AAJ KA RASHIFAL 6 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

6 मई बुधवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 07ः52 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 03ः54 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगी।
विकट परिस्थिति के मध्य भी बिजनेसमैन अपनी चतुराई से सप्लाई चेन को चालू रखने में सफल रहेंगे, जिससे बाज़ार में आपकी धाक जमेगी।
किसी पुरानी पारिवारिक संपत्ति को बिज़नेस एसेट में बदलने का विचार आज सफल होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को लंबी अवधि का सहारा मिलेगा।
कोवर्कर का निस्वार्थ सपोर्ट मिलने से जटिल से जटिल समस्याओं का हल निकलेगा जिससे टीम में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
सिद्ध योग बनने से ऑफिस में मानसिक शांति बनी रहेगी क्योंकि आज आप समय रहते अपने सभी टास्क पूरे कर लेंगे।
अविवाहितों के लिए आज विवाह के योग प्रबल हैं, कोई मनचाहा रिश्ता दस्तक दे सकता है जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की याददाश्त बिजली की तरह तेज रहेगी, जो विषय आपको महीनों से समझ नहीं आ रहे थे, वे आज चुटकियों में हल हो जाएंगे।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए ताजे फल और हरी सब्जियां खाएं जिससे शरीर को ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 8
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में समस्या आ सकती है।
विदेशी क्लाइंट्स के साथ पेमेंट को लेकर तीखी बहस हो सकती है, जिससे आपके पुराने संबंध टूटने की कगार पर पहुँच जाएंगे।
बिजनेसमैन के नए टेंडर में असफलता मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए आज शांत रहना ही बेहतर होगा।
ऑफिस में आज आपके खिलाफ कुछ गुप्त गॉसिप हो सकती है, जिससे कोवर्कर के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट आने की संभावना है।
वर्कलोड के चलते शाम को दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान भी कैंसिल हो सकता है, जिससे आप खुद को कटा हुआ महसूस करेंगे।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आज भाइयों के साथ तीखी बहस हो सकती है, जिससे मामला कानूनी पेचीदगियों में फंसने के आसार हैं।
आज आपकी रचनात्मकता पर क्रिएटिव ब्लॉक हावी रहेगा, जिससे कोई भी नया काम शुरू करना आपके लिए सिरदर्द बन जाएगा।
विरोधियों द्वारा रची गई किसी साजिश में आप बुरी तरह फंस सकते हैं, जिससे पद जाने का खतरा भी बना हुआ है।
शारीरिक मेहनत न करने और घंटों एक जगह बैठे रहने से शरीर की नसें और मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।  
मार्केट में बिजनेसमैन का पार्टी के साथ तालमेल इतना जबरदस्त रहेगा कि आप असंभव लगने वाले टारगेट को भी समय से पहले पूरा कर लेंगे।
सिद्ध योग बनने से कानूनी विवादों में आज बिजनेसमैन को बड़ी राहत मिलेगी और कोर्ट का कोई फैसला आपके बिज़नेस के हक में आने से मानसिक शांति मिलेगी।
ऑफिस के काम और निजी जीवन के बीच आप एक बेहतरीन संतुलन बनाने में सफल रहेंगे, जिससे शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा।
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपकी पकड़ आज आपको दूसरों से एक कदम आगे रखेगी और आप किसी नए सॉफ्टवेयर को सीखने में सफल रहेंगे।
संतान की किसी बड़ी सफलता या परीक्षा परिणाम से आपका मस्तक गर्व से ऊँचा होगा और समाज में आपकी साख बढ़ेगी।
आर्टिस्ट की आर्ट आज सातवें आसमान पर होगी और आपकी बनाई कोई आर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो सकती है।
शरीर और दिमाग की दुरूस्त करने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना बेहद ज़रूरी है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 5
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।    
आपसी पारदर्शिता के कारण बिज़नेस में नया निवेश आएगा और आप दोनों मिलकर किसी नई ब्रांच की शुरुआत करने का ठोस प्लान बनाएंगे।
सरकारी परमिट और विदेशी व्यापार के डॉक्यूमेंट आज बिना किसी बाधा के क्लियर होंगे, जिससे आपकी चिंताएं समाप्त होंगी।
बॉस आज आपके सुझावों को गंभीरता से सुनेंगे और आपको किसी विशेष रणनीतिक मीटिंग का हिस्सा बनाकर सम्मानित महसूस कराएंगे।
वर्कप्लेस पर चल रही गुटबाजी आज खुद-ब-खुद शांत हो जाएगी और आपके विरोधी भी आपकी कार्यक्षमता का लोहा मानेंगे।
आपके कार्य में आने वाली पुरानी बाधाएं आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के हस्तक्षेप से दूर होंगी और आपको जल्द ही नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम और समर्पण बढ़ेगा, आप साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।
प्रतियोगी छात्रों को आज स्कॉलरशिप या किसी बड़े कोचिंग संस्थान से फ्री मेंटरशिप मिलने के योग हैं, जो आपके भविष्य को चमका देगा।
सेहत को ध्यान में रखते हुए डेली कम से कम 30 मिनट की कसरत आपको बीमारियों के खतरे को कम करेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 8, अन लककी नं. 5
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
देश के अलग-अलग कोनों से आने वाली डिमांड को पूरा करने के लिए बिजनेसमैन नई लॉजिस्टिक्स नीति अपनाएंगे जो बहुत ही सफल रहने वाली है।
सिद्ध योग बनने से बैंक लोन की जो फाइल महीनों से धूल फांक रही थी, आज उस पर मैनेजर के साइन होंगे और आपको फंड्स की कोई कमी नहीं रहेगी।
ऑफिस में आपकी मेहनत का फल आज प्रशंसा के रूप में प्राप्त होगा, जो आपके करियर ग्राफ को ऊँचा ले जाएगा।
शाम को रूममेट्स के साथ छोटी सी पार्टी एंप्लॉयड पर्सन के तनाव को कम करने में मददगार साबित होगी।
प्रॉपर्टी या लग्जरी आइटम खरीदने के लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे का समय अमृत के समान है, इस समय की गई खरीदारी लंबे समय तक लाभ देगी।
आप अपनी फुर्ती और रणनीति से आज मैदान पर सबको हैरान कर देंगे और किसी बड़े क्लब या टीम के लिए सिलेक्ट हो सकते हैं।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए दिन भर पर्याप्त पानी पीए।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।  
ग्रह गोचर आपके विपरित रहेगा जिससे बिज़नेस में आज प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से गंभीर विवाद हो सकता है, जिससे काम की गति थम जाएगी।
मार्केट में बिजनेसमैन के काम में कागजी देरी आपकी इमेज डाउन कर सकती है।
ऑफिस के काम के बोझ के कारण घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे लाइफ पार्टनर से अनबन होने के संकेत मिल रहे हैं।
घर से दूर रह रहे एंप्लॉयड पर्सन को आज अकेलेपन का अहसास बहुत ज्यादा होगा और पुरानी यादें आपको भावुक कर देंगी।
लाइफ पार्टनर के साथ पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं, जिससे घर का वातावरण तणावपूर्ण रहेगा और बातचीत बंद होने की नौबत आ सकती है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज किसी पुराने गलत परिणाम के कारण मानसिक तनाव और हार का सामना करना पड़ सकता है।
समाज सेवा के नाम पर किया गया कोई पुराना खर्च आज विवाद का कारण बनेगा और लोग आप पर फंड के दुरुपयोग का आरोप लगा सकते हैं।
धूम्रपान और शराब का सेवन न केवल फेफड़ों और लिवर को खराब करता है, बल्कि उम्र भी कम कर देता है इसलिए जितना हो सके इससे दूर रहें।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 9
 
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों से जरूरत के समय मदद मिलेगी।    
गैर-कानूनी प्रलोभनों को ठुकराकर बिजनेसमैन जो ईमानदारी दिखाई है, उसका पुरस्कार आज आपको किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट के रूप में मिल सकता है।
सिद्ध योग बनने से विपरीत हालातों में भी बिजनेसमैन का धैर्य आपको सही स्टॉक मैनेज करने में मदद करेगा, जो आगे चलकर बड़े मुनाफे का कारण बनेगा।
मल्टीनेशनल एंप्लॉयड पर्सन को आज फैमिली की बहुत याद आएगी, लेकिन सडनली घर से मिला कोई खुशखबरी भरा फोन आपकी उदासी को दूर कर देगा।
ऑफिस में आपका अटका हुआ मुख्य प्रोजेक्ट आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जिससे मैनेजमेंट की नजर में आपकी साख एक भरोसेमंद कर्मचारी के रूप में स्थापित होगी।
भाइयों के साथ प्रेम बढ़ेगा और आप मिलकर किसी नई जमीन में निवेश करने की ठोस योजना बनाएंगे।
कुछ नया सीखने की आपकी ललक आज आपको किसी विद्वान व्यक्ति के संपर्क में लाएगी, जिससे आपको करियर की नई दिशा मिलेगी।
शरीर व आस-पास की सफाई रखें जिससे आप संक्रमण से बचे रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 1
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेंगे।  
विरासत में मिली साख को बिजनेसमैन किसी ऐसे बड़े क्लाइंट से जुड़वाएगी जो केवल आपके खानदान के नाम पर भरोसा करके काम देगा।
बिजनेस विस्तार के लिए सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य बेहतरीन योग हैं और बड़ों के अनुभव से आपको मार्केट की नई नब्ज पकड़ने में मदद मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन जॉइनिंग लेटर पर साइन करते समय मन में सकारात्मक विचार रखें, क्योंकि यह बदलाव आपके जीवन में स्थिरता लाएगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपनी संवाद शैली पर भरोसा रखें, क्योंकि आज विदेशी क्लाइंट्स आपसे प्रभावित होकर नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं।
संतान के साथ आज आप मित्रवत व्यवहार करेंगे, जिससे घर में सुख-शांति और खिलखिलाहट बनी रहेगी।
म्यूजिषियन, स्पोर्ट्स पर्सन एंड एक्टिंग रिलेटेड पर्सन को आज कोई बड़ा मंच मिल सकता है जहाँ आपकी प्रतिभा की तुलना दिग्गजों से की जाएगी।
आपको मेडिटेषन करना चाहिए यह आपके तनाव को कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 9
 
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।  
बिजनेसमैन को आज किसी बड़े कॉर्पोरेट ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपके बिज़नेस की ब्रांड वैल्यू रातों-रात बढ़ जाएगी।
आर्थिक रूप से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम साबित हेागा और आप भविष्य के लिए बड़ा फंड जोड़ पाएंगे।
टेक्नोलॉजी के सही यूज से एंप्लॉयड पर्सन के काम को आसान बनाएगा, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।
सिद्ध योग बनने से ऑफिस में आज आपके कार्यों में सडनली ही सकारात्मक हलचल होगी, जिससे आपकी भविष्य की चिंताएं कम होंगी।
लव लाइफ में आज रोमांच बना रहेगा, आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
आपकी सेहत आज आपका पूरा साथ देगी, जिससे आप अपनी पिछली सीमाओं को तोड़कर एक नया पर्सनल रिकॉर्ड बनाने में सफल होंगे।
सुबह की हल्की धूप विटामिन-डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक सोर्स है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 2, अन लक्की नं. 4
 
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण बिजनेसमैन के कच्चे माल की किल्लत आपके प्रोडक्शन को बुरी तरह प्रभावित करेगी।
ग्रह गोचर विरूद्ध होने से बिजनेसमैन के फंड की कमी से नए प्रोजेक्ट्स बीच में ही लटक जाएंगे जिससे आप चिंता में रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आज अपनी डेस्क पर बैठकर केवल काम से काम रखें, क्योंकि “चुगली” की आग आज आपके करियर के सुकून को जला सकती है।
ऑफिस में आज आप धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई भी नया कार्य हाथ में न लें, आज का समय केवल पुरानी गलतियों को सुधारने का है।
प्रेम संबंधों में भी आज अविश्वास की स्थिति पैदा होगी, कोई तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर सकता है।
सीखने की प्रक्रिया में आज तकनीकी बाधाएं आएंगी और आपके गुरु या मेंटर आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे मन उदास रहेगा।
आज आपकी जुबान ही आपकी सबसे बड़ी दुश्मन बन सकती है, किसी सार्वजनिक मंच पर दिया गया गलत बयान आपकी वर्षों की बनी-बनाई छवि को मिट्टी में मिला सकता है।
आप ज्यादा तला-भुना और बाहरी खाना खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 3
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।  
नए टैरिफ नियमों का अध्ययन आज बिजनेसमैन को टैक्स बेनिफिट दिलाने में मदद करेगा, जिससे आपके प्रोडक्ट्स की कीमत प्रतिस्पर्धियों से कम रहेगी।
बिजनेसमैन के मार्केट में फंसा हुआ पुराना पैसा आज अप्रत्याशित रूप से वापस आएगा, जिससे आपकी नकदी की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।
जो लोग विदेश में कार्यरत हैं, उन्हें आज स्थानीय प्रशासन या कंपनी से कोई बड़ा इंसेंटिव या बोनस मिलने की पूरी संभावना है।
जूनियर और सीनियर दोनों ही आज आपके विजन का समर्थन करेंगे, जिससे वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।
संतान की ओर से आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपके भविष्य की चिंताएं समाप्त होंगी और आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए आज की गई तैयारी आपको मेरिट लिस्ट में ऊपर ले जाने का रास्ता साफ करेगी, बस अपने नोट्स व्यवस्थित रखें।
आपको सही खान-पान और एक्टिव रहने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए इससे शरीर का वजन संतुलित रहता है, जो कई बीमारियों को रोकता है।
एक व्यक्ति की सेवा भावना को देखकर समाज के अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 2
 
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चलें।    
विदेशी संपर्कों से आज बिजनेसमैन को कोई ऐसा ऑर्डर मिल सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी, मुनाफ़ा डॉलर में बरसेगा।
बिजनेसमैन के मैनेजमेंट स्किल की आज मार्केट में हर जगह तारीफ होगी और आपको अपनी टीम से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पेंडिंग प्रोजेक्ट्स को समय पर कंपलीट करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आज खुद को मानसिक रूप से मजबूत पाएंगे और अपनी मेहनत को अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश की तरह देखेंगे।
आपकी नेतृत्व क्षमता के कारण ऑफिस में चल रही गुटबाजी धराशायी हो जाएगी और आप एक निष्पक्ष लीडर के रूप में उभरेंगे।
घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको हर मुश्किल से बचाएगा और परिवार में एकता की मिसाल कायम होगी।
आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज स्टडी ग्रुप में चमकेगी और आप कठिन विषयों को पढ़ाने में दूसरों की मदद करेंगे, जिससे आपका अपना ज्ञान भी पक्का होगा।
युवाओं को मुफ्त में हुनर सिखाना उन्हें बेरोजगारी की दलदल से बाहर निकालने में आप द्वारा की गई मदद को सभी सराहेंगे।
खुश रहने और अच्छा सोचने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 4

Comments