AAJ KA RASHIFAL 15 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 मई शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः32 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः15 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, लक्ष्मी योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्य सुबह 06ः22 के बाद वृषभ राशि में रहेगे। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म डेवलपमेंट होगा।
बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनकी सलाह आज बिजनेसमैन को एक ऐसी डील दिलाएगी जो सालों तक मुनाफा देगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपकी कार्यकुशलता के चर्चे होंगे और विदेशी क्लाइंट्स खुद आपसे संपर्क करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का व्यवहार बहुत ही सकारात्मक रहेगा, जिससे आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
न्यू टेक्नोलॉजी सीखने से आपके इंटरनेशनल करियर के द्वार आज पूरी तरह खुल जाएंगे, कठिन से कठिन प्रोजेक्ट को भी आप अपनी सूझबूझ से आसान बना देंगे और टीम का मनोबल बढ़ाएंगे।
भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट आपको अपने निजी जीवन की समस्याओं से बाहर निकालने में एक ढाल की तरह काम करेगा।
अगर आप किसी बड़े कॉम्पिटिशन में जा रहे है, तो उत्तर-पूर्व दिशा आपके लिए विजय का द्वार खोलेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी कांटेक्ट से काम में बाधा आएगी।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन किसी भी डॉक्यूमेंट को बिना पढे़ हस्ताक्षर न करें, वरना बड़ा आप किसी साजिस का हिस्सा बन जाएंगे।
करेंसी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आपकी जमा पूंजी को कम कर देगा और विदेशों में आपकी इमेज डाउन होगी।
ऑफिस में बिना किसी सपोर्ट के अकेले काम करना आपके मानसिक दबाव को आज काफी बढ़ा देगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को टारगेट कंप्लीट करने में आज कई अदृश्य बाधाएं आएंगी, जिससे आप डेडलाइन मिस कर सकते हैं और सीनियर की डांट सुननी पड़ सकती है।
अन मैरिड पर्सन के लिए आज सगाई या मांगलिक कार्य की बात चलाना भारी पड़ेगा, क्योंकि ग्रह गोचर विपरित होने से कोई करीबी ही इस रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज मैदान पर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि मांसपेशियों में खिंचाव या गंभीर चोट लगने की प्रबल आशंका है।
आज आपको सिरदर्द और आँखों में जलन की गंभीर समस्या परेशान कर सकती है, जिसका मुख्य कारण अधूरी नींद और अधिक तनाव होगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
बिजनेस में आपके साहसिक डिसीजन आज मील का पत्थर साबित होंगे जिससे बिजनेस और कुल की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
किसी ताकतवर पॉलिटिशियन की सिफारिश से बिजनेसमैन के अटके हुए सरकारी कामों को आज क्लीयरेंस मिलेगी।
न्यू जॉब जॉइन करने के लिए आज का दिन अत्यंत श्रेष्ठ है, आपको पसंद का विभाग और टीम मिलेगी, घर से निकलते समय अपनी मां के हाथ से दही और चीनी खाकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें, इससे आपके सभी काम निर्बाध पूरे होंगे।
न्यू टेक्नोलॉजी सीखने में आपकी रुचि आपको आज एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनाएगी, जो आपके स्किल-सेट को बढ़ाएगा।
लव लाइफ में आज का दिन सगाई या शादी के प्रस्ताव के लिए सबसे अनुकूल है, आपका प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है।
आर्टिस्ट्स की प्रैक्टिस आज उन्हें एक मास्टरपीस बनाने की ओर ले जाएगी, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
लक्की कलर रॉयल ब्लू, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
वित्तीय लेनदेन के लिए बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली और सुगम रहने वाला है।
बिजनेसमैन अगर बिजनेस के लिए रजिस्ट्री या एग्रीमेंट साइन करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए सबसे उत्तम और भाग्यशाली है।
बॉस के साथ आपकी ट्यूनिंग आज बेहतरीन रहेगी, जिससे आप बेहतर मौका देखकर अपनी सैलरी हाइक की बात भी उनके सामने रख पाएंगे।
मार्केटिंग और प्रेजेंटेशन के दौरान सीनियर का सपोर्ट आपको एक अलग ही लेवल का आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
संतान के साथ आपके संबंध मित्रवत होंगे, जिससे वे अपनी हर बात आपसे साझा करेंगे और घर में खुशहाली आएगी।
विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की आपकी योजना आज परवान चढ़ेगी और आपको प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से बुलावा आ सकता है।
बात करें सेहत की तो आज आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आपके सभी रुके हुए काम बहुत तेजी से पूरे होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
मार्केट की विकट सिचुएशन के मध्य बिजनेसमैन की दूरदर्शिता काम आएगी और आप सुरक्षित विकल्प चुनने में सफल होंगे।
बैंक से ओवरड्राफ्ट या नई लोन लिमिट के लिए आवेदन करने पर बिजनेसमैन को आज तुरंत मंजूरी मिल सकती है।
सीनियर एंड बॉस के डायरेक्शन में काम करना आप के लिए गर्व की बात होगी और आप टारगेट को कंप्लीट करने में अपनी जी-जान लगा देंगे।
आपकी सतर्कता से प्रोजेक्ट की कॉपी होने का कोई डर नहीं रहेगा क्योंकि आपकी कार्यशैली सबसे अलग और सुरक्षित है।
अन मैरिड पर्सन को आज किसी पुराने मित्र के जरिए एक बहुत ही शानदार लाइफ पार्टनर का प्रस्ताव मिल सकता है।
प्लेयर के लिए आज का दिन किसी बड़े मेडल या ट्रॉफी को जीतने का योग बना रहा है, आपकी मेहनत आज रंग लाएगी।
सेहत के मामले में ध्यान और योग का सहारा लेने से आज आपको आत्मिक शांति मिलेगी और पुराने तनाव पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी रखें।
मार्केट में एडवरटाइजिंग के लिए किए गए खर्चे का एक्सपेंडिचर देखकर आप चकित हो जाएंगे कि और सोशल एंड मार्केटिंग एडवरटाइजिंग टीम से पर से आपका विश्वास उठ जाएगा।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बैंक से लोन की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को आज निराशा हाथ लगेगी और फाइल रिजेक्ट हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है, जो ऑफिस के प्रोफेशनल माहौल को बिगाड़ने का काम करेगा।
आपके प्रोजेक्ट के इंपोर्टेंट पॉइंट किसी करीबी कोवर्कर द्वारा कॉपी किए जा सकते है, जिससे आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
घरेलु संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ आज नया कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है, जिससे वर्षों पुराने रिश्ते खत्म होने की कगार पर आ जाएंगे।
प्रैक्टिस के दौरान प्लेयर बार-बार गलतियां करेंगे और अपनी ही प्रैक्टिस से असंतुष्ट रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
तला-भुना और मसालेदार भोजन आज आपके लिए जहर के समान काम करेगा, इसलिए सादे और घर के बने खाने पर ही निर्भर रहें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से तेजी आएगी।
आज का दिन बिजनेसमैन के लिए नए अवसर लेकर आएगा, जिससे डोमेस्टिक मार्केट में आपकी पकड़ बढ़ेगी, बढ़ी कीमतों का लाभ आप अपने पुराने स्टॉक को बेचकर उठा पाएंगे।
बैंक से ओवरड्राफ्ट या नई लोन लिमिट के लिए आवेदन करने पर आज तुरंत मंजूरी मिल सकती है।
सीनियर अधिकारी आज आपके साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे, जो आपके अनुभव को और परिपक्व करेगा।
आपके टेक्नीकल ज्ञान को देखकर बॉस आपको प्रॉब्लम सॉल्वर का टैग दे सकते हैं, जिससे आपकी वैल्यू बढ़ेगी साथ ही आपका ऑफिस चेंज हो सकते है।
बुधादित्य, वाषि और सुनफा योग के बनने से आज ऑफिस में बॉस को आपके विरुद्ध कोई भड़काने की कोशिश करेगा, तो कुछ हितेषी आपकी सच्चाई के पक्ष में गवाही देंगे।
मैरिड लाइफ में आज खुशियों की नई लहर आएगी, लाइफ पार्टनर के साथ चल रहा हर तनाव आज पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन शारीरिक चोटों से बचाव के लिए आपकी फिजियोथेरेपी और सही डाइट आज आपको मैदान पर सबसे तेज बनाए रखेगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आज इंटरनेशनल पोर्टल्स के जरिए आपको बड़े रिटेल ऑर्डर्स मिल सकते हैं जो आपकी साख बढ़ाएंगे।
आज कॉर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में किसी बड़े बिजनेसमैन के सीईओ के साथ आज आपकी मुलाकात भविष्य के बड़े टेंडर का रास्ता खोलेगी।
बॉस आज आपकी मेहनत और ईमानदारी की मिसाल पूरी मीटिंग में देंगे, जिससे आपका कद कंपनी में बढ़ेगा लेकिन साथ ही नए दुष्मन भी बनेंगे।
वर्कप्लेस पर आज आपको ओवरटाइम की जरूरत महसूस नहीं रहेगी क्योंकि आपका टाइम मैनेजमेंट बहुत ही शानदार रहने वाला है जिससे आपके कार्य समय पर कंपलीट होंगे।
फैमिली के साथ आज आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे, संतान की किसी बड़ी उपलब्धि पर आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तेयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को आज अपने परिवार का भावनात्मक और आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा।
आज आप अपने खान-पान में सकारात्मक बदलाव करेंगे, जो भविष्य में आपकी सेहत को बहुत ही मजबूत और निरोगी बनाएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन आज मार्केट में एक लीडर की तरह उभरेंगे और कॉम्पिटिटर को पीछे छोड़ देंगे।
कोर्ट-कचहरी के पुराने मामलों में डिसीजन बिजनेसमैन के पक्ष में आने से बड़ी मानसिक शांति मिलेगी।
बिजनेसमैन अगर आज के दिन कोई डील करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करें और उत्तर-पूर्व दिशा में डील करना आपके लिए शुभ रहेगा।
दिन आज एंप्लॉयड पर्सन के फेवर में रहेगा जिससे बिना किसी सपोर्ट के भी आपके काम होते चले जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्क समय पर कंप्लीट होने से इवनिंग टाइम फैमिली के साथ धार्मिक या मांगलिक उत्सव में बीतेगा, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
फैमिली के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपके हर काम को सफल बनाएगा और घर की बरकत को दोगुना कर देगा।
विकट परिस्थितियों में भी आपकी आर्ट पब्लिक के लिए प्रेरणा का सोर्स बनेगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
रात को समय पर सोने की आदत आज आपकी आंखों की रोशनी और दिमाग की सतर्कता को काफी बेहतर करने वाली साबित होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन को आज मार्केट में टीम लीडर और अपॉजिट पार्टी के असहयोग का सामना करना पड़ सकता है जिससे बिजनेस और मार्केट के बीच संतुलन बिठाना आज आपके लिए पहाड़ जैसा मुश्किल काम होगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से पुराने कर्ज का ब्याज बढ़ने से कैश फ्लो पूरी तरह बिगड़ जाएगा और बैंक के अधिकारी सख्त रवैया अपनाएंगे।
वर्कप्लेस पर आज कोवर्कर एंड सीनियर आपके कार्य में जानबूझकर बाधा डालेगा और सहयोग करने से पूरी तरह मना करेंगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
न्यू टेक्नोलॉजी का ज्ञान न होने से आज आपको लगेगा कि वह नहीं सीखना आपकी प्रगति में बड़ी रुकावट बन रहा है आप स्वयं को दूसरो से काफी पीछे पाएंगे।
वर्कप्लेस पर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए आज किसी से भी अपने दिल की बात साझा करने से पूरी तरह बचें।
आपकी मेहनत के बावजूद मॉक टेस्ट के परिणाम निराशाजनक रह सकते हैं, जिससे आपका आत्मविष्वास डगमगा सकता है और आप पढ़ाई छोड़ने का मन बना सकते हैं।
आज आपका पाचन तंत्र काफी कमजोर रहेगा, जिसके कारण पेट में गैस, एसिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याएं आपको दिन भर परेशान करेंगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
मार्केटिंग और ब्रांडिंग में किया गया आपका निवेश आज सीधे सेल्स में तब्दील होता नजर आएगा।
मल्टीनेशनल कंपनियों से आज आपको कंसल्टेंसी या सप्लाई के बड़े ऑर्डर्स मिलने के योग हैं।
फैमिली के साथ मिलकर काम करना आपके बिजनेस के लिए संजीवनी साबित होगा।
वर्कप्लेस पर आप कोवर्कर के प्रति बहुत ही सहायक रहेंगे और वो आपके कठिन टास्क को पूरा करने में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से टारगेट अचीव करने में आ रही बाधाएं आज स्वत ही समाप्त हो जाएंगी और आप अपने गोल्स को हिट करेंगे।
ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको किसी विशेष समारोह में आमंत्रित किया जा सकता है, जहां आपका बहुत सम्मान होगा।
किसी भी एग्जाम या अन्य कार्य के लिए जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए सर्वोत्तम साबित होगा।
आपकी सेहत में सुधार आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिससे आप सबसे कठिन चुनौती को भी हंसते हुए स्वीकार करेंगे।
लक्की कलर लाइट ग्रीन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
बिजनेस में काफी दिनों से चली आ रही मंदी आज पूरी तरह समाप्त होगी और न्यू कस्टमर की भीड़ लगेगी।
आयुष्मान, लक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से विदेशी व्यापार में कागजी कार्रवाई की बाधाएं आज आसानी से दूर हो जाएंगी, जिससे काम में तेजी आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन का टीम के साथ आपका तालमेल इतना सटीक रहेगा कि आज का सबसे मुश्किल टारगेट भी समय से पहले पूरा हो जाएगा।
सीनियर एंड बॉस आपके कार्य की बारीकियों को नोटिस करेंगे और आपको किसी बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट का हिस्सा बना सकते हैं।
फैमिली में किसी मांगलिक कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है, मेहमानों की लिस्ट बन सकती है।
कॉम्पिटिशन में जाने के लिए आज पूर्व दिशा की यात्रा करना आपके सम्मान और जीत में अपार वृद्धि करने वाला साबित होगा।
सेहत के मामले में आज आपका मन बहुत ही शांत और स्थिर रहेगा, जिससे आप कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment