AAJ KA RASHIFAL 21 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 मई गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः27 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि फिर षष्ठी रहेगी। आज पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
पार्टी के साथ आज पेमेंट को लेकर कड़वाहट पैदा हो सकती है, जिससे अलगाव की स्थिति बनेगी।
मार्केट में आपका माल फंसने से आपको भारी पेनल्टी भरनी पड़ सकती है, जिससे मुनाफे का बड़ा हिस्सा हाथ से निकल जाएगा।
देश में बैठे लोगों का विदेश जाने का सपना आज किसी एजेंसी की धोखाधड़ी के कारण टूट सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान भी होगा।
कोवर्कर आपकी सफलता से जलकर आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच सकते हैं, जिसमें आपको फंसाने की पूरी तैयारी की गई है।
आपकी मेहनत का फल आज आपको नहीं मिलेगा, बल्कि बॉस की गुड लिस्ट में आपका नाम सबसे नीचे या गायब हो सकता है। “वक्त बुरा है, आप नहीं, आज की मेहनत बेकार नहीं जाएगी, बस फल मिलने में थोड़ी देरी है।”
लर्नर्स के लिए आज का दिन भ्रम भरा रहेगा, कोई नया कोर्स ज्वाइन करना आज आपके धन और समय दोनों की बर्बादी का कारण बनेगा।
नया वाहन या गहने खरीदने के लिए आज का दिन बिल्कुल शुभ नहीं है, दुर्घटना या चोरी का भय बना रहेगा।
ससुराल में किसी सेहत की खबर सुन कर आप परेशान होंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की न. 6, अन लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से जरूरत के समय मदद मिलेगी।
किसी प्रॉडक्ट की नई दरों से बिजनेसमैन की लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा फायदा आपके एंड-कस्टमर और मुनाफे को होगा।
बिजनेसमैन मार्केट में चल रही अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने डेटा पर भरोसा करना आज आपको बड़े लाभ की ओर ले जाएगा।
बॉस के साथ आज आपकी लंबी चर्चा करियर के नए रास्ते खोलेगी और वे आपको अपना उत्तराधिकारी मानकर बड़ी ट्रेनिंग दे सकते हैं।
गण्ड योग बनने से आपके कुछ माह की मेहनत का शानदार नतीजा आज आपके सामने आएगा।
आप अपनी स्किल्स को और अधिक निखारने के लिए किसी एडवांस सर्टिफिकेशन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
संतान की किसी नई उपलब्धि से आज घर में मेहमानों का तांता लगा रहेगा और आप उत्सव जैसा महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में लक्ष्य पर नज़र रखो, बाकी सब अपने आप रास्ते पर आ जाएगा।
घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आपके चेहरे का हुलियां बदल देगा।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं. 8, अन लक्की नं.1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
गण्ड योग बनने से बैंक में आपकी लोन फाइल आज टॉप प्रायोरिटी पर प्रोसेस होगी और आपको ज़रूरी फंड्स का आश्वासन मिल जाएगा।
बिज़नेस में आज संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे प्रोडक्शन की क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विदेशी कंपनियों के साथ आपकी मीटिंग आज बहुत ही सफल रहेंगी और आपको किसी नए देश का दौरा करने का मौका मिल सकता है, आपकी मेहनत सात समंदर पार भी अपनी चमक बिखेरेगी।
राजनीति करने वाले लोग आज आपके व्यक्तित्व के सामने बौने नज़र आएंगे और टीम वर्क में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी।
नए गैजेट्स या एआई टूल्स का उपयोग आज आपके काम की गति को चार गुना बढ़ा देगा, जिससे आप ऑफिस में सबसे स्मार्ट एम्प्लॉई कहलाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की खेल भावना की आज हर कोई प्रशंसा करेगा, जिससे आप खेल जगत में एक आदर्श बनकर उभरेंगे।
अनमैरिड पर्सन को आज किसी सोशल इवेंट में अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर मिल सकता है, जो आपके जीवन को रंगों से भर देगा आप ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
संतान की चोट में सुधार आएगा।
लक्की कलर रेड,लक्की नं. 8, अन लक्की नं.4
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेसमैन के द्वारा दिए गए चेक समय पर क्लियर होंगे और किसी भी पेमेंट को स्टॉप करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे सप्लायर्स के बीच आपकी इज्जत बढ़ेगी।
मार्केट से आज सुखद संदेश मिलेंगे और आपके किसी पुराने क्लाइंट से आपको फिर से बड़ा काम मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन घर से निकलते समय गुड़ और पानी का सेवन करें, यह आपके ऊर्जा स्तर को बनाए रखेगा।
ऑफिस के बाद आप फैमिली के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में शामिल होंगे, जिससे मन को असीम शांति मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक सामान या फ्लैट बुक करने के लिए सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे का समय अत्यंत शुभ है, यह निवेश आपको भविष्य में बहुत अधिक रिटर्न और सुख सुविधा प्रदान करेगा साथ ही दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा आपके लिए उत्तम रहेगी।
आप आज किसी नई स्किल को सीखने के लिए यात्रा कर सकते हैं, जो आपके पोर्टफोलियो को बहुत समृद्ध बनाएगी हो सके तो “ऊँ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
फैमिली में आपके प्रगतिशील विचारों को समर्थन मिलेगा, सामाजिक समूह में सक्रिय भागीदारी होगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर,लक्की नं.7, अन लक्की नं. 9
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लिगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से आज किसी नए व्यक्ति को बिज़नेस में शामिल करना आत्मघाती साबित हो सकता है।
समय का आपके साथ न होने से मार्केट में आज आपकी लीडरशिप पर सवाल उठाए जा सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास कम होगा।
बॉस आज आपकी छोटी सी गलती को राई का पहाड़ बना सकते हैं, जिससे ऑफिस में आपकी बेइज्जती महसूस होगी।
अकेलेपन के कारण मन में नौकरी छोड़कर वापस घर जाने का विचार बार-बार आएगा, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी शून्य हो जाएगी।
शाम को किसी छोटी सी बात पर पड़ोसियों या रूममेट से विवाद हो सकता है, जो आपके मानसिक शांति को भंग करेगा।
वसीयत या पुराने कागजों में गड़बड़ी के कारण आज आप अपनी ही संपत्ति से हाथ धो सकते हैं या मामला कोर्ट तक पहुँच सकता है।
आज गलत सूचना या अधूरी जानकारी के कारण आपकी कॉम्पिटिटव एग्जाम की तैयारी का पूरा शेड्यूल बिगड़ सकता है।
मानसिक तनाव के कारण नींद न आने की समस्या आज आपकी याददाश्त और स्टेमिना दोनों को प्रभावित करेगी।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.5
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बडी बहन से संबंधों में मधुरता आएगी।
विदेशी मार्केट से आज कोई बड़ा सीक्रेट प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है जो आपकी कंपनी की किस्मत बदल कर रख देगा।
गण्ड योग बनने से आर्थिक निवेश के मामले में आज का दिन बहुत ही फलदायी है, पुराने किए गए निवेश आज आपको डिविडेंड या रिटर्न देंगे।
वर्कप्लेस पर आपका अनुशासन आज रंग लाएगा और पेंडिंग पड़े हुए सभी काम शाम तक पूरे हो जाएंगे, जिससे मन शांत रहेगा।
जो लोग घर से दूर रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें आज किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा जो आपको घर की यादों से भर देगा।
किसी बड़े शैक्षिक संस्थान से आपको आज फेलोशिप या मानद उपाधि मिलने के योग हैं।
मैरिड लाइफ में आज असीम शांति और प्रेम का अनुभव करेंगे, आप अपने पार्टनर के साथ आध्यात्मिक चर्चा या पूजा-पाठ में समय बिताएंगे।
बच्चों के खेलकूद पर ध्यान दें छुट्टियों को लेकर वो बदमाशियां करेंगे।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं. 5, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का जोश व उत्साह आप में रहेगा।
गण्ड योग बनने से लोन क्लियरेंस में आने वाली तकनीकी अड़चनें आज आईटी विभाग या बैंक स्टाफ की मदद से चुटकियों में सुलझ जाएंगी।
बिजनेसमैन को आज किसी भी तरह के अवैध लेन-देन से बचना आपकी छवि को बेदाग रखेगा और आपको समाज में सम्मान दिलाएगा।
आप अपनी बचत और निवेश को लेकर आज कोई बड़ा और सही फैसला लेंगे, जो फैमिली के भविष्य को सुरक्षित करेगा।
जो लोग विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें आज किसी बड़ी रिक्रूटमेंट एजेंसी से सकारात्मक कॉल आ सकती है, आपकी वैश्विक पहचान आज और भी मजबूत होगी।
संतान का कोमल और दयालु व्यवहार आज आपका दिल जीत लेगा, आपको लगेगा कि आपके संस्कार सफल हो गए हैं।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा।
सेहत को लेकर हो रही यात्रा सडनली सेहत सही होने से कैंसिल हो सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेसमैन का अनुमान आज व्यापारिक सौदों में बहुत सटीक बैठेगा, जिससे आप बड़े मुनाफे की डील करेंगे।
विषम परिस्थितियों में भी आपके धैर्यपूर्ण निर्णय आज आपके बिज़नेस को सुरक्षा और ग्रोथ दोनों प्रदान करेंगे।
आप अपनी नॉलेज शेयरिंग के माध्यम से जूनियर्स को भी शिक्षित करेंगे, जिससे वर्कप्लेस पर आपका सम्मान बढ़ेगा।
विदेश में पहले से रह रहे लोगों को आज बेहतर कार्य के लिए किसी बड़ी कंपनी की पार्टनरशिप या शेयर मिलने के संकेत हैं।
वर्क-लाइफ बैलेंस इतना सटीक रहेगा कि आप खुद के लिए भी जिम या योग का समय निकाल पाएंगे।
प्लेयर का निशाना अपने लक्ष्य पर बिल्कुल सटीक लगेगा और आप मेडल जीत सकते हैं।
बच्चों के साथ पिकनिक या आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है, जिससे पारिवारिक बॉन्डिंग और अधिक गहरी होगी।
लाइफ पार्टनर की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आएगा, यह सब आपकी सेवा का ही फल है।
लक्की कलर येलो,लक्की नं.8, अन लक्की नं.1
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
गनर्वमेंट के विकट परिस्थिति को देखकर लिए गए डिसिजन बिज़नेसमैन के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
ग्रह गोचर विपरित होने से आज सेहत बिगड़ने से बिज़नेस के ज़रूरी काम अधूरे छूट सकते हैं जिससे माल मार्केट में नहीं पहुंच पाएगा।
कोवर्कर के साथ लंच ब्रेक में भी किसी बात पर अनबन हो सकती है, जिससे टीम का माहौल बहुत ही बोझिल रहेगा।
हॉस्टल या किराए के कमरे में रह रहे नौकरीपेशा लोग आज घर के खाने और माँ के लाड़-प्यार को बहुत मिस करेंगे।
लव पार्टनर के साथ आज ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है, क्योंकि आपकी कोई पुरानी बात आज उनके सामने उजागर हो सकती है।
दिमाग में चल रहे अनगिनत विचारों के कारण आप किसी एक विषय पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे, जिससे परीक्षा का डर आप पर हावी हो जाएगा।
आज आपको गले या फेफड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों के सेवन से बचें वरना लंबी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
लक्की कलर वाइट,लक्की नं.4, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पार्टनरशिप बिजनेस से होगा लाभ।
गण्ड योग बनने से आर्थिक रूप से आज आप खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि मार्केट से उधारी वसूलने में आप सफल रहेंगे।
सरकारी ऑडिट में आज आपकी कंपनी खरी उतरेगी और आपको भविष्य के लिए ग्रीन सिग्नल की सुविधा मिल सकती है।
कोवर्कर का व्यवहार आज बहुत ही सहायक रहेगा और आपको कठिन फाइलों को सुलझाने में उनकी भरपूर मदद मिलेगी।
किसी पुराने पेंडिंग प्रोजेक्ट को आप आज अंतिम रूप देंगे, जिससे आपकी विश्वसनीयता कंपनी में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी।
संतान की शिक्षा और भविष्य को लेकर आपकी योजनाएं आज सफल होंगी, वे किसी बड़े संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।
कोच की सलाह को आप पत्थर की लकीर मानकर अपनी पुरानी कमजोरियों को दूर करेंगे, जिससे आपकी परफॉरमेंस में 100 परसेंट सुधार होगा।
हड्डियों और जोड़ों का दर्द आज दूर होगा, आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लककी नं. 9, अन लक्की नं.1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन के पुराने लोन का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होने के कारण बैंक आपको टॉप-अप लोन का ऑफर भी दे सकता है।
गण्ड योग बनने से कोर्ट में चल रहे किसी पुराने विवाद का आज शांतिपूर्ण निपटारा होगा और आप कानूनी जंजाल से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे।
वर्कप्लेस पर आज एंप्लॉयड पर्सन अपनी वर्कहोलिक इमेज से मैनेजमेंट को चकित कर देंगे, जिससे आपका नाम विशेष इंक्रीमेंट के लिए भेजा जा सकता है।
बॉस आज आपकी मेहनत का लोहा मानेंगे और आपको कंपनी के भविष्य की योजनाओं का हिस्सा बनाएंगे, जो आपके लिए गर्व की बात होगी।
किसी मंदिर या धार्मिक स्थल से जुड़ी पैतृक संपत्ति के मामले में आज आपकी राय को महत्व दिया जाएगा और आपको आध्यात्मिक लाभ होगा।
आपको आज किसी पुरानी उपलब्धि के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट या कोई विशेष पद मिल सकता है।
स्टूडेंट्स अपने फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
आज आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेस में नई मशीनों या तकनीक का प्रयोग आज आपकी प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाकर मुनाफे को नया आयाम देगा।
नए पार्टनर के तौर पर किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जुड़ना आपके बिज़नेस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन शाम को दोस्तों के साथ पार्टी में आप अपनी पुरानी कहानियाँ साझा करेंगे और बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे।
आपकी गजब की मेहनत और अनुशासन को देखकर ऑफिस के पॉलिटिक्स करने वाले लोग खुद ही आपसे दूरी बना लेंगे।
आपकी मेहनत का लोहा आज मैनेजमेंट मानेगा और आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है, जो आपके करियर के लिए संजीवनी होगा।
लव लाइफ में आज किसी गलतफहमी का अंत होगा और आप फिर से एक-दूसरे के करीब आएंगे, मन हल्का महसूस करेगा आप ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
छात्रों के लिए आज एकाग्रता बहुत अच्छी रहेगी जिससे जटिल प्रश्न भी आसानी से हल हो जाएंगे।
डेली किए गए योग और मेडिटेशन से आपकी सेहत सुधार आएगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.3

Comments
Post a Comment