AAJ KA RASHIFAL 31 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
31 मई रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः15 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः12 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, शंख योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में आप समय-समय पर ऑर्डर को कम्पलीट नहीं कर पाएंगे, बिजनेस में कुछ खास नहीं कर पाएंगे।
बिजनेस में कोई बड़ी व्यापारिक डील करने में किसी भी तरह की देरी नहीं करें, हां उसके बारे में एक बार रिर्सच अवष्य कर लें, समय उपयुक्त नहीं चल रहा है।
पेमेंट गेटवे या बैंक सेटलमेंट में आज दिक्कत आ सकती है, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन अटक सकती हैं, जिससे कैश फ्लो डिस्टर्ब होगा।
आज नोटिफिकेशन ओवरलोड से दिमाग थक सकता है, ईमेल, व्हाट्सएप सब तरफ से नोटिफिकेशन आएंगे, आप नोटिफिकेशन्स म्यूट करके एक-एक काम करिए, मल्टीटास्किंग से बचिए।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे, कार्य के प्रति लापरवाही और आलस्य आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अलर्ट हो जाएं विरोधी आपके लिए झाल बुनने में लगे हुए है।
ऑफिस व कोवर्कर के साथ जाएं पर आप स्वयं को बुरी संगत से दूर रखें, क्योंकि इससे किसी को भी कुछ फायदा नहीं हुआ।
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के एग्जाम सर होने के बाद भी लव अफेयर में अपना समय बर्बाद करेंगे, जिससे आप अपने फिल्ड में सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेसमैन के लिए आज मार्केटिंग से जुड़े शानदार रिजल्ट्स आ सकते हैं, जो एड कैम्पेन चला रहे थे, उनकी रिर्टन ऑफ इन्वेस्टमेंट आज क्लियर दिखेगी, लीड्स जनरेट होंगी और नई इंक्वायरीज आएँगी, तो सेल्स टीम को अलर्ट रखिए।
बिजनेस में एमओयू से रिलेटेड डॉक्यूमेंट पुरी तरह से जांच-परखने के बाद ही आगे की कार्यवाही करें।
सिद्ध योग बनने से करियर के किसी मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है और आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
आप अपने करियर को लेकर सजग हो जाएंगे अन्यथा बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
ज्ञान और कौशल के लिए वर्कप्लेस पर तारीफ सुनने को मिल सकती है।
ऑफिस में मेंटरशिप का मौका मिलेगा, कोई सीनियर आपको गाइड करेगा, उनकी बातें ध्यान से सुनिए, ये गाइडेंस आपके करियर पाथ को क्लियर करेगी, ओपन माइंड रखिए और सीखने को तैयार रहिए।
शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में होने से परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे, सुखी प्रेम जीवन से संतुष्ट रहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन रहेगा, होगा।
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा आप लवर के साथ बेहतर समय स्पेंड करेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए आज नई डील्स के बहुत स्ट्रॉन्ग योग बन रहे हैं, जो इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में हैं, उनके लिए विदेश से कोई अच्छी इंक्वायरी आ सकती है, नेगोशिएशन में अपना बेस्ट दीजिए।
लक्ष्मीनारायण योग से मार्केट में सडनली ही आपके प्रॉडक्ट की डिमांड बढ़ने से बिजनेस की ग्रॉथ में बढ़ोतरी होगी, दिन अच्छा रहेगा।
विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे, जब तक वो गति न पकडे़ तब देष में ही व्यवसाय को बढ़ाने पर जोर दें।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
नौकरी में अच्छा काम कर सकेंगे।
जो लोग अपना पर्सनल ब्रांड बिल्ड कर रहे हैं, आज लिंक्डइन पर कुछ पोस्ट करिए, थॉट लीडरशिप कंटेंट शेयर करिए, आज का दिन विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है, सही लोग आपको नोटिस करेंगे।
शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में होने से स्पोर्ट्स पर्सन एकेडमिक एक्टिविटी में सफल होने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा देंगे, साथ ही आपका अपने फील्ड पर पूर्ण ध्यान रहेगा।
आप प्यार के चक्कर में पड़ सकते हैं, जिससे आपको कुछ परेशनियों का सामना भी करना पड़ेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
सिद्ध योग बनने से बिजनेस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
व्यापारियों के लिए आज एक्सपोर्ट या इंटरनेशनल बिजनेस में शानदार मौके हैं, विदेशी क्लाइंट से बात बन सकती है, करेंसी एक्सचेंज रेट भी आज फेवरेबल रहेगा, इंटरनेशनल ट्रेड में कदम बढ़ाइए, मुनाफा होगा।
व्यापारियों के लिए आज इनोवेशन और रिसर्च में इन्वेस्ट करने का सही समय है, नया प्रोडक्ट लॉन्च प्लान कर रहे हैं, तो प्रोटोटाइप पर काम शुरू करिए, ग्रह कह रहे हैं कि आज शुरू किया गया प्रोजेक्ट सक्सेसफुल होगा।
जो लोग अपस्किलिंग या नया कोर्स शुरू करना चाह रहे थे, आज एनरोल करिए, ए आई या डिजिटल स्किल्स सीखने का ये सही समय है, ग्रह स्थिति कह रही है कि आज शुरू किया हुआ कोर्स पूरा होगा और करियर में काम आएगा।
कॉफी दिनों के बाद अब कहीं जाकर आपको कार्यों से कुछ राहत मिलेगी।
वर्कस्पेस पर एनर्जेटिक रहेंगे और आप अपने पेंडिंग वर्क को पूरा कर ही लेंगे।
आपको जॉब में कुछ बाधाएं आएंगी उन्हें लेकिन आप उन्हें आसानी से हल कर लेंगे।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी स्ट्रीम में किसी दिग्गज से मिलने की संभावना है।
आपको सडनली ही कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे वो फूले नहीं समाएंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
सिद्ध योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा, शाम होते होते उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है।
बिजनेसमैन मार्केट की नस को पहचान लेंगे जिससे उन्हें बिजनेस करने में दिक्कत कम आएगी।
इस संडे बिजनेसमैन को बिजनेस में पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा, जिससे आपको कुछ राहत महसूस होगी।
आपको किसी कार्य में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आप उसमें सफलता प्राप्त करेंगे।
संडे के दिन आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके करियर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छी होगी, स्ट्रैटेजिक रोल या बिजनेस डिसीजन मेकिंग में इनवॉल्वमेंट बढ़ेगा, इसे अपॉर्चुनिटी की तरह लीजिए।
जॉब में लगन से अपने काम को अंजाम देंगे और दिन में जो काम नहीं कर सकेंगे, वो अपने ऑफिस को एक्स्ट्रा टाइम दें करके भी पूरा करेंगे, सहयोग और लाभ मिलेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आपके कार्य से अत्यधिक प्रभावित होंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर प्रॉपर तैयारी में जुट जाएंगे, तब ही आप अपने कर्म में सफल होंगे।
परिवार में आपके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा, लाइफ पार्टनर के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की कम्पनी पर नजर रखें।
मैन्युफैक्चरिंग या प्रोडक्शन में जो प्रॉब्लम सामने आ रही थी वो आज दूर होगी, मशीनें सही चलेंगी, प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ेगी, क्वालिटी कंट्रोल पर भी ध्यान रखिए, आज के प्रोडक्शन मं डिफेक्ट्स कम रहेंगे।
वाशि योग से बिजनेसमैन के व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे, दोपहर तक स्थितियां और ज्यादा आपके हक में हो जाएगी, आपके आत्मविष्वास में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें ताकि आपको आने वाले समय में बड़ी परेषानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आज प्रोडक्टिविटी हाई रहेगी, किसी कारण वश वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे उनकी डिस्ट्रैक्शन में कमी होगी, आप पहले टास्क लिस्ट बनाइए और एक-एक करके क्लियर करिए, बॉस खुश होगा।
वर्कस्पेस पर किसी तकनीकी काम में सीनियर एंड बॉस से आपकी कार्य की प्रशंसा की जा सकती है।
नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा।
शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में होने से प्रेमजीवन में खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे, मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी और लाइफ पार्टनर से निकटता बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने कर्म-क्षेत्र सम्बन्धित किसी भी उपकरण को सावधानी से उपयोग में लेना चाहिए।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
सिद्ध योग के बनने से बिजनेस करने वालों को सराहना मिलेगी, मार्केट में आपके प्रोडक्ट की वाहवाही होगी, आपका प्रोडक्ट नेषनल लेवल पर आपकी पहचान बनाएंगा।
बिजनेसमैन अपनी मार्केटिंग स्ट्रेट्जी को बेहतर बनाकर बिजनेस की ग्रोथ को आगे बढ़ाएंगे।
बिजनेसमैन के लिए आज क्रिएटिव बिजनेस में बहुत बड़ा मौका है, डिजाइन, कंटेंट, फैशन या आर्ट के जरिए आज ऑर्डर्स बढ़ सकते हैं, अपनी क्रिएटिविटी को बिजनेस में कन्वर्ट करिए, मुनाफा होगा।
नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा,
ग्रह गोचर आपके अनुकूल होने से ऑफिस में दोपहर बाद कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जो आपकी मेहनत का ही नतीजा रहेगा।
आनन्दादि योग से लव पार्टनर के साथ मूवी या शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा, आप सफलता का स्वाद चखेंगे।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
बिजनेसमैन को आज सप्लाई चेन में गड़बड़ी का सामना करना पड सकता है, डिलीवरी में देरी होगी, फ्यूल कॉस्ट बढ़ने से लॉजिस्टिक्स एक्सपेंस शूट-अप हो सकता है, बैकअप वेंडर्स तैयार रखिए।
शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में होने से सितारों का साथ न मिलने से बिजनेस में काम में आपका मन नहीं लगेगा, या स्वयं का बिजनेस आप किसी के भरोसे ना रहें, दिल से काम करें।
अगर आप किसी प्रॉडक्ट पर इनवेस्टमेंट करते है, तो अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही करें अन्यथा लॉस का सामना करना पड़ेगा।
शॉटकर्ट अपनाना आपका भविष्य बिगाड़ सकता है, इसलिए इससे दूर रहें।
आज ऑफिस में पॉलिटिक्स का माहौल रहेगा, कलीग्स के साथ गलतफहमी हो सकती है, बैकबाइटिंग से बचिए।
जिन लोगों का नाइट शिफ्ट है या इररेग्युलर स्लीप साइकल चल रहा है, आज बहुत थकान महसूस होगी, एनर्जी बहुत लो रहेगी, चिड़चिड़ापन आ सकता है, कैफीन पर ज्यादा डिपेंड मत करिए, उसकी जगह शॉर्ट झपकी लीजिए लेकिन मषिनरी आइटम से दूर रहकर।
जॉब में किसी कलीग से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।
सिद्ध योग बनने से वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा।
संडे के दिन आपका वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा, समय की बर्बादी से बचें।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट गलत तरीकों से फायदा पाने से बचे रहेंगे तो ठीक रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
कोई इम्पोर्टेंट एम्प्लॉयी रिजाइन कर सकता है, जिससे काम पर असर पड़ेगा, रिटेंशन पर ध्यान दीजिए, टीम से खुलकर बात करिए और उनकी समस्याएं सुनिए।
बिजनेस में विपरीत परिस्थितियां और लेबर से तालमेल नहीं बैठाना आपको कड़ी चुनौती दे सकती हैं।
बिजनेस में आप पर आलस्य हावी हो सकता है जिसके चलते आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।
आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी, अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें।
वर्कप्लेस पर आप फालतू के विवादों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा।
वर्कस्पेस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है।
नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
आज ओ.एम.आर. शीट भरने जैसी गलती या सिली मिस्टेक्स होने के चांसेज हैं, एग्जाम में जल्दबाजी मत करिए, हर क्वेश्चन ध्यान से पढ़िए, टाइम मैनेजमेंट पर फोकस रखिए, लास्ट में सारे आंसर रिचेक करिए।
प्रेमी से किया गया कोई प्रॉमिस आप कर नहीं कर पाएंगे जिससे बोलचाल बंद हो सकती है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
सिद्ध योग बनने से बिजनेस में पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे जिससे आप दोनों मिलकर बिजनेस की कमजोरी कड़ी को मजबुत करने के प्रयास में लग जाएंगे, कुछ नए एमओयु हो सकते है।
मार्केट में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी।
बिजनेसमैन के लिए कस्टमर फीडबैक बहुत पॉजिटिव रहेगा, ऑनलाइन रिव्यूज और रेटिंग्स बढ़ सकती हैं, इसे मोमेंटम की तरह यूज करिए, सोशल प्रूफ से नए कस्टमर्स आपके बिजनेस में ऐड होंगे।
जो लोग इंटर्नशिप या ट्रेनिंग प्रोग्राम में हैं, आज बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, अपने सुपरवाइजर से फीडबैक लीजिए, जो भी सीख रहे हैं, उसे नोट करिए, ये एक्सपीरियंस आगे बहुत वैल्युएबल होगा।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहकर कर कार्य करेंगे, आपकी कार्यषैली को देखकर कोवर्कर के मन में भी कार्य के प्रति जागृति बढ़ेगी, अपने कामकाज को बखूबी अंजाम दे पाएंगे।
लक्ष्मीनारायण योग से अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे, शाम के समय प्रेमी के साथ प्यार भरी बातें हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम को क्लियर करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए दिल लगाकर मेहनत कर सकेंगे।
पॉलिटिक्स के रुझानों को देखते हुए आपका पॉलिटिक्स की तरफ झुकाव हो सकता है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर काम करें।
बिजनेस में आप अपनी मैनेजिंग टीम और वकर्स से उचित तालमेल बिठाने में सफल होंगे बिजनेस में की गई मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।
सुनफा योग से जो लोग फ्रीलांसिंग या साइड इनकम कर रहे हैं, आज नया क्लाइंट मिल सकता है, पोर्टफोलियो अपडेट करिए और लिंक्डइन पर एक्टिव रहिए, एक्स्ट्रा इनकम के अच्छे रास्ते खुलेंगे।
बिजनेसमैन मार्केटिंग के साथ-साथ बिजनेस पर भी ध्यान दे, लाभ मिलेगा, नए अवसर मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्कप्लेस पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
ऑफिस में टेंशन के माहौल में भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे, संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा, आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा।
शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में होने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा उनका स्टडी में मन लगेगा।
आपकी बुजुर्गों के साथ ट्रैवलिंग हो सकती है जिसमें आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
ई-कॉमर्स एंड ऑनलाइन बिजनेस मे आज ऑर्डर्स की बाढ़ आ सकती है, वेबसाइट और ऐप पर ट्रैफिक बढ़ेगा, सर्वर कैपेसिटी चेक करवाइए, ताकि वेबसाइट डाउन ना हो, कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस रखिए।
सिद्ध योग बनने से बिजनेस में कोई बड़ी सक्सेस मिल सकती है, ऑनलाइन काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
पेरेंटल बिजनेस में आपको अच्छा खासा प्रॉफिट प्राप्त हो सकता है।
अगर किसी शुभ कार्य के लिए घर से काम पर निकल रहे है, तो माँ के हाथ से थोड़ा-सा मीठा दही खाकर निकलें।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगने से आपके अनकम्पलिट कार्य भी पूर्णता की ओर बढ़ेंगे, लेकिन विरोधियों के कारण कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा।
आपको सीनियर एंड बॉस का सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा पाएंगी।
आज ऑफिस में टीमवर्क का दिन है कोकर्वर के साथ मिलकर काम करिए, कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलकर क्लियर होगा, बेहतर तालमेल से आपकी वैल्यू और बढ़ेगी, सबकी इनपुट लीजिए और लीड करिए।
वाशि योग से फैमिली मेंबर के साथ आपका व्यवहार बैटर रहेगा, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए ये एक औसत दिन होगा, मन में एक डर सा रहेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2

Comments
Post a Comment