AAJ KA RASHIFAL 7 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 मई गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः14 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज शाम 06ः43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, साध्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
क्रेडिट लिमिट बढ़ने से बिजनेसमैन अपनी वर्किंग कैपिटल को बढ़ा पाएंगे, जिससे नए माल की खरीद आसान हो जाएगी और व्यापार गति पकड़ेगा।
न्यू बिजनेसमैन अपने बिज़नेस को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले जाने का बड़ा फैसला लेंगे जो बहुत ही क्रांतिकारी सिद्ध होगा।
बॉस आज आपके मेंटर की तरह व्यवहार करेंगे और आपको करियर की कुछ ऐसी बारीकियां सिखाएंगे जो भविष्य में बहुत काम आएंगी।
ऑफिस में आई किसी बड़ी तकनीकी समस्या को आप अपनी सूझबूझ से सुलझा देंगे, जिससे कंपनी का बड़ा नुकसान होने से बच जाएगा।
लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर का अवसर मिलेगा, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा।
कप्तानी का मौका मिल सकता है और आपकी टीम आपकी रणनीति के कारण आज कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतने में सफल रहेगी।
बात करें सेहत की तो खान-पान में संयम रखें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
स्टॉक मैनेजमेंट में गड़बड़ी के कारण बिजनेसमैन को आज भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ग्रह गोचर विपरित होने से पुराने कोर्ट केस में बिजनेसमैन के कोई प्रतिकूल फैसला आ सकता है, जिससे कानूनी पेचीदगियां बढ़ेंगी।
किसी भी ग्रुप चर्चा में हिस्सा न लें, वरना आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर सीनियर के सामने पेश किया जा सकता है जिससे आपकी छवि बिगड़ेगी।
बॉस के सख्त रवैये के कारण आज आपका पारा चढ़ सकता है, लेकिन बहस करना आपके इस्तीफे की नौबत तक ला सकता है, इसलिए चुप रहना ही समझदारी है।
बच्चों की पढ़ाई या उनके व्यवहार को लेकर आज आपको चिंता सताएगी और उनके कारण समाज में कुछ सुनने को मिल सकता है।
मैदान पर आज चोट लगने की प्रबल संभावना है, इसलिए भारी एक्सरसाइज या जोखिम भरे खेल से पूरी तरह बचें।
आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता न रखने के कारण आज आपको कानूनी नोटिस या जांच का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके करियर के लिए घातक होगा।
लाइफ पार्टनर की सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
सरकारी नियमों का पालन करना आज बिजनेसमैन को किसी बड़ी पेनल्टी से बचाएगा और आपको सिस्टम का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
साध्य योग बनने से बिजनेसमैन के बैंक से जुड़ी हर कानूनी बाधा आज समाप्त होगी, जिससे आप पूरी तरह तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
नए डिजिटल टूल्स का उपयोग आज आपके काम को पारदर्शी और तेज़ बनाएगा, जिसकी प्रशंसा आईटी हेड भी करेंगे।
काम के साथ-साथ आप अपनी फिटनेस और परिवार के लिए भी वक्त निकाल पाएंगे, जिससे एक पूर्ण जीवन का अनुभव होगा।
संतान का आज्ञाकारी होना आज आपको मानसिक संतुष्टि देगा, वे आपके कार्यों में हाथ बंटाएंगे।
खेल या कला के क्षेत्र में आज आपको कोई स्वर्ण पदक या ट्रॉफी मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
पुराने कस्टमर का भरोसा आज बिजनेसमैन को फिर से बड़ी पेमेंट्स और नए ऑर्डर्स दिलाएगा, जिससे काम की रौनक वापस लौटेगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन राजयोग जैसा है, आपकी लीडरशिप में आपकी कंपनी कोई बड़ा कीर्तिमान स्थापित करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन आज तनाव को ऑफिस के गेट पर छोड़कर घर में प्रवेश करना आज आपके रिश्तों में नई मिठास भर देगा।
घर से दूर रह रहे लोगों को आज माँ के हाथ के खाने की याद आएगी, लेकिन ऑफिस की छोटी सी सक्सेस पार्टी आपको अकेलापन महसूस नहीं होने देगी।
प्रॉपर्टी से आज बड़ा धन लाभ होने के योग हैं, किसी पुरानी हवेली या प्लॉट की बिक्री से आपको मोटा मुनाफा होगा।
बात करें सेहत की तो आज आप फुल एनर्जी से एक्टिव रहेंगे और चेहरे पर एक विशेष तेज बना रहेगा जो दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बिजनेसमैन को सरकार की ओर से कोई विशेष अनुदान या प्रोत्साहन मिल सकता है, जो आपके स्टार्टअप को नई उड़ान देने के लिए काफी होगा।
बिजनेसमैन के लिए नए देशों के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए दिन सबसे उपयुक्त है, आपकी वाणी का जादू क्लाइंट्स को प्रभावित करेगा।
आप अपनी मेहनत और संघर्ष को अपनी सफलता की कहानी का हिस्सा मानकर खुद को प्रोत्साहित करेंगे।
विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को आज वीजा इंटरव्यू में शानदार सफलता मिल सकती है, बस अपने आत्मविश्वास को डगमगाने न दें।
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जो आपकी लव लाइफ में मध्यस्थ बनकर बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने में मदद करेंगे।
आपकी सहनशक्ति आज अद्भुत रहेगी, जिससे आप लंबी दूरी की रेस या भारी वर्कआउट को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे।
आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
इनकम कम होने से आपको कुछ चेक रोकने पड़ सकते हैं, जिससे मार्केट में आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित होगी।
बढ़ते टैरिफ आपके कम मुनाफे के कारण बिजनेसमैन का आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।
घर पर किसी की तबीयत खराब होने की खबर आपकी एकाग्रता को भंग कर सकती है, जिससे ऑफिस के काम में गलतियां होने की आशंका है।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें, क्योंकि आज का दिन टीम वर्क के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी हिस्सेदारी तय करते समय अपनों के व्यवहार से आपको मानसिक चोट पहुँच सकती है, इसलिए आज किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।
आपकी टीम के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे आप अपनी काबिलियत साबित करने का मौका गँवा देंगे और टीम से बाहर होने का डर सताएगा।
आज आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे आपको मिलने वाला टिकट या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसी और के पास जा सकती ळें
हेल्थ को लेकर अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
मार्केट की अस्थिरता को बिजनेसमैन अपनी स्मार्टनेस से आपदा को अवसर में बदल देंगे और प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे निकल जाएंगे।
बैंक अधिकारियों के साथ आपकी मीटिंग बहुत ही सफल रहेगी और आपको कम ब्याज दरों पर ऋण मिलने की संभावना है।
जो लोग पहले से बाहर हैं, उन्हें आज कंपनी की ओर से कोई लग्जरी सुविधा या आवास भत्ता मिल सकता है।
आपकी परफेक्शनिस्ट छवि आज आपको एक बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट दिला सकती है, जिसमें आपकी भूमिका सबसे अहम होगी।
बच्चों की रचनात्मकता और कला के प्रति रुचि आज निखरेगी, जिससे आप उन्हें किसी विशेष कोचिंग में दाखिला दिलाने का मन बनाएंगे।
तकनीकी खेलों में आज आपका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा और आप किसी इंटरनेशनल रैंकिंग में सुधार करेंगे।
लव पार्टनर बीमार था, तो वह शाम तक ठीक होने लगेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
साध्य योग बनने से बिजनेसमैन आत्मविश्वास से भरपूर होकर जो भी डील करेंगे, उसमें सफलता मिलना निश्चित है, बस अपनी टीम को साथ लेकर चलें।
विदेशी बाज़ारों में आज आपके प्रोडक्ट्स की धूम मचेगी और आपको लंबी अवधि के कॉन्टेक्ट मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं।
कोवर्कर के साथ मिलकर किसी कठिन डेटा एनालिसिस को पूरा करना आज आपकी टीम स्पिरिट का बेहतरीन उदाहरण होगा।
बॉस आपके काम के अनुशासन से इतने प्रभावित होंगे कि वे आपको अपनी पसंद की शिफ्ट या वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा दे सकते हैं।
अविवाहितों के लिए विदेश से कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है, जो आपके जीवन को एक नई दिशा देगा।
डेटा और कैलकुलेशन वाले विषयों में आज आपका कोई मुकाबला नहीं होगा, प्रतियोगी छात्र आज टेस्ट सीरीज में टॉप करेंगे।
स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी, सेहत के मामले में खान-पान में संयम रखें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-सम्मान बढेगा।
ईमानदारी से टैक्स भरना बिजनेसमैन के लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपको सरकारी सब्सिडी मिलने के रास्ते साफ होंगे।
साध्य योग बनने से बिजनेसमैन को पुरानी पेमेंट्स की वसूली के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, क्लाइंट्स खुद भुगतान करने की पहल करेंगे।
आज आप घर पर भी बच्चों और लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताकर मानसिक तरोताजगी महसूस करेंगे।
टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करते हुए आप आज किसी पुरानी प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने में सफल रहेंगे।
संतान के साथ बिताया गया समय आज आपकी सारी व्यावसायिक थकान को मिटा देगा और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
लर्निंग के क्षेत्र में आज आप किसी ऐसी जटिल तकनीक को मास्टर कर लेंगे जिसे सीखने में दूसरों को सालों लग जाते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
घरेलू कलह का असर आपके बिज़नेस पर साफ दिखेगा, जिससे हाथ आया सुनहरा अवसर आप गंवा सकते हैं।
बिजनेसमैन गैर-कानूनी शॉर्टकट लेने से बचें, वरना सरकारी जांच के घेरे में आ सकते हैं।
नई कंपनी ज्वाइन करने का विचार आज टाल दें, क्योंकि जॉइनिंग लेटर में कोई कानूनी पेचीदगी या सैलरी को लेकर धोखा होने की संभावना है।
कोवर्कर के साथ क्रेडिट लेने की होड़ में आप पीछे छूट सकते हैं, क्योंकि कोई आपका काम अपने नाम से सीनियर को दिखा सकता है।
आज संपत्ति या कोई कीमती सामान खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा होगा, क्योंकि धोखा मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
एकाग्रता की कमी के कारण आज पढ़ा हुआ सब भूल सकते हैं, जिससे आत्मविष्वास में भारी गिरावट आएगी।
जनता के बीच आपका विरोध बढ़ेगा, इसलिए आज किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर अपनी राय देने से बचें और घर पर ही रहें।
सेहत के मामले में ग्रह आपके पक्ष में नहीं रहेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
नए और प्रभावशाली लोगों के साथ मीटिंग करना उनके विचारों पर गहनता से ध्यान देना और जो सही लगे उसे अपने बिजनेस में लागू करना आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगा।
बिजेनसमैन के शिपिंग और कार्गो से जुड़ी पुरानी समस्याएँ आज दूर होंगी और आपका माल देश-विदेश के कोनों तक बिना किसी रुकावट के पहुँचेगा।
लर्नर्स के लिए आज का दिन किसी नई विदेशी भाषा या जटिल कला को सीखने के लिए बहुत शुभ है, गुरु का भरपूर स्नेह मिलेगा।
काम का बोझ आप पर हावी नहीं होगा क्योंकि आपने अपने कार्यों की प्राथमिकता पहले ही तय कर ली है।
किसी पुराने दोस्त का अचानक मिलना आपकी शाम को खुशनुमा बना देगा और घर की कमी को कुछ हद तक पूरा करेगा।
विवाहित जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी, आप मिलकर घर के रिनोवेषन एंड डेकोरेषन का कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।
बारीकियों पर ध्यान देने की आपकी खूबी आज आपको एक महान आर्टिस्ट के रूप में पेश करेगी, आपकी पेंटिंग या लेखन की प्रदर्शनी सफल होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
पारिवारिक संपत्ति से जुड़े व्यापारिक विवाद आज आपसी बातचीत से सुलझ जाएंगे, जिससे बिजनेस में स्थिरता और प्रेम दोनों बढ़ेंगे।
बिजनेसमैन अगर आप न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे का समय आपके लिए शुभ रहेगा अगर पूर्व दिशा में बिजनेस सेट हो जाएं आपके लिए सोने पे सुहागा होगा।
विदेशी प्रोजेक्ट्स को हैंडल करते समय आपकी रचनात्मकता आज आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी।
आप अपनी तर्कशक्ति से ऑफिस की जटिल राजनीति का पर्दाफाश करेंगे और सच का साथ देकर सबके चहेते बन जाएंगे।
वर्षों से अटका हुआ कोई प्रॉपर्टी का मामला आज आपसी सहमति से सुलझ जाएगा और आपको आपकी उम्मीद से ज्यादा हिस्सा मिलेगा।
आपकी लिखावट और प्रेजेंटेशन स्किल्स को आज टीचर्स द्वारा सराहा जाएगा, जो आपकी ग्रेड्स को सुधारने में बहुत मददगार साबित होगा।
आप लव लाइफ के चक्कर में अपना भविष्य बर्बाद कर देंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment