AAJ KA RASHIFAL 8 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 मई शुक्रवार, रेडक्रॉस दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः22 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः20 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुभ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा अलसुबह 01ः26 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बड़े बिजनेसमैन के साथ जुड़कर आपका बिजनेस तेजी से आगे बढ़ सकता है, यह समय बड़े अवसरों को पकड़ने का है।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, खासकर विस्तार और नई शुरुआत के लिए।
सीनियर्स आज आपके मार्गदर्शक बनेंगे और आपके आईडिया को कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल करेंगे।
सिस्टम सुचारू रूप से चलेगा और आप लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की मदद से घंटों का काम मिनटों में निपटा लेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन या पसंदीदा जगह घूमने की प्लानिंग आज बना सकते है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन गोल्डन रहेगा, कठिन से कठिन टॉपिक भी आसानी से समझ आ जाएंगे।
लंबे समय से चल रही किसी पुरानी बीमारी में आज सुधार दिखेगा और दवाओं का असर तेजी से होने लगेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से कानूनी मामलों में आज आपको राहत मिलने की पूरी संभावना है, कोई पुराना केस आपके पक्ष में सुलझ सकता है और तनाव कम होगा।
बिजनेसमैन अगर कोई एग्रीमेंट और कॉन्ट्रैक्ट फाइनल या साइन करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी और आपको एम्प्लॉई ऑफ द मंथ का गौरव मिल सकता है।
मार्केटिंग फील्ड के लोगों को आज पुराने क्लाइंट्स से बड़ा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे टारगेट आसानी से पूरे होंगे।
संतान की किसी बड़ी सफलता से घर में उत्सव का माहौल रहेगा और आपको संतान सुख प्राप्त होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ने वाला साबित होगा, आपकी फुर्ती और स्टेमिना विरोधियों को पस्त कर देगा।
आज आपका मन आध्यात्मिक और मानसिक शांति की ओर झुकेगा, जिससे तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा और चेहरे पर चमक आएगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
ग्रह गोचर वीक होने से बिजनेस में इनकम वीक रहने के संकेत हैं, जिससे रोजमर्रा के खर्च और पेमेंट मैनेजमेंट में दबाव बढ़ सकता है।
कॉर्पोरेट मीटिंग्स में दूसरे बिजनेसमैन से बातचीत तो होंगी, लेकिन उनमें से कोई बड़ा अवसर निकलता नजर नहीं आएगा, प्रभावशाली लोगों से जुड़ने की कोशिश में धैर्य रखना ही आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेटेजी होगी।
न्यू टेक्नोलॉजी में पीछड़ने के कारण आपको ऑफिषियली मीटिंग में बगले झांकने पड़ेगी, दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा, जिससे बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
कोवर्कर एंड जूनियर का सपोर्ट न मिलने के कारण आपको अकेले ही सारा बोझ उठाना पड़ेगा, जो आपकी कार्यक्षमता को बुरी तरह प्रभावित करेगा।
संतान की किसी जिद्द या गलत संगत की वजह से फैमिली की बदनामी होने का डर है, जिससे आपका वीकेंड तनावपूर्ण रहेगा।
स्टूडेंट्स के किसी भी नए हुनर या भाषा को सीखने की कोशिश आज विफल रहेगी, क्योंकि मानसिक तनाव आपके सीखने की क्षमता पर हावी रहेगा।
ऑफिस की राजनीति और घर की अनबन आपके मानसिक स्वास्थय पर बुरा असर डालेगी, जिससे अनिद्रा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
ई-कॉमर्स या डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकती हैं, आपके डिसीजन आज एक्यूरेट एंड प्रॉफिटेबल साबित होंगे।
टैरिफ में बदलाव का फायदा उठाकर आप अपने प्रॉफिट मार्जिन को बढ़ा सकते हैं, सही रणनीति अपनाकर आप मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।
ऑफिस में आज जूनियर्स आपके प्रति सम्मान दिखाएंगे और कोवर्कर का फुल सपोर्ट आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन का न्यू टेक्नोलॉजी को सीखने का आपका जुनून आज आपको टीम का लीडर बना देगा।
अविवाहितों के लिए विवाह या सगाई के पक्के योग बन रहे हैं, जिससे मांगलिक कार्यों का फ्रेमवर्क तैयार होगा।
शुभ योग बनने से विदेश में रिसर्च कर रहे रिर्सचर को आज कोई बड़ी स्कॉलरशिप या फेलोशिप मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे आर्थिक चिंता दूर होगी।
मेडिटेषन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेस एंप्लॉयड पर्सन के साथ तालमेल बढ़ेगा विश्वास मजबूत होगा, कोई पुराना विवाद खत्म होकर नई शुरुआत का मौका देगा।
अगर आप आज नया बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय निवेश के लिए सर्वोत्तम रहेगा दिन बहुत शुभ है।
न्यू प्रोजेक्ट को लेकर आपकी प्रेजेंटेशन बॉस का दिल जीत लेगी और प्रमोशन पक्का होगा।
काम जल्दी खत्म करके आप परिवार के साथ शानदार डिनर या फ्राइडे पर न्यू मूवी देखने की प्लानिंग बनेगी।
न्यू प्रॉपर्टी परचेज करने जा रहे है, तो दिन ”अत्यंत शुभ” है, विशेषकर उत्तर दिशा की प्रॉपर्टी फलदायी रहेगी, वास्तु के अनुसार घर में ईशान कोण को साफ रखें, इससे धन और समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे।
आर्टिस्ट की कोई पुरानी पेंटिंग आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा सकती है, जिससे प्रसिद्धि और धन दोनों मिलेंगे।
आज आप अपनी संतुलित डाइट पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होगा और शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेसमैन के बैंक से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे और फाइनेंशियल स्थिति स्थिर बनी रहेगी, लोन या निवेश के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जिससे इनकम होगी और पुराने अटके हुए पेमेंट्स क्लियर हो सकते हैं।
पॉलिटिक्स टच आपके लिए नए दरवाजे खोल सकते हैं, नेटवर्किंग के जरिए आपकी पहचान और मजबूत होगी।
शुभ योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के टारगेट न केवल पूरे होंगे बल्कि आप अगले हफ्ते की प्लानिंग भी आज ही कर लेंगे।
कई समय से अटका प्रॉपर्टी विवाद आज सहमति और प्रेम से सुलझ जाएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्लेश खत्म होगा।
पुरानी चोट से उबरने से प्लेयर पूरी ऊर्जा के साथ मैदान पर वापसी करेंगे, सेहत में बड़ा सुधार होगा।
ग्रहों का साथ मिलने से आज आपकी बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से आज किसी राजनीतिक संपर्क या वीआईपी नेटवर्क से आपको तुरंत फायदा मिलने की संभावना कम है।
वैष्विक ट्रेड वॉर और बढ़ते टैरिफ का असर आपके बिजनेस पर नेगेटिव रूप से पड़ सकता है, खासकर इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट सेक्टर में।
हिडन एनिमी ऑफिस में आपके विरुद्ध बॉस को भड़काने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, जिससे आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।
आपके जूनियर्स आपकी मेहनत का क्रेडिट चुराने के लिए आपके प्रोजेक्ट की फाइल कॉपी कर सकते हैं।
आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण अनमैरिड पर्सन के प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
विकट परिस्थितियों के कारण विदेश जाकर पढ़ने का सपना देख रहे छात्रों की फाइलें अटक सकती हैं या स्कॉलरशिप रद्द होने की सूचना मिल सकती है।
बाहर के खाने और बासी भोजन के सेवन से फूड पॉइजनिंग या पेट में इन्फेक्शन होने का प्रबल योग बन रहा है, जिससे आपको डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी रहेगे।
टैरिफ और इंटरनेशनल बदलाव से बिजनेसमैन को सीधा फायदा मिल सकता है, आप सही समय पर सही डिसीजन लेकर मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं।
शुभ योग बनने से इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में प्रॉफिट बढ़ेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन ग्रोथ और एक्सपेंशन के लिहाज से शानदार रहेगा, आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज टीम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
ओवरटाइम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आप खुद के लिए और अपनी हॉबी के लिए समय निकाल पाएंगे।
न्यू स्किल्स सीखने का फायदा आज आपको इंक्रीमेंट के रूप में दिखेगा, आपका अपडेटेड प्रोफाइल मार्केट में आपकी डिमांड बढ़ा देगा, जिससे भविष्य सुरक्षित महसूस होगा।
ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक सहयोग या कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
कॉम्पिटिटर किसी भी कॉम्पिटिशन में जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय उनके लिए अमृत के समान रहेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेस में तालमेल बढ़ेगा और पार्टनरशिप मजबूत होगी, कोई पुराना विवाद खत्म होकर नया अवसर देगा।
शुभ योग बनने से बड़े बिजनेसमैन से आपको सहयोग और गाइडेंस मिलेगा, साथ ही कोई बड़ा कॉर्पोरेट आपके साथ जुड़ सकता है, इससे आपका बिजनेस तेजी से ग्रो करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी प्लानिंग वर्कप्लेस पर छाए रहेंगे और जटिल कार्यों को आसानी से हल कर लेंगे।
न्यू जॉब जॉइन करने के लिए आज सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे का समय ”अति शुभ” है, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर और कुछ मीठा खाकर निकलें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
भाई-बहनों के साथ मिलकर किसी नई व्यापारिक योजना पर चर्चा होगी, जिससे आपसी प्रेम और तालमेल में वृद्धि होगी।
नई स्किल्स और टेक्नोलॉजी सीखने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है, आप बहुत कम समय में महारत हासिल कर लेंगे।
यदि हाल ही में कोई सर्जरी हुई है, तो आज रिकवरी की गति बहुत तेज रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बिजनेसमैन को कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं, जिससे लंबे समय से चल रही चिंता खत्म हो सकती है, कोई पुराना केस आपके पक्ष में सुलझ सकता है, कॉन्ट्रैक्ट और एग्रीमेंट आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के माकेर्ट से अटके हुए पेमेंट्स तेजी से क्लियर होंगे, बैंक से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे और फाइनेंशियल स्थिरता बनी रहेगी, लोन अप्रूवल या फंडिंग के नए अवसर मिल सकते हैं।
बॉस आज आपके काम के कायल रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
मार्केटिंग में आपका व्यवहार और कम्युनिकेशन स्किल्स आज असंभव लगने वाले डील को भी क्लोज कर देंगे, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में आपकी सटीकता टीम के लिए मिसाल बनेगी और रिवॉर्ड दिलाएगी।
लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव और डिनर की प्लानिंग आपके रिश्ते में नई जान फूंक देगी।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्कॉलरशिप के लिए आपका चयन होने से फैमिली एंड समाज का नाम रोशन होगा।
सेहत के लिए फल और हरी सब्जियों का सेवन आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा, जो लंबे समय तक लाभकारी रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्क से हानि होगी।
ग्रह गोचर विपरीत होने से लोन अप्रूवल या ओवरड्राफ्ट की फाइल अटक सकती है, जिससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग डिस्टर्ब हो सकती है।
बिजनेसमैन में विकट परिस्थिति के मध्य लागत बढ़ने से प्रॉफिट मार्जिन कम होगा और नई डील्स में अनिश्चितता बनी रहेगी, आज किसी भी बड़े निवेश या जोखिम से दूर रहना ही बेहतर रहेगा।
डे एंडिंग काम के आखिरी घंटों में सिस्टम क्रैश होने या सॉफ्टवेयर में बग आने से बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में आज कुछ ज्यादा ही अलर्ट मोड पर रहना होगा, क्योंकि हिडन एनिमी आपके लिए जाल बुन रहे हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ डिनर या मूवी की प्लानिंग सडनली किसी कार्य के चलते आपको केंसिल करनी पड़ेगी जिससे कुछ खटपट की स्थिति बन सकती है।
घर से दूर रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन निराशाजनक रह सकता है, पढ़ाई में एकाग्रता की भारी कमी खलेगी।
भारी सामान उठाने या अचानक दौड़-भाग करने से बचें, वरना कमर या घुटने की पुरानी चोट उभर सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
बिजेनसमैन के संपर्क आपको नए अवसर दिला सकते हैं, कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, मार्केट में आपकी पहचान मजबूत होगी।
टैरिफ और इंटरनेशनल बदलाव का आपको फायदा मिलेगा, जिससे आपकी लागत कम हो सकती है, नए अवसर सामने आएंगे, सही रणनीति अपनाकर आप मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।
नई टेक स्किल्स सीखने से आपको कंपनी के इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा, तकनीकी बाधाएं खुद-ब-खुद हल हो जाएंगी और आपका कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।
आप ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा, घर से दूर रहकर जॉब करने वालों को आज घर से कोई विशेष उपहार या अच्छी खबर मिल सकती है।
आपकी संतान आपके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी।
आर्टिस्ट्स के लिए आज का दिन किसी बड़े एग्जीबिशन या शो का निमंत्रण लेकर आएगा, आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी।
जो जातक जिम स्टार्ट करना चाहते थे, उनके लिए आज का दिन ”अति शुभ” है, शरीर पूरा साथ देगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment