AAJ KA RASHIFAL 1 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 मई शुक्रवार, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः53 तक वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पुरे दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
बिजनेसमैन को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और आप नए क्लाइंट्स के साथ सफल करार करने में कामयाब रहेंगे।
ऑफिस में आज बॉस आपके काम की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लीड करने का मौका देंगे।
अगर आपने न्यू जॉब जॉइन किया है, तो पहले दिन घर से दही और शहद खाकर निकलें और माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें, इससे आपका हर काम निर्विघ्न संपन्न होगा।
घर से दूर रहकर दिन-रात एक कर रहे कॉम्पिटिटर के लिए आज का दिन ब्रेकथ्रू साबित होगा और कठिन टॉपिक्स चुटकियों में समझ आएंगे।
फैमिली में आज किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी और सभी सदस्यों के बीच प्रेम और भाईचारा बढ़ेगा।
सेहत के मामले में आज आप खुद को बहुत ही तरोताजा और सक्रिय महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, ब्लू,नं-3, अन लक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से सावधान रहे।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन यश और कीर्ति वाला है, आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी।
सिद्धि योग बनने से किसी बड़े निवेशक की नजर आपके स्टार्टअप पर पड़ सकती है, जिससे फंड्स की समस्या हल हो जाएगी।
सीनियर कर्मचारी आपके प्रोजेक्ट को सफल बनाने में आपकी मदद करेंगे, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।
मार्केटिंग के क्षेत्र में आज आप कोई बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिससे आपकी कंपनी को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम देने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे शुभ समय है, और पश्चिम दिशा की यात्रा आपकी जीत सुनिश्चित करेगी।
लव लाइफ में रोमांच और रोमांस का तड़का लगेगा, पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और रिश्ता मजबूत होगा।
पुरानी शारीरिक बीमारियों में आज आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बुजुर्गों के अनुभव और आपकी नई सोच का मिलन आज बिजनेस में चमत्कार करेगा और मुनाफा बढ़ेगा।
बिजनेसमैन का मार्केट में बिजनेसमैन के साथ ट्यूनिंग जबरदस्त रहेगी और आप किसी बड़ी कंपनी को टक्कर देने की प्लानिंग बनाएंगे।
कोवर्कर के साथ आपका तालमेल ऐसा रहेगा कि ऑफिस का कठिन माहौल भी काफी खुशनुमा और प्रेरणादायक महसूस होगा।
ऑफिस में आज आपका सिस्टम और इंटरनेट पूरी तरह साथ देंगे, जिससे आप बिना किसी रुकावट के अपने प्रेजेंटेशन और डाटा को मैनेज कर पाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन नई ऊर्जा से भरा है, आप अपनी फुर्ती से मैदान पर विरोधियों के छक्के छुड़ा देंगे और सिलेक्शन के करीब पहुँचेंगे।
संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार का मान-सम्मान समाज में कई गुना बढ़ जाएगा।
योग और मेडिटेशन का सकारात्मक प्रभाव आज आपके चेहरे पर साफ झलकेगा, जिससे आप शांत और केंद्रित महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अन लक्की 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
पुरानी गलतियों के कारण आज बिजनेस की साख दांव पर लग सकती है, इसलिए किसी भी कागजात पर बिना सोचे साइन न करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से बिजनेस में किसी कमी के कारण कानूनी नोटिस मिलने की संभावना है, फिलहाल नया निवेश पूरी तरह टाल दें।
ऑफिस में आज बॉस का व्यवहार आपके प्रति काफी सख्त रहेगा और छोटी सी गलती पर भी आपको सीनियर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
जूनियर स्टाफ आपकी आज्ञा का पालन करने में आनाकानी करेगा, जिससे टीम वर्क पूरी तरह प्रभावित होगा और काम में देरी होना निश्चित है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दक्षिण दिशा की यात्रा आपके आत्मविश्वास को पूरी तरह डगमगा सकती है।
मैरिड पर्सन का ससुराल पक्ष से विवाद बढ़ सकता है, जिससे मैरिड लाइफ में तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
आज वाहन चलाते समय या बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अन लक्की नं.2
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग बिजनेसमैन को बड़ा सरकारी ठेका दिलाने में मदद करेगा।
सिद्धि योग बनने से आप विकट परिस्थिति में भी अपनी चतुराई से काम लेंगे और कम लागत में बेहतर माल तैयार करने में सफल रहेंगे।
ऑफिस में किसी प्राॅब्लम का सोलुशन निकालने के कारण बॉस की नजरों में आपकी वैल्यू बढ़ेगी।
न्यू जॉब जॉइन करने के लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय और दिन सर्वोत्तम है, पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना आपके करियर के लिए बेहद फलदायी रहेगा।
आर्टिस्ट्स के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला है, आपकी कला को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी और कोई बड़ी गैलरी आपसे संपर्क करेगी।
अन मैरिड पर्सन के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आएंगे और आज सगाई पक्की होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
मानसिक स्पष्टता बढ़ने से आप सेहत से जुड़े कुछ बड़े और सही फैसले लेने में सफल रहेंगे, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अन लक्की नं.9
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
टैरिफ में हुए बदलावों का आप फायदा उठाएंगे और अपने कंपटीटर्स को पीछे छोड़ देंगे।
बैंक से आपको विशेष प्राथमिकता मिलेगी और आपका लोन कम ब्याज दर पर तुरंत अप्रूव हो जाएगा।
एंप्लाॅयड पर्सन को कंपनी की ओर से किसी बड़ी सुविधा या आवास भत्ते की खुशखबरी मिल सकती है।
आपके जूनियर स्टाफ आज आपके प्रति अत्यधिक वफादार रहेंगे और कठिन प्रोजेक्ट्स को समय से पहले पूरा करने में अपना जी-जान लगा देंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कॉलरशिप पाने की आपकी राह आज पूरी तरह साफ हो जाएगी और आपको मनचाही यूनिवर्सिटी से ऑफर लेटर मिल सकता है।
सेहत के मामले में आपकी इम्यूनिटी आज काफी मजबूत रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन के पुराने अटके हुए बैंकिंग रिफंड आज वापस मिल सकते हैं, जिससे बिजनेस में ग्रोथ आएगी।
सिद्धि योग बनने से विदेशी मार्केट में आपके उत्पाद की भारी मांग बढ़ेगी, जिससे आपको डॉलर में कमाई होगी।
विदेश में जॉब कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
एंप्लाॅयड पर्सन के ऑफिस में पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट्स सडनली गति पकड़ेंगे और आप तय सीमा से पहले अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
लर्नर्स के लिए आज नई टेक्नोलॉजी या भाषा सीखना बहुत आसान होगा, आपका दिमाग सूचनाओं को बहुत तेजी से ग्रहण करेगा।
खेलकूद और व्यायाम के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके स्टेमिना को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाली है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं.7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से विदेशी ऑर्डर बीच में ही अटक सकते हैं, जिससे भारी आर्थिक चपत लगेगी।
करेंसी की कीमतों में गिरावट आपके एक्सपोर्ट बिजनेस के मुनाफे को पूरी तरह खत्म कर सकती है, शांति बनाए रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को आज प्रोजेक्ट को पूरा करने में टेक्निकल प्रॉब्लम आने से कुछ परेशानियां क्रिएट हो सकती है, जिससे आपका कीमती समय बर्बाद होगा और टारगेट समय पर पूरा नहीं हो पाएगा।
ऑफिस में आज आपको अलर्ट रहना होगा कोई पीठ पीछे आपकी बुराई बॉस से कर सकते हैं और आपको नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
प्लेयर के लिए आज का दिन चोटिल होने की प्रबल संभावना लेकर आया है, इसलिए प्रैक्टिस के दौरान सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
लव लाइफ में अविश्वास के कारण रिश्तों में खटास आने की आशंका है, इसलिए पार्टनर पर शक करने से बचें।
आपकी ऊर्जा का स्तर दोपहर के बाद काफी गिर जाएगा, जिससे छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट और मानसिक तनाव बढ़ना निश्चित है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से सम्बधो में मजबुती आएगी।
कानूनी पेचीदगियां आज सुलझ जाएंगी और फैसला आपके पक्ष में आएगा।
आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर मैनेजमेंट आपको भविष्य के किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
वर्कप्लेस पर आपके साथी कर्मचारी आज आपके प्रति बहुत सहयोगात्मक रहेंगे, जिससे वर्क प्रेशर बिल्कुल महसूस नहीं होगा।
विकट परिस्थितियों के बावजूद आपका जज्बा कम नहीं होगा और आप विपरीत हालातों में भी अपनी पढ़ाई का रास्ता निकाल लेंगे।
ससुराल पक्ष से आपको विशेष उपहार या धन लाभ हो सकता है, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
बात करें सेहत की तो हृदय गति सामान्य रहेगी और आप खुद को बहुत साहसी और फिट महसूस करेंगे, जिससे भारी वर्कआउट भी आज आसान लगेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
पार्टनर के साथ मिलकर आज आप कोई नई टेक्नोलॉजी बिजनेस में लाएंगे जिससे काम आसान और मुनाफा दोगुना होगा।
निर्यात के काम में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी और विदेशी मुद्रा का भंडार बढ़ेगा।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी, जिससे आपको वहां के कल्चर में ढलने और काम करने में आसानी होगी।
बॉस आज आपके साथ किसी खास रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं, जिससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे जातक आज अपनी रिवीजन में बहुत आगे निकल जाएंगे और मुश्किल सवालों के जवाब भी आसानी से ढूंढ लेंगे।
वर्षों से चला आ रहा पुश्तैनी संपत्ति का विवाद आज बड़े-बुजुर्गों की मध्यस्थता से शांतिपूर्वक सुलझ जाएगा।
जिम या स्पोर्ट्स एक्टिविटी में आपका प्रदर्शन आज सर्वश्रेष्ठ रहेगा, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन की नेतृत्व क्षमता आज टीम को बड़ी कामयाबी दिलाएगी, जिससे मार्केट में आपकी बिजनेस की इमेज बढ़ेगी।
विकट परिस्थिति के बावजूद भी आपकी सप्लाई चेन डिस्टर्ब नहीं होगी क्योंकि आपने बैकअप प्लान तैयार रखा है।
सीनियर एम्प्लॉय आपके काम को एक मार्गदर्शक के रूप में देखेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी एक नई अथॉरिटी स्थापित होगी।
आज नई टेक्नोलॉजी सीखना आपके लिए बहुत आसान होगा और इसके प्रयोग से आप जटिल कार्यों को भी सरल बना देंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जो आपके करियर को बदल देगा।
भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग आपको किसी बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा, आपसी प्रेम की नई मिसाल कायम होगी।
आपके खान-पान में सुधार के कारण आज आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा और आँखों की चमक बढ़ेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बड़े बिजनेसमैन के दबाव के कारण बिजनेसमैन को अपना चालू प्रोजेक्ट किसी को कौड़ियों के दाम बेचना पड़ सकता है।
ग्रह गोचर आपके विपरित होने से पॉलिटिशियन पार्टी के नेता आपके काम में अड़ंगे डालेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव चरम पर रहेगा।
आपके द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट्स के सुझावों को नजरअंदाज किया जाएगा, जिससे आप खुद को उपेक्षित और मानसिक रूप से परेशान महसूस करेंगे।
काम के बढ़ते बोझ के कारण आज आपको काफी ओवरटाइम करना पड़ेगा, जिससे आप परिवार के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाएंगे।
घर से दूर रहकर तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को आज एकाग्रता की भारी कमी महसूस होगी, जिससे मॉक टेस्ट के परिणाम निराशाजनक आ सकते हैं।
फैमिली में आज तालमेल की कमी रहेगी और छोटी-छोटी बातों पर सदस्यों के बीच तीखी बहस हो सकती है।
आज काम के अत्यधिक दबाव के कारण आपको सिर के ऊपरी हिस्से में भारीपन और तीव्र माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू,नं-3, अन लक्की न. 1

Comments
Post a Comment