AAJ KA RASHIFAL 25 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

25 मई सोमवार, गंगा दशहरा


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज पुरे दिन प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, वज्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः07 के बाद कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करे।    
बिजनेस में एंप्लॉय का सकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है, आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन गोल्डन साबित होगा, आपके प्रॉडक्ट की मार्केटिंग की समाज और मार्केट में सराहना होगी।
वज्र योग बनने से वर्तमान समय उपलब्धियों वाला रहेगा, इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे।
ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी प्रमोशन की संभावना बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिशियल यात्रा की दिशा आज सोमवार को पूर्व और उत्तर दिशा की यात्राएं आपके लिए अत्यंत फलदायी और धनदायक सिद्ध होंगी।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में सक्सेस होने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
परिवार की महिलाओं को आप सम्मान दें और उन्हें उनके मनपसंद उपहार देकर प्रसन्न करने का काम भी करें, लवर को अपने दिल की बात खुलकर बताएं।  
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।    
बिजनेस में आप किसी खास काम को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती हैं।
वज्र योग बनने से बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
मार्केट में पार्टी के साथ बिजनेसमैन का जबरदस्त तालमेल देखने को मिलेगा, वह आपके पास ऐसा बड़ा क्लाइंट लेकर आएगा जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी।
आप इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करते हैं तो आपको अच्छे कस्टमर मिलने वाले हैं जिनसे आपका टारगेट तेजी से पूरा होगा।
जूनियर आपके काम करने के अंदाज से प्रेरित होंगे और आपकी एक आवाज पर किसी भी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे।
समाज में मान-सम्मान मिलेगा, आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है, यही मित्र बुरे वक्त के सच्चे साथी होते हैं, बना कर रखिए।
दिन घरेलू और कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।    
फुटकर व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन तनाव न पालें, आप थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
बिजनेसमैन वीक स्टार्टिंग एक्सपेंडिचर को लेकर परेशान हो सकते हैं क्योंकि उनकी लिस्ट लंबी होने वाली है, जरूरी खर्चे तो करने ही होंगे।
संडे के दिन मार्केट में पार्टी के साथ पारदर्शिता की भारी कमी दिखेगी, जिससे पार्टी के साथ अविष्वास बढ़ सकता है।
शाम के समय पुरानी यादें और परिवार के साथ बिताए पल आपको भावुक कर सकते हैं, जिससे एंप्लॉयड पर्सन का काम में मन लगाना मुश्किल होगा।
ऑफिस में जिम्मेदारी निभाते रहिए इससे परेशान होने की जरूरत नहीं, ये जिम्मेदारियां लाभ एकत्र कर रही हैं, समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसमें देरी करने से बचें।
दान-पुण्य या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी नजर रखें।        
बिजनेस के लिए प्रॉपर्टी और मकान खरीदने की रूपरेखा बना रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें।
सरकार की नई निर्यात नीति का आपको सीधा और बड़ा आर्थिक फायदा आज बिजनेसमैन को मिल सकता है।
बिजनेसमैन का वर्चस्व कायम रहेगा और मार्केट में आपकी हर प्लानिंग का पार्टी दिल से समर्थन करेगी जिससे दोनों को प्रॉफिट प्राप्त होगा।
ऑफिस में यदि आप अपने प्रमोशन के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपको कुछ समय तक इंतजार करना होगा।  
काफी दिनों के बाद हेड ऑफिस में पड़ी टी.ए. एंड डी.ए. की फाइल आज आगे बढ़ सकती है, जिससे आपके करियर में स्थिरता और वित्तीय मजबूती आने के स्पष्ट संकेत हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
आपने बहुत दिनों से अपने पड़ोसियों के साथ समय नहीं बिताया है, बैठिए हालचाल लीजिए औह हंसी मजाक कीजिए।
स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस में ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।    
वज्र योग बनने से पूर्व में की गई व्यावसायिक यात्रा से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
कानूनी मामलों में आज का दिन बिजनेसमैन के लिए विजय दिवस की तरह रहेगा किसी पुराने मुकदमे में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
लाइसेंस रिन्यूअल और लीगल परमिट्स से जुड़े काम बिजनेसमैन के आज बिना किसी अड़चन के पूरे हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अगर सफलता पानी है, तो ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।
वर्कस्पेस पर थकान महसूस होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे, सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को आज मार्केट में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो उनके लिए भविष्य की नींव तैयार करेंगे।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
 
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्म-विश्वास बढेगा।    
बिजनेसमैन को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, कहीं कोई आयोजन है तो उसमें सक्रिय भागीदारी करें इसका कहीं न कहीं आपके बिजनेस को फायदा ही मिलेगा।
वज्र योग बनने से व्यवसाय में आ रही कानूनी अड़चन दूर होने से आपका व्यापार गति पकडे़गा, धन लाभ के आसार बनेंगे।
बिजनेसमैन के बैंकिंग से जुड़ी हर समस्या आज हल होगी, रुका हुआ पेमेंट न केवल वापस मिलेगा बल्कि उस पर मिलने वाला ब्याज भी आपके खाते की शोभा बढ़ाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के सीखने की प्रक्रिया ही आपको भीड़ से अलग खड़ा करती है, जब तक जीवन है तब तक सीखने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
वर्कस्पेस किसी से वार्तालाप करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, जल्दबाजी के कार्यों से बचें।
दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, प्रेमी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स करियर बनाने के लिए पढ़ाई में जुटे रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित फलदायी रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
 
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।      
बिजनेस में ध्यान रखें कि गुस्सा करना परिस्थितियों को बिगाड़ भी सकता है, बनते कामों में अड़चन आएगी।
बिजनेसमैन के लिए वीक स्टार्टिंग चुनौतियों भरा रहेगा, बिजनेस में एंप्लॉय का असहयोग आपके मनोबल को गिरा सकता है।
मार्केट में चल रहे कॉम्पिटिषन का सीधा असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा जिससे धन की आवक कम होगी।
वर्कस्पेस पर आपको किसी के साथ उलझनें में हानि ही होगी आपके लिए सलाह है कि आप व्यर्थ के विवाद से दूरियां बनाकर रखें, दौड़धूप अधिक होगी, धैर्य रखें।
करियर में अपने आप को काफी पीछे पाएंगे और निराश रहेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें, बुद्धि से समस्याएं दूर होगी।
सामाजिक रूप से छवि बिगाड़ने के लिए एक गलती ही काफी होती है, इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर ही करें।
स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ी बहन से सम्बधों में मजबुती आएगी।    
बिजनेस में पार्टनरशिप संबंधित कोई विचार बन रहा है, उसके संदर्भ में उचित सोच विचार जरूर करें।
सरकारी ऑडिट या कानूनी जांच में बिजनेसमैन की ईमानदारी और सही दस्तावेज आपको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल लेंगे।
फैमिली के बड़े बुजुर्गों के साथ मिलकर बिजनेस के लिए जो प्लानिंग आपने बनाई थी, उसे आज हरी झंडी मिल सकती है, पुराने संपर्कों के जरिए आज कोई ऐसा क्लाइंट जुड़ेगा जो लंबे समय तक लाभ देगा।
ग्रहों की चाल ऐसी चलेगी कि जो लोग आपके खिलाफ थे, वे आज आपकी कार्यशैली और व्यवहार से प्रभावित होकर आपसे मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे, जिससे वर्क कल्चर बेहतर होगा।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन के छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी, परंतु वह अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ अटैªक्ट होंगे, सीनियर की गाइडेंस से आपके वर्क कंप्लीट होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, दिन परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
 
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।      
बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल आपको प्राप्त होगा, अटके हुए सरकारी कार्यों को पूर्ण करने के लिए रूपरेखा तैयार कर सकते है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन के निर्यात के क्षेत्र में आ रही कानूनी बाधाएं आज किसी अनुभवी सलाहकार की मदद से सुलझ जाएंगी।
बिजनेसमैन की संतुलित व्यापार नीति मार्केट में बिजनेस को सुरक्षित रखेगी और लाभ दिलाएगी।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को  टीम भावना से काम करना चाहिए।
करियर से संबंधित बातों में ठहराव महसूस हो रहा है, वह दूर होकर काम को गति प्राप्त होने लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा, ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, मिलें तो लाभ लें।
बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा, प्रेमी के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।    
बुधादित्य, वाषि और सुनफा योग के बनने से मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की ब्रांडिंग आज मज़बूत होगी, जिससे नए ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ेगी।
विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन वीजा और कागजी कार्रवाई के लिए बहुत अनुकूल है।
बिजनेस में दूर दृष्टि रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है।
ऑफिस में कोवर्कर आपसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं इसलिए आपको अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर श्रेष्ठ दिखना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन पर ऑफिस में न्यू रेस्पोंसिबिलिटी डाली जा सकती है, अपनी वाणी पर कंट्रोल रखते हुए शांत रहना चाहिए, ऐसा करने से स्थिति ठीक रहेगी।
पार्टनर और परिवार के साथ जुड़े रहने की कोशिश जारी रखनी होगी, बुजुर्गों को सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा।
धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
स्टूडेंट्स शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।      
बिजनेस मीटिंग में दूसरों को नीचा दिखाने के चक्कर में आपके हाथ से कुछ लाभदायक मौके निकल भी सकते हैं, ध्यान रखें कि समय एक सा नहीं होता है।
चेक बाउंस होने या पेमेंट रुकने के कारण आपकी मार्केट वैल्यू पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, लेन-देन में लापरवाही आपके खाते को फ्रीज या कानूनी जांच के दायरे में ला सकती है।
कानूनी उलझनों में फंसने के प्रबल योग हैं, किसी पुराने विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
नौकरी करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाती है, आप जो भी काम करते हैं उसका डेटा संभालकर रखे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के सीक्रेट प्लानिंग एंड एक्टिविटी को किसी के साथ भी शेयर ना करें अन्यथा वो अधुरी रह सकती है, या उसमें समस्या आ सकती है।
घर के वृद्धजनों की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं, प्रेमी के किसी अन्य अफेयर के बारे में पता चल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का पढ़ने में मन नहीं लगेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस विस्तार की प्लानिंग करें।      
बिजनेसमैन की वीक स्टार्टिंग बैंक अधिकारियों के साथ आपकी मीटिंग आज सफल रहेगी और आपकी लोन फाइल अंतिम चरण में पहुंच जाएगी।
कोर्ट में चल रहे किसी पुराने मामले में आज आपको स्टे या राहत मिल सकती है, जिससे व्यापार की चिंता दूर होगी।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है, ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए आज का दिन किसी नए टूल या सॉफ्टवेयर में महारत हासिल करने का है, जो आपके काम को आसान बना देगा।
वज्र योग का साथ मिलने से युवा वर्ग पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने शिक्षक के पास जाएँ।
घरेलू संपत्ति से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, घरेलू संपत्ति है तो उसके कागजात को सहेज कर रख लेना चाहिए।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments