AAJ KA RASHIFAL 4 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 मई सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः58 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से मनमुटाव हो सकता है।
विक स्टार्टिंग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में हैकिंग का शिकार होने से आपकी एक बड़ी विदेशी पेमेंट किसी और खाते में जा सकती है।
कॉर्पोरेट मीटिंग में आपकी लीडरशिप पर आज सवाल उठाए जाएंगे और आपके फैसलों को बोर्ड मीटिंग में सिरे से खारिज कर दिया जाएगा।
बॉस आज आपकी छोटी सी टाइपिंग मिस्टेक को भी बहुत बड़ा मुद्दा बना सकते हैं, जिससे आपकी योग्यता पर सवाल उठाए जा सकते हैं।
ऑफिस में आपके खिलाफ चल रही गॉसिप आज बॉस के कानों तक पहुँच सकती है, जिससे आपके प्रमोशन की संभावना धूमिल हो जाएगी।
अविवाहितों के लिए आज शादी का कोई भी प्रस्ताव स्वीकार करना भविष्य के लिए घातक होगा, क्योंकि पार्टनर का स्वभाव आपके बिल्कुल विपरीत निकलेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का अपनी स्टडी और प्रैक्टिस से मोहभंग हो सकता है, जिससे आप गलत संगति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
सेहत के मामले में दिन आपके विपरित रहेगा, जिससे सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन के क्रिएटिव आईडिया उन्हें बड़े बिजनेसमैन को लुभाएंगे जिसे वो अपने बिजनेस में अपनाएंगे जिससे उनकी रॉयल्टी इनकम स्टार्ट होगी।
परिध, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से लग्जरी आइटम्स के एक्सपोर्ट में आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस का टारगेट कंप्लीट होने के बाद फैमिली के साथ किसी मूवी या आउटिंग का आनंद ले पाएंगे, जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत मधुर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को फ्रेंड सर्किल से कोई बहुत बड़ा सरप्राइज गिफ्ट या अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है।
घर के साज-सज्जा और साज़-ओ-सामान की देखरेख में गृहणियां अपनी क्रिएटिविटी दिखाएंगे, जिससे घर का माहौल बहुत ही सुंदर और ताजगी भरा रहेगा।
आर्टिस्ट अपनी कला को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करेंगे जो उनके लिए दिन को सर्वश्रेष्ठ बना देगा।
सेहत को लेकर की जा रही एक्टिविटी आपकी सेहत को सही रखेगी।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
ग्रह गोचर बदलने से बिजनेसमैन के पुराने क्रेडिट लिमिट का विस्तार होगा जिससे माल की परचेजिंग व उनकी सप्लाई में वृद्धि हो सकती है।
न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे का समय आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा।
साइट पर सीनियर का सपोर्ट आपको किसी पेचीदा प्रोजेक्ट को समझने में बहुत मदद करेगा, जिससे आप बॉस की नजरों में एक भरोसेमंद एम्प्लॉई बन जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए न्यू स्किल्स का फायदा यह होगा कि उन्हें ओवरटाइम किए बिना ही अपना सारा काम समय से पहले पूरा कर लेंगे और रिलैक्स रहेंगे।
अविवाहितों के लिए आज का दिन किसी बड़े रिश्ते की बात घर पहुंचेगा जिसे फैमिली की ओर से सहर्ष स्वीकार कर लिया जाएगा।
स्कॉलरशिप को स्टूडेंट्स को आज किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था से पॉजिटिव रिप्ले मिल सकता है, जिससे आपकी विदेश जाकर पढ़ने की राह आसान होगी।
आज मोटे पर्सन का शरीर का लचीलापन कमाल का रहेगा, जिससे आप कठिन योगासन या स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को भी बहुत ही आसानी से पूरा कर लेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं 7, अन-लक्की नं 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
सोमवार को आपके शोरूम या प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की भारी भीड़ रहेगी। किसी पुराने पारिवारिक संपत्ति के कमर्शियल इस्तेमाल की अनुमति मिलने से आपकी पैसिव इनकम शुरू होने के योग हैं।
बिजनेसमैन का एंप्लॉई एंड मार्केट में कस्टमर के साथ तालमेल इतना बेहतर होगा कि आप बड़ी आसानी से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे।
ऑफिस में कोवर्कर और जूनियर आपकी टीम का सबसे मजबूत स्तंभ साबित होंगे, जिससे बड़े से बड़ा टारगेट आप हासिल कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी के माध्यम से आप अपने मार्केटिंग नेटवर्क को ग्लोबल बना पाएंगे, जिससे आपको देश-विदेश से नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर आप किसी भविष्य की बड़ी निवेश योजना पर चर्चा कर सकते हैं, जो आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देगी।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर के लिए दिन शानदार रहेगा जहाँ आप कठिन विषयों और रिविजन के बीच सही तालमेल बिठाकर अपनी तैयारी को पूर्णता देंगे।
बात करें सेहत की तो आज सेहत का संतुलन बहुत ही सटीक रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं 8, अन-लक्की नं 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
व्यापारिक मार्गों पर विकट सिचुएशन बनने से आपका ऑर्डर समय पर नहीं पहुंच पाएगा जिससे आपको लॉस का सामना करना पडे़गा।
बिजनेसमैन आज भूलकर भी किसी की गारंटी न लें, वरना बैंक आपकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
ऑफिस में आज कोई आपका भरोसेमंद साथी ही आपकी मेहनत से बनाए गए प्रोजेक्ट की कॉपी करके बॉस के सामने अपनी वाहवाही लूट सकता है।
कोवर्कर का आपके विरुद्ध कानाफुसी और कार्य करना आपके लिए कार्यस्थल पर एक विकट वातावरण पैदा कर देगा, जहां आप खुद को पूरी तरह अकेला पाएंगे।
लव लाइफ में आज गलतफहमी के कारण बातचीत पूरी तरह बंद हो सकती है, जिससे आप डिप्रेशन जैसी स्थिति का अनुभव करेंगे।
आर्टिस्टों को आज अपनी कला का सही मूल्य नहीं मिलेगा और कोई पुराना प्रोजेक्ट हाथ से निकल जाने के कारण आपको आर्थिक तंगी और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ेगी।
हार्ट पेशेंट अपनी सेहत का ध्यान रखें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं 5, अन-लक्की नं 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
पार्टनर के साथ चल रही हर गलतफहमी आज खत्म होगी, आप दोनों मिलकर किसी गुप्त शत्रु की साजिश को नाकाम करेंगे, जिससे मार्केट में आपकी धाक और अधिक जम जाएगी।
बिजनेसमैन को विदेशी कंपनियों से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, पेमेंट की सुरक्षा को लेकर चल रही चिंताएं आज खत्म होंगी क्योंकि पैसा आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर आपका उत्साह कंपनी मैनेजमेंट को आपकी और अटैªक्ट करेगा जिससे कंपनी और आपको ही फायदा होगा।
वर्कप्लेस पर विरोधी आपकी जीत को हार में बदलने के बहुत प्रयास करेंगे लेकिन आप उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देंगे।
संतान की ओर से आज आपको कोई ऐसा सम्मान मिल सकता है जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में चार चाँद लगा देगा और आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
न्यू स्किल्स सीख रहे लर्नर्स के लिए आज का दिन किसी मास्टर क्लास जैसा होगा।
बेहत सेहत के लिए किए गए प्रयासों से आप दिन भर की भागदौड़ के बाद भी रात को थकान महसूस नहीं करेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं 1, अन-लक्की नं 8
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेस में आज पुरानी और बेकार मशीनरी को बदलकर नई तकनीक लाएंगे, जिससे प्रोडक्शन कोस्ट कम होगी और क्वालिटी बढ़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल के बावजूद आपकी सप्लाई चेन सुरक्षित रहेगी, आप अपने स्टॉक को समय रहते सही दाम पर बेचने में सफल रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की पुरानी रणनीति बहुत ही सफल साबित होगी और उनको उम्मीद से अधिक सेल्स और प्रॉफिट मिलने के योग बनेंगे।
आज आप ऑफिस में जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्णता और संतुलन का संगम होगा, जो आपके मानसिक संतोष और शांति को कई गुना बढ़ा देने वाला है।
वर्षों से अटका एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का विवाद किसी वरिष्ठ की मध्यस्थता से सुलझता हुआ दिखाई देगा।
परिध, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से स्पोर्ट्स पर्सन को देश-विदेश से प्रशंसा और ब्रांड एंबेसडर बनने के प्रस्ताव एक साथ प्राप्त होंगे।
बेहतर सेहत के लिए किया गया योग मेडिटेशन आपकी सेहत को फिट रखेगा।
लक्की कलर सिल्वर और क्रीम, लक्की नं 6, अन-लक्की नं 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
ग्रह गोचर अनुकूल होने पर बिजनेसमैन के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होगी और आपकी साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विश्वसनीय सप्लायर के रूप में स्थापित होगी।
परिध, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से पेटेंट या ट्रेडमार्क से जुड़ा कोई पुराना मामला आज बिजनेसमैन के हक में आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के कामकाज और घरेलू जिम्मेदारियों का सही बंटवारा करके अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने में सफल रहेंगे और थकान महसूस नहीं होगी।
नई नौकरी जॉइन करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है, पूर्व दिशा की यात्रा आपके लिए धन और सम्मान दोनों लेकर आएगी।
घर में सगाई या किसी छोटे मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू होने से खुशियों भरा माहौल रहेगा, जो आपके मन को असीम शांति प्रदान करेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के ग्राउंड पर टीम स्पिरिट दिखाने का दिन है आपकी टीम किसी बड़े अभ्यास मैच या कॉम्पिटिशन में जीत हासिल करेगी।
कमर और गर्दन के पुराने दर्द से आज आपको जादुई राहत मिलेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं 1, अन-लक्की नं 5
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
ग्रह गोचर विपरित होनेसे बिजनेस में आज शॉर्ट सर्किट या आगजनी जैसी घटनाओं से बड़ा नुकसान होने का भय है।
बिजनेसमैन में कुछ चापलूस एंप्लॉय पर्सन के कारण आपसी अविश्वास के कारण आज आपके ऑफिस का माहौल इतना विषाक्त हो जाएगा कि आपके टैलेंटेड कर्मचारी इस्तीफा देकर जा सकते हैं।
जूनियर स्टाफ आपकी आज्ञा मानने से इनकार कर सकता है, जिससे आपके प्रोजेक्ट की डेडलाइन खत्म होने का डर बना रहेगा और तनाव बढ़ेगा।
टेक्नोलॉजी को अपडेट न करना आज आपको क्लाइंट्स के सामने शर्मिंदा कर सकता है, क्योंकि काम करने में बहुत अधिक समय लगेगा।
फैमिली में आज पैसों के लेन-देन को लेकर भारी विवाद होगा, जहां आपकी ईमानदारी पर ही सवाल उठाए जा सकते हैं जो बहुत पीड़ादायक होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को आज अभ्यास के दौरान जमीन पर गिरने या सिर में चोट लगने का प्रबल भय है, इसलिए आज जोखिम भरे स्टंट या खेल से दूरी बनाना अनिवार्य है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं 4, अन-लक्की नं 1
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
आप अपने बिजनेस को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले जाने का बड़ा फैसला लेंगे, जिससे आपकी सेल 24ग7 चलने लगेगी।
फैमिली का छोटा सदस्य आज आपको कोई ऐसा आईडिया देगा जो आपके पुराने बिजनेस को चार चांद लगा देगा।
प्रोजेक्ट की कॉपी होने का कोई डर एंप्लॉयड पर्सन को नहीं होगा क्योंकि सिक्योरिटी और पासवर्ड प्रोटेक्ट इतना यूनिक होगी कि उसे कॉपी कर पाना दूसरों के लिए नामुमकिन होगा।
ऑफिस में आप अपने टारगेट में आने वाली हर बाधा को बुद्धिमता और टेक्नीकली बहुत ही सरलता से पार कर लेंगे और सफलता का नया कीर्तिमान रचेंगे।
न्यू प्रॉपर्टी या लग्जरी वाहन खरीदने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है, आपके लिए शुभ समय सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य का रहेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कॉम्पिटिटर्स को आज किसी ग्रुप स्टडी या सीनियर के नोट्स से ऐसी गुप्त जानकारी मिलेगी, जो आपको परीक्षा में दूसरों से कई अंक आगे ले जाएगी।
ताजी हवा के बीच समय बिताना आज आपके नर्वस सिस्टम को शांत करेगा और आपको एक अद्भुत किस्म की मानसिक और शारीरिक आजादी का अहसास कराएगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 1, अन-लक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
आपके घर के बुजुर्ग आज आपके बिजनेस मॉडल से इतने प्रभावित होंगे कि वे अपनी जमा पूंजी भी आपके काम में निवेश कर देंगे।
एक्सपोर्ट की दुनिया में आपका डंका बजेगा, आपको किसी सरकारी डेलिगेशन का हिस्सा बनकर विदेश जाने का न्योता मिल सकता है, जिससे आपके व्यक्तिगत और व्यापारिक संबंधों का विस्तार होगा।
बदलते समय को देखते हुए स्वयं को समय के साथ रखना है, तो अपने
फील्ड से रिलेटेड न्यू टेक्नोलॉजी को सीखना आपके लिए बहुत जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन घर से निकलने से पहले अपने इष्ट देव के दर्शन कर घर के मंदिर में हाथ जोड़कर व थोड़ा सा मिश्री या पेड़ा खाकर निकलें, इससे आपका दिन और कार्य दोनों मंगलमय होंगे।
भाई-बहनों का सहयोग आपको एक नई शक्ति प्रदान करेगा, जिससे आप अपने निजी और व्यावसायिक जीवन के बीच एक आदर्श संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।
पैरों के तलवों और टखनों के दर्द से आज आपको राहत मिलेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं 7, अन लक्की नं 5
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
आपकी राजनीतिक पहुंच आज किसी बड़े प्रशासनिक अड़ंगे को दूर करने में काम आएगी, बिजनेसमैन आपसे कॉम्पिटिशन करने के बजाय कोलेबोरेशन का प्रस्ताव रखेंगे।
आपके पूर्वजों द्वारा किया गया कोई निवेश आज आपको इतना बड़ा रिटर्न देगा कि आप अपने बिजनेस की नई यूनिट डालने की स्थिति में होंगे।
मल्टीनेशनल कंपनी एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी विदेशी दौरे का मौका मिल सकता है जो बहुत सुखद रहेगा।
न्यू जॉइन करने वाले एम्प्लॉई आज अपने बॉस का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बहुत जल्दी सौंपी जा सकती है।
ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको विशेष आर्थिक सहयोग या किसी बड़े प्रोजेक्ट में मदद मिल सकती है, जिससे आपके संबंधों में और अधिक मिठास आएगी।
विकट परिस्थितियों में भी प्लेयर का धैर्य उनको शांत रखेगा, जिससे लास्ट टाइम में सही डिसीजन लेकर हारी हुई बाजी को पलटने में सफल रहेंगे।
मानसिक संतुलन और शारीरिक फिटनेस का ऐसा मेल आज आपको मिलेगा कि आप खुद को दुनिया के सबसे सुखी और स्वस्थ व्यक्तियों में शुमार करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment