AAJ KA RASHIFAL 17 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 मई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः41 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया रहेगी। आज दोपहर 02ः32 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, शोभन योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
यदि आप नए स्टार्टअप या बिजनेस विस्तार के लिए वित्तीय सहायता ढूंढ रहे थे, तो फैमिली मेंबर से सकारात्मक संदेश प्राप्त होगा।
रविवार का यह दिन आपके लिए केवल अवकाश नहीं, बल्कि आर्थिक साम्राज्य के विस्तार का एक सुनहरा अध्याय बनकर आया है।
वर्क-लाइफ बैलेंस इतना सटीक रहेगा कि आप संडे के दिन शाम को किसी शानदार पार्टी या आउटिंग का आनंद ले पाएंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपका कोई नया प्रयोग या आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया मैनेजमेंट को बेहद प्रभावित करेगा।
आज परिवार के साथ पिकनिक या किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने की प्लानिंग अत्यंत सफल रहेगी, जिससे रिश्तों में नई ताजगी और मिठास आएगी।
ग्राउंड पर आपकी फुर्ती और टीम भावना चरम पर होगी, जीत सुनिश्चित करने के लिए रविवार को “ ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः” मंत्र का जाप करें।
आज आपका व्यक्तित्व सूर्य की तरह चमकेगा और आपकी हर योजना न केवल सफल होगी, बल्कि आपको समाज में एक लीडर के रूप में स्थापित करेगी।
आज आप अपनी माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रफुल्लित रहेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन स्वर्ण अवसर की तरह है, जहाँ आपके डिसीजन लेने की क्षमता आपको सफलता के शिखर पर ले जाएगा।
देश-विदेश के बड़े व्यापारियों के साथ आपकी मीटिंग्स सफल रहेंगी और आपको किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक संघ में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।
आप बहुत ही कुशलता से घर के जरूरी काम निपटा लेंगे और फिर भी आपके पास खुद के लिए और परिवार के लिए पर्याप्त समय बचेगा।
वर्कप्लेस पर आपके विरोधी आज पस्त रहेंगे और आपकी कार्यकुशलता के आगे नतमस्तक होंगे।
मैरिड पर्सन के बीच आपसी सामंजस्य और प्रेम चरम पर होगा, जिससे घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा।
गहरी नींद और बेहतर खान-पान से याददाश्त तेज होगी, ग्राउंड पर आपको बेस्ट प्लेयर का खिताब मिल सकता है।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं.1, अन लक्की नं.7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेसमैन के द्वारा किसी कांटेक्ट की अनदेखी करना कानूनी पचड़ों में फंसा सकता है, इसलिए आज कोई भी हस्ताक्षर सोच-समझकर ही करें।
बिजनेसमैन मार्केट में कॉम्पिटिटर की चालों को न भांपने व समय रहते अपनी रणनीति में बदलाव न करने से होने वाला संभावित घाटा और ज्यादा हो सकता है।
जो लोग नौकरी के कारण अपने परिवार और घर से मीलों दूर रह रहे हैं, उन्हें आज अकेलेपन का भारी अहसास होगा।
प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए आज आराम का कोई पल नहीं है, ऑफिस का बचा हुआ काम और घर की जिम्मेदारियां आपको पूरी तरह निचोड़ देंगी।
पारिवारिक संबंध और प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण न रखने से वर्षों पुराने रिश्तों में हमेशा के लिए दरार आ सकती है।
संडे के दिन ग्राउंड पर प्रैक्टिस के समय टीम के साथ अहंकार का टकराव होगा, जिससे कोच की नजरों में आपकी इमेज गिरेगी और खेल से बाहर किए जा सकते हैं।
आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा से बचें, क्योंकि कीमती सामान खोने या चोट लगने की प्रबल आशंका है।
लक्की कलर रेड,लक्की नं.8, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
आज नए व्यापारिक संबंध बनाने के लिए दिन उत्तम है, इसलिए सामाजिक नेटवर्किंग पर ध्यान दें।
आज आप अपनी वाकपटुता से किसी बड़ी डील को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे, जो आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
कोवर्कर आपकी राय को सर्वोपरि मानेंगे और टीम के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा, जो लोग आपके खिलाफ गॉसिप कर रहे थे, वे भी आज आपके समर्थन में खड़े नजर आएंगे।
सीनियर एंड मैनेजमेंट आज आपकी कार्यक्षमता के कायल रहेंगे, प्रमोशन की राह में जो भी बाधाएं थीं, वे आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से स्वतः समाप्त हो जाएंगी।
क्रिएटिविटी का सैलाब आएगा जो आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा अपनी क्रिएटिविटी को दिशा देने के लिए “ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
अनमैरिड पर्सन के लिए आज विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं और पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
धन का प्रवाह इतना प्रबल होगा कि बिजनेसमैन फ्यूचर के लिए बड़ी पूंजी सुरक्षित करने में सफल रहेंगे और किसी भी भुगतान में कोई देरी नहीं होगी।
माकेर्ट में प्रॉफिट एंड एनालसिस आपके पक्ष में बैठता नजर आएगा, खासकर डेटा, आईटी और सर्विस सेक्टर से जुड़े व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ होगा।
जूनियर आपको अपना आदर्श मानेंगे और आपके डायरेक्शन में काम करने के लिए उत्साहित रहेंगे, आज आपको कोई ऐसी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
ऑफिस में काम का कोई भी दबाव आपके रविवार के आनंद को खराब नहीं कर पाएगा, आप मानसिक रूप से काफी रिलैक्स महसूस करेंगे और खुद के लिए भी समय निकाल पाएंगे आप सकारात्मकता बढ़ाने हेतु मंत्रः“ऊँ सों सोमाय नमः” शांत मन से मंत्र का जाप करें ताकि आपके जीवन में मानसिक शांति और सुख-समृद्धि का संचार बना रहे।
गजब का आत्मविष्वास और मानसिक स्पष्टता रहेगी जो आर्टिस्ट की किसी बड़ी प्रदर्शनी या कला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिलने के प्रबल योग बनाएंगे।
घर के बुजुर्गों को विशेष रूप से छाती में जकड़न या सांस से जुड़ी पुरानी समस्या अचानक उभर सकती है, जिससे अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.9, अन लक्की नं.3
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
गवर्नमेंट के न्यू रूल्स से आपको सीधा लाभ मिलेगा, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि होगी और निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे।
यदि पूर्व में किसी लोन एप्लीकेशन में कोई कमी रह गई थी, तो आज उसे दूर करने में जुट जाएं सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें ताकि वीक स्टार्टिंग बैंक मैनेजर की तरफ से आपको सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन संतुलन वाला रहेगा।
बॉस के साथ आज आपकी ट्यूनिंग जबरदस्त रहेगी, वे न केवल आपके काम की तारीफ करेंगे बल्कि भविष्य की योजनाओं में आपको शामिल भी करेंगे।
आज परिवार के साथ किसी भव्य स्थान पर घूमने या डिनर की योजना बहुत शानदार तरीके से सफल होगी, जिससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।
मैदान पर आपका दबदबा रहेगा और प्रतिद्वंद्वी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे, अपनी शक्ति बनाए रखने के लिए सूर्य नारायण भगवान को अर्घ्य देते समय ऊँ आदित्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
सेहत के मामले में आप स्वयं भी मानसिक अवसाद और अत्यधिक तनाव के कारण शारीरिक रूप से बेहद कमजोर महसूस करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.2, अन लक्की नं.6
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
पार्टनर के साथ तालमेल पूरी तरह बिगड़ सकता है, जिससे चलते हुए काम बीच में ही रुकने की नौबत आ जाएगी और आपसी अविष्वास की खाई और गहरी होगी।
आज नया निवेश करना या व्यापार का विस्तार करना आपके हित में नहीं है, अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि निश्चित है।
टेक्नोलॉजी में अचानक आई खराबी या सर्वर डाउन होने के कारण आपके रुके हुए असाइनमेंट समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे, जिससे आपकी साख पर बुरा असर पड़ सकता है।
मैनेजमेंट और सीनियर्स के साथ आपके वैचारिक मतभेद चरम पर होंगे, जिसके कारण आपकी फाइल पर रोक लग सकती है।
रविवार को होने वाले मॉक टेस्ट या रिवीजन में आपका मन भटकता रहेगा, जिससे सबसे आसान सवाल भी आपको पहाड़ जैसे कठिन लगेंगे।
संतान की ओर से आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है या उनके जिद्दी व्यवहार के कारण आपको समाज में अपमानित होना पड़ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी आज आपके कॉम्पिटिटर के लिए मिसाल बनेंगी और आप मार्केट में मॉनोपोली स्थापित करते हुए आगे बढ़ेंगे।
आपके किसी प्रॉडक्ट को क्लीन चिट मिल सकती है, जिससे आपके बिजनेस की राह में आने वाली सभी कानूनी बाधाएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगी।
जो लोग नौकरी के कारण अपने घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें आज परिवार से कोई बड़ी गुड न्यूल सडनली मिलने का अवसर प्राप्त होगा।
आज किसी भी विशेष कार्य या करियर संबंधी चर्चा के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना या यात्रा करना अत्यंत फलदायी रहेगा।
संतान के करियर को लेकर लिया गया कोई भी ठोस निर्णय भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
आपकी नेतृत्व क्षमता और तीक्ष्ण बुद्धि कठिन से कठिन परीक्षा को सरल बना देगी, आप “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य में चमत्कारी सुधार देखने को मिलेगा और उनका आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
लक्की कलर येलो,लक्की नं.8, अन लक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
कानूनी दस्तावेजों और एग्रीमेंट्स के मामले में आज आप बेहद भाग्यशाली रहेंगे, जिससे किसी नई संपत्ति या लीगल टेंडर का रास्ता साफ हो जाएगा।
बैंकिंग और लोन फाइल क्लीयरेंस या बैंकिंग रिलेटेड अटके हुए कार्य आज आप अपने सी.ए. या किसी जानकार की सलाह से उन डॉक्यूमेंट में आ रही कमी पेशी पूर्ण करने में जुट जाएंगे।
ऑफिस का वातावरण बहुत ही प्रोफेशनल और सहयोगी रहेगा, जहाँ हर कोई आपकी सलाह का सम्मान करेगा, गॉसिप के बजाय आज रचनात्मक चर्चाओं का बोलबाला रहेगा।
जूनियर आपके काम करने के तरीके को सीखने के लिए आपसे प्रेरणा लेंगे, जिससे वर्कप्लेस पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
मैरिड लाइफ में समझदारी और सहयोग की भावना बढ़ेगी, जिससे आप एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे।
मानसिक एकाग्रता चरम पर रहेगी, जिससे सरकारी नौकरी या उच्च शिक्षा के प्रवेश द्वार खुलेंगे, चयनकर्ताओं पर आपका गहरा प्रभाव पड़ेगा।
आपकी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान और मानसिक रूप से बेहद प्रसन्न महसूस करेंगे।
लक्की कलर वाइट,लक्की नं.2, अन लक्की नं.4
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।
शोभन, अतिगंड योग बनने से लाभ का ग्राफ आज तेजी से ऊपर की ओर जाएगा, जिससे आपकी नेटवर्थ में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया जाएगा।
कानूनी मामले और लीगल मुद्दे को लेकर आज दिन आपके पक्ष में रहेगा अपोजिशन भी आपसे सहमती के लिए हाथ मिला सकती है।
कोवर्कर के साथ आपका तालमेल इतना शानदार रहेगा कि कठिन प्रोजेक्ट्स भी टीम वर्क की मदद से आज ही फाइनल हो जाएंगे।
आईटी और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए आज कोई नया अपडेट या टूल सीखना भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ का द्वार खोलेगा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके काम की बारीकियों को सराहा जाएगा।
संडे के दिन आज संतान के साथ समय बिताना आपके लिए किसी थेरेपी से कम नहीं होगा और उनसे पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
रविवार का भरपूर आनंद लेते हुए भी आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, आप उगते सूर्य का ध्यान करते हुए “गायत्री मंत्र” का जाप करें।
बुजुर्गों की पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा और वे काफी सक्रिय महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्या हो सकती है।
देश-विदेश व्यापार विदेशी संपर्कों से मिलने वाली मदद सडनली बंद हो जाएगी जिसके कारण आपका माल पोर्ट पर ही फंसने की आशंका है।
किसी नए कार्य के लिए प्लानिंग बनाना बिजनेसमैन के लिए समय और ऊर्जा की बर्बादी मात्र होगी क्योंकि सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं।
ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ संवाद करते समय आपकी भाषा में कड़वाहट आ सकती है, जो भविष्य के बड़े अवसरों को हाथ से निकाल देगी।
वर्कप्लेस पर आपके खिलाफ चल रही गुप्त राजनीति आज खुलकर सामने आ सकती है, जिससे आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपटी को लेकर भाइयों या रिश्तेदारों के साथ गंभीर विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे कानूनी पेचीदगियां बढ़ने की संभावना है।
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मेडल और ट्रॉफियां जीतने का सपना इस बार अधूरा रह सकता है, आप नीम के पत्तों का सेवन रक्त शुद्धि के लिए करें लेकिन किसी जानकार की सलाह से।
संतान के जिद्दी व्यवहार के कारण यात्रा का प्लान अंतिम समय पर रद्द हो सकता है या सफर के दौरान दुर्घटना का भय रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं.5, अन लक्की नं.9
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में वृद्धि होगी।
सरकारी लाइसेंस या अनुमति से जुड़ी फाइलें जो लंबे समय से अटकी हुई थीं, आज वे इंटरनली सेटिंग से बिना किसी अड़चन के आगे बढ़ेंगी और आपको नेकस्ट डे विभागीय सहयोग प्राप्त होगा।
किसी पुराने कानूनी एग्रीमेंट का रिन्यूअल आज आपके पक्ष की शर्तों के साथ होगा, जिससे आपको व्यावसायिक सुरक्षा मिलेगी।
सुबह का समय आपके लिए ऊर्जा से भरपूर है, विशेषकर सूर्योदय के बाद के तीन घंटे आपके संकल्पों को सिद्ध करेंगे, यदि आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो केसर का तिलक लगाकर निकलें, इससे आत्मविष्वास बढ़ेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी।
आपके सीनियर एंड बॉस आपकी परफेक्शनिस्ट छवि से बेहद प्रभावित रहेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपको किसी महत्वपूर्ण कमेटी या लीडरशिप रोल का हिस्सा बनाया जा सकता है।
ग्राउंड पर आपकी रणनीति और तकनीक कॉम्पिटिटर को पछाड़ देगी, विजय प्राप्ति के लिए अभ्यास से पूर्व ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र मानसिक जाप करें।
यदि आप लंबे समय से कोई कीमती वस्तु खरीदने की सोच रहे थे, तो आज का दिन उस इच्छा को पूरा करने के लिए सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आपके लिए भाग्यशाली है।
बुजुर्गों का स्वास्थ्य बहुत ही उत्तम रहेगा और वे घर के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment