डेटा प्रेजेंटेशन और रिपोर्ट राइटिंग को मिसाल के तौर पर पेश किया जाएगा।
ऑडिटिंग और अकाउंटिंग सेक्टर के लोगों के लिए आज दिन बहुत ही प्रोडक्टिव और सफल रहेगा।
स्पोर्ट्स में आज आपकी स्ट्रेटेजी और दिमाग की जीत होगी, शतरंज या माइंड गेम्स में सफल रहेंगे।
फैमिली में छोटे बच्चों की उपलब्धि से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का लाभ होगा।
समाज में आपकी छवि एक बुद्धिजीवी और सुलझे हुए व्यक्ति की बनेगी, सलाहकारों की भीड़ रहेगी।
पॉलिटिशियन के लिए आज अपनी स्पीच और डेटा के दम पर विपक्ष को चुप कराने का दिन है।
पाचन तंत्र में सुधार होगा, लाइट और हेल्दी डाइट आपके शरीर को फिट रखेगी, नियमित सैर और ध्यान आपके फोकस को और बेहतर बनाएंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में रुकावट के कारण आपका माल समय पर नहीं पहुँच पाएगा, सप्लाई चेन में खराबी आने से बड़े ऑर्डर्स हाथ से निकल सकते हैं।
मार्केट में नए कॉम्पिटिटर्स आपके कस्टमर्स को डिस्काउंट देकर खींचने की कोशिश करेंगे, आज अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को सीक्रेट रखें।
नए टैक्स असेसमेंट में पुरानी गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं, जिससे पेनल्टी भरने की नौबत आएगी, अकाउंट्स का ऑडिट करवाते समय बेहद सावधानी बरतें।
ऑफिस में कोवर्कर का सहयोग न मिलने से आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।
टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण आपकी मेहनत का डेटा डिलीट हो सकता है, टारगेट पूरा न होने पर सीनियर से कहा-सुनी होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स का डेटा गलत साबित हो सकता है, दोबारा मेहनत करनी होगी, आर्टिस्ट का आज स्टेज परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा।
घर में भाई-बहनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर बहस बढ़ सकती है, लव लाइफ में ईगो क्लैश की वजह से ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है।
सोशल सर्किल में आपकी किसी पुरानी बात को लेकर गॉसिप हो सकती है, दूरी बनाएं।
पॉलिटिशियंस को अपनी ही पार्टी के भीतर गुटबाजी का सामना करना पड़ सकता है।
जंक फूड खाने से बचें, लिवर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.6, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेस में कस्टमर की लंबी लाइन लगेगी, आपकी डील मेकिंग स्किल्स आज विरोधियों को भी आपका प्रशंसक बना देगी।
टैक्स में राहत मिलने से आपके मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ेगा, विदेशी ब्रांड्स के साथ आपकी नई पार्टनरशिप फाइनल हो सकती है।
नए शोरूम या ऑनलाइन पोर्टल की र्स्टाटिंग करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक समय आपके लिए लकी है, आपकी ब्रांड वैल्यू मार्केट में एक प्रीमियम पहचान बनाएगी।
ऑफिस में आज आपकी टीम मैनेजमेंट और प्रेजेंटेशन को बॉस की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ आपके संबंध बहुत मधुर रहेंगे, जिससे काम का बोझ हल्का महसूस होगा।
स्पोर्ट्स में आज आपकी फुर्ती और स्टाइल चर्चा का विषय रहेगी, किसी टूर्नामेंट में जीत पक्की है।
लव लाइफ में आज रोमांस चरम पर रहेगा, अनमैरिड लोगों को आज प्रपोजल मिल सकता है।
सोशल वर्क में आपके योगदान को देखते हुए समाज आपको किसी बड़े पद से सम्मानित कर सकता है।
पॉलिटिशियंस को आज महिला वर्ग का भारी समर्थन मिलेगा, आपकी नीतियां जनहित में सराही जाएंगी।
किडनी और यूरिन संबंधी पुरानी समस्याओं में आज बहुत राहत मिलेगी, पर्याप्त पानी पिएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेसमैन की ईमानदारी और बेहतरीन सर्विस की वजह से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी, बड़े ब्रांड्स आज आपके साथ कोलैबोरेशन करने के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं।
वज्र योग के बनने से बिजनेसमैन को आज भारी धन लाभ के संकेत हैं, हिडन डील में आज आपकी जीत तय है, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
बिजनेसमैन को आज रिटर्न मिलने वाला है, आपके फाइनेंशियल डिसीजन आज मार्केट के एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर देंगे।
ऑफिस में आपकी कमांडिंग पावर बढ़ेगी, जूनियर्स आपकी आज्ञा का पालन बिना सवाल किए करेंगे।
मुश्किल से मुश्किल टास्क को आज आप अपनी हिम्मत और बुद्धि से समय से पहले पूरा कर लेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने एग्रेसन को ताकत बनाएंगे और मेडल जीतने में कामयाब रहेंगे।
लव लाइफ में आज गहराई और ईमानदारी बढ़ेगी, पार्टनर के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।
समाज में आपकी छवि एक निडर और मददगार इंसान की बनेगी, संकट में लोग आपकी मदद मांगेंगे।
पॉलिटिशियंस को आज किसी बड़े विवाद को सुलझाने का श्रेय मिलेगा, जनता के बीच साख बढ़ेगी।
पुरानी सर्जरी या चोट के दर्द में आज काफी सुधार महसूस होगा, तनाव कम रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा।
बिजनेस में आज रिकॉर्ड तोड़ कमाई होगी, विदेश से जुड़े व्यापार के लिए आज का दिन वरदान जैसा है।
पुरानी टैक्स फाइल्स के पक्ष में फैसले आने से भारी बचत होगी, सरकार की नई नीतियों का सबसे पहला फायदा आपकी फर्म को मिलने के संकेत हैं।
बिजनेसमैन कॉम्पिटिटर की चाल को भांपकर आज आप ऐसी स्ट्रेटेजी बनाएंगे जिससे आपका टर्नओवर दोगुना होगा, अगर आप नया कंस्ट्रक्शन स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक समय आपके लिए सही है।
ऑफिस में आज आपको मेंटर की भूमिका दी जा सकती है, सीनियर्स आपके ज्ञान का सम्मान करेंगे।
वर्कप्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपसे राय लेने के लिए लाइन लगाएंगे।
स्टूडेंट्स जो उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनके लिए आज रास्ता साफ होगा।
परिवार में पिता या बड़ों का आशीर्वाद आपके हर काम को सफल बनाएगा, घर में शांति रहेगी।
सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आप किसी बड़े ट्रस्ट या संस्थान के ट्रस्टी बन सकते हैं।
पॉलिटिशियंस के लिए आज का दिन भाषण और नीतियों के प्रचार के लिए बेस्ट है, लोग आपसे जुड़ेंगे।
मॉर्निंग वॉक और ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपको दिन भर एक्टिव रखेगी, मानसिक शांति मिलेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन को सडनली बढ़े हुए टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है, कस्टम क्लीयरेंस में कागजी गड़बड़ी आपके प्रॉफिट मार्जिन को कम कर सकती है।
पुराने बेचे गए माल की वापसी आज आपके सिरदर्द का कारण बन सकती है, क्लाइंट्स के क्लेम्स को सुलझाने में आपका काफी समय और पैसा खर्च होगा।
नई ब्रांच खोलने या विस्तार की प्लानिंग को आज टालना ही बेहतर रहेगा, फंड्स की कमी और लेबर इश्यू के कारण प्रोजेक्ट बीच में अटक सकता है।
ऑफिस में आज पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें, अपनी फाइल्स और डेटा को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें।
बॉस के साथ फीडबैक मीटिंग में अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना इंक्रीमेंट रुक सकता है।
वर्कलोड बढ़ने से आज आपको एक्स्ट्रा शिफ्ट करनी पड़ सकती है, जिससे थकान महसूस होगी।
स्टूडेंट्स को आज कन्सन्ट्रेशन की भारी कमी महसूस होगी, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
अनमैरिड लोग आज पार्टनर की किसी बात से काफी हर्ट महसूस कर सकते हैं, कम्यूनिकेशन गैप बढ़ेगा।
सोशल वर्क में आपके नाम का गलत इस्तेमाल हो सकता है, किसी भी एनजीओ पेपर पर बिना पढ़े साइन न करें।
पॉलिटिशियन के लिए आज का दिन जनता के विरोध का सामना करने वाला हो सकता है, रैलियां टालें।
सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या आज आपको दिन भर परेशान कर सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनमसैन की धीमी लेकिन मजबूत रणनीति आज मार्केट में आपकी पकड़ को और गहरा करेगी, नए लेबर कॉन्ट्रैक्ट्स आपके काम को और गति देंगे।
वज्र योग बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में आज बड़ी डील हाथ लगेगी, आपके पुराने ऑर्डर जो पेंडिंग थे, वो आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे और मुनाफा देंगे।
ऑफिस में आपकी मेहनत और अनुशासन को देखते हुए मैनेजमेंट आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।
वर्कप्लेस पर आप समस्यां का समाधान करने वाले के रूप में उभरेंगे, सीनियर्स का भरोसा आप पर बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए आज अनुशासन और निरंतरता का फल मिलेगा, जीत की राह आसान होगी।
लव लाइफ में आज आप थोड़े प्रैक्टिकल रहेंगे, जिससे रिश्ते में स्थिरता और मैच्योरिटी आएगी।
समाज के विकास के लिए आपके द्वारा किए गए ठोस कार्यों की सराहना होगी, नेतृत्व मिलेगा।
पॉलिटिशियंस को आज जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिलेगा, जीत का आधार बनेगा।
हड्डियों और जोड़ों के पुराने दर्द में आज काफी राहत महसूस होगी, फिजियोथेरेपी का लाभ मिलेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
बिजनेस में आज रिकॉर्ड कमाई होगी, आपके यूनिक स्टार्टअप आइडिया को आज बड़े इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं।
इंटरनेशनल ट्रेड रेगुलेशन आज आपके हक में रहेंगे, जिससे एक्सपोर्ट बढ़ाना आसान होगा, कस्टम ड्यूटी में छूट का फायदा उठाकर आप नया स्टॉक मंगवा सकते हैं।
भविष्य की योजनाओं के लिए आज फंडिंग जुटाना आसान होगा, नई नेटवर्किंग और विदेशी क्लाइंट्स आपके बिजनेस को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे।
ऑफिस में आज आपको इनोवेटर का खिताब मिल सकता है, आपके डिजिटल सॉल्यूशन सराहे जाएंगे।
जो लोग रिमोट जॉब ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज किसी बड़ी टेक कंपनी से कन्फर्मेशन मिल सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए आज कोच की सलाह गेम-चेंजर साबित होगी, जीत की संभावना प्रबल है।
लव लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ किसी हाई-टेक गैजेट या फंकी जगह पर समय बिताएंगे।
सामाजिक रूप से आप किसी बड़े बदलाव या डिजिटल क्रांति का चेहरा बन सकते हैं, फेम बढ़ेगा।
आने वाले इलेक्शन को देखते हुए पॉलिटिशियन को आज सोशल मीडिया और यूथ का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा, कैंपेन सफल होंगे।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा, योग से मानसिक क्लेरिटी आएगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
नए कस्टम्स रेगुलेशन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे, जिससे आप अपने प्रोडक्ट्स को ग्लोबल लेवल पर मुनाफे में बेच पाएंगे, पुराने बॉन्ड से हाई रिटर्न मिलेगा।
चैरिटी और बिजनेस को मिक्स करने की आपकी सोच आज समाज में आपकी ब्रांडिंग बहुत मजबूत करेगी, इन्वेस्टमेंट से मिले रिटर्न्स को आप धार्मिक कार्यों में लगाएंगे।
वज्र योग बनने से बिजनेस में आपको भारी मुनाफा होने के संकेत हैं, आज रिकॉर्ड तोड़ सेल्स होगी।
ऑफिस में आज आपके सॉफ्ट स्किल्स और इमोशनल इंटेलिजेंस की वजह से कोई अटका हुआ प्रोजेक्ट पूरा होगा।
वर्कप्लेस पर आपको काम के प्रति सचेत एंप्लॉयड पर्सन के रूप में देखा जाएगा, जिससे मैनेजमेंट का भरोसा आप पर बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन्स के लिए आज का दिन अपनी फ्लेक्सिबिलिटी निखारने का है, कोई मेडल जीत सकते हैं।
फैमिली में एंसेस्ट्रल प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला आज पूरी तरह आपके पक्ष में सुलझ जाएगा।
समाज के बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सम्मेलनों में आपकी उपस्थिति लोगों को प्रेरित करेगी।
पॉलिटिशियन को आज अपनी सादगी और सच्ची बातों की वजह से जनता का अपार प्रेम मिलेगा।
मानसिक शांति और पॉजिटिव सोच की वजह से आप खुद को बहुत लाइट और हेल्दी महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में चाचा से बहस हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं होने से आज साइन होने वाली कोई बड़ी डील आखिरी मौके पर कैंसिल हो सकती है, क्लाइंट्स के साथ कम्यूनिकेशन में गलतफहमी होने से व्यापार को क्षति होगी।
इम्पोर्टेड रॉ-मटेरियल पर लगने वाली एडिशनल ड्यूटी आपके प्रोडक्शन कॉस्ट को बढ़ा देगी, आज विदेशी सौदों में करेंसी रेट्स का खास ख्याल रखें।
मार्केट में आपकी ब्रांड वैल्यू पर आज कुछ झूठे आरोप लग सकते हैं, आप अपने डिपार्टमेंट को अलर्ट रखें और विवादों से दूर रहें।
ईमेल ड्राफ्ट करते समय शब्दों का चयन सावधानी से करें, गलत अर्थ निकल सकता है।
प्रेजेंटेशन के दौरान लैपटॉप या इंटरनेट कनेक्टिविटी साथ छोड़ सकती है, बैकअप रखें।
ऑफिस की गॉसिप में शामिल होना आपकी इमेज को खराब कर सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों को आज सिलेबस कवर करने में मुश्किल आएगी।
घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, साथ ही लव पार्टनर के साथ किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से गलतफहमी पैदा होगी।
समाज में आपकी किसी नेक सलाह का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं।
पॉलिटिशियन को आज मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा; संभलकर बोलें।
नसों में खिंचाव या हाथ-पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, जिससे अनिद्रा रहेगी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment