AAJ KA RASHIFAL 16 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 मई शनिवार, शनि जयंती
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण देवपितृकार्य शनि अमावस्या तिथि रहेगी। आज शाम 05ः30 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, लक्ष्मी योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः47 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेसमैन पुराने ढर्रे पर चल रहे बिजनेस को आधुनिक रूप देंगे, जो भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सरकारी टेंडर या बड़े कॉर्पोरेट ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आपकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि होगी।
इस शनिवार ऑफिस की छोटी-मोटी राजनीति और गॉसिप आपके व्यक्तित्व के सामने पूरी तरह फीकी पड़ जाएगी, जो लोग आपके पीछे आपकी आलोचना करते थे, वे अब आपकी कार्यशैली के कायल होकर आपका पक्ष लेते नजर आएंगे।
यदि आप 16 मई को नई कंपनी ज्वाइन करने जा रहे हैं या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर रहे हैं, तो यह आपके लिए लंबी अवधि का लाभ लेकर आएगा।
ग्राउंड पर आपकी रणनीति सटीक बैठेगी और विपक्षी आपसे भयभीत रहेंगे आप ऊँ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें और खेल से पहले लाल चंदन का तिलक लगाएं।
यदि आप कोई पुरानी हवेली या जमीन बेचना चाहते हैं, तो आज आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं.7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
पेमेंट रिलेटेड मामलों में आज किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके बैंकिंग रिकॉर्ड को खराब कर सकती है।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से पुराने चल रहे केस में प्रतिकूल टिप्पणी मिल सकती है या कोई नया सरकारी नोटिस आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है, कानून के जानकारों से सलाह लिए बिना किसी भी लीगल पेपर पर अपनी सहमति न दें।
फैमिली में किसी मांगलिक कार्य या जरूरत के समय उपस्थित न हो पाना एंप्लॉयड पर्सन को भावनात्मक रूप से कमजोर कर सकता है, जिससे काम में मन नहीं लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन घर और दफ्तर के बीच संतुलन बिठाने में अत्यधिक तनावपूर्ण रहेगा, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक थकान का अनुभव होगा।
एग्जाम के रिजल्ट उम्मीद से बिल्कुल विपरीत आएंगे और कॉम्पिटिटिव माहौल में आप खुद को बहुत पीछे महसूस करेंगे आप ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।
मैरिड लाइफ में तालमेल की भारी कमी रहेगी और लाइफ पार्टनर के साथ पुराने मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ सकता है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं.5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
लंबी दूरी की व्यापारिक यात्राएं आज आपके लिए न्यू मार्केट के द्वार खोलेंगी और आपको वैश्विक पटल पर पहचान दिलाएंगी।
विदेशों में अपना व्यापार फैलाने का सपना आज सच होता दिखेगा, क्योंकि किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से आपको बड़े सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है।
दोपहर बाद बिजनेसमैन के लिए आज का दिन डिसीजन मेकिंग के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, किसी नए प्रोजेक्ट या एक्सपेंशन को लेकर मन में असमंजस बना रहेगा, ऐसे में दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद के अनुभव पर भरोसा करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
आप अपने ऑफिस के काम को समय से पहले निपटाने में सफल रहेंगे, जिससे आपको अपने परिवार और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।
अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह के अत्यंत शुभ और प्रतिष्ठित प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां आएंगी।
स्टूडेंट्स की तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी, शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करें और तांबे के बर्तन से पानी पिएं।
सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.2
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन पावर और पोजीशन का रहेगा आपकी मैनेजमेंट स्किल की हर जगह चर्चा होगी और बड़े प्रोजेक्ट्स आपके हाथ लगेंगे।
वैष्विक स्तर पर चल रही राजनीति का लाभ आज आपके बिजनेस को मिलेगा, क्योंकि आपके प्रॉडक्ट की डिमांड सडनली बढ़ सकती है।
मैनेजमेंट में आपकी पैठ इतनी मजबूत होगी कि आपके द्वारा लिए गए डिसीजन ही लास्ट माने जाएंगे, जिससे ऑफिस का पूरा माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आप एक निर्विवाद लीडर के रूप में उभरेंगे।
सौभाग्य योग बनने से वर्कप्लेस पर एनिमी आज परेशान रहेंगे, वो अपनी चाल में सफल नहीं हो पाएंगे।
विकेंड पर फैमिली में आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा और भाई-बहनों के साथ आपके संबंध पहले से कहीं अधिक मधुर और सहयोगात्मक बनेंगे।
पुरानी मांसपेशियों का दर्द ठीक होगा और आप किसी बड़े मुकाबले में मैन ऑफ द मैच जैसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
बिजनेसमैन अपने आत्मविश्वास के बल पर उन चुनौतियों को भी पार कर लेंगे जो कल तक असंभव लग रही थीं।
बिजनेस में आ रही रुकावटें आज पूरी तरह खत्म होंगी और विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी से आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।
वर्कप्लेस पर टीम मेंबर आपको अपना आदर्श मानेंगे और दफ्तर में आपके आने से एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जो आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
16 मई का दिन आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि कोई बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट या डील आपके नाम हो सकती है।
संतान की ओर से कोई बड़ी उपलब्धि या पुरस्कार मिलने के समाचार से मन गर्व और हर्ष से भर जाएगा।
मानसिक थकान पूरी तरह गायब रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में आने के प्रबल योग हैं।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं.1
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी मनमुटाव हो सकता है।
मार्केट में चल रही उथल-पुथल से आपके बिजनेस की लागत में अचानक वृद्धि हो सकती है जिससे आप चिंतित रहेंगे।
वित्तीय संस्थानों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे।
जो लोग अपने घर और परिवार से दूर विदेश या अन्य शहरों में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अकेलेपन और घर की याद बहुत ज्यादा सताएगी।
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सिस्टम क्रैश या डेटा लॉस जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जो पूरे दिन के शेड्यूल को अस्त-व्यस्त कर देंगी।
वर्कप्लेस पर नेगेटिविटी कम करने के लिए ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का मानसिक जाप करें, जिससे शत्रुओं का दमन होगा और मन शांत रहेगा।
अविवाहित लोगों के लिए विवाह के जो प्रस्ताव आएंगे, उनमें धोखा होने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें।
सोशल लेवल पर आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है, किसी भी बाहरी व्यक्ति को निजी जीवन में हस्तक्षेप न करने दें।
प्लेयर के ग्राउंड पर तालमेल की कमी और अति-आत्मविष्वास के कारण आप किसी बड़ी दुर्घटना या चोट का शिकार हो सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
लेनदारों को समय पर भुगतान करने से मार्केट में आपकी इमेज बढ़ेगी और नए माल की उधारी मिलना आसान हो जाएगा जिससे बिजनेस का रोटेषन चलता रहेगा।
सरकारी विभागों से जुड़े लीगल क्लीयरेंस और एनओसी लक बॉय चांस से आज आसानी से प्राप्त हो जाएंगे, जिससे आपके बिजनेस का रास्ता साफ होगा।
एंप्लॉयड पर्सन की लास्ट मंथ की गई मेहनत का फल इंक्रीमेंट के रूप में आज मिलने वाला है।
कोवर्कर एंड जूनियर के बीच आपका तालमेल इतना जबरदस्त होगा कि जो काम हफ्तों से अटका था, वह आप वीकेंड में कुछ ही घंटों में पूरा हो जाएगा।
अगर आज के दिन आप प्रॉपर्टी परचेज या सेल करने जा रहे है, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है यह निवेश भविष्य में आपकी संपत्ति को दोगुना करेगा।
गहरी नींद और बेहतर पाचन से आप तरोताजा महसूस करेंगे, स्कूल या कॉलेज की किसी गतिविधि में आपको लीडर चुना जा सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.9, अन लक्की नं.3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो दूर होगा।
बदलती अंतरराष्ट्रीय नीतियों को आप अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे, जिससे मार्केट में आपकी हिस्सेदारी और मजबूत होगी।
बिजेनसमैन के कागजी कार्रवाई की सभी बाधाएं आज स्वतः ही दूर हो जाएंगी और आपकी फाइल बिना किसी ऑब्जेक्शन के आगे बढ़ जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन सफलता की निरंतरता बनाए रखने के लिए शनिवार को ऊँ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम” मंत्र का जाप करें।
पर्सनल एंड प्रोफेशनल लाइफ के बीच का यह बेहतरीन संतुलन आपको मानसिक रूप से प्रसन्न रखेगा और आप तनाव मुक्त होकर वीकेंड की छुट्टियों का आनंद ले पाएंगे।
बच्चों के साथ आपके संबंध मित्रवत रहेंगे और वे आपकी बातों को गंभीरता से सुनकर उन पर अमल करेंगे, जिससे भविष्य की चिंताएं दूर होंगी।
फैमिली में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप किसी नई स्किल को सीखने में सफल होंगे; शनिवार को पीपल के नीचे पांच कपूर जलाएं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
व्यापारिक रिश्तों में पारदर्शिता आने से काम का बोझ कम होगा और मुनाफे की हिस्सेदारी में स्पष्टता आएगी।
बुधादित्य, वाषि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में सूर्य जैसी चमक देखने को मिलेगी और पिता के मार्गदर्शन से आप किसी बहुत बड़े सौदे को अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे।
वर्कप्लेस पर आपके सीनियर और वरिष्ठ अधिकारी आज आपकी कार्यक्षमता से बेहद प्रभावित रहेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय में शामिल कर सकते हैं।
आईटी प्रोफेशनल को विदेश से किसी बड़ी कंपनी का ऑफर या प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है जो उनके भविष्य को सुरक्षित करेगा।
शनिवार का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, आपकी नेतृत्व क्षमता और साहस के कारण समाज और परिवार में आपका कद ऊँचा होगा, अटके हुए सरकारी काम आज गति पकड़ेंगे।
आपके लिए यह सप्ताहांत बौद्धिक कौशल और कार्यकुशलता के शिखर पर रहने वाला है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.4, अन लक्की नं.7
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद होने के कारण चलते हुए काम में रुकावट आने की संभावना बनी हुई है, धैर्य से काम लें, वरना वर्षों से बनी बनाई साख को परिवार के अंदरूनी कलह से ठेस पहुँच सकती है।
बिजनेसमैन अपनी प्लानिंग को हिडन रखें और एंप्लॉयइ पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें ताकि किसी बड़ी हानि से बचा जा सके।
एंप्लॉयड पर्सन इस समय चुप रहकर केवल अपने काम पर ध्यान देना ही आपके हित में होगा, वरना ऑफिस की राजनीति आपको मानसिक रूप से थका देगी।
वर्कप्लेस पर चल रहे विवाद में अहंकार को त्याग कर ही आप इस स्थिति को संभाल सकते हैं, अन्यथा टीम वर्क पूरी तरह विफल हो जाएगा।
आर्टिस्ट किसी समस्या से परेशान रहेंगे जिसका असर उनकी क्रिएटिविटी पर दिखेगा नए विचार नहीं आएंगे और आपकी कला की समाज में आलोचना हो सकती है आप ऊँ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें।
पारिवारिक माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा और छोटी सी बात भी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है जिससे घर की शांति भंग होगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
कानून के दायरे में रहकर किए गए आपके सभी कार्य आज सफल होंगे और आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई भी चाल चलने में नाकाम रहेंगे।
विदेशों से जुड़े व्यापार में आज आपको कोई बड़ी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपकी कंपनी की ग्लोबल ब्रांडिंग में जबरदस्त सुधार होगा।
किसी पुराने रुके हुए चेक का समाधान निकलेगा और वह सफलता पूर्वक क्लियर हो जाएगा, जिससे आपकी पेमेंट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर में सुधार होगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर आज आपकी कार्यक्षमता से बेहद प्रभावित रहेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल कर सकते हैं।
काम का दबाव कम रहने के कारण आप शनिवार की शाम का भरपूर आनंद ले पाएंगे और अपने खास दोस्तों या बॉस के साथ किसी लाइट म्यूजिक पार्टी या डिनर का हिस्सा बनेंगे।
आज का दिन किसी बड़ी उपलब्धि का है, उन्हें अपनी बुद्धिमानी के लिए किसी सार्वजनिक मंच या मीटिंग में सम्मानित किया जा सकता है।
मानसिक स्पष्टता के कारण परीक्षा की तैयारी में बड़ी बढ़त मिलेगी, आपकी लिखावट और नोट्स की सराहना होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.7, अन लक्की नं.9
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
विकट सिचुएशन के मध्य भी आप अपनी चतुराई से वैकल्पिक मार्गों का चयन करेंगे, जिससे आपकी सप्लाई चेन निर्बाध रूप से चलती रहेगी।
व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन नई डील साइन करने के लिए उत्तम है, जो आपको लंबे समय तक आर्थिक लाभ देगी।
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए कोई नया सॉफ्टवेयर या गैजेट उनके काम की गति को चार गुना बढ़ा देगा, जिससे वे समय से काफी पहले अपने टास्क पूरे कर लेंगे।
करियर में आ रही सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी और आपको अपनी मनचाही प्रोफाइल या विभाग में ट्रांसफर मिलने के भी प्रबल संकेत मिल रहे हैं।
जो विषय पहले कठिन लगते थे, अब वे आसान लगेंगे आप ऊँ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं ताकि बुद्धि की प्रखरता बनी रहे।
प्रेम संबंधों में रोमांच और आकर्षण बढ़ेगा, अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है जो रिश्तों को नई मजबूती देगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment