AAJ KA RASHIFAL 11 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 मई सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 03ः25 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
बिजनेसमैन के सैटरडे को किसी कारणवश रोका गया चेक आज फिर से रिलीज होगा और पैसों को लेकर आ रहीं समस्याएं दूर होगी।
विदेशी व्यापार में आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, आपको किसी प्रतिष्ठित विदेशी कंपनी से लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
ग्रह गोचर बदलने से जो लोग आपके खिलाफ गॉसिप करते थे, वे आज आपसे मदद मांगते नजर आएंगे और कार्यस्थल पर आपकी एक प्रभावशाली लीडर की छवि बनेगी।
जूनियर्स आपके प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे और आपके मार्गदर्शन में टीम वर्क के साथ किसी कठिन लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे।
नए घर या भूमि की खरीद के लिए दिन अत्यंत श्रेष्ठ है, पुश्तैनी संपत्तियों के रखरखाव से भविष्य में भारी मुनाफे के योग बन रहे हैं।
स्टूडेंट्स का कंसंटेªषन टॉप पर होगा, जिससे आप कठिन से कठिन विषय को भी मिनटों में समझ लेंगे और परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
बिजनेस में आज आपके पिता या बड़ों का कोई पुराना अनुभव संजीवनी का काम करेगा, जिससे रुका हुआ काम चल पड़ेगा और आपकी इनकम में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी और आप अपनी सूझबूझ से अटके हुए पेचीदा मामलों को चुटकियों में सुलझा लेंगे।
प्रोजेक्ट कंप्लीशन के अवसर लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जिससे कंपनी को बड़ा लाभ और आपको मिल सकता है।
बॉस का सपोर्ट और कार्य-जीवन संतुलन बनाएगा, बॉस आज आपके मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे और आपके भविष्य के करियर ग्राफ को बेहतर बनाने के लिए व्यक्तिगत सलाह देंगे।
पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा और घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल व स्नेह पहले से कहीं अधिक गहरा होगा।
मैदान पर आपकी ऊर्जा और फुर्ती देखने लायक होगी, आप अपनी पिछली सभी बाधाओं को पार कर बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.1, अन लक्की नं.
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसम में आ रही सारी बाधाएं आज स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी और शिपमेंट समय पर पहुँचेगा, आपको उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग हैं।
बिजनेसमैन को किसी बड़े सरकारी या निजी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन पर काम का दबाव होने के बावजूद आप इसे इतनी कुशलता से संभालेंगे कि शाम का समय अपने परिवार के साथ पूरी खुशहाली और पार्टी के मूड में बिता पाएंगे। ”कुशल वही है जो काम के बोझ को भी मुस्कुराहट में बदल दे” आप ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः” मंत्र का जाप करें।
विदेश में जॉब करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए आज वीजा या वर्क परमिट से जुड़ी बाधाएं दूर होने के प्रबल योग हैं।
ऐन्द्र योग बनने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम के रिजल्ट आपके पक्ष में आएंगे और आपको अपनी मनपसंद नौकरी या पद मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं।
विवाहित जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा।
सेहत कल के मुकाबले बेहतर रहेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेसम रिलेटेड किसी डील में डॉक्यूमेंट में हेरफेर होने की संभावना है, इसलिए किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन के मार्केट में किसी पार्टी से तालमेल बिगड़ने से चलते हुए प्रोजेक्ट्स बीच में ही रुक सकते हैं।
ऑफिस की राजनीति और गॉसिप ऑफिस में आपके खिलाफ हिडन प्लानिंग एक्टिव हो सकती हैं, इसलिए किसी भी ग्रुप चर्चा या गॉसिप का हिस्सा बनने से बचें।
जूनियर का व्यवहार भी आज काफी असहयोगपूर्ण रहेगा, जिससे आपको अपने काम को समय पर पूरा करने में काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
पारिवारिक संबंधों में आज कड़वाहट और अविष्वास की स्थिति बनी रहेगी, जहाँ छोटी सी बात बड़े झगड़े का रूप लेकर दूरियां बढ़ा सकती है।
ग्रह गोचर विपरित होने से कठोर परिश्रम के बावजूद परिणाम आपके पक्ष में नहीं रहेंगे और अंतिम समय पर कोई न कोई अड़चन आपके करियर को बाधित करेगी।
घर के बड़े बुजुर्गो की सेहत डाउन हो सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिज़नेस में नए निवेश के साथ विस्तार की योजना बनेगी, जो आने वाले समय में भारी मुनाफा देगी।
ऐन्द्र योग बनने से विकट परिस्थिति के बावजूद आपकी चतुर कूटनीति आपको नए वैकल्पिक बाज़ार खोजने में मदद करेगी।
आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई नया इनोवेशन करने का है, जहाँ आपका कोई आइडिया कंपनी का गेम-चेंजर साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन अगर आज न्यू कंपनी जॉइन करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है, आज की गई शुरुआत आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ और मान-सम्मान दिलाएगी।
संतान के साथ आपके संबंध मित्रवत रहेंगे और उनके करियर में आ रही बाधाएं दूर होने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।
आर्टिस्ट की कल्पना शक्ति अद्भुत रहेगी उसको बड़े मंचों पर सराहा जाएगा।
आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा, चेहरे पर एक नई चमक दिखेगी और पुरानी किसी भी बीमारी से आपको पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
पुराने संपर्कों से आज कोई ऐसा बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जो कई रिकॉर्ड तोड़ देगा।
यदि आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ नई पार्टनरशिप शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन समझौते के लिए सर्वोत्तम है।
सीनियर-जूनियर और टीम लीडरशिप आज आप एक कुशल टीम लीडर के रूप में उभरेंगे, जहाँ सीनियर्स आपके निर्णय लेने की क्षमता पर पूर्ण भरोसा जताएंगे।
आपकी पिछली मेहनत का फल आज मैनेजमेंट की नजरों में आएगा, जिससे हायर पोस्ट मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
प्रॉपर्टी रिलेटेड विवाद सुलझने से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा और संपत्ति की पुष्टि होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आप कुछ ऐसा करेंगे कि आपको रातों-रात प्रसिद्धि मिलेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.2, अन लक्की नं.5
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख मिलेगा।
पार्टी और आपसी सहयोग से आज कोई ऐसा प्रोजेक्ट पूरा होगा जो बाज़ार में आपकी धाक जमा देगा।
ऑफिस मीटिंग में आपकी नेतृत्व क्षमता और कड़क फैसलों की वजह से स्टाफ और क्लाइंट्स आपके कायल रहेंगे।
बॉस का अटूट विश्वास और कार्य संतुलन से बॉस आपकी कार्यशैली की सार्वजनिक रूप से सराहना करेंगे, जिससे ऑफिस में आपका कद और बढ़ जाएगा।
घर से दूर रह रहे एंप्लॉयड पर्सन को आज परिवार का भरपूर भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी कार्य करने की ऊर्जा दोगुनी हो जाएगी।
प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, पार्टनर के साथ लंबी यात्रा या सुखद समय बिताने के भरपूर अवसर मिलेंगे जो आपके रिश्तों को नई मजबूती देंगे।
लंबे समय से रुका हुआ एग्जाम रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा और आप किसी प्रतिष्ठित सरकारी पद या बड़ी कंपनी में ऊंचे ओहदे पर नियुक्त होंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
वीक स्टार्टिंग नए निवेश के लिए यह समय बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्योंकि आपका पैसा फंसने के योग बन रहे हैं।
विदेशी संपर्कों से लाभ की उम्मीद न रखें, क्योंकि शिपमेंट में देरी या अंतरराष्ट्रीय नियमों में बदलाव आपके घाटे का कारण बन सकता है।
कोवर्कर से सपोर्ट की उम्मीद न रखें, क्योंकि आज कार्यस्थल पर आप खुद को अकेला और उपेक्षित महसूस कर सकते हैं।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से आपके कार्यों में कोई नया रोड़ा खड़ा हो सकता है या आपके किसी पुराने विवाद को दोबारा उछाल कर आपकी प्रगति रोकी जा सकती है।
ऑफिस में मेहनत के बावजूद क्रेडिट न मिलना आज आपको मानसिक रूप से काफी परेशान कर सकता है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से प्रेम जीवन में भी पार्टनर के साथ गंभीर मतभेद होने की संभावना है, जो आपके मानसिक सुकून को पूरी तरह से छीन सकता है।
मैदान पर आपका प्रदर्शन गिर सकता है और मांसपेशियों में खिंचाव या पुरानी चोट उभरने की पूरी आशंका बनी हुई है।
सिरदर्द, आंखों में जलन और अनिद्रा जैसी गंभीर स्वास्थय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेसमैन के काफी समय से अटकी हुई बैंक लोन की फाइल आज अप्रूवल हो जाएगी, जिससे बिजनेस विस्तार के रास्ते खुलेंगे।
ऐन्द्र योग बनने से किसी भी प्रकार के लीगल नोटिस का जवाब आज देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपके ऊपर लगे झूठे आरोप हट जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के टेक्नोलॉजी ज्ञान के चलते आज कोई ऐसी युक्ति निकालेंगे जो कंपनी का समय और पैसा दोनों बचाएगी, जिससे आप सबकी नजरों में हीरो बन जाएंगे।
आपकी बुद्धिमानी के आगे ऑफिस के षड्यंत्रकारी पूरी तरह पस्त हो जाएंगे और आपकी ईमानदारी ही आपकी सबसे बड़ी ढाल बनेगी।
अविवाहितों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन में नई उम्मीदों के रंग भर देगी।
आर्टिस्ट एंड प्लेयर के लिए यह समय अत्यंत शुभ और बुद्धिमानी से सफलता प्राप्त करने वाला है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
बिजनेसमैन के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन आज सुरक्षित रहेंगे और आपको कोई बड़ा रिवॉर्ड या कैशबैक मिल सकता है।
कानूनी मोर्चे पर आज आपकी बड़ी जीत हो सकती है, अदालत में चल रहा कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझने के आसार हैं।
आपको बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी।
सीनियर आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे और किसी महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं।
आज आपके हाथ में जो भी प्रोजेक्ट होगा, वह आपकी स्टेªटजी के कारण समय से पहले कंप्लीट होगा।
संतान की ओर से आज कोई बड़ी उपलब्धि या गुड न्यूज मिलने से आपका मन प्रसन्नता और गर्व से भर उठेगा।
आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे और योग-प्राणायाम के जरिए अपने मानसिक तनाव को पूरी तरह खत्म कर देंगे, जिससे शरीर में नई स्फूर्ति आएगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
ऐन्द्र योग बनने से सरकारी दफ्तरों में रुकी हुई फाइलें आज क्लीयर होंगी और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
नए पार्टनरशिप के प्रस्ताव आज फलदायी साबित होंगे और आपसी भरोसे से व्यापार की नई नींव रखी जाएगी।
ऑफिस का काम समय पर खत्म होने से आप परिवार के साथ समय बिता पाएंगे और किसी पारिवारिक उत्सव का हिस्सा बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन एक बात गांठ बांध लें काम और जीवन का संतुलन ही असली सफलता की परिभाषा है।
आज किसी नई संपत्ति, वाहन या आभूषण की खरीदारी करना आपके भाग्य को चमकाने वाला साबित होगा, निवेश के लिए सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य का समय शुभ और सकारात्मक रहेगा।
इंटरव्यू और लिखित परीक्षाओं में आपकी वाकपटुता और ज्ञान का जादू चलेगा, आपको अपनी मेहनत का पूरा फल एक शानदार करियर के रूप में मिलेगा।
आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि आपके चेहरे पर एक विशेष चमक लौट आएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
विकट परिस्थिति करेंसी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आपके बजट को पूरी तरह बिगाड़ सकता है, विदेश से जुड़ी कोई भी नई डील टाल देना ही समझदारी होगी।
ग्रह विपरीत होने से बैंक में रुकी हुई लोन फाइल और भी उलझ सकती है, किसी तकनीकी कमी के कारण आवेदन निरस्त होने का भय है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बॉस आज आपके काम की छोटी-छोटी गलतियों को बड़ी समस्या बनाकर पेश कर सकते हैं, जिससे तीखी बहस होने की संभावना बनी हुई है।
घर की किसी समस्या को सुनकर आप चाहकर भी वहाँ पहुँच नहीं पाएंगे, जिससे ऑफिस में मन में भारी व्याकुलता और उदासी छाई रहेगी।
संतान से सुख की अपेक्षा आज व्यर्थ साबित होगी, उनके व्यवहार में गुस्सा और अनुशासनहीनता आपके तनाव का मुख्य कारण बनेगी।
स्टूडेंट्स आज गहरे मानसिक तनाव और ध्यान की कमी से जूझ सकते हैं, जिससे याद किया हुआ भूलने की समस्या आएगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment