AAJ KA RASHIFAL 14 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 मई गुरुवार
सुरेश श्रीमालीपंचांग-
आज सुबह 11ः21 तक प्रथम ज्येष्ठ कृष्णा द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः34 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, पराक्रम योग, प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग व मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः34 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 10ः34 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। शुक्र सुबह 10ः53 के बाद मिथुन राशि व बुध मध्य राशि 12ः32 के बाद वृषभ राशि में रहेगे। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
कच्चे माल की कमी बिजनेसमैन के प्रोडक्शन को पूरी तरह ठप्प कर देगी, जिससे ऑर्डर समय पर कंप्लीट नहीं होंगे।
आपकी बनाई हुई प्लानिंग को मार्केट में नकार दिया जाएगा, जिससे आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी।
ऑफिस में कोवर्कर आपके विरुद्ध बॉस को भड़काने के लिए सीनियर और बॉस के कान भर सकते हैैं।
रात्रि 10ः34 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को आज क्लाइंट्स की बेरुखी का सामना करना पड़ेगा, जिससे निराशा हाथ लगेगी।
लव लाइफ में आज अविश्वास की दीवार खड़ी हो सकती है, जिससे आपके पार्टनर के साथ ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है।
कॉम्पिटिशन के लिए आज किसी भी फॉर्म को भरना या तैयारी शुरू करना शुभ नहीं है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके विपरीत है।
समाज सेवा में दिखावे से बचें, अन्यथा आपकी इमेज डाउन हो सकती है, सावधानी ही सुरक्षा है।
आज किसी भी तरह की शारीरिक चुनौती स्वीकार न करें, क्योंकि आपका शरीर आज आराम की मांग कर रहा है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन नेतृत्व करने का है, आपकी टीम आपकी हर बात मानेगी।
प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से वैश्विक चुनौतियों के मध्य भी आपका बिजनेस सुरक्षित रहेगा और आप नए बाजार खोज लेंगे।
ऑफिस में सीनियर आपकी मेहनत को पहचानेंगे और आपको किसी विशेष पोस्ट के लिए अपॉइंट करेंगे।
मार्केट में कोवर्कर एंड जूनियर आपकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी जी को देखकर प्रभावित होंगे और आपको अपना आदर्श मानेंगे और पूरा सहयोग देंगे।
संतान का आज्ञाकारी व्यवहार आपको अपार सुख देगा और उनके करियर की चिंताएं भी पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी।
आर्टिस्ट्स के लिए आज का दिन पहचान दिलाने वाला होगा, आपकी कला की सराहना अंतरराष्ट्रीय मंचों पर की जा सकती है।
पॉलिटिक्स में आपका अत्यधिक उत्साह और जल्दबाजी आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ गठबंधन होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपकी ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपकी कार्यप्रणाली की आज सराहना की जाएगी।
बैंक से लोन लेने की बिजनेसमैन की कोशिशें आज रंग लाएंगी और आपको बड़ी राशि मंजूर हो सकती है।
आज आप कोई नई टेक्नोलॉजी सीखेंगे जो आपके करियर में लंबी छलांग लगाने के काम आएगी, इसका फायदा आपको जल्द दिखेगा।
मार्केटिंग के क्षेत्र में आपकी रणनीति आज सफल रहेगी और आप बड़े क्लाइंट्स क्लोज करने में सफल होंगे।
अन मैरिड पर्सन के लिए आज सगाई के पक्के योग बन रहे हैं, आपकी पसंद के लाइफ पार्टनर के साथ बात फाइनल हो सकती है।
विकट परिस्थितियों के बावजूद आप अपनी कला के जरिए शांति का संदेश देंगे, जो समाज में आपको एक अलग पहचान दिलाएगा।
अगर आप किसी आधुनिक चिकित्सा या नई थेरेपी का सहारा ले रहे हैं, तो आज उसका असर आपको साफ तौर पर महसूस होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
मार्केट में पार्टी के साथ आज आपके संबंध और भी गहरे होंगे, जिससे नई प्लानिंग व प्रॉडक्ट की सेल पर काम आसान होगा।
विदेशों से आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जो आपके एक्सपोर्ट बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
न्यू जॉब के लिए घर से निकल रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य निकले यह आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा आज आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
ऑफिस में बॉस के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और वे आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए टीम को लीड करने के लिए कह सकते है।
फैमिली में चल रहे पुराने मनमुटाव आज खत्म होंगे और सब मिलकर किसी धार्मिक यात्रा या पिकनिक की योजना बनाएंगे।
देश-विदेश में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन स्कॉलरशिप की खुशखबरी लेकर आएगा, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं खत्म होंगी।
आज आप सोशल मीडिया और स्क्रीन से दूरी बनाकर अपनी आँखों और दिमाग को बहुत बड़ा आराम देंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
फैमिली के मध्य बिजनेस को लेकर गंभीर विवाद हो सकता है, जिससे पुराने बिजनेस की नींव हिल सकती है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से आज किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट से बात करना समय की बर्बादी ही साबित होगी क्योंकि वो आपके बिजनेस में इंट्रेस्ट नहीं लेंगे।
सीनियर आज आपकी छोटी सी गलती को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करेंगे, जो आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट करेगी, किसी भी विवाद में पड़ना आज आपके करियर के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।
रात्रि 10ः34 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से ऑफिस के बढ़ते काम और ओवरटाइम के कारण आप अपनी फैमिली के लिए बिल्कुल समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे घर में कलह होगी।
संतान की संगति और उनके जिद्दी व्यवहार के कारण आपको समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य रखें।
आर्टिस्ट और लर्नर्स की कला में वो निखार नहीं दिखेगा जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को आज बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं, जो आपके विष्वास को और मजबूत करेगा, भविष्य के विस्तार के लिए ब्लू प्रिंट बनाने का दिन है।
बिजनेसमैन को लीगल मामलों में आज राहत मिलेगी, कोर्ट केस में स्टे या फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
बड़े बिजनेस से आज आपकी कोई बड़ी मीटिंग सफल हो सकती है जो आपके और बिजनेस के लिए टर्निंग पॉइंट होगा।
ऑफिस का काम समय पर खत्म होने से आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे और बाहर डिनर पर जा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन आज अपने सभी टारगेट बिना किसी रूकावट के कर लेंगे, जिससे आपको ऑफिस में स्टार एम्प्लॉई का खिताब मिल सकता है।
पुस्तैनी संपत्ति को लेकर जो विवाद बरसों से चल रहा था, वह आज बड़ों की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ जाएगा।
आर्टिस्ट की नई चीजें सीखने के प्रति जिज्ञासा उनको किसी विशेष वर्कशॉप में सफलता दिलाएगी जो आपके भविष्य को संवारेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन को पुराने कर्जों के निपटारे के लिए बैंक से आपको विशेष छूट मिल सकती है, जिससे राहत मिलेगी।
बिजनेसमैन के मैनेजमेंट स्किल्स की आज सराहना होगी और आपको कोई बड़ा सम्मान प्राप्त हो सकता है, आत्मविस्वास के साथ लिया गया आपका हर फैसला आज मुनाफे की गारंटी देगा।
घर से दूर रहकर जॉब कर रहे हैं, उन्हें आज प्रमोशन के साथ घर के करीब ट्रांसफर मिलने की खुशखबरी मिल सकती है।
जॉब पर्सन के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धियों वाला है, आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का इंचार्ज बनाया जा सकता है।
ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध आज बहुत ही मधुर होंगे, उनसे आपको कोई बड़ा उपहार या आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी मेंटर का साथ मिलेगा जो आपकी सफलता की राह आसान कर देगा।
मेडिटेशन के दौरान आज आप उस परम शांति को महसूस करेंगे जो आपकी हर शारीरिक व्याधि को जड़ से मिटाने की क्षमता रखती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
पिता के मार्गदर्शन से आज कोई ऐसी पुरानी संपत्ति काम आएगी जिसे आप भूल चुके थे, पुश्तैनी काम को नई तकनीक से जोड़कर आप मार्केट में अपना वर्चस्व पुनः स्थापित करेंगे।
सरकार की नीतियों का बिजनेसमैन को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे आपकी बचत में इजाफा होगा।
ऑफिस में आज आपको कोवर्कर का फुल सपोर्ट मिलेगा और वे आपकी ट्रेनिंग में आपकी कदम-कदम पर सहायता करेंगे।
प्रोजेक्ट्स को समय से पहले पूरा करने के लिए आप एडवांस सॉफ्टवेयर का उपयोग करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता दोगुनी हो जाएगी, आपका प्रोजेक्ट इतना यूनिक होगा कि बॉस उसकी तारीफ पूरी कंपनी के सामने करेंगे।
लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ फ्यूचर की खुशहाल योजनाओं पर लंबी चर्चा करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ने वाला साबित हो सकता है, आपकी प्रैक्टिस में गजब की फुर्ती और सटीकता दिखेगी।
पैरों के तलवों की मालिश आज आपके पूरे शरीर के प्रेशर पॉइंट्स को एक्टिव कर देगी, जिससे थकान छूमंतर हो जाएगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से फैमिली बिजनेस में बड़ों का सहयोग न मिलना आपके मानसिक तनाव को और बढ़ा देगा।
रात्रि 10ः34 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से विदेशी सौदों में आज भारी नुकसान के योग हैं, शिपमेंट में देरी से आपके कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो सकते हैं।
घरेलू कार्यों की अनदेखी और ऑफिस का तनाव आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकता है, सतर्क रहें।
घर से दूर रहकर जॉब कर रहे हैं, उन्हें आज अकेलेपन और होम-सिकनेस के कारण कार्य पर ध्यान लगाने में कठिनाई होगी।
फैमिली में आज किसी पुरानी बात को लेकर कड़वाहट पैदा हो सकती है, जिससे घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।
कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कंसंट्रेशन की कमी और मानसिक भटकाव लेकर आएगा।
मानसिक बोझ के कारण आज आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है, जिससे अगले दिन आप खुद को काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
विदेशों में नई ब्रांच खोलने की योजना आज सफल रूप से आगे बढ़ सकती है, आज डॉलर के मुकाबले बढ़त का सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
बैंक मैनेजर के साथ आपके संबंध सुधरेंगे, जिससे ट्रांजेक्शन में आने वाली रुकावटें खत्म होंगी, कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली और आर्थिक मजबूती देने वाला है।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से देश-विदेश के जॉब ऑफर्स में से आज आप किसी एक को फाइनल कर सकते हैं, जो आपके भविष्य के लिए उत्तम होगा।
ऑफिस में आज आप सिस्टम में किसी पुरानी समस्या को अपनी तकनीकी सूझबूझ से हल कर लेंगे, जिससे आईटी टीम भी हैरान रह जाएगी।
संतान की ओर से आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में जश्न और उत्साह का माहौल बना रहेगा।
घर से दूर रहकर पढ़ रहे कॉम्पिटिटर्स को आज अपनी मेहनत का मीठा फल किसी टेस्ट रैंक के रूप में मिल सकता है।
हड्डियों और मांसपेशियों का सही समन्वय आज आपके हर मूवमेंट को सटीक और प्रभावशाली बनाएगा, जो आपकी फिटनेस की पहचान है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों का सहयोग आपके रुके हुए सरकारी कामों को आज पूरा करवा देगा, सत्ता के गलियारों में आपकी पहचान आज आपके व्यापारिक हितों की रक्षा करेगी।
बिजनेसमैन अगर कोई डील कर रहे है, तो उनके लिए उत्तर-पूर्व दिशा में डील करना आज सर्वोत्तम रहेगा।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर आज आपके विरुद्ध भड़काने वालों का ही डटकर मुकाबला करेंगे और आपकी सच्चाई बॉस को बताएंगे।
मार्केटिंग प्रोजेक्ट्स के लिए आपको आज कोई विशेष अधिकार मिल सकते हैं जो आपकी स्वतंत्रता बढ़ाएंगे।
घर में किसी मांगलिक कार्य या कथा-पूजा का आयोजन होगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सुख-समृद्धि आएगी।
लर्नर्स के लिए आज नई टेक्नोलॉजी या डिजिटल आर्ट सीखने के द्वार खुलेंगे, जो उनके करियर को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।
आपकी दोहरी बातें और अस्थिर निर्णय आपको राजनीति में अविश्वसनीय बना सकते हैं।
समाज सेवा में केवल वादे न करें, क्योंकि लोग आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहे हैं, स्पष्टता लाएं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
मार्केट में आपकी पकड़ मजबूत होगी और आपको नए प्रभावशाली संपर्क बनाने का मौका मिलेगा, अपनी सूझबूझ से आप आज किसी बड़े नुकसान को मुनाफे में बदल देंगी।
आपके नए आइडियाज आपके बिजनेस को नई दिशा देंगे और आपसी मुनाफा बढ़ेगा, आज किसी नए प्रॉडक्ट को बिजनेस में शामिल करने के लिए दिन बहुत उत्तम है।
घरेलू कार्यों में भी आप हाथ बटाएंगे, जिससे जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और भी मधुरता आएगी, वर्क बैलेंस इतना सटीक रहेगा कि आपको जरा भी थकान या तनाव महसूस नहीं होगा।
विदेश में जॉब कर रहे लोगों को आज अपनी कंपनी की ओर से विशेष भत्ता या रहने की बेहतर सुविधा मिल सकती है।
प्रॉपर्टी परचेज करने के लिए दिन अत्यंत शुभ है, उत्तर-पूर्व दिशा में निवेश करना आपके लिए वरदान साबित होगा, वास्तु के अनुसार आज ली गई संपत्ति आपके घर में लक्ष्मी का वास कराएगी और सुख-वैभव में निरंतर वृद्धि करती रहेगी।
प्लेयर मैदान पर चोट से बचाव के लिए उनकी सतर्कता काम आएगी और फिटनेस के बल पर कॉम्पिटिटर को पछाड़ देंगे।
पॉलिटिशियन का जिद्दी स्वभाव उनके पतन का कारण बन सकता है।
समाज सेवा के नाम पर धन का दुरुपयोग न करें, वरना कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment