AAJ KA RASHIFAL 28 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 मई गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः58 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः08 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, वरियान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
बिजनेस में नया स्टॉक रखें, कस्टमर को न्यू वेराइटी एण्ड न्यू स्टॉक मिलेगा, तभी तो वह आपके यहां अट्रैक्ट होंगे।
बिजनेस में जो कॉम्पिटीशन से परेशानी चल रही थी, उसमें आज उससे राहत मिलेगी, कोई ऐसी स्ट्रैटेजी दिमाग में आएगी जो कॉम्पिटिटर्स से आपको अलग खड़ा कर देगी, ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहिए।
वरियान योग बनने से आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, रुका हुआ प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें, इसमें काफी हद तक सफल रहेंगे।
वर्कस्पेस पर दिमाग बहुत तेजी से कार्य करेगा, बस ध्यान रखिए कि यह सकारात्मक दिशा में ही काम करें।
जो लोग वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर परेशान हैं, उनके लिए आज अच्छी खबर है, आज ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा और शाम का वक्त परिवार के साथ बिता पाएंगे, हाइब्रिड वर्क को लेकर भी कोई पॉजिटिव अपडेट मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के ट्रांसफर संबंधी फाइल अभी रुकी रहेगी।
धार्मिक यात्रा संबंधित योजना बनेगी, किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन को निश्चित रफ्तार से आगे बढ़ना होगा, आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होना शुरू हो रही है।
बिजनेसमैन किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज मार्केटिंग से जुड़े शानदार रिजल्ट्स आ सकते हैं, जो एड कैम्पेन चला रहे थे, उससे लीड्स जनरेट होंगी और नई इंक्वायरीज आएँगी, तो सेल्स टीम को अलर्ट रखिए।
जो लोग नई नौकरी ढूँढ रहे हैं या इंटरव्यू लाइन में हैं, उनके लिए आज बहुत शुभ दिन है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर मन लगाकर काम करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बेहतर रहेगा क्योंकि उन्हें किसी मीटिंग को लीड करने का मौका मिल सकता है।
परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत के साथ एग्जाम का सामना करें, किंतु अपने सहकर्मियों से किसी भी प्रकार से ईर्ष्या न करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
वरियान योग बनने से बिजनेस में लाभ की स्थितियां बनेगी साथ ही बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के आज सेल्स में बम्पर ग्रोथ के योग हैं, जो प्रोडक्ट्स स्लो मूवमेंट में थे, उनकी डिमांड आज सडनली बढ़ सकती है।
बिजनेसमैन को मन मुताबिक आर्डर मिल सकता है परंतु अपने माल की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
ऑफिशियल ट्रैवलिंग के दौरान एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में चल रही राजनीति से कुछ परेशान रहेंगे।
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त जैसे कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति अथवा मित्र से मुलाकात होगी, अचानक की कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी।
विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपनी डेली रूटीन में योग, व्यायाम आदि को शामिल करें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी के मामले में समस्या आ सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है आलस्य से दूरियां बनाकर रखें, क्योंकि लापरवाही की वजह से नुकसान तो होगा ही साथ में मान-सम्मान पर भी धब्बा लगेगा।
ऑफिस में आज वर्कलोड बहुत ज्यादा रहेगा। सिंगल पर्सन पर तीन लोगों का काम आ सकता है, बर्नआउट का खतरा है, तो प्रायोरिटी सेट करिए। हर काम एक साथ मत पकड़िए, वरना क्वालिटी गिरेगी और सीनियर्स नाराज हो सकते हैं।
जॉब में आज किसी सीक्रेट प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी जो कंपनी में बड़ा बदलाव ला सकती है, यह इंफॉर्मेशन किसी से शेयर न करें और चुपचाप अपनी तैयारी करें।
एंप्लॉयड पर्सन ध्यान रखें कि वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है।
पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी, तथा घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्टूडेंट्स स्टडी में आलस्य न करें और एक्टिव रहें, आलस्य प्रगति के सारे रास्ते रोकता है, जबकि सक्रियता से कठिन रास्ता भी सुगम हो जाता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेसमैन को किसी भी तरह का रिस्क लेना मुसीबत में डाल देगा, किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
बिजनेस में इस समय मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
बिजनेसमैन ऑर्डर टाइम पर डिलीवर करें कस्टमर सैटिस्फैक्शन पर फोकस रखिए।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में कोई प्रॉजेक्ट अटका हूआ है, वह उस पर ध्यान केंद्रित करें, उपलब्धि हासिल होगी।
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए, ऐसा करने से काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।
वर्कप्लेस में आज लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा, कोई इम्पोर्टेंट प्रोजेक्ट या टास्क सीधे आपको असाइन हो सकता है, इसे अच्छे से हैंडल करिए, ये आपकी प्रमोशन की राह खोल सकता है।
मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को स्टडी में अपना शत-प्रतिशत लगाना होगा, तब ही वो अपने लक्ष्य को भेद पाएंगे।
घर के सदस्यों के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं, समझदारी से काम लें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
व्यवसायिक गतिविधियां यथावत रहेंगी, दिन की शुरुआत में कुछ भागा-दौड़ी रहेगी, दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
बिजनेस में नए इक्विपमेंट परचेज करने का मानस बन रहा हैं, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
फ्रेंचाइजी या डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज बातचीत शुरू करिए, ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का दिन आपके लिए बहुत उत्तम है, नए मार्केट में एंट्री का प्लान बनाइए, सफलता मिलेगी।
नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे।
अत्यधिक व्यस्तता की वजह से एंप्लॉयड पर्सन को थकान महसूस होगी, अपनी दिनचर्या और खानपान को उचित बनाकर रखें।
स्टूडेंट्स के लिए आज बहुत प्रोडक्टिव दिन है, मेमोरी शार्प रहेगी, जो पढ़ेंगे वो अच्छे से याद रहेगा, नोट्स बनाइए और रिवीजन पर फोकस रखिए, क्रिएटिव सब्जेक्ट्स में भी अच्छा परफॉर्म करेंगे।
पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
वरियान योग बनने से विनम्र व्यवहार से गारमेंट कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन के लिए आज ब्रांड बिल्डिंग के लिए बेस्ट दिन है, सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट वायरल हो सकता है, डिजिटल मार्केटिंग पर जो पैसा लगाया था, उसका रिजल्ट आज दिखेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा।
जिन लोगों को सैलरी नेगोशिएशन करनी है या इंक्रीमेंट की बात उठानी है, आज सही समय है, कम्युनिकेशन स्किल्स आज बहुत स्ट्रॉन्ग रहेंगी, तो अपनी बात कॉन्फिडेंटली रखिए, पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है, आप अपनी व्यस्तता की वजह से परिवार को ध्यान नहीं दे पाएंगे।
जिन लोगों को ऑफिस में प्रेजेंटेशन देनी है या क्लाइंट मीटिंग है, आज का दिन आपका है, बोलने की कला आज चरम पर होगी, जो बात रखेंगे वो इम्प्रेस करेगी, स्टेज फियर या प्रेजेंटेशन एंग्जायटी बिल्कुल नहीं रहेगी।
प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा।
पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस में मीटिंग में आप जो भी बोले सोच-विचार करके ही बोले आपके शब्द ही आपके बिजनेस की ग्रोथ का दर्षाएगा।
बिजनेस में ग्रह स्थितियां आपके लिए विशेष रूप से बेहतरीन समय प्रदान कर रही हैं, इनका उपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।
बिजनेस में पार्टनर के साथ कोई प्रॉब्लम सामने आ सकती है, डिसीजन मेकिंग में स्लो रहिए, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, कोफाउंडर या बिजनेस पार्टनर के साथ विजन क्लैरिटी पर बात करिए, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर किसी के बारे में भ्रामक व गलत बाते न करें और झूठ बोलने से बचें।
एंप्लॉयड पर्सन के काफी दिनों के इंतजार के बाद उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति सुनिश्चित होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में घरेलू बात की वजह से मानसिक भटकाव की स्थिति में रहेगी, किंतु भ्रमित न हों, अन्यथा यह आपके वर्क को प्रभावित करेंगे आप घर की बात घर तक ही रखें, तो आपके बिजनेस के लिए बेहतर होगी।
विवाहेतर संबंधों के चलते वैवाहिक जीवन क्लेश हो सकता है, प्रेमी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
अगर आप नया बिजनेस प्लान कर रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है, नई ब्रांच को लेकर जो भी बातचीत चल रही थी, उसमें आज सकारात्मक जवाब मिल सकता है, ग्रह स्थिति कह रही है कि आज बोल्ड डिसीजन लेने से फायदा होगा।
पब्लिक सेक्टर से जुडे़ बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा, उनके हाथ नए ऑर्डर मिल सकते है।
छोटे व्यापारियों अच्छा मुनाफा मिलने की स्थिति दिख रही है, लेकिन बड़े उद्योगपतियों को बड़ा निवेष सोच-समझकर करना होगा।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है पहले से ही स्वयं को प्रिपेयर रखें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन नेगेटिव पर्सन के संपर्क में ना आए तो उचित रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी सूझबूझ से वर्कलोड को कम पाएंगे।
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी इसलिए फिक्र ना करें।
वरियान योग बनने से कैंपस प्लेसमेंट में आपका सिलेक्शन हो सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
वरियान योग बनने से फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य संपन्न होने की उचित संभावना है।
मीडिया एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन के बिजनेस में मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, इन उद्योगपतियों को अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहिए।
बिजनेसमैन के अगर कोई बड़ा ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट अटका हुआ था, तो आज फाइनल हो सकता है, क्लाइंट मीटिंग में आज बहुत कॉन्फिडेंस से बात रखिए।
सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसमें वह अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर सकते हैं, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे।
किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा, पुरानी बातें भी ताजा होंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने अंदर पुनः नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक उन्नति होगी।
बिजनेसमैन निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल चल रहा है, इसलिए प्रयासरत रहें, और उपलब्धियां हासिल करें, निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है।
बिजनेस में टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो आज रिसर्च करिए, नया सॉफ्टवेयर या टूल इम्प्लीमेंट करने से ऑपरेशनल एफिशिएंसी बहुत बढ़ेगी, जिससे प्रॉफिट मार्जिन इम्प्रूव होगा।
मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे, तथा आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल हो सकते हैं।
टीम मैनेजमेंट और लीडरशिप में आज आप स्टार परफॉर्मर रहेंगे, जो डिसीजन लेंगे वो सही साबित होंगे, स्ट्रैटेजिक रोल में जो लोग हैं, उन्हें ऊपर से अप्रीसिएशन मिलेगा, एंप्लॉयड पर्सन ऐसे ही कॉन्फिडेंस बनाए रखिए और आगे बढ़ते रहें।
टेक्नोलॉजी से रिलेटेड काम करने एंप्लॉयड पर्सन के लिए समय अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अनुकूल परिस्थितियों का लाभ लेना चाहिए, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से बेवजह की बहस हो सकती है।
बिजनेस में पुराना स्टॉक आपके लिए सिरदर्द बनेगा, सेल लगाने के बावजूद भी स्टॉक में कोई कमी नहीं आएगी।
मार्केटिंग तथा व्यावसायिक पार्टियों से लाभदायक अनुबंध तो प्राप्त होंगे लेकिन आप उन्हें समय पर नहीं कर पाएंगे।
बिजनेसमैन को आज बहुत सावधान रहना है, कस्टमर कंप्लेंट्स बढ़ सकती हैं, रिफंड रिक्वेस्ट और रिटर्न रेट हाई रह सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम पर फोकस रखें और किसी की बातों में मत आइए, ऑफिस गॉसिप से जितना दूर रहेंगे, उतना अच्छा।
नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर कुछ लोग जलन की भावना से हिडन एनीमी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, परंतु उनसे उलझे नहीं।
संतान की उपलब्धि प्राप्त होने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment