AAJ KA RASHIFAL 12 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 मई मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः53 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः25 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं शाम 07ः25 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 02ः53 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन बिजनेस बडे़ के साथ कॉम्पिटिषिन नहीं, बल्कि उनका सम्मान और सहयोग आपके व्यापार को एक बड़ी ऊंचाई पर ले जाएगा, जो आपकी मेहनत और साख का सही फल होगा।
सर्वार्थसिद्धि योग बनने से यदि कोई मामला कोर्ट में लंबित है, तो आज उसमें कोई सकारात्मक हल निकलने की पूरी उम्मीद है।
वर्कप्लेस पर टेक्नोलॉजी से आपकी कार्यक्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी और बॉस आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
ऑफिस में टीम वर्क से किए गए कार्य में आज आप एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे, जहां जूनियर और को-वर्कर आपके साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे और ऑफिस पॉलिटिक्स खुद ही खत्म हो जाएगी।
कैसी भी विकट परिस्थिति में होने के बावजूद भी स्टूडेंट्स की एकाग्रता भंग नहीं होगी और आप सुरक्षित रहकर अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहेंगे।
फैमिली के सभी सदस्य आपके निर्णय का सम्मान करेंगे।
सेहत के मामले में आपके भीतर गजब की जीवनी शक्ति का संचार होगा, जिससे आप खुद को किसी विजेता की तरह महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
बिजनेसमैन न केवल अपनी टीम को अच्छे से संभालेंगे, बल्कि अपनी कुशलता से मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी कामयाब होंगी।
बिजनेस में वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको व्यावसायिक चुनौतियों से पार पाने में मदद करेगा।
ऑफिस में टेक्नोलॉजी के सहारे से आपकी प्लानिंग इतनी परफेक्ट होगी कि प्रोजेक्ट को कॉपी करने की किसी की हिम्मत भी नहीं होगी।
एंप्लॉयड पर्सन शाम को अपने परिवार के साथ समय बिताना उनकी मानसिक शांति को बढ़ाएगा।
फैमिली में किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी और आप शांति से अपनी शर्तों पर एग्रीमेंट साइन कर पाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए यह समय ”सुनहरे अक्षरों” में लिखे जाने वाला है, क्योंकि आपकी मेहनत अब परिणाम में बदलने वाली है।
मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलेगी जिससे आपको कुछ सुकून मिलेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली ऐक्टिव रहेगे।
बिजनेसमैन को प्रॉडक्ट एंड सर्विस को लेकर कस्टमर के साथ बेहतर तालमेल और ट्रांसपेरेंसी बनाएं रखनी होगी
अगर बिजनेसमैन बिजनेस में न्यू डील करने जा रहे है, तो आपके लिए आज का दिन शुभ नहीं रहेगा।
विदेश में जॉब करने वाले एंप्लॉयड पर्सन शाम के समय फैमिली के साथ वीडियो कॉल पर गुणवत्तापूर्ण समय बिताकर ऊर्जावान महसूस करेंगे।
ऑफिस में आपका विनम्र और प्रभावशाली व्यक्तित्व ही आज आपको करियर की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा, इसलिए अपनी इस छवि को और अधिक मजबूत बनाएं।
विदेशी संस्थानों से स्कॉलरशिप के ऑफर मिल सकते हैं, उन्हें अब समाज और परिवार में भारी सम्मान मिलेगा।
संतान के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने से आपको अकेलेपन का अहसास होगा, धैर्य रखें और उन पर क्रोध करने से बचें।
सेहत के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी, जिससे आप किसी भी छोटी बीमारी को शुरू होने से पहले ही अपनी सही जीवनशैली और डाइट से नियंत्रित कर लेंगे, जो आपकी सफलता के लिए एक मजबूत आधार बनेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेसमैन आज के दिन कोई भी बड़ा बदलाव करने से बचें, क्योंकि ग्रह गोचर आपके पक्ष मंल नहीं जिससे आप जल्दबाजी में गलत डील कर सकते है, इसलिए आप धैर्य रखे।
इस विकट सिचुएषन के चलते टेक्स बदलावों का सीधा असर आपके बिजनेस पर पड़ सकता है, इसलिए अलर्ट रहें।
एंप्लॉयड पर्सन काम के तनाव को घर पर हावी न होने दें, घर आने के बाद घरेलू कार्यों को जिम्मेदारी से निभाएं ताकि परिवार का सहयोग बना रहे।
शाम 07ः25 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से ऑफिस में आपकी विवेकहिन बातें और अनुशासनहीनता आज आपके लिए परेषानियां खड़ी कर सकता है, इसलिए पेशेवर बने रहना अनिवार्य है।
स्टूडेंट्स को एकाग्रता की भारी कमी महसूस हो सकती है, जिससे याद किया हुआ डेटा ऐन वक्त पर भूलने की संभावना है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से अविवाहित पर्सन के आए हुए रिश्ते किसी रिलेटिव की वजह से आते आते रह जाएगा।
बात करें सेहत की तो सुबह से ही शरीर में एक अजीब सा भारीपन और ”लो-एनर्जी” महसूस हो सकती है, जो आपकी पढ़ाई और प्रैक्टिस की गति को धीमा कर देगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ प्यार बढेगा।
बिजनेसमैन अपनी टीम को बेहतर तरीके से दिशा-निर्देश देने में सक्षम रहेंगी।
गवर्नमेंट रूल्स एंड सपोर्ट के माध्यम से बिजनेसमैन के कई रुके हुए कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
ऑफिस में मौजूद प्रोजेक्ट्स में आपकी बारीकी से काम करने की आदत आपको दूसरों से आगे रखेगी, जिससे नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी आज आपके इसी गुण की सराहना हर जगह होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के आज ऑफिस में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का स्वर्ण अवसर प्राप्त होगा।
संतान की हायर एजुकेशन के लिए आज किए गए प्रयास सफल होंगे और उन्हें किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश मिल सकता है।
आर्टिस्ट्स के लिए यह समय अपनी आर्ट को सर्वश्रेष्ठ बनाने का समय है, आपकी कोई विशेष आर्ट या परफॉर्मेंस आपको रातों-रात मशहूर कर सकती है।
सेहत के मामले में बुजुर्गों की सेहत में सुधार आपकी सेहत में सुधार लाएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड सभी कानूनी दस्तावेज पूरी तरह दुरुस्त रखें, जिससे भविष्य की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
आप अपनी मेहनत से बिजनेस में नई जान फूंकने में कामयाब रहेंगे, जिससे परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी आपके काम से अत्यधिक प्रसन्न होंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की कार्यक्षमता देखकर कॉम्पिटिटर भी हैरान रह जाएंगे, आप छोटी-मोटी प्रॉब्लम को फट से सॉल्व कर देंगे, आपका प्रोजेक्ट सबसे बेस्ट साबित होगा।
ऑफिस में आए किसी न्यू प्रोजेक्ट आपके करियर के लिए गेम चेंजर साबित होगा, आपकी प्रॉजेक्ट को सीखने की भूख ऑफिस में सभी को चकित कर देगी।
एन्सेस्ट्र प्रॉपर्टी पर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए मैदान पर अपनी बादशाहत कायम करने का समय है, जहाँ आपकी फुर्ती और रणनीतिक सोच आपको बड़े कॉम्पिटिशन का विजेता बनाएगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में आपकी पकड़ पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।
बिजनेसमैन के वित्तीय दस्तावेज और इमेज आज आपको बैंक से बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करेंगे।
ऑफिस में काम के दौरान आप अपनी कुशलता से इतना समय बचा लेंगे कि परिवार के साथ एक सुखद शाम बिताने का मौका आपको जरूर मिलेगा।
वर्कप्लेस पर आपकी प्लानिंग इतनी सटीक होगी कि किसी को भी आपके प्रोजेक्ट्स पर उंगली उठाने का मौका नहीं मिलेगा।
किसी पुराने विवाद के मामले में आज आपकी मध्यस्थता से पूरा परिवार एकमत होगा।
प्रैक्टिस के दौरान आप नई तकनीकों को बहुत जल्दी आत्मसात करेंगे, और आपके विरोधी आपकी ऊर्जा के सामने टिक नहीं पाएंगे।
संतान की सेहत में सुधार होने से आपकी चिंता में कमी आएगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ पारदर्शिता की कमी महसूस हो सकती है, किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले बारीकी से जांच करें।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से लोन या बैंक संबंधी कार्यों में तकनीकी अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए कागजी कार्रवाई पूर्ण करके ही बैंक जाएं।
एंप्लॉयड पर्सन को टीम का सपोर्ट मिलना मुश्किल है, इसलिए आपको अकेले ही अपने कार्यों को अंजाम देना होगा जो आपकी एकाग्रता को और बढ़ा सकता है।
शाम 07ः25 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट्स के लिए इस समय ग्रह गोचर थोड़े चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, इसलिए कोई भी नया निवेश या बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
प्रॉपर्टी के सेल एंड परचेज की प्लानिंग में आज आप असफल हो सकते है क्योंकि खरीदार ऐन वक्त पर अपनी बात से पलट सकता है।
जिसका सीधा असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थय पर पड़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
बिजनेसमैन अपनी डिसिजन लेने की अद्भुत शक्ति और कार्यकुशलता से बाजार में अपनी एक बड़ी पहचान बनाने में सफल होंगी, आपका आत्मविश्वास ही आपके कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बनेगा।
सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन का मार्केट में पार्टी के साथ तालमेल आज आपको बिजनेस के नए अवसरों से जोड़ेगा।
सीनियर और को-वर्कर का साथ तो आपके साथ है ही, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन से कठिन काम को अकेले भी बखूबी अंजाम देने में सक्षम हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अगर किसी नए कार्य के लिए जा रहे है, तो घर से निकलते समय थोड़ा हरा धनिया या हरी कोई चीज खाकर निकलें और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही कार्य के लिए प्रस्थान करें।
किसी भी बड़ी परीक्षा या खेल प्रतियोगिता में उतरने के लिए आपके ग्रह गोचर के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं।
मैरिड लाइफ में पुराने विवाद को भुलाकर आप पुनः पूरानी यादों को याद कर दिन बिताएंगे।
सामाजिक कार्यों में आपकी हिस्सेदारी समाज को आगे ले जाएगी।
आप अपनी डाइट को सही व कंट्रोल कर सेहत को बेहतर बनाएंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
पॉलिटिकल एंड बड़े बिजनेसमैन से आपको लाभ उठाना आपके लिए व्यावसायिक सफलता की कुंजी बनेगा।
सर्वार्थसिद्धि योग बनने से कानूनी मामलों में आज बिजनेसमैन को बड़ी सफलता मिलने वाली है।
ऑफिस में आज आपकी कार्यक्षमता अद्भुत रहेगी, बॉस आपके डिसीजन लेने की शक्ति से इतने प्रभावित होंगे कि वे आपको अपनी सबसे बड़ी योजनाओं का हिस्सा बनाएंगे।
मार्केटिंग और प्रोजेक्ट्स में आज आपका प्रदर्शन किसी तूफान की तरह होगा, आप अपने सभी टारगेट उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से समय पर पूरा करेंगे।
संतान सुख आज चरम पर रहेगा, वे आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे और आपको तीर्थ यात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं।
एक लर्नर और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए प्रैक्टिस केवल शरीर का श्रम नहीं, बल्कि आत्मा का अनुशासन है, जिसे हर दिन निखारना आवश्यक है।
सेहत के मामले में दिन आपके लिए शानदार रहेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बुद्धिशील रहेगे।
गवर्नमेंट ऑफिसर के साथ बिजनेसमैन के संबंध बिजनेस की जटिलताओं को हल करने में मददगार साबित होंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आज आप अपनी दूरदर्शिता का परिचय देंगे, जिससे बिजनेस में नई तरक्की के द्वार खुलेंगे।
आपकी कार्यशैली में अद्भुत तीव्रता और सटीकता देखने को मिलेगी जो विरोधियों को परेशानी में डाल देगी।
टेक्नोलॉजी के प्रति आपकी गहरी समझ आपको ऑफिस में एक ‘की-पर्सन’ बना देगी। टेक्नोलॉजी के सही उपयोग से आप अपने टारगेट को बेहद आसान तरीके से अचीव कर लेंगे।
किसी पुरानी प्रॉपर्टी से आज आपको अप्रत्याशित गुप्त धन या लाभ मिल सकता है, जो आपकी किस्मत बदल देगा।
आर्टिस्ट अपनी कला में नए प्रयोग करें और खिलाड़ी अपनी तकनीक को आधुनिक डेटा एनालिसिस के साथ जोड़कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
आज आप पर समाज सेवा का भूत चढ़ सकता है।
सेहत को लेकर काफी दिनों से हास्पिटल को लगा रहे चक्कर से मुक्ति मिलेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कांटेक्ट से काम में प्रॉब्लम आ सकती है।
बिजनेसमैन किसी भी व्यावसायिक सौदे में कानूनी पहलुओं की अनदेखी न करें, अन्यथा भविष्य में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अपने वकील से सलाह लेकर ही किसी भी बड़े कानूनी समझौते को अंतिम रूप दें।
बिजनेसमैन अपने ज्ञान का उपयोग नए समाधान खोजने में करें न कि पुरानी समस्याओं को दोहराने में।
शाम 07ः25 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारियां आपको बोझ लग सकती हैं, और नई जॉइनिंग वाले लोगों को तालमेल बिठाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
आपके को-वर्कर या जूनियर आपके विरुद्ध बॉस को भड़का सकते हैं, और आपके प्रोजेक्ट को कॉपी करने की कोशिश भी की जा सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के छात्र केवल रटने के बजाय कॉन्सेप्ट की गहराई में उतरें, क्योंकि आने वाले समय में सवाल केवल जानकारी नहीं बल्कि आपकी बुद्धि की परख करेंगे।
अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आपकी महीनों की प्रैक्टिस और स्टडी को प्रभावित कर सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment