AAJ KA RASHIFAL 5 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 मई मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः55 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शिव योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 12ः55 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल रहेंगे।
बिजनेसमैन यदि कोई बहुत जरूरी डील कर रहे है, तो उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें, सबसे अच्छा समय दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य का है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन की योग्यता को पहचान मिलेगी और पोस्ट के बढ़ने के योग बनेंगे।
आपका विनम्र और अनुशासित व्यवहार आज ऑफिस में सबके लिए प्रेरणा का सोर्स बनेगा, जिससे सीनियर आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
लव लाइफ में हो रही समस्या का समाधान होगा।
स्टूडेंट्स के लिए देश-विदेश के संस्थानों में शिक्षा और कला के लिए यह समय बड़े बदलावों वाला है, जहाँ स्कॉलरशिप के नए द्वार खुलेंगे।
सेहत के मामले में आप खुद को बहुत ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अन लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में पुरानी नीतियों को बदलने का दबाव रहेगा, जिससे वरिष्ठ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट की अस्थिरता को देखते हुए बड़े निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
वर्क-लाइफ बैलेंस आज पूरी तरह बिगड़ता नजर आएगा, ओवरटाइम के कारण आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे जिससे घर में तनाव हो सकता है।
कोवर्कर के प्रति आज कूटनीतिक रवैया अपनाना ही आपकी सुरक्षा के लिए बेहतर होगा।
प्रेम जीवन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे, आपके बीच अच्छा रिश्ता रहेगा, प्यार भी रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
वर्तमान में वैश्विक उथल-पुथल जैसी विकट परिस्थितियों के कारण कॉम्पिटिशन कैंसिल हो सकती है।
भारी वजन उठाने या बिजली और आग से संबंधित उपकरणों का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं.6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और भविष्य के लिए निवेश करने हेतु आज का दिन काफी उत्तम है।
बिजनेसमैन गवर्नमेंट रूल्स का पूरा लाभ मिलेगा और प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ने से आपके व्यावसायिक रास्ते और अधिक आसान हो जाएंगे।
शिव योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन की लीडरशिप क्वालिटी को भरपूर सराहा जाएगा।
आपके सीनियर आपके स्पष्ट नेतृत्व को देखकर आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का मन बना चुके हैं, जो आपके प्रभाव को बढ़ाएगा।
आप परिवार बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स के आर्थिक मदद के लिए गवर्नमेंट एंड पर्सनल स्कॉलरशिप के द्वार ओपन हो सकते है।
लंबी प्रैक्टिस और घंटों कार्य के बाद भी थकान महसूस नहीं होगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
मार्केट में कस्टमर के साथ आज आपके संबंध बेहद मधुर रहेंगे, जिससे बिजनेस में आपसी विश्वास और पारदर्शिता बढ़ेगी।
शिव योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा, आप अपने रचनात्मक विचारों और कुशल नेतृत्व से कठिन से कठिन प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगी।
ऑफिस में सीनियर और को-वर्कर का आज आपको अटूट साथ मिलेगा, लेकिन आप स्वतंत्र रूप से भी कठिन से कठिन प्रोजेक्ट्स को आसानी से संभाल लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आज घर से निकलते समय थोड़ा दही-गुड़ खाकर निकलें और घर के बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें।
अगर आप पारिवारिक ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य का समय आपके लिए बेहतर रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट्स को डिजिटल पोर्टफोलियो और विदेशी भाषाओं पर पकड़ मजबूत करनी होगी।
पुराने किसी दर्द या चोट से निजात मिलेगी और आपका शरीर पहले से अधिक लचीला और मजबूत बनेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
वैश्विक बाजार में चल रहे बदलावों और टैरिफ स्थितियों को आप अपनी बुद्धिमत्ता से अपने पक्ष में करने में सक्षम रहेंगे।
मार्केटिंग और प्रोजेक्ट्स में आज आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी आप अपने सभी टारगेट समय सीमा से पहले पूरा करने में सफल रहेंगे।
न्यू टेक्नोलॉजी का ज्ञान ग्रहण करना और उस पर कार्य करना आपके बाएं हाथ का खेल होगा, जिसके फायदे मीटिंग में सभी आपकी बातों से सहमत होंगे।
पूर्व प्रेमी के साथ पुराने मामलों को सुलझाने में आप सफल होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है; आपकी बौद्धिक क्षमता और याददाश्त अपने शिखर पर होगी।
आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता इस समय शीर्ष पर होगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेसमैन पॉलिटिशियन कॉन्टेक्ट का उपयोग केवल जनहित या नीतिगत लाभ के लिए करें, अन्यथा यह आपको कानूनी विवादों में फंसा सकता है।
बिजनेसमैन को अनावश्यक कर्ज लेने से बचें और अपनी केश फ्लो को संतुलित रखें।
मार्केटिंग फील्ड में आज टारगेट पूरा करने में भयंकर बाधाएं आएंगी, सिस्टम में तकनीकी प्रॉब्लम या सर्वर डाउन होने जैसी घटनाएं आपको परेशान कर सकती हैं।
नई टेक्नोलॉजी न सीखने के कारण आज आपको कार्यस्थल पर शर्मिंदा होना पड़ सकता है, पुरानी कार्यपद्धति आज आपके विकास में सबसे बड़ी रुकावट बन रही है।
पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रेशर आपके शरीर पर पड़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के द्वारा की गई प्रैक्टिसि व्यर्थ जा सकती है, क्योंकि विकट परिस्थिति के चलते आपकी यात्रा कैंसिल हो सकती है।
जितना हो सके खुद को शांत रखने का प्रयास करें, वरना स्वास्थय बिगड़ सकता है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बिजनेसमैन के लिए दिन वर्चस्व बढ़ाने वाला है, आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति आज कर्मचारियों को प्रेरित करेगी।
बिजनेसमैन के लोन लेने की प्रक्रिया में चल रही अड़चनें दूर होंगी और पेमेंट क्लियरेंस बेहतर रहेगा, जिससे भविष्य के लिए आपके पास निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का शांत और तार्किक स्वभाव आपको हर मुश्किल काम को सरल तरीके से पूरा करने में मदद करेगा।
सीनियर और को-वर्कर का साथ तो आपको मिलेगा ही, लेकिन आप अपनी स्वतंत्र कार्यक्षमता से किसी भी प्रॉजेक्ट को अकेले दम पर पूरा करने का सामर्थ्य रखते हैं।
रिश्ते में किसी दोस्त या रिश्तेदार के अवांछित हस्तक्षेप से बचना भी अच्छा है।
आर्टिस्ट की कला को न केवल सराहा जाएगा, बल्कि आपको अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने की भी पूरी संभावना है।
अपनी डाइट में सुधार और नियमित योग आपको मानसिक रूप से इतना मजबूत बना देगा कि बाहरी विकट परिस्थितियाँ भी आपका मनोबल नहीं तोड़ पाएंगी।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5 , अन लक्की नं.7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बड़े बिजनेसमैन का सहयोग आपके बिजनेस को एक बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा, जिससे मार्केट में आपकी साख और विश्वास दोनों में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन पुरानी कार्यप्रणालियों को छोड़कर आज आप आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जो आपके बिजनेस को लाभ की ओर ले जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम और परिवार के बीच एक बेहतरीन सामंजस्य बिठाने में सफल रहेंगे, जिससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहेगा।
आपका अनुशासित व्यवहार आज ऑफिस में सबके लिए एक रूल्स बनेगा, लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे।
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में आप पूरी कोशिश करेंगे।
घर से दूर रहकर कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस समय अपनी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है और किसी बड़े संस्थान से चयन का संदेश आ सकता है।
अनुशासन और सही दिनचर्या आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा कवच बनेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं- 5, अन लक्की नं.1
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
शिव योग बनने से बिजनेसमैन के कानूनी दस्तावेज से जुड़े कार्य सावधानी और सफलता के साथ पूरे होंगे।
आप और आपके पार्टनर के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा, जिससे व्यापारिक सौदों में पारदर्शिता बढ़ेगी और मुनाफा सुनिश्चित होगा।
वर्कप्लेस पर आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, बॉस आपकी स्वतंत्र कार्यक्षमता और डिसीजन मेकिंग से अत्यंत प्रभावित होकर आपको बड़ी जिम्मेदारी देंगे।
नई जॉब या महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए उत्तर दिशा की ओर मुख करके आज आपके लिए अत्यधिक शुभ और फलदायी रहेगा।
जिस प्रकार पार्टनर आपकी फीलिंग को समझने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार आप भी उनकी फिलिंग का आदर करना सीखें।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए मैदान पर अपनी ताकत और तकनीक दिखाने का सही मौका है।
बात करें सेहत की तो आपकी पाचन शक्ति और मानसिक एकाग्रता बहुत अच्छी रहेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं.2
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
बिजनेसमैन के लिए समय चुनौतीपूर्ण है, विशेषकर अपने कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बिठाने में अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ सकती है।
सरकारी नीतियों में हो रहे बदलाव का लाभ उठाने के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें।
कोवर्कर द्वारा बॉस को भड़काने की साजिश रची जा सकती है, आपका प्रोजेक्ट कॉपी होने या आपके काम में बाधा डालने की प्रबल संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है, जो आपके करियर के लिए घातक सिद्ध होगा, अतः ऑफिस में संयमित भाषा का ही प्रयोग करें।
घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर को उनके फील्ड में ज्यादा कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा।
अधिक गुस्से के कारण आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अन लक्की नं.8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से सम्बधों में मजबुती आएगी।
शिव योग बनने से बिजनेसमैन को नए क्लाइंट्स मिलने के प्रबल योग हैं जिससे बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन के लिए बैंक संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है, आपको वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता आसानी से हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन की टीम में आपसी तालमेल का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, सीनियर आपकी कार्यशैली से इतने प्रसन्न होंगे कि वे आपके कार्यों में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करना बंद कर देंगे।
मार्केटिंग और प्रोजेक्ट्स में आज आपका हर कदम सटीक होगा, समय से पहले टारगेट पूरा करना आपके लिए एक साधारण सी बात होगी।
दाम्पत्य जीवन में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कोच या मेंटर प्लेयर के समर्पण को देखकर आपको विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे जो आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
सेहत के मामले में आपका शारीरिक ढांचा मजबूत होगा और चेहरे पर एक स्वाभाविक आत्मविश्वास झलकेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं.5
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में आज बिजनेसमैन की स्टेªटजी बहुत प्रभावी साबित होंगी जिससे उनका नाम पहचान में आएगा।
बिजनेसमैन अगर कोई नया कार्य स्टार्ट करने जा रहे है, तो उनके लिए दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे का समय बहुत ही उपयुक्त है, आपकी मेहनत आज रंग लाएगी।
टीम वर्क में आज आप एक कुशल रणनीतिकार की भूमिका निभाएंगे, जहां आपका साथ सबको मिलेगा और ऑफिस पॉलिटिक्स का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
मौजूदा प्रोजेक्ट्स में एंप्लॉयड पर्सन की नेतृत्व क्षमता का लोहा सब मानेंगे और नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकार भी मिलेंगे।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपको अपनी क्लास या स्टडी ग्रुप में सबसे आगे रखेगी।
सेहत के मामले में आप बहुत ही रिलैक्स और फिट महसूस करेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अन लक्की नं.9

Comments
Post a Comment