AAJ KA RASHIFAL 20 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 मई बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 11ः07 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि फिर पंचमी रहेगी। आज सुबह 06ः12 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, गजकेसरी योग, शूल योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः39 के बाद कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी व साहसी रहेगे।
साझा निर्णयों में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे बाज़ार में आपकी पार्टनरशिप की धाक जम जाएगी।
शूल, गजकेसरी योग बनने से आर्थिक लेन-देन में आज आप पूरी तरह फायदे में रहेंगे और शाम तक आपका बैंक बैलेंस काफी संतोषजनक दिखेगा।
आपके कार्यों में आ रही पुरानी अड़चनें आज स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी और आपको जल्द ही नई और बड़ी जिम्मेदारी का आधिकारिक पत्र मिल सकता है।
आप अपने करियर की तरक्की को अपनी फैमिली के त्याग का सम्मान मानेंगे और अधिक उत्साह से काम करेंगे।
हिस्सेदारी को लेकर चल रहे विरोधियों को आप अपनी रणनीति से परास्त करेंगे और अपना पूर्ण हक हासिल करने में सफल रहेंगे।
टीम के भीतर चल रहे विवादों को आप अपनी मधुर वाणी से सुलझा देंगे, जिससे टीम स्पिरिट बढ़ेगी और आप मिलकर जीत हासिल करेंगे।
आपकी त्वचा और आंखों में आज एक विशेष चमक रहेगी, सेहत का ग्राफ ऊंचा रहेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से लाभ होगा।
विदेशी क्लाइंट्स के साथ वीडियो मीटिंग्स में आज आप अपनी शर्तों पर डील क्लोज करने में सफल रहेंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा।
मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच आपका कैलकुलेटेड रिस्क लेना आज आपको दूसरों से बहुत आगे खड़ा कर देगा।
बिज़नेस या संपत्ति में आज आपको नया दायित्व मिल सकता है, जिसे आप अपनी बुद्धिमानी से ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अगर न्यू जॉइनिंग के लिए जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का समय सबसे शक्तिशाली है, इस समय किया गया शुभारंभ लाभदायक होगा।
आज का दिन एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपनी काबिलियत साबित करने में सफल होंगे, इसलिए पीछे न हटें।
रिसर्च स्टूडेंट्स को उनके फील्ड में आज कोई बड़ी सफलता या नई खोज हाथ लग सकती है।
आपको आज किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि या जज के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है, जो आपकी बड़ी उपलब्धि होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व बेचेन रहने से काम में रुकावट आएगी।
नए टैरिफ कानूनों का बारीकी से अध्ययन करना आज आपको किसी बड़ी कानूनी पेनल्टी से बचाएगा और बचत के रास्ते दिखाएगा।
अंतरराष्ट्रीय यात्रा की तैयारी कर रहे व्यापारियों को आज कागजी कार्रवाई में बड़ी सफलता मिलेगी और काम आसान होगा।
विदेशी धरती पर कार्यरत लोगों को आज अपनी सांस्कृतिक पहचान के कारण विशेष सम्मान या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन शाम को किसी रेस्टोरेंट में पार्टी का प्लान बन सकता है, जहाँ आप अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे।
संतान का करियर आज एक नई दिशा पकड़ेगा, जिससे आपकी आर्थिक जिम्मेदारी कम होगी और आप उनके साथ सुकून के पल बिता पाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आज आप अपनी फाइट बैक स्पिरिट से सबको पीछे छोड़ देंगे, चाहे मुकाबला कितना भी कठिन क्यों न हो।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.8
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कांटेक्ट से हानि हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं होने से रिकवरी एजेंटों का व्यवहार बिजेनसमैन की सामाजिक साख बिगाड़ सकता है। “किस्मत के पन्ने आज भले ही कोरे हों, पर अपनी मेहनत की कलम से आप नया इतिहास लिख सकते हैं।”
लेबर स्ट्राइक या मशीनों में खराबी आज आपके प्रोडक्शन को जीरो कर सकती है।
किसी भी प्रकार के निवेश या टोकन मनी देने से आज पूरी तरह बचें, ग्रहों की स्थिति आपके धन के नाश का संकेत दे रही है।
कोवर्कर की टिप्पणी आपको मानसिक चोट पहुँचा सकती है, लेकिन संयम से काम लें और आप अपने कार्य से उसे जवाब दें।
जो लोग विदेश में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज वर्क परमिट या वीजा संबंधी कागजों में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
संतान की सेहत आज बिगड़ सकती है, जिससे आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और मानसिक तनाव चरम पर रहेगा।
मैदान पर प्लेयर का प्रदर्शन औसत से भी कम रहेगा और आप अपनी पुरानी गलतियों को बार-बार दोहराएंगे, जो करियर के लिए घातक है।
आपकी अपनी सेहत में भारीपन और चिड़चिड़ापन बना रहेगा, जिससे रिश्तों में भी तनाव आने के संकेत हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 1, अन लककी नं.4
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
एक्सपोर्ट ड्यूटी में मिलने वाली छूट आज आपके बिज़नेस के लिए मुनाफे का नया द्वार खोलेगी, इसे हाथ से न जाने दें।
शूल, गजकेसरी योग बनने से पुराने लोन को री-स्ट्रक्चर करने का आपका विचार बैंक द्वारा स्वीकार किया जा सकता है, जिससे आपकी किश्तें कम हो जाएंगी।
जो लोग माइग्रेशन की फाइल लगाए हुए हैं, उन्हें आज किसी बड़ी बाधा के दूर होने की खबर मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन यदि ऑफिषियली ट्रैवलिंग पर जा रहे है, तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके प्रस्थान करें, यह दिशा आपकी सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा को कई गुना बढ़ा देगी।
किसी जटिल और तकनीकी प्रोजेक्ट को आप अपनी गहरी सूझबूझ से समय से पहले पूरा कर लेंगे, जिसकी गूँज बोर्ड रूम तक जाएगी।
लव लाइफ में आज ठहराव आएगा और आप दोनों एक-दूसरे के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे, जिससे रिश्ता परिपक्व होगा आप ऊँ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन की कला में आज एक गहराई और रहस्य होगा जो दर्शकों को बांध लेगा, किसी गंभीर विषय पर आपकी रचना सिरोही जाएगी।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
शूल, गजकेसरी योग बनने से विदेश से आने वाली पेमेंट्स में जो देरी हो रही थी, वह आज खत्म होगी और आपका बैंक अकाउंट ग्रीन सिग्नल देने लगेगा।
कच्चे माल की आपूर्ति में जो बाधा आई थी, उसका विकल्प आप आज ढूंढ लेंगे और काम शुरू हो जाएगा।
विदेश में नए दोस्त बनेंगे जो आपके करियर में प्रोफेशनल रेफरेंस की तरह काम आएंगे।
बॉस आज आपके संकटमोचक वाले रूप से बहुत प्रभावित रहेंगे और आपको किसी विशेष पोस्ट पर या नए ऑफिस में भेज सकते है।
मैरिड पर्सन आज लाइफ पार्टनर के साथ किसी भविष्य की योजना पर गंभीर चर्चा करेंगे जो आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करेगी।
स्टूडेंट्स आज कुछ नया सीखने के लिए गुरु या विशेषज्ञ से मिलेंगे जो आपके कौशल को एक नई धार देंगे आप ऊँ क्रीं हूं फट्” मंत्र का जाप करें इससे आपकी मानसिक बाधाओं का नाश होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
गैर-कानूनी गतिविधियों से दूरी बनाए रखना आज आपकी कंपनी के लाइसेंस को सुरक्षित रखेगा और आपकी साख बनी रहेगी।
बिजनेसमैन को आज नेटवर्किंग का बड़ा फायदा मिलेगा और किसी महिला मित्र के जरिए आपको बड़ा बिज़नेस ऑर्डर मिल सकता कार्यस्थल पर माहौल बहुत ही सहयोगी रहेगा, जिससे आप नए आइडियाज को बिना किसी डर के लागू कर पाएंगी।
ऑफिस का तनाव आप घर की दहलीज के बाहर छोड़ देंगे, जिससे परिवार के साथ आपका समय बहुत ही सुकून भरा और यादगार बीतेगा।
डेटा सिक्योरिटी या किसी नए सॉफ्टवेयर अपडेट पर आपकी पकड़ आज कंपनी को किसी बड़े साइबर खतरे से बचा सकती है।
हिस्सेदारी में बड़प्पन दिखाना आज आपके लिए भविष्य में बड़े मुनाफे और पारिवारिक शांति का मार्ग खोलेगा।
आपकी सहनशक्ति और हार न मानने का जज्बा आज कोच को प्रभावित करेगा, जिससे आपको भविष्य के लिए विशेष ट्रेनिंग मिल सकती है।
आपकी हीलिंग पावर आज बहुत तेज रहेगी, पुरानी शारीरिक चोटों से राहत मिलेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 6, अन लककी नं.9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से कहासुनी हो सकती है।
आज बैंक से किसी भी प्रकार के लोन की उम्मीद करना बेकार है, आपकी फाइल पर बैंक का सख्त ऑब्जेक्शन लग सकता है।
ग्रह गोचर विपरीत है, इसलिए बिना कानूनी सलाह के किया गया कोई भी एग्रीमेंट आपको भविष्य में जेल तक पहुँचा सकता है।
ऑफिस की कैंटीन या वॉशरूम में होने वाली गॉसिप से खुद को दूर रखें, वरना आपके शब्द आपके करियर के लिए काल बन सकते हैं।
किसी कठिन प्रोजेक्ट को पूरा करने के बावजूद सीनियर उसमें कमियां निकालेंगे, जिससे आपको अपनी काबिलियत पर शक होने लगेगा।
संतान का जिद्दी स्वभाव आज आपको परेशानी में डाल सकता है, उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें वरना दूरियां बढ़ेंगी।
नई स्किल्स सीखने में आज आलस्य आप पर हावी रहेगा, जिससे आप एक सुनहरा अवसर अपने हाथों से खो सकते हैं आप “ऊँ श्रीं ह्रीं क्लीं” मंत्र का जाप करें, इससे मन का भटकाव और ईर्ष्या कम होगी।
बच्चों को मौसमी बुखार या इन्फेक्शन होने का डर है, जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई और आपकी मानसिक शांति दोनों प्रभावित होंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 5, अन लक्की नं.8
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से सम्बधों में नयापन आएगा।
शूल, गजकेसरी योग बनने से आज के दिन किया गया कोई भी साझा निवेश आपको भविष्य में फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी देने वाला साबित होगा।
आर्थिक फैसलों में आपकी बुद्धिमानी आज रंग लाएगी और आप अपने व्यापार को घाटे से उबारकर मुनाफे की ओर ले जाएंगी।
काम और आराम का यह संतुलन आपकी कार्यक्षमता को अगले दिन के लिए और भी बढ़ा देगा।
आज आप अपनी स्किल्स को अपडेट करने के लिए किसी ऑनलाइन वर्कशॉप का हिस्सा बनेंगे, जो करियर में लंबी छलांग लगाने में मदद करेगा। “ज्ञान एक ऐसा निवेश है जिसका मुनाफा जीवन भर मिलता रहता है, खुद को अपडेट रखें।”
संतान की अनुशासनप्रियता आज आपको गर्व महसूस कराएगी, वे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
हायर एजुकेषन और विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज का दिन वीजा या एडमिशन की खुशखबरी लेकर आएगा।
समाज में आज आपको आज किसी साहसिक कार्य के लिए वीरता पुरस्कार या विशेष सम्मान मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.4
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स आज पूरी तरह तैयार रखें, क्योंकि किसी भी समय आपको बैंक की ओर से गुड न्यूज़ मिल सकती है।
सरकारी कागजों में जो भी कमियां थीं, वे आज सुधारी जा सकेंगी जिससे आने वाले समय में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
घर से दूर रहकर काम करने आज अपनी मेहनत को अपनी ताकत बनाएंगे और परिवार के लिए कुछ खास ऑनलाइन गिफ्ट भेज सकते हैं।
विदेश में कार्यरत लोगों को आज स्थानीय सरकार की ओर से कोई बड़ा टैक्स बेनिफिट या रेजिडेंसी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी आएगी, आपका पार्टनर आपके आइडियाज का पूरा समर्थन करेगा जिससे आपके बीच समझ बढ़ेगी।
आप आज ज्ञान के सागर में गोते लगाएंगे और दार्शनिक विषयों में आपकी पकड़ आपको दूसरों से बहुत आगे ले जाएगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
आर्थिक संतुलन बना रहेगा और आप आज भविष्य के विस्तार के लिए कुछ पैसा रिज़र्व फंड में भी डाल पाएंगे।
शूल, गजकेसरी योग बनने से कानूनी मामलों में आज आपको किसी अनुभवी वकील की सलाह से बड़ी जीत हासिल होगी और विवाद का अंत होगा।
आपकी सकारात्मकता आज ऑफिस के नकारात्मक माहौल को भी खुशनुमा बना देगी और सहकर्मी आपसे प्रेरणा लेकर काम करेंगे।
किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट में आपके सुझावों को आज मास्टरस्ट्रोक माना जाएगा, जिससे कंपनी को बड़ा वित्तीय लाभ होने के योग हैं।
संतान के साथ किसी पुराने मतभेद को सुलझाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है, संवाद से दूरियां कम होंगी और स्नेह बढ़ेगा।
लेखन, प्रकाशन और भाषण कला से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा मंच और सम्मान मिलेगा।
आपका लिवर और शारीरिक ऊर्जा आज बहुत अच्छी रहेगी, आप खुद को बहुत सकारात्मक और आध्यात्मिक महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं. 4, अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक उलझने आ सकती है।
किसी बड़ी पार्टी का चेक बाउंस होने से आपके दिन भर के काम रुक जाएंगे और आप ठगा सा महसूस करेंगे।
ग्रह गोचर विपरित होने से ज़मीन के विवाद में आज कोई नया स्टे ऑर्डर आपके प्रोजेक्ट्स को रोक सकता है।
देर रात तक काम करने की मजबूरी के कारण आप बच्चों और परिवार के महत्वपूर्ण फंक्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे, जिससे घर में तनाव बढ़ेगा।
आज ऑफिस में दीवारों के भी कान हैं वाली स्थिति रहेगी, इसलिए गुप्त बातें किसी से भी शेयर न करें।
आर्टिस्ट एंड म्यूजिशियन की कला की आज कद्र नहीं होगी और आपके सबसे करीबी लोग भी आपके काम में कमियां निकालेंगे।
किसी में किसी बुजुर्ग की बीमारी के कारण माहौल काफी बोझिल रहेगा और आपकी अपनी ऊर्जा भी नकारात्मकता के कारण खत्म महसूस होगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू,लक्की नं. 8, अन लक्की नं.3

Comments
Post a Comment