AAJ KA RASHIFAL 10 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 मई रविवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज दोपहर 03ः07 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः13 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 12ः13 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
फैमिली मेंबर का पूर्ण सहयोग मिलने से बिजनेस विस्तार की नई योजनाएं धरातल पर उतरती नजर आएंगी।
आज किया गया कोई भी छोटा बदलाव आपके कार्यस्थल की ऊर्जा और उत्पादन क्षमता को दोगुना कर देगा।
एंप्लॉयड पर्सन को संडे के दिन फैमिली की ओर से कोई ऐसा सरप्राइज मिल सकता है जो आपकी दिन भर की थकान को खुशी में बदल देगा।
ब्रह्म योग बनने से ऑफिस का माहौल बहुत ही सौहार्दपूर्ण रहेगा और लोग आपकी स्टेªटजी का लोहा मानेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य और प्रेम इतना गहरा होगा कि आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
आज आप किसी बड़े टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच या कोई विशेष पदक जीत सकते हैं।
बात करें सेहत की तो आपकी शारीरिक ऊर्जा और स्टैमिना में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
देष-विदेष से नए व्यापारिक अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी।
ब्रह्म योग बनने से बिजनेसमैन को आज अप्रत्याशित शुभ समाचार मिलेंगे, नए नियम आपके अनुकूल होने से आप अपने बिजनेस फील्ड में भारी मुनाफा होगा।
वर्क-लाइफ बैलेंस इतना सटीक रहेगा कि आप षाम को किसी शानदार पार्टी या आउटिंग का आनंद ले पाएंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
करियर में बदलाव के लिए उठाए गए कदम भविष्य में आपको बहुत बड़ा आर्थिक लाभ और सम्मान दिलाएंगे।
अविवाहित जातकों के लिए प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं और परिवार के बुजुर्गों का पूरा स्नेह और आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
जो विषय कल तक कठिन थे, वे आज पानी की तरह सरल लगेंगे, अपनी मेज को उत्तर दिशा की ओर रखें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
पुरानी बीमारी के पुनः उभर जाने से मानसिक तनाव और शारीरिक थकान होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
पार्टनर के साथ आपके संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे और आपसी सूझबूझ से आप किसी बड़े निवेश का निर्णय लेंगे जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
बिजनेसमैन के द्वारा तैयार की गई मार्केटिंग रणनीति आज सटीक बैठेगी और कॉम्पिटिटर को पछाड़ते हुए आप मार्केट के बड़े हिस्से पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।
प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का रविवार वास्तव में फन-डे साबित होगा।
विदेशी कंपनियों या ग्लोबल प्रोजेक्ट्स से जुड़े एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा।
बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक तनाव से मुक्त करेगा और उनकी बुद्धिमानी आपको सुखद आश्चर्य में डाल देगी।
मानसिक स्पष्टता के कारण कठिन परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
आपका अपना स्वास्थ्य भी नासाज रहेगा, खान-पान की लापरवाही से पेट का भारी संक्रमण या फूड पॉइजनिंग होने का खतरा है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से बहस हो सकती है।
बड़े बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करना आज आपके लिए आर्थिक रूप से आत्मघाती साबित हो सकता है।
सामान्य व्यापारियों को बाजार की मंदी और गलत फैसलों के कारण भारी घाटा सहना पड़ सकता है, जिससे संचित पूंजी में भी कमी आने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।
घर की याद और पारिवारिक आयोजनों में न पहुंच पाने का दुख आपके काम करने की क्षमता को शून्य कर देगा।
यदि आप किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो आज का दिन केवल निराशा और रिजेक्शन ही लेकर आएगा।
दोपहर 12ः13 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से आज फैमिली के साथ बाहर घूमने की योजना ऐन वक्त पर रद्द होने से घर में भारी तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है।
कड़ी मेहनत के बावजूद ऐन मौके पर उत्तर भूल जाने या ओएमआर शीट भरने में गलती होने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम में असफलता का मुख देखना पड़ सकता है, आप ऊँ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का नियमित जाप करें।
अत्यधिक तनाव के कारण पाचन तंत्र बिगड़ सकता है, जिससे स्वास्थय खराब होने की पूरी संभावना है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
सरकारी नियमों का पालन करना आपके लिए आज ढाल का काम करेगा और किसी भी तरह की कानूनी जांच में आप पूरी तरह स्पष्ट और विजयी होकर निकलेंगे।
डे एंडिंग मुनाफे का विश्लेषण आपको मानसिक संतुष्टि और भविष्य के प्रति एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को टेक्नोलॉजी का भरपूर साथ मिलेगा और कोई नया सॉफ्टवेयर या डिजिटल टूल आपके कठिन से कठिन प्रोजेक्ट को इजीली सॉल्व कर देगा।
जूनियर्स आपके प्रति बेहद सम्मानजनक रहेंगे और आपकी गाइडेंस में टीम वर्क का बेहतरीन एग्जांपल पेश करेंगे।
संतान की किसी विशेष उपलब्धि या पुरस्कार जीतने की खबर से आज घर में उत्सव का माहौल रहेगा और आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
रविवार का दिन पढ़ाई और मनोरंजन के बीच बेहतरीन संतुलन लाएगा, घर की पूर्व दिशा में सूर्य की रोशनी आने दें और “गायत्री मंत्र” का 11 बार पाठ करें।
आज घर के बड़े-बुजुर्गों को सांस या छाती से जुड़ी तकलीफ अचानक बढ़ सकती है, जिससे अस्पताल के चक्कर लगने की नौबत आ सकती है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में किसी पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित करने में बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे फैमिली का नाम और व्यापारिक साख दोनों बढ़ेंगे।
बिजनेसमैन का मार्केट में किसी पार्टी के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको बड़ी राहत मिल सकती है आप दोनों के मध्य समझोता हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के टी.ए. और डी.ए. में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और जल्द ही आपके अकाउंट में ट्रांसफर का मैसेज आपको प्राप्त हो सकता है।
बॉस आज आपके सबसे बड़े समर्थक के रूप में उभरेंगे और आपके किसी भी नए आईडिया को तुरंत हरी झंडी मिल सकती है।
पिता या पैतृक पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिलने के योग हैं, जो आपके भविष्य को सुरक्षित कर देगी।
शरीर में अपार बल और फुर्ती का अनुभव होगा; किसी बड़े खेल आयोजन में आप रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करेंगे और गोल्ड मेडल या बड़ी ट्रॉफी आपके नाम होगी।
बुजुर्गों को नसों में खिंचाव या गंभीर सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, जिससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
संडे का आनंद उठाते हुए बिजनेसमैन भविष्य की बड़ी प्लानिंग का स्ट्रक्चर आपके लिए अत्यंत फलदायी रहेगा।
ब्रह्म योग बनने से किसी पुराने देनदार से सडनली भुगतान प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी थी।
सीनियर के साथ आपके संबंध आज नई ऊंचाइयों को छुएंगे, वे आपकी मेहनत को पहचानते हुए आपको किसी प्रोजेक्ट की रेस्पोंसिबिलिटी दे सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शानदार रहेगा मार्केट में अपनी धाक जमाने में सफल होंगे।
आज नया वाहन, कोई लक्जरी आइटम या कीमती प्रॉपर्टी परचेज करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आपके लिए सर्वोत्तम है, आज का निवेश आपके लिए राजयोग जैसा फल देगा।
आज आपकी बुद्धिमानी और काम करने का सलीका आपको बड़ी सफलता दिलाएगा; अधूरा काम पूरा करने के लिए यह सबसे अच्छा दिन है।
आपकी अपनी एकाग्रता भंग होगी और अनिद्रा के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जो आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.9 अन लक्की नं.4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चल रहे हालातों और अचानक बदले गए टैरिफ नियमों के कारण आपके निर्यात-आयात के सौदे अटक सकते हैं, जिससे बड़ी पेनल्टी लग सकती है।
दोपहर 12ः13 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से व्यवसाय में किसी अनजाने या गैर-कानूनी कदम की वजह से आज आप सरकारी जांच या विभाग के रडार पर आ सकते हैं, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
ऑफिस के गॉसिप ग्रुप्स में आपके नाम की चर्चा होने से आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी और प्रोजेक्ट्स को अधूरा छोड़ने की नौबत आ सकती है।
रविवार होने के बावजूद आप ऑफिस के पेंडिंग काम और घर की यादों के बीच फंसे रहेंगे, जिससे मानसिक थकान बढ़ेगी।
प्रेम जीवन में अविष्वास और कड़वाहट बढ़ने के संकेत हैं, जिससे विवाहित और अविवाहित दोनों ही जातकों का मन अशांत रहेगा।
खेल के मैदान में अति-उत्साह के कारण चोट लगने का भय है और सीखने की प्रक्रिया में तकनीकी गलतियां आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं।
बार-बार सिरदर्द और आँखों में थकान से उपलब्धियां हाथ से फिसल सकती हैं, तांबे के पात्र का पानी पीना स्वास्थ्य में सुधार करेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 8, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
बिजनेसमैन के लिए संडे का दिन असाधारण उपलब्धियों वाला रहेगा, आप अपनी कार्यकुशलता से बड़े टेंडर अपनी झोली में डालने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन के पुराने ऋणों के निपटारे और वित्तीय संस्थानों के साथ बेहतर तालमेल के कारण आपकी क्रेडिट रेटिंग में सुधार होगा, जो भविष्य के लिए शुभ है।
एंप्लॉयड पर्सन को नए और आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं, साथ ही आपकी वर्किंग स्टाइल की सराहना हाई लेवल पर होने के प्रबल योग हैं।
ब्रह्म योग बनने से वर्कप्लेस पर चली आ रही सारी गलतफहमियां और पॉलिटिक्स आज समाप्त हो जाएगी, आपके विरोधी भी अब आपके मित्र बनकर सामने आएंगे।
आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल या शांत प्राकृतिक जगह पर जाने की योजना बहुत सुखद रहेगी, जिससे आपसी मतभेद पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे।
मानसिक रूप से आप बहुत शांत महसूस करेंगे, आपकी कलाकृति को किसी बड़े संस्थान द्वारा सराहा जा सकता है या आपको कोई नई स्कॉलरशिप मिल सकती है।
घर के बुजुर्गों को विशेष रूप से छाती में जकड़न या कफ से जुड़ी गंभीर समस्या घेर सकती है, जिससे रात की नींद हराम होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
व्यापारियों के लिए मुनाफे के द्वार खुलेंगे और मार्केट में आपकी एक विशिष्ट पहचान बनेगी जिससे न्यू कस्टमर आपसे जुड़ेंगे।
संडे के दिन सी.ए. के द्वारा लीगल कागजी कार्रवाई पूरी होने से आपके व्यवसाय का कोई रुका हुआ काम मंडे को तेजी से आगे बढ़ेगा।
आईटी एंड टेक एंप्लॉयड पर्सन किसी पुरानी प्रॉब्लम को सॉल्व करने में सफलता प्राप्त करेंगे, जिससे सभी उनकी प्रशंसा करेंगे।
वर्कप्लेस पर टीम भावना इतनी मजबूत रहेगी कि आप किसी भी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट को समय से पहले और बेहतरीन गुणवत्ता के साथ पूरा कर लेंगे।
अविवाहितों के लिए आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में एक अटूट रिश्ते की शुरुआत कर सकती है।
स्फूर्ति और लचीलापन बना रहेगा; किसी जिला या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आपका चयन हो सकता है, जिससे आपकी साख बढ़ेगी।
आपको डिप्रेशन और बेवजह के डर का अनुभव होगा, जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य को पूरी तरह गिरा सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
बिजनेसमैन के आज कोई बड़ी पेमेंट क्लियर होगी, जिससे सामने वाली पार्टी के बिल आपको क्लियर करने में किसी भी प्रकार की परेषानी नहीं आएगी।
मार्केट में चल रही हलचलों के बीच भी आप अपना रास्ता बनाने में सफल रहेंगे और क्लाइंट्स के साथ लंबे समय के लाभदायक कॉन्टेक्ट पर हस्ताक्षर होंगे।
कोकर्वर का आपको ऐसा अद्भुत सहयोग मिलेगा कि अटका हुआ प्रोजेक्ट आज संडे होने के बावजूद भी कंपलीट हो जाएगा जिससे आपकी जान में जान आएगी।
किसी बड़े प्रोजेक्ट्स में आपकी लिडरषिप की सराहना होगी और कोई बड़ी डील आपकी वजह से डन हो सकती है।
फैमिली के बड़े बुजुर्गों का समर्थन आपको मिलेगा, जिससे कानूनी कागजी कार्रवाई में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
दिमागी सुस्ती गायब होगी और आप कठिन विषयों को चुटकियों में सुलझा लेंगे, किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम का रिजल्ट आपके पक्ष में आने के प्रबल संकेत हैं।
पुरानी बीमारियों के उभरने से बुजुर्गों को कष्ट हो सकता है, विशेषकर जोड़ों का दर्द या रक्तचाप की समस्या परेशान करेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
आज का पूरा दिन नो प्रॉफिट की स्थिति में रहेगा, जहां खर्चों की अधिकता और आमदनी की कमी आपकी बैलेंस शीट को लाल रंग में बदल देगी।
रविवार होने के बावजूद भी आपको मानसिक शांति नहीं मिलेगी, इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक समझौता टाल देना ही समझदारी होगी।
विदेशी प्रोजेक्ट्स या मल्टीनेशनल एंप्लॉयड पर्सन के लिए यह रविवार मानसिक तनाव लेकर आएगा।
कोवर्कर का सहयोग मिलना तो दूर, वे आपके पिछले कामों की कमियां निकालकर सीनियर के कान भर सकते हैं।
दोपहर 12ः13 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए यह समय मानसिक भारीपन और एकाग्रता की कमी लेकर आ सकता है, जिससे रचनात्मक कार्यों में बाधा आएगी।
आज किसी भी नई वस्तु, वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद करना आपके लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है, जिससे धन हानि के प्रबल योग हैं।
नींद की कमी और चिड़चिड़ापन आपकी शैक्षणिक प्रगति को शून्य कर देगा, रात को कपूर जलाकर सोने से मानसिक शांति मिलेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 5

Comments
Post a Comment