AAJ KA RASHIFAL 13 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 मई बुधवार, अपरा एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 01ः30 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अपरा एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेस में सलाहकारों व वृद्धों की सलाह को नजरअंदाज करना आपको भारी वित्तीय संकट में डाल सकता है।
लोन की फाइल में छोटी सी गलती के कारण बैंक मैनेजर आज बिजनेसमैन के आवेदन को खारिज कर सकता है।
ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर या लैपटॉप में अचानक खराबी आने से आपका ज़रूरी डेटा डिलीट हो सकता है, जिससे आपकी पूरी मेहनत बेकार जा सकती है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से वर्कप्लेस पर विरोधियों से असुरक्षा या भेदभाव महसूस हो सकता है, जिससे मन विचलित रहेगा।
फैमिली में किसी बात को लेकर कोई भी आपका साथ नहीं देगा जिससे आप अकेले पड़ जाएंगे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आज सहपाठियों के उपहास का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर एकांत में रहना पसंद करेंगे।
आज सोशल मीडिया पर आपको लेकर कोई फेक न्यूज़ या पुराना वीडियो वायरल हो सकता है, जिससे आपकी बहुत किरकिरी होगी।
आज घर के बड़े-बुजुर्गों को अचानक सांस या छाती में जकड़न की समस्या हो सकती है, जिससे अस्पताल की भागदौड़ की नौबत आएगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में मजबुती आएगी।
बिजनेसमैन के बैंक लोन की फाइल में जो ऑब्जेक्षन लगी थीं, वे आज दूर होंगी और लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर होने के संकेत हैं।
लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट के लिए आप रात-दिन एक कर रहे थे, आज उसे बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिलेगी और आपकी सराहना होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी कार्य के लिए एचआर विभाग से सकारात्मक ईमेल प्राप्त होने के संकेत हैं।
घर से दूर रहकर नौकरी करने वाले लोग आज अपने कमरे को सजाकर या कुछ खास पकाकर घर जैसा माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
अन मैरिड पर्सन की लाइफ में आज किसी नए सदस्य के आगमन की सूचना मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों की लहर दौड़ जाएगी।
स्टॅडेंट्स जिस फील्ड में तैयारी कर रहे थे उनके लिए आज का दिन कोई बड़ी सफलता लेकर आएगा।
आपकी फिटनेस आज पूरी तरह संतुलित रहेगी और आप अपनी डाइट को लेकर बहुत सजग रहेंगे, जिससे शरीर में हल्कापन महसूस होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का नशा व जोश आप में रहेगा।
पार्टनर के साथ मिलकर आज आप किसी बड़े कॉम्पिटिटर को मार्केट से बाहर करने की सफल रणनीति बनाएंगे, जिससे आपकी पकड़ स्ट्रांग होगी।
बिज़नेस को नया स्वरूप देने के लिए किया गया निवेश आज आपको संतुष्टि प्रदान करेगा और ऑर्डर्स की संख्या बढ़ेगी।
विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को आज अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स के कारण कोई बड़ी डील या क्लाइंट मिल सकता है।
आपकी मिलनसारिता के कारण ऑफिस का राजनीति भरा माहौल भी आज शांत और खुशनुमा बना रहेगा।
कानूनी दांव-पेच के बाद आज किसी फंसी हुई प्रॉपर्टी का कब्जा आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़
आपको आज कोई ऐसी सरकारी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है, जिससे आप सीधे तौर पर लोगों के जीवन में बदलाव ला सकेंगे।
पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और आप मानसिक रूप से बहुत फोकस्ड रहेंगे, जिससे आप अपने दिन भर के सभी टास्क समय से पहले पूरे कर लेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में बाधा आ सकती है।
फैमिली बिजनेस में आपसी मुनाफे का सही बँटवारा और स्पष्ट बातचीत आज आपके रिश्ते को पेशेवर रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
नए टैरिफ दरों का लाभ उठाते हुए आप अपने आयातित माल पर अच्छी बचत कर पाएंगे, जिससे आपका नेट प्रॉफिट काफी बढ़ जाएगा।
अगर आप न्यू कंपनी ज्वाइन करने जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे का समय अत्यंत शुभ है, इस दौरान ज्वाइन करना उन्नति दिलाएगा।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर आपकी कमांड आज आपकी टीम के लिए वरदान साबित होगी और आप सबको गाइड करेंगे।
संतान के प्रति आपकी उम्मीदें आज पूरी होंगी, वे खेल या किसी प्रतियोगिता में बड़ा इनाम जीतकर आपका नाम रोशन करेंगे।
आपको आज बेस्ट स्टूडेंट या राइज़िंग स्टार जैसा कोई सम्मान मिल सकता है, जो आपकी मेहनत का सच्चा फल होगा।
आपकी भावुकता और जनता के प्रति संवेदनशीलता आज आपको एक जननायक के रूप में स्थापित करेगी, जिससे आपका कद पार्टी में बहुत ऊँचा हो जाएगा।
मानसिक रूप से आप बहुत शांत और खुश रहेंगे, जिससे आपकी डिसिजनि लेने की क्षमता बढ़ेगी और कोई पुरानी बीमारी आज खत्म होगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामलों में रुकावट आएगी।
मार्केट में पार्टी के साथ अविश्वास की गहरी खाई पैदा हो सकती है, जिससे चलती हुई डील बीच में ही अटक जाएगी।
लेनदारों के दबाव से आज बिजनेसमैन काफी तनाव महसूस करेंगे।
ऑफिस के काम के बोझ के कारण घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ भी अनबन होने के संकेत मिल रहे हैं। आप “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें और काम के बीच 5 मिनट का मौन जरूर रखें ताकि मानसिक संतुलन बना रहे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से जूनियर कर्मचारी आज आपकी बात मानने से इनकार कर सकते हैं, जिससे आपकी अथॉरिटी को चुनौती मिलेगी और ऑफिस का माहौल गर्म होगा।
किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर रहे एंप्लॉयड पर्सन को आज कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है, क्योंकि मैनेजमेंट की नजर में आपकी हालिया परफॉरमेंस पर सवाल उठ रहे हैं।
आपके करीबी समर्थक ही आज गुप्त रूप से आपके विपक्षियों से हाथ मिला सकते हैं, जिससे आपका जनाधार खिसकता हुआ महसूस होगा।
अनमैरिड पर्सन के लिए आज विवाह के प्रस्तावों में अड़चनें आएंगी और बनी-बनाई बात बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
बाहर के खाने से बचें, क्योंकि आज पेट से जुड़ी गड़बड़ी आपकी पूरी ऊर्जा को सोख सकती है और आपको सुस्त बना देगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेस में आज नई ऊर्जा का संचार होगा और आप किसी पुराने वफादार कर्मचारी की मदद से कोई बड़ी गड़बड़ी पकड़ने में सफल रहेंगे।
कानून के दायरे में रहकर काम करना आज बिजनेसमैन को किसी बड़ी विभागीय जांच से बचा ले जाएगा और आपकी फाइलें ओके रहेंगी।
किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट में आपका योगदान आज कंपनी के लिए बड़ी एसेट साबित होगा और आपको उसके लिए किसी अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है।
बॉस के साथ आज आपकी ट्यूनिंग बहुत ही दोस्ताना रहेगी और वे आपकी व्यक्तिगत समस्याओं को समझकर आपको रियायत देंगे।
अविवाहितों के लिए आज किसी पुराने मित्र के जरिए विवाह का शानदार प्रस्ताव मिल सकता है जो आपकी सोच से मेल खाएगा।
गरीबों की मदद के लिए आज आप कोई बड़ा चिकित्सा शिविर या भोजन सेवा शुरू करेंगे, जिसे मीडिया में बहुत सराहना मिलेगी।
आप आज पढ़ाई और मनोरंजन के बीच ऐसा संतुलन बनाएंगे कि आपका दिमाग तरोताजा रहेगा और कठिन से कठिन कॉन्सेप्ट भी याद हो जाएंगे।
घर के बड़े आज आपको करियर और जीवन के लिए कोई ऐसी सलाह देंगे जो आपकी आधी चिंताएं दूर कर देगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
आपका फाइनेंशियल मैनेजमेंट आज बहुत ही शानदार रहने वाला है, जिससे आपके द्वारा जारी किए गए चेक बाउंस होने का कोई खतरा नहीं रहेगा।
आर्थिक रूप से आप आज कोई बड़ा निवेश करने की स्थिति में होंगी और आपका विवेक आपको सही जगह पैसा लगाने के लिए प्रेरित करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के पुराने रिकॉर्ड्स उनकी ईमानदारी की गवाही देंगे, उन्हें किसी नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयारी कर लेनी चाहिए।
टेक्नोलॉजी का उपयोग आज आप नेटवर्किंग और नए संपर्क बनाने के लिए करेंगे, जो आपके भविष्य के करियर के लिए नींव का काम करेगा।
महिलाओं के उत्थान और अधिकारों के लिए आज आप कोई बड़ा आंदोलन या जागरूकता अभियान शुरू कर सकते हैं, जिसे भरपूर जनसमर्थन मिलेगा।
घर के किसी मांगलिक कार्य में परिवार के साथ मिलकर हिस्सा लेंगे, जिससे आपसी रिश्तों में जमी बर्फ पिघलेगी और प्यार बढ़ेगा आप ऊँ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
संतान की सेहत आज फौलादी रहेगी और वे परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
किसी पुराने कानूनी मामले में समझौता होने से बिजनेसमैन के सिर से एक बड़ा बोझ उतरेगा और आप भविष्य की प्लानिंग कर पाएंगे।
वैष्विक मंदी का आपके बिज़नेस पर कोई खास असर नहीं होगा क्योंकि आपकी तैयारी पहले से ही पुख्ता है।
विष्कुम्भ योग बनने से आपको कोई ऐसा पद मिल सकता है जिसकी आप इच्छा कर रहे थे।
विदेश में कार्यरत एंप्लॉयड पर्सन के लिए फैमिली से वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत आपके मन को सुकून देगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को खुशी-खुशी निभाने के लिए तैयार होंगे।
लव लाइफ में गहरा आकर्षण और जुड़ाव महसूस करेंगे, आज का दिन अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए भी शानदार है।
आपको आज किसी प्रतिष्ठित संस्थान से एक्सीलेंस अवार्ड या इंटर्नशिप का ऑफर मिल सकता है।
बच्चों की स्फूर्ति और उनका हंसमुख स्वभाव आज आपके घर को स्वर्ग जैसा बना देगा, उनका स्वास्थ्य बहुत ही उत्तम रहेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्या हो सकती है।
ऑफिस की गंदी राजनीति बिजनेसमैन के मानसिक सुकून को छीन सकती है, जिससे कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ेगा और बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
बिजनेसमैन आज अलर्ट रहें वे बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर साइन न करें वरना यह आपकी सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से लंबे समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट सीनियर के असहयोग के कारण फिर से लटक सकता है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा।
आज मेहनत करने के बावजूद रिजल्ट आपके पक्ष में नहीं आएंगे, जिससे एंप्लॉयड पर्सन को लगेगा कि आपका सारा समय बर्बाद हो रहा है।
विवाहित जातकों के बीच ईगो की लड़ाई घर की शांति भंग करेगी, जिससे बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा आप ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें, इससे आपसी द्वेष कम होगा।
सिरदर्द और आँखों में जलन की समस्या आज आपको दिन भर परेशान करेगी, जिससे पढ़ाई और प्रैक्टिस पर ध्यान देना मुश्किल होगा।
एनजीओ या सामाजिक संस्था चलाने वालों को आज सरकारी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा और आपके कागजी दस्तावेजों में कमी निकाली जा सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
आर्थिक मदद मिलने से आप अपनी फैक्ट्री या ऑफिस का नवीनीकरण कर पाएंगे, जिससे काम करने का माहौल और भी सकारात्मक होगा।
विष्कुम्भ योग बनने से विष्वासपात्र एंप्लॉयड आपको किसी बड़े नुकसान से बचा लेगा और कंपनी को फायदा होगा।
कोवर्कर का गुप्त सहयोग आपको किसी बड़ी साजिश से बचा लेगा, जिससे मैनेजमेंट की नज़रों में आपकी ईमानदारी का सिक्का जम जाएगा।
आप आज कुछ नया और यूनिक सीखेंगे जो बाज़ार की मांग के अनुरूप होगा, इससे आपकी इनकम के नए सोर्स खुल सकते हैं आप ऊँ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
संतान की धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे।
आपकी अपनी पाचन शक्ति और आत्मबल आज बहुत मजबूत रहेगा, आप जिम या योग शुरू करने का बेहतरीन फैसला ले सकते हैं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
यदि आप किसी लीगल विवाद से जूझ रहे थे, तो ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से आज सकारात्मक निर्णय आपके पक्ष में आने के प्रबल योग हैं।
कैश का फ्लो बना रहने से आप अपने स्टाफ और वेंडर्स को समय पर भुगतान कर पाएंगे, जिससे मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
अगर आप विदेश में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आज का दिन फॉलो-अप लेने के लिए उत्तम है, जवाब आपके पक्ष में आएगा, फैमिली के साथ विदेश में बसने की प्लानिंग पर आज कोई ठोस कदम उठाया जा सकता है।
आपकी कार्यक्षमता आज विरोधियों के मुँह बंद कर देगी और जो लोग कल तक आपके खिलाफ थे, वे आज आपसे हाथ मिलाने को मजबूर होंगे।
महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी स्किल्स दिखाने का है, वो अपने घरेलु प्रॉडक्ट को मार्केट में लाने मे सफलता प्राप्त करेंगी।
समाज सेवा के दौरान आपकी निस्वार्थ भावना आज आपको श्महात्माश् जैसी छवि प्रदान करेगी, लोग आपके पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे आप ऊँ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें और चने की दाल का दान करें।
स्पोर्ट्स पर्सन में आज चीते जैसी स्फुर्ती रहेगी जिससे वो सभी को अचंभित कर देंगे।
बच्चों की दिनचर्या में सुधार होगा और वे आज अपनी डाइट को लेकर बहुत सजग रहेंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से मार्केट में आज आपको बिना किसी गारंटी के उधार माल मिल सकता है, जो आपकी साख को दर्शाता है।
बिजनेसमैन की पार्टी के साथ आपसी सूझबूझ से आप किसी बड़े लीगल पचड़े को कोर्ट के बाहर ही सुलझाने में सफल रहेंगे, दिन आपके लिए काफी उत्साहजनक और आर्थिक रूप से लाभप्रद रहने वाला है।
आज आप ऑफिस की थकान को घर नहीं ले जाएंगे और शाम को किसी म्यूजिक प्रोग्राम या फिल्म का आनंद लेकर रिलैक्स करेंगे, घर और बाहर का यह संतुलन आपके चेहरे पर एक विशेष चमक बनाए रखेगा।,
ग्राफिक, डिजाइनिंग या किसी रचनात्मक सॉफ्टवेयर में आपकी रुचि आज आपको कोई एक्स्ट्रा प्रोजेक्ट दिला सकती है।
डिजाइनिंग और म्यूजिक के क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है जो आपकी पहचान बढ़ाएगा।
किसी खुफिया जानकारी या रणनीति के सफल होने से आपको पार्टी में कोई विशेष और गोपनीय विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और उनके साथ खेलकर आप अपने बचपन की यादों में खो जाएंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment