AAJ KA RASHIFAL 9 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

9 मई शनिवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज दोपहर 02ः03 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः25 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।    
फैमिली के अनुभव और आपकी नई सोच का मेल व्यापार को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।
शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात बिजनेसमैन को कोई बड़ा प्रोजेक्ट दिला सकती है।
घर से दूर रहने वाले एंप्लॉयड पर्सन वीकेंड पर सफलतापूर्वक घर पहुंचेंगे और अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का प्रभाव ऑफिस में इतना प्रबल रहेगा कि आपके विरोधी और गॉसिप करने वाले लोग स्वतः ही शांत हो जाएंगे।
प्लेयर की रणनीति और दूरदर्शिता खेल के मैदान में आपको बढ़त दिलाएगी आप हनुमान बाहुक का पाठ करें और शनिवार के दिन लाल वस्त्र पहनने से बचें, नीले या पीले रंग का प्रयोग करें।
मैरिड पर्सन के लिए विकेंड रोमांस और आपसी समझ को बढ़ाने वाला साबित होगा, जिससे संबंध और भी गहरे होंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.7
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन का मार्केट में यदि कोई पुराना मतभेद चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा और आप एक नई ऊर्जा के साथ आप मिलकर काम शुरू करेंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और आपको कोई प्रतिष्ठित सम्मान मिल सकता है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए आज छुट्टी का आनंद मिलेगा, वहीं प्राइवेट वाले अपना काम समय से पहले खत्म कर लेंगे।
आपके अधीन काम करने वाले जूनियर कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ आपके डायरेक्शन का पालन करेंगे, जिससे टीम का सामंजस्य और उत्पादन क्षमता चरम पर होगी।
अन मैरिड पर्सन इस शनिवार अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं, सकारात्मक जवाब मिलने की पूरी संभावना है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 5
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।  
मार्केट को लेकर आज गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिससे व्यापार की गति धीमी होने के संकेत मिल रहे हैं।
बिजनेस में आज का दिन भारी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा और आयात-निर्यात के कार्यों में अनचाही देरी हो सकती है।
ऑफिस में आपके खिलाफ गुप्त षड्यंत्र रचे जा सकते हैं, जहाँ पीठ पीछे होने वाली गॉसिप आपकी छवि को नुकसान पहुँचाएगी।
सीनियर के साथ वैचारिक मतभेद होने की प्रबल संभावना है, जो आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ सकते हैं और आपके सुझावों को नजरअंदाज किया जा सकता है।
लाइफ पार्टनर के साथ घूमने की प्लानिंग इस शनिवार विवादों की भेंट चढ़ सकती है, जिससे लव लाइफ में कड़वाहट आएगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर के लिए यह सप्ताहांत काफी चुनौतीपूर्ण और मानसिक तनाव से भरा रहने वाला है।
शनिवार को काम के बोझ के कारण मांसपेशियों में खिंचाव और नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है, जो आपके वीकेंड के आराम को खराब कर देगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 1
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से लाभ होगा।    
आज आपके द्वारा लिए गए साहसिक डिसीजन बिजनेस को मुनाफे की राह पर ले जाएंगे और नए क्लाइंट्स आपके काम से बेहद प्रभावित होंगे।
विदेशों से व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि कोई बड़ी विदेशी डील फाइनल होने की पूरी संभावना है।
टेक्नोलॉजी और आईटी एंप्लॉयड पर्सन के लिए कोई नया इनोवेशन या सॉफ़्टवेयर अपडेट बहुत फायदेमंद साबित होगा, जिससे आपका काम आसान और तेज हो जाएगा
शनिवार की सुबह आप खुद को पहले से कहीं अधिक ऊर्जावान और हल्का महसूस करेंगे, जिससे पेंडिंग काम जल्दी पूरे होंगे।
याददाश्त तेज रहेगी और आपको किसी सरकारी या प्रतिष्ठित संस्थान से सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
बात करें सेहत की तो आपके लिए यह सप्ताहांत भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 8
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।    
नए टैरिफ नियमों का लाभ आपके सेक्टर को मिल सकता है, जिससे आपके प्रॉडक्ट की मांग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अचानक बढ़ जाएगी।
नया शोरूम, बुटीक या ऑनलाइन ब्रांड लॉन्च करने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे का सही समय है।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी प्लानिंग वर्कप्लेस पर छाए रहेंगे और जटिल कार्यों को आसानी से हल कर लेंगे, जो लोग घर जाने की सोच रहे थे, उन्हें आज अचानक पेड लीव मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा।
टेक्निकल ज्ञान के दम पर आप विदेशी क्लाइंट्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे, जो आपके भविष्य के लिए नए द्वार खोलेगा।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का विवाद इस शनिवार आपसी सहमति और प्रेम से सुलझ जाएगा, आपको अपने हक का हिस्सा मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक क्लेश खत्म होगा।
आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी कठिन विषय को समझने में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।  
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 3
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी, जो भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।
बिजनेसमैन विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपनी सप्लाई चेन को सुचारू रखने का कोई नया और किफायती रास्ता खोज लेंगे।
शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से कोवर्कर जो कल तक विरोध में थे, आज वे भी आपके सपोर्ट में खड़े नजर आएंगे।
एंप्लाइज पर आज टारगेट पूरा करने का ऐसा दबाव रहेगा कि शनिवार की शाम भी ऑफिस की फाइलों में व्यस्त रहेंगे।
किसी प्रॉपर्टी को लेकर आपके नाम पर सहमति बनेगी और कानूनी कागजी कार्यवाही सुचारू रूप से पूर्ण होगी।
प्लेयर पुरानी चोटों से राहत मिलेगी और स्टैमिना बढ़ेगा, बजरंग बाण का पाठ करें और शनि देव को याद कर मैदान में उतरें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 6
 
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
विदेशी मुद्रा की दरों में बदलाव या किसी अंतरराष्ट्रीय नीति के कारण आपको सडनली आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, सीमा पार के संपर्कों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें।
बैंक से संबंधित कार्यों में आज बाधाएं आने के प्रबल योग हैं और आपकी लोन फाइल सेकंड सैटरडे होने के कारण रुक सकती है।
महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में तकनीकी खराबी या संसाधनों की कमी के कारण अप्रत्याशित देरी हो सकती है, जिससे आपकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठ सकते हैं।
मशीनों और गैजेट्स पर अत्यधिक निर्भरता आज आपके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती है।
ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इस नेगेटिविटी से बचने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें और अध्ययन कक्ष के दक्षिण-पश्चिम कोने में भारी वस्तु रखें।
प्रेम संबंधों में अविष्वास की भावना पैदा हो सकती है, जिससे साथी के साथ दूरियां बढ़ने की संभावना प्रबल है।
हाथ-पैरों में जकड़न महसूस होगी, कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न करें क्योंकि असफलता के योग प्रबल हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.9, अन लक्की नं.4
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।      
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के क्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं आज दूर होंगी और विदेशी मुद्रा के अर्जन से आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा।
पुराने पारिवारिक निवेशों से आज आपको उम्मीद से दोगुना लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं।
इस शनिवार ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर आप अपनी एक स्वच्छ और ईमानदार छवि बनाने में सफल रहेंगे, जिससे मैनेजमेंट का भरोसा आप पर और अधिक बढ़ेगा।
जो लोग अपने घर-परिवार से दूर विदेश या अन्य राज्यों में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज परिवार की ओर से कोई बहुत बड़ा सुखद समाचार मिल सकता है जो उनकी सारी थकान मिटा देगा।
इंटरव्यू और लिखित परीक्षाओं का डर समाप्त करने के लिए आप ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और उत्तर दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करें।
प्रेम संबंधों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा, आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आप साथ में यादगार समय बिताएंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 2
 
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।  
वैश्विक बाजार में चल रही उथल-पुथल के बावजूद आपकी दूरदर्शिता के कारण आप जोखिमों को कम करने और मुनाफे को सुरक्षित रखने में सफल रहेंगे।
लोन सेटलमेंट या सब्सिडी से जुड़ी फाइलें आज तेजी से आगे बढ़ेंगी, जो आपके लिए राहत की खबर लेकर आएगी।
बॉस के साथ आपके संबंध आज सबसे मधुर रहेंगे, वे न केवल आपके सुझावों की प्रशंसा करेंगे बल्कि आपको व्यक्तिगत रूप से सपोर्ट भी करेंगे।
कोवर्कर के साथ आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे, और किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में पूरी टीम एक परिवार की तरह आपके साथ खड़ी दिखाई देगी।
आर्टिस्ट के उनके फील्ड में आ रही रुकावटें दूर होंगी, शनिवार को किसी जरूरतमंद को दूध का दान करें और अभ्यास से पहले शिव चालीसा का पाठ करें।
आज तीर्थ यात्रा या परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर जाने की योजना सफल होगी, जिससे मानसिक ताजगी मिलेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 1
 
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।  
विरोधियों द्वारा खड़ी की गई कानूनी अड़चनें आज स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी, जिससे बिजनेसमैन राहत की सांस लेंगे।
बैंकिंग लेन-देन में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी ट्रांजेक्शन बिना किसी तकनीकी खराबी के पूरे होंगे।
शनिवार का दिन किसी बड़े और पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने का है, जिससे आपको कंपनी में विशेष सम्मान और एम्प्लॉई ऑफ द मंथ जैसा पुरस्कार मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा, जहाँ उन्हें अपनी कार्यक्षमता के बल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी या नेतृत्व का पद मिल सकता है।
आप खुद को बहुत हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे, खेलकूद और पढ़ाई दोनों में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।
शनिवार के दिन शनि देव की कृपा से लोहे या मशीनरी से जुड़ा निवेश आपको अप्रत्याशित लाभ प्रदान कर सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 4
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
ग्रह गोचर विपरित होने से आर्थिक सिचुएषन डाउन हो सकती जिससे मार्केट में आपकी देनदारी बढ़ सकती है, जो तनाव का मुख्य कारण बनेगी।
शनिवार होने से कानूनी और अदालती मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार के अवैध शॉर्टकट लेने से सख्त परहेज करें।
कोवर्कर की बातों में आकर किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें, अन्यथा छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है और आपकी साख गिर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को मेहनत के बावजूद भी क्रेडिट नहीं मिलेगा वो हताश होंगे, जिससे करियर की ग्रोथ फिलहाल रुकी हुई महसूस होगी।
प्रॉपर्टी सेल एंड परचेज में बड़ा आर्थिक घाटा होने के योग हैं, बेहतर होगा कि आज कोई भी डील टाल दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की एकाग्रता में भारी कमी आएगी और पुराने पेंडिंग काम का बोझ डिप्रेशन पैदा कर सकता है।
सिरदर्द और आंखों में जलन की समस्या रहेगी, विकेंड कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के आसार शून्य हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 9
 
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।  
कानूनी मोर्चे पर आज आपको बड़ी जीत हासिल हो सकती है और कोर्ट-कचहरी के पुराने मामलों का निपटारा आपके पक्ष में होने के योग हैं।
आज बाजार में फंसा हुआ पुराना पैसा वापस मिलने से आपकी बिजनेस में सुधार होगा और पेमेंट से जुड़ी सभी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी।
शिक्षकों और माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा, शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें।
ऑफिस से फ्री होकर शाम के समय घर वालों के साथ लंबी वीडियो कॉल या किसी सरप्राइज विजिट की योजना आपकी मानसिक शांति और खुशी को दोगुना कर देगी।
जो लोग काफी समय से पदोन्नति की राह देख रहे थे, उन्हें आज मैनेजमेंट की ओर से कोई शुभ संकेत या आधिकारिक पुष्टिकरण मिल सकता है।
संतान के करियर में आ रही बाधाएं आज स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी, जिससे परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।  
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 5

Comments