AAJ KA RASHIFAL 19 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
19 मई मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः19 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया तिथि फिर चतुर्थी रहेगी। आज सुबह 08ः42 तक मृगशिरा नक्षत्र फिर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, गजकेसरी योग, धृति योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी नजर रखें।
बिजनेसमैन के कानून के दायरे में रहकर किए गए आपके सभी साहसी फैसले आज आपको समाज और व्यापार में सम्मान दिलाएंगे।
निवेश के मामले में आपका लिया गया एक साहसी निर्णय आज आपको भविष्य में कई गुना अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखता है।
व्यापारिक दृष्टिकोण से नई डील साइन करने के लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय आपके लिए उत्तम है, धन का प्रवाह निरंतर बना रहेगा और लाभ की स्थिति रहेगी।
ऑफिस में आपकी छवि एक बेहद भरोसेमंद और अनुशासित व्यक्ति के रूप में उभरेगी, जिससे माहौल आपके लिए बहुत ही सहयोगात्मक बना रहेगा।
मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे एंप्लॉयड पर्सन आज किसी बड़े ग्लोबल क्लाइंट के साथ जुड़ने का सुनहरा मौका मिलेगा जो करियर को नई दिशा देगा।
घर में हंसी-खुशी का माहौल रहने से आप मानसिक रूप से काफी शांति और सुरक्षा का अनुभव करेंगे।
आपकी याददाश्त और तर्क करने की क्षमता शिखर पर होगी, जिससे कठिन से कठिन प्रतियोगी परीक्षाएं भी आपको सरल प्रतीत होंगी।
घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थय में चमत्कारी सुधार होगा और आपकी ऊर्जा का स्तर भी शिखर पर रहेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक-सम्पति के मामले सुलझेगे।
मार्केट की अस्थिरता के बीच भी आपका माल सही कीमत पर बिकेगा और आप कॉम्पिटिटर से काफी आगे निकल जाएंगे।
विदेशी संपर्कों से आज कोई ऐसा प्रस्ताव मिल सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी, जो आपके एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
आज आपका कोई बहुत पुराना और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जिससे आपकी पोस्ट में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं पूरी तरह से हकीकत में बदल जाएंगी।
ऑफिस में आपकी बढ़िया परफॉरमेंस की वजह से आप आज समय से पहले फ्री हो जाएंगे, जिससे आप अपने फैमिली एंड फ्रेंड़ के साथ किसी पार्टी या उत्सव का आनंद ले पाएंगे।
मैरिड पर्सन के लिए आज का दिन आपसी सामंजस्य और समर्पण से भरा रहेगा, लाइफ पार्टनर आपके हर डिसीजन में ढाल बनकर खड़ा होगा।
ग्राउंड पर आपका तालमेल और चपलता विरोधियों को पस्त कर देगी टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा और आप हीरो बनकर उभरेंगे।
आपका शारीरिक बल बढ़ा हुआ रहेगा और घर के वृद्धजनों का मार्गदर्शन आपके लिए सुरक्षा कवच बनेगा
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, आपको किसी बड़े मंच पर सम्मानित किया जा सकता है।
धृति, गजकेसरी योग बनने से किसी पुराने कानूनी विवाद या कोर्ट केस का डिसीजन आज आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी।
प्रोफेशनल अचीवमेंट और फैमिली लाइफ के बीच आज आप एक ऐसा शानदार तालमेल बैठाएंगे कि आपको मानसिक शांति और भरपूर खुशी का एहसास होगा।
टेक्नोलॉजी का उपयोग आज आप इतनी चतुराई से करेंगे कि किसी पुरानी और जटिल तकनीकी समस्या का आप ऐसा आधुनिक समाधान निकाल लेंगे जो कंपनी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
अनमैरिड पर्सन के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, भाई के ससुराल पक्ष से विवाह के लिए बात चल सकती है।
कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी और शिक्षकों का विशेष सहयोग आपको कक्षा में सबसे आगे खड़ा कर देगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 9, अन लक्की नं.8
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नही है, विदेशी संपर्कों से मिलने वाली सूचनाएं आज भ्रामक हो सकती हैं, इसलिए बड़ा निवेश करने से बचें।
किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन के कारण आपका बैंक खाता फ्रीज होने की स्थिति भी बन सकती है, अतः सावधानी बरतें।
सीनियर्स का सहयोग न मिलने से मन में भारी निराशा रहेगी, इसलिए आज कोई भी नया बड़ा कार्य हाथ में लेने से बचें, आज के दिन की नकारात्मकता को कम करने के लिए “ ऊँ बुं बुधाय नमः” का जाप करें।
आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जो पूरा होने के करीब था, वह आज किसी सडनली आई रुकावट के कारण अटक सकता है।
संपत्ति बेचने का विचार फिलहाल त्याग दें, अन्यथा भारी आर्थिक हानि और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कड़े परिश्रम के बावजूद ऐन वक्त पर भूलने की बीमारी और एग्जाम के प्रति बढ़ता डर आपके आत्मविष्वास को शून्य कर सकता है।
अनावश्यक यात्राओं से बचें क्योंकि यह मानसिक तनाव और धन की हानि करा सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 1, अन लक्की नं.4
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
सप्लाई चेन में सुधार होने से आपके पेंडिंग ऑर्डर्स समय पर पूरे होंगे, जिससे आपका लाभ मार्जिन बढ़ेगा।
यदि आप विदेश में अपनी शाखा खोलना चाहते हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय कागजी कार्यवाही और सरकारी अनुमति प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ है।
आपकी मेहनत का फल आज आपको एक बड़े इंक्रीमेंट या विशेष इंसेंटिव के रूप में मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी।
आफिस में आपकी बढ़िया परफॉरमेंस की वजह से आप तनावमुक्त होकर घर लौटेंगे और शाम को अपने परिवार के साथ किसी पार्टी या डिनर का आनंद ले पाएंगे।
संतान के करियर को लेकर आपकी सभी चिंताएं आज समाप्त होंगी और उनकी प्रगति देख कर आपको परम संतोष की प्राप्ति होगी।
कोई नया हुनर या भाषा सीखने के लिए यह सबसे उत्तम दिन है, जो आप महीनों में नहीं सीख पाए, वह आज कुछ घंटों में समझ आ जाएगा।
स्वास्थय में बेहतरीन सुधार होगा और घर के बड़े-बुजुर्गों के सानिध्य में आप स्वयं को सुरक्षित और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.5
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
धृति, गजकेसरी योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस के कार्यों में आज आपसी तालमेल अद्भुत रहेगा और आपका पार्टनर किसी बड़ी डील को फाइनल करने में आपकी पूरी मदद करेगा।
आपकी कार्यक्षमता और रचनात्मक सोच के कारण आपके ब्रांड की वैल्यू मार्केट में तेजी से बढ़ेगी और नए क्लाइंट्स खुद आपसे जुड़ेंगे।
वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद आपकी राजनीतिक सूझबूझ आपको नुकसान से बचाएगी और आप प्रतिकूल टैरिफ नीतियों का फायदा उठाने का रास्ता निकाल लेंगे।
जो लोग विदेश स्थित कंपनियों में या रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें आज किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा जो उनके करियर को नई पहचान देगा।
बॉस आज आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता से इतने प्रभावित होंगे कि वे आपको अपने व्यक्तिगत सलाहकार के रूप में देख सकते हैं और आपको विशेष अधिकार प्रदान करेंगे।
अविवाहितों के लिए विवाह के बहुत ही आकर्षक और प्रतिष्ठित कुल से प्रस्ताव आने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे मन उत्साहित रहेगा।
आपकी निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास इतना प्रबल होगा कि आप सबसे कठिन इंटरव्यू और परीक्षाओं को आसानी से क्रैक कर लेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
यदि बिजनेसमैन नई क्रेडिट लिमिट या वर्किंग कैपिटल के लिए प्रयासरत हैं, तो आज सफलता निश्चित है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से सरकारी विभागों से जुड़ी सभी पेंडिंग फाइलें आज क्लियर हो जाएंगी और आपको भविष्य के लिए कानूनी सुरक्षा का कवच प्राप्त होगा।
विदेश में बिजनेस कर रहे बिजनेसमैन को धीरे-धीरे कुछ राहत मिलेगी, जिससे बिजनेस की पटरी लाइन पर आएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी नए इनोवेशन के लिए मैनेजमेंट की ओर से विशेष प्रशंसा और पुरस्कार मिलने के प्रबल योग हैं।
धृति, गजकेसरी योग बनने से आज आपका कोई बहुत ही रचनात्मक और बड़ा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जिससे विरोधी जल-भुन जाएंगे।
पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा और ताजगी का संचार होगा, जिससे घर के सभी सदस्यों के बीच पुराना मनमुटाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
आप भीतर से अपार ऊर्जा महसूस करेंगे, किसी बड़े सरकारी पद या प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति मिलने के स्पष्ट संकेत हैं।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
पुरानी गलतियों या अधूरे दस्तावेजों के कारण आज व्यापारिक प्रतिष्ठा पर आंच आने की संभावना है, इसलिए धैर्य रखें।
किसी भी प्रकार के शॉर्टकट या गैर-कानूनी रास्ते से पैसा कमाने की कोशिश आज आपको बड़ी मुसीबत और जेल तक ले जा सकती है।
वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपके द्वारा बोले गए कठोर शब्द अपनों को आपसे हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।
आज काम का बोझ इतना अधिक रहेगा कि आप निजी जीवन और ऑफिस के बीच संतुलन पूरी तरह खो देंगे।
मंगलवार होने के कारण आज लोहे की वस्तुएं या जमीन से जुड़ा सौदा करना आपके लिए भारी नुकसानदेह साबित होगा।
आपकी कल्पना शक्ति पूरी तरह ठप पड़ सकती है और समाज या सोशल मीडिया पर आपकी कला की तीखी आलोचना आपको मानसिक रूप से तोड़ सकती है।
संतान की आदतों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन विचलित रह सकता है, इसलिए कटु वचनों से बचें।
लक्की कलर येलो,लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
धृति, गजकेसरी योग बनने से बिजनेसमैन के काफी दिनों से अटके भुगतान संबंधी सभी मामले आज सुलझ जाएंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष बेहद मजबूत और तनाव मुक्त रहेगा।
फैमिली के बड़ों के गाइडेंस और उनके अनुभव आज बिजनेसमैन के लिए किसी वरदान की तरह साबित होगा, जिससे सालों से रुका हुआ कोई विस्तार कार्य पूर्ण होगा।
यदि आप अपने परिवार के पास ट्रांसफर या अपने घर में किसी बड़े मांगलिक कार्य की योजना बना रहे थे, तो आज उस दिशा में बहुत ही सकारात्मक प्रगति होगी।
बॉस आज आपके धैर्य और कार्यकुशलता की खुलेआम तारीफ करेंगे और आपको भविष्य की बड़ी योजनाओं के लिए अपना राइट हेंड मानकर काम सौंपेंगे।
आपकी वाणी की मधुरता आज अपनों का दिल जीत लेगी और परिवार में आपकी भूमिका एक मार्गदर्शक और रक्षक के रूप में उभरेगी।
मैदान पर आपका वर्चस्व रहेगा और आप अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखेंगे, कोच और चयनकर्ता आपसे बेहद प्रभावित होंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.4
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
विदेशी मुद्रा के लेन-देन में आपको अप्रत्याशित लाभ होगा और इंटरनेशनल मार्केट में आपकी इमेज स्ट्रांग होगी।
यदि आप किसी नए प्रभावशाली व्यक्ति के साथ व्यापारिक गठबंधन करना चाहते हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय संधि करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
आज किसी नई और प्रतिष्ठित कंपनी में शामिल होना आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा और यह स्थान आपको लंबे समय तक स्थिरता प्रदान करेगा।
प्रोफेशनल उपलब्धियों और व्यक्तिगत खुशियों के बीच आज आप एक ऐसा संतुलित और खुशनुमा माहौल बनाएंगे कि आप मानसिक रूप से बहुत हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता रहेगी, जिससे आप खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत शांत और सुखी महसूस करेंगे, आप रिश्तों में सुधार के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का जाप करें।
मानसिक शांति और गहरी एकाग्रता बनी रहेगी, स्कूल की गतिविधियों में आपको नेतृत्व का मौका मिलेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं.1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
पूर्वजों के नाम और उनकी साख का बिजनेसमैन को आज भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे कोई बड़ी सरकारी डील आपके हाथ लग सकती है।
पुराने बैंक लोन को समय से पहले चुकाने की स्थिति बनेगी और बैंक अधिकारी आपके व्यवहार और टर्नओवर से प्रभावित होकर आपको विशेष सुविधाएं प्रदान करेंगे।
आज आपको वर्कप्लेस पर एक मोटिवेशनल लीडर के रूप में देखा जाएगा और आपके द्वारा दी गई सलाह से टीम के बीच चल रहे पुराने विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ आपको किसी ऑफिशियल ट्रैवलिंग के लिए कहा जा सकता है।
सीनियर आपके दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना करेंगे और आपको किसी नई शाखा या महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी आधिकारिक तौर पर आज ही सौंपी जा सकती है।
आज का दिन गणना और लाभ का है, खरीदारी के लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय सर्वोत्तम है इस दौरान तकनीकी वस्तुएं या गैजेट्स खरीदना शुभ रहेगा।
ग्राउंड पर आपकी टेक्निकल स्किल विरोधियों को हैरान कर देगी, आप अपनी बुद्धिमानी से हारी हुई बाजी को जीत में बदलने का दम रखेंगे।
सेहत के मामले में आपको बदलते मौसम को ध्यान में रखना होगा।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं. 4, अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
किसी भी नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले कानूनी सलाह जरूर लें, वरना धोखा होने के प्रबल योग हैं।
मार्केट की उठापटक और आर्थिक मंदी का सीधा असर आपके छोटे निवेशों पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है, आर्थिक संकट को टालने के लिए आज इस मंत्र का जाप करेंः “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये दूरये स्वाहा।
जूनियर और सीनियर दोनों के साथ तालमेल बिठाने में भारी दिक्कत आएगी और किसी पुरानी बात पर तीखा विवाद होने की पूरी आशंका है।
इंटरनेशनल क्लाइंट्स के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा गलतफहमी के कारण प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है।
ग्रह गोचर विपरित होने से आज सर्वर डाउन या डेटा लॉस जैसी समस्याओं का सामना एंप्लॉयड पर्सन को करना पड़ सकता है।
खेल के मैदान पर अचानक लगी गंभीर चोट आपके करियर को कुछ समय के लिए रोक सकती है।
घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत और अपनी मानसिक थकान पर विशेष ध्यान देना होगा
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment