AAJ KA RASHIFAL 24 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्री गणेशाय नमः।।
24 मई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, हर्षण योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
मार्केट एंड प्रॉफिट का एनालिसिस आपके पक्ष में रहेगी, जिससे स्टॉक या कमोडिटी मार्केट में किया गया पिछला निवेश आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न देगा।
हर्षण योग बनने से सडनली कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
बिजनेस में किसी बड़े विस्तार की प्लानिंग सफल होगी और फैमिली के बड़ों का आशीर्वाद आर्थिक लाभ के रूप में फलीभूत होगा।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी।
एंप्लॉयड पर्सन आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करने की कोशिश करें।
टेक्नोलॉजी का उपयोग आप इतनी सटीकता से करेंगे कि आपके जटिल से जटिल कार्य भी समय से पहले पूरे हो जाएंगे।
टीचर द्वारा दी गई सलाह से स्टूडेंट्स सफलता के कदम चुमेंगे।
जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा, प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
बिजनेस में तुरंत डिसीजन लेकर को कोई भी कार्य र्स्टाट नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी या पुराने पारिवारिक बिजनेस में आज किसी पुराने गुप्त दस्तावेज के उजागर होने से कलह की स्थिति बन सकती है, जिससे व्यापारिक साख को भारी नुकसान होगा।
वैष्विक अस्थिरता का सीधा असर बिजनेसमैन के मुनाफे पर पड़ेगा और विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव से भारी नुकसान होगा।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से आप किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है, समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
वर्कलोड के चलते आज आप दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।
आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, प्रेम संबंध में भी खटाई की सिचुएषन बनेगी।
स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी, तब ही आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब होंगे।
मार्केट में पार्टी के साथ बिजनेसमैन का वर्चस्व बना रहेगा और आपकी दूरदर्शी प्लानिंग का पार्टी समर्थन करेगी, जिससे मार्केट में पार्टी और आपका तालमेल नई ऊंचाइयों को छुएगा।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
एंप्लॉयड पर्सन आज अपनी बुद्धिमत्ता और डेटा एनालिसिस कौशल से विदेशी क्लाइंट्स को प्रभावित करने का है।
इस संडे पर अगर आप घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का करने के लिए आप अपने फ्रेंड के साथ समय बिताए।
हायर एजुकेशन की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स जो इस दिशा में प्रयासरत भी हैं उन्हें अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें।
आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
बिजनेस में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा, साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
बिजनेस में नई ऊर्जा और आधुनिक तकनीक का समावेश करेंगे, जिससे भारी लाभ मिलने के योग हैं।
हर्षण योग बनने से बिजेनसमैन के लिए आज का दिन लीडरशिप दिखाने का है, आपकी लीडरषिप के कारण कोई बड़ा प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा होगा और आपको सम्मानित किया जा सकता है।
वर्कप्लेस पर जो लोग आपके खिलाफ छोटी-मोटी राजनीति कर रहे थे, वे आज आपकी कार्यकुशलता के आगे मौन हो जाएंगे।
करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
बिजनेसमैन को आज मार्केट में अपने नाम और ब्रांड की बदौलत बड़े ऑर्डर मिलेंगे, जिससे दिनभर व्यस्तता और भारी मुनाफा बना रहेगा।
विदेशी बिजनेसमैन के लिए आज का दिन वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमाने का है, विषम परिस्थितियों के बावजूद आपकी चतुराई से मार्केट में प्रॉडक्ट आसानी से मिल जाएगा।
जो लोग अपने घर-परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे हैं, उन्हें आज महसूस होगा कि उनकी मेहनत रंग ला रही है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है।
संडे पर किसी अन्य व्यक्ति की वजह से लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधान रहें, लेकिन फैमिली लाइफ बेहतर रहेगी।
स्टूडेंट्स अपने मन को शांत रखे जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपका स्टडी में मन लगेगा।
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेस में मीटिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से पार्टनरषिप बिजनेस में ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से विवाद की सिचुएशन बन सकती है।
किसी महत्वपूर्ण क्लाइंट का चेक क्लियर न होने से आपका केस प्रभावित होगा और आपको ऐन वक्त पर आपको ऑनलाइन भुगतान रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से एंप्लॉयड पर्सन की मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है, जिससे आपके करियर की ग्रोथ में बड़ी बाधा आने के संकेत हैं।
वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में रिलेटिव से विवाद हो सकता है, लव मेटर का फैमिली में पता चल सकता है।
स्टूडेंट, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने नकारात्मक विचारों का त्याग करें।
बात करें सेहत की तो आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करें।
लग्जरी वस्तुओं का कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर है, वो लाभ कमा सकते हैं।
वित्तीय संस्थानों के साथ आपके संबंध इतने मजबूत होंगे कि आपको विशेष रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध हो सकता है।
ऑफिशियल वर्क के चलते आज संडे के दिन भी आपकी ट्रैवलिंग हो सकती है।
यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है।
माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को अपनी टीम और नेटवर्क को बढ़ाना होगा।
पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है, लव लाइफ में हल्की नोकझोंक हो सकती है।
स्टूडेंट्स को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेसमैन के द्वारा आज लिए गए साहसी डिसीजन आपको भविष्य में अपार धन-संपदा दिलाएंगे, अपनी टीम का उत्साहवर्धन करें और नए व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए शाम का समय नेटवर्किंग में बिताएं।
खुदरा और थोक व्यापारियों को आज कस्टमर की भारी भीड़ और नए ऑर्डर्स से जबरदस्त लाभ होगा, जिससे बैलेंस शीट में सुधार होगा।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का रविवार बहुत ही व्यवस्थित रहेगा, आप अपनी लिस्ट के अनुसार घर के सारे पेंडिंग काम दोपहर तक निपटा लेंगे।
काम के लिहाज से आप अच्छी परफॉर्मेंस दे सकेंगे मन में प्रमोशन की आशा जग सकती है। संडे पर दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा।
सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है जो उनके लिए टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले बिजनेसमैन को अन्य देशों से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए।
हर्षण योग बनने से फॉरेन बिजनेसमैन को फायदा हो सकता है।
परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन आपकी कोई बात प्रियजन को कष्ट दे सकती है।
वर्कप्लेस पर अपोजिट जेंडर के प्रति सम्मान का भाव रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
ऑफिस में कोवर्कर के सहयोग से आपके कार्यों में गति आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन क्षणिक क्रोध से बचें क्योंकि क्षणिक क्रोध रोग का कारण है, क्रोध करके आप अपने स्वास्थय को और बिगाड़ेंगे।
स्टूडेंट्स को बड़ो का सपोर्ट मिलेगा जिससे स्टडी में आ रही परेशानियां दूर होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेसमैन को दूसरों के बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है आपको अपने बुद्धि-विवेक से विचार करना होगा अन्यथा लोस का सामना करना पड़ेगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन के धन का प्रवाह पूरी तरह बाधित रहने से डेली एक्सपेंडिचर को पूरा करने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ेगी।
बिजनेसमैन कॉर्पोरेट मीटिंग में अपनी जुबान और गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आज आपकी एक कड़वी बात किसी पुराने लाभदायक व्यावसायिक संबंध को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।
संडे के दिन मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को कॉन्फिडेंस डाउन हो सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बॉस के द्वारा जो कार्य दिया जाएगा उसे वो समय पर कम्पलीट नहीं कर पाएंगे।
सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, कुछ देर मौन रहें, जो होता है उसे होने दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की राह में कठिनाईयां आएंगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
हर्षण योग बनने से आपको कोई धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
बिजनेसमैन की कार्यप्रणाली में अनुशासन और स्पष्टता आज आपको मार्केट के अन्य कॉम्पिटिटर से बहुत आगे खड़ा कर देगी।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे। आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को टारगेट अचीव करने में किसी खास का भी सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा प्रेमी के साथ बात करते समय संयम बरतें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
जो कारोबारी पार्टनरशिप फर्म में काम कर रहे हैं, उनके लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन अपनी मैनेजमेंट स्किल्स दिखाने का है, आपके मार्केटिंग ज्ञान के कारण बिजनेस की कोई बड़ी गड़बड़ी पकड़ी जाएगी और नुकसान होने से बच जाएगा।
मार्केट की अस्थिरता के बावजूद, बिजनेसमैन की दूरदर्शिता के कारण आपने जो बफर स्टॉक या बैकअप प्लान बनाया था, वह आज आपको भारी मुनाफा कमा कर देगा।
एंप्लॉयड पर्सन किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर न करें।
वर्कप्लेस पर कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा, सफलता भी मिलेगी।
ऑफिस के किसी स्टाफ के किसी कार्यक्रम में जाने का इनविटेशन मिल सकता है।
इस संडे पर आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
हर्षण योग का साथ मिलने से स्टूडेंट्स के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment