AAJ KA RASHIFAL 18 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 मई सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः54 तक प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया तिथि फिर तृतीया रहेगी। आज सुबह 11ः32 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग, सुकर्मा योग, सर्वार्थसिद्धि योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो रूचक योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः05 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
आज कोई ऐसी संपत्ति आपके नाम हो सकती है जिसका उपयोग आप व्यापारिक लाभ के लिए कर पाएंगे।
व्यापारिक समीकरण आज आपके पक्ष में झुकते नजर आएंगे, मिली हुई छूट आपके प्रॉडक्ट को मार्केट में कॉम्पिटिटर से सस्ता और सुलभ बनाएगी।
बिजनेस रिलेटेड डील करने जा रहे है, तो सोमवार को उत्तर और पूर्व दिशा की यात्राएं आपके लिए धन और सफलता के नए मार्ग खोलेंगी, विशेषकर व्यापारिक मीटिंग के लिए यह दिशाएं उत्तम हैं।
ऑफिस की राजनीति खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएगी और आपके विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता के कायल होकर आपकी प्रशंसा करेंगे।
विदेश या अन्य शहर में रहकर कार्य कर रहे एंप्लॉयड पर्सन को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिसकी खुशी में वे शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।
फैमिली में आज आपके नेतृत्व और निर्णयों की सराहना होगी, जिससे घर का वातावरण अत्यंत सुखद और सामंजस्यपूर्ण बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर के दिन सुनहरा रहेगा क्योंकि चंद्रमा की शुभ स्थिति आपके आत्मविश्वास और उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थय में सुधार होगा और उनके मार्गदर्शन से अटके हुए पारिवारिक कार्य सिद्ध होंगे, जिससे घर में खुशहाली आएगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.7
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
सुकर्मा, सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बैंक से जुड़ी सभी पुरानी बाधाएं दूर होंगी और बिजनेसमैन को कम ब्याज दर पर क्रेडिट लिमिट मिलने की संभावना है।
घर के बड़ों का आशीर्वाद और उनका अनुभव वीक स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए किसी बड़े निवेश से ज्यादा कीमती साबित होगा।
किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने की जिम्मेदारी आज आपको मिल सकती है, जो आपके भविष्य के लिए नए रास्ते खोल सकती है।
बॉस आज आपकी कार्यशैली से इतने प्रभावित रहेंगे कि वे आपकी किसी पुरानी गलती को माफ कर आपको नई और बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।
संतान की ओर से कोई ऐसा कीर्तिमान स्थापित होगा जिससे समाज में आपके कुल का नाम रोशन होगा और आपको अपार गौरव की अनुभूति होगी।
आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड प्लेयर के लिए यह समय किसी राजयोग से कम नहीं है, आपके व्यक्तित्व में वो निखार आएगा कि दुनिया आपकी कायल हो जाएगी।
संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, जिससे मानसिक संतोष और आपसी विश्वास बढ़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में पुरानी परंपराओं को बदलने के प्रयास में बड़ों का विरोध झेलना पड़ सकता है, जिससे काम की गति धीमी रहेगी।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से कॉम्पिटिटर आपकी इमेज को मार्केट में डाउन करने की कोशिश कर सकते हैं, अलर्ट रहे, सही समय आने तक धैर्य रखें।
आज कोवर्कर एंड जूनियर के साथ आपके वैचारिक मतभेद गहरे हो सकते हैं और किसी प्रोजेक्ट को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को आज अकेलेपन और परिवार की कमी का अहसास बहुत ज्यादा सताएगा।
अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्तावों में अड़चनें आएंगी रिलेटिव ही आपके रिष्तों को तोड़ने का काम करेंगे।
वीक स्टार्टिंग स्टूडेंट्स में जबरदस्त आलस्य बढ़ेगा, जिससे आप समय पर असाइनमेंट पूरे नहीं कर पाएंगे।
रिलेटिव के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाना विवाद का कारण बन सकता है और यात्रा के दौरान वाहन दुर्घटना या चोट लगने का भय है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
आज आप किसी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च करेंगे, जिससे भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ के द्वार खुलेंगे।
बिजेनसमैन को आज किसी महिला संगठन या सरकारी संस्था से बड़ा ऑर्डर या आर्थिक मदद मिल सकती है।
कॉर्पोरेट मीटिंग में आपकी सूक्ष्म दृष्टि आज किसी बड़ी व्यापारिक गड़बड़ी को होने से रोक लेगी, जिससे सिंडिकेट में आपकी इमेज बढ़ेगी।
आज आपको सीनियर का विशेष स्नेह प्राप्त होगा और वे आपके किसी पुराने सुझाव को लागू करने का निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको बड़ा सम्मान मिलेगा।
विदेशी कंपनी में कार्यरत या घर से दूर रह रहे लोगों को आज कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जिससे उनकी घर वापसी का मार्ग प्रशस्त होगा या परिवार उनसे मिलने आ सकता है।
अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बनाना आपको मानसिक सुकून और अटूट विश्वास देगा।
ग्रह की कृपा से आपकी तार्किक शक्ति और कौशल आपको हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे।
फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा या किसी सुखद पर्यटन के योग हैं, जहां रिलेटिव के साथ संबंधों मंर सुधार होगा और पुराने मनमुटाव दूर होंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 4, अन लक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
ग्रह स्थितियां बदलने से बिजनेसमैन अपने बिजनेस को नई सोच और ऊर्जा से नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
आज आप और मार्केट के सबसे बड़े डीलर मिलकर ऐसा सिस्टम बनाएंगे जिससे प्रॉडक्ट की कोस्ट कम होगी और मुनाफा ज्यादा होगा।
अगर आप किसी नई बड़ी डील को फायनल करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए सबसे अधिक शुभ है।
ऑफिस की जो राजनीति कल तक आपके लिए बाधा थी, आज वही आपके पक्ष में मुड़ती दिखेगी और आप अपनी कूटनीति से माहौल को अपने अनुकूल बना लेंगे।
प्रोजेक्ट कंप्लीशन और प्रमोशन की राह लंबे समय से चल रहा कोई जटिल प्रोजेक्ट आज आपकी रचनात्मकता के कारण सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जिससे कंपनी में आपकी साख बढ़ेगी।
मैरिड पर्सन के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा, लाइफ पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ने से घर में मांगलिक कार्यों की प्लानिंग बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह समय रिकॉर्ड तोड़ने वाला है, आपकी फुर्ती और रणनीतिक कौशल आपको हर मुकाबले में जीत दिलाएंगे और आपको बड़ा सम्मान मिलेगा।
आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी, घर का वातावरण भक्तिमय और शांत बना रहेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
विदेशी व्यापार के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, किसी मल्टीनेशनल कंपनी से कोलाबोरेशन के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
बड़े लोन की मंजूरी से व्यापारिक विस्तार का सपना आज सच होता दिखाई देगा, बैंक मैनेजर और वित्तीय सलाहकार आज आपके प्रति बहुत ही सहयोगात्मक रहेंगे।
छोटा ही सही, पर हर रोज का सुधार अंत में एंप्लॉयड पर्सन के लिए बड़े परिणाम लेकर आता है, अपनी महत्वपूर्ण फाइलें हमेशा वायव्य कोण में रखें, इससे आपके करियर में गति बनी रहेगी।
किसी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी बड़ी डील या इंसेंटिव की खबर मिल सकती है।
बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको तनावमुक्त रखेगा और उनकी शिक्षा या करियर से जुड़ी शुभ सूचना आपके उत्साह को बढ़ाएगी।
आप न केवल पढ़ाई में अव्वल रहेंगे, बल्कि स्कूल या कॉलेज में एक लीडर के रूप में उभरेंगे और कठिन विषयों पर आपकी पकड़ बहुत मजबूत हो जाएगी।
घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थय उत्तम रहेगा और समाज में आपके परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपको पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 4, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिलेगा।
सडनली बढ़े हुए टैक्स ड्यूटी के कारण आपके माल की लागत बढ़ जाएगी, जिससे मुनाफा शून्य हो सकता है, मार्केट की अस्थिरता को देखते हुए स्टॉक जमा करने से बचें।
गवर्नमेंट ऑफिस में आपकी फाइलें धूल चाट सकती हैं और अधिकारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान करेगा, कार्य के चक्कर में भागदौड़ अधिक होगी पर परिणाम शून्य रहेगा।
वर्कप्लेस पर अत्यधिक कार्यभार के कारण एंप्लॉयड पर्सन का व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा, जिससे आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
हिडन एनिमी के द्वारा ऑफिस में आपकी कही गई छोटी सी बात को नमक-मिर्च लगाकर मैनेजमेंट तक पहुँचाया जा सकता है, जिससे आपकी छवि धूमिल होने का डर है आप अपनी बात को सही साबित करने की जिद आज भारी पड़ सकती है, इसलिए चुप रहकर समय गुजारना ही बेहतर होगा।
मैरिड पर्सन के लिए लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना आज पहाड़ चढ़ने जैसा मुश्किल होगा, हर कदम पर गलतफहमियां आपका पीछा करेगी।
आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह समय अत्यधिक कष्टकारी और नकारात्मकता से भरा रहने वाला है, आपके कार्यों में रुकावटें आएंगी और भाग्य का साथ बिल्कुल नहीं मिलेगा।
संतान के व्यवहार या उनकी सेहत को लेकर मन अशांत रह सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
सरकारी नियमों और लाइसेंस से जुड़ी सभी कानूनी औपचारिकताएं आज वीक स्टार्टिंग बिजनेसमैन के आसानी से पूरी हो जाएंगी।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बैंकिंग लेनदेन में बिजनेसमैन को विशेष राहत मिलेगी पुराने रुके हुए पेमेंट आज क्लियर होकर आपके खाते में जमा होंगे।
गॉसिप करने वाले लोग आज खुद ही अपनी बातों में उलझ जाएंगे, जबकि आप अपनी मेहनत से मैनेजमेंट का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे।
नई नौकरी की शुरुआत करने के लिए आज का दिन स्वर्णिम है, आज की गई जॉइनिंग आपको लंबी रेस का घोड़ा साबित करेगी।
अविवाहितों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है, किसी सम्पन्न परिवार से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है जो आपके जीवन की दिशा बदल देगा।
स्टूडेंट्स की बौद्धिक क्षमता अद्भुत रहेगी, जिससे गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में आप रिकॉर्ड तोड़ अंक लाएंगे और स्कॉलरशिप प्राप्त करेंगे।
संतान पक्ष से सफलता के समाचार मिलेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.8
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेसमैन के लिए आज का दिन किसी सम्मान या अवार्ड की प्राप्ति का हो सकता है।
यदि आप विदेश में अपनी ब्रांच खोलने का सोच रहे थे, तो आज उस दिशा में ठोस प्रगति होगी, निर्यात के कार्यों में सरकार की ओर से कोई बड़ी राहत मिलने के योग हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, उनके टारगेट में जीतने पॉइंट कम पड़ रहे थे वो आज किसी बड़े डीलर से डील कर अपने पॉइंट को बढ़ाने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की कूटनीति कुशलता ऑफिस की किसी भी गुटबाजी को शांत करने में सफल रहेगी और आप विरोधियों के बीच भी अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे।
आज लग्जरी आइटम, प्रॉपर्टी परचेज करने के लिए दिन बेहद मंगलकारी है, इस समय किया गया निवेश भविष्य में आपको राजयोग जैसा सुख प्रदान करेगा।
मैदान पर आप अपनी चतुराई और सटीक तकनीक से विरोधियों को पस्त कर देंगे, आपका हर कदम नपा-तुला होगा जो आपको जीत की ओर ले जाएगा।
किसी मांगलिक कार्य या शुभ उत्सव के लिए यात्रा के योग बनेंगे और रिश्तेदारों के बीच आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रभाव की प्रशंसा होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 9, अल लक्की नं.4
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से काफी समय से सरकारी दफ्तरों या बैंक में अटकी हुई आपकी फाइलें आज सडनली ही गति पकड़ेंगी और अधिकारियों के हस्ताक्षर के साथ क्लियर हो जाएंगी।
सत्ता आपके पक्ष में होने से कंपनी को भारी टैक्स छूट मिलने की संभावना है, आज की गई कमर्शियल डिप्लोमेसी आपको प्रतिस्पर्धियों से कोसों आगे खड़ा कर देगी।
जूनियर के साथ आपका तालमेल इतना बेहतरीन रहेगा कि एक कठिन प्रोजेक्ट को आप और वो समय से पहले कंपलीट कर लेंगे, जिससे आपकी लीडरशिप की सराहना होगी।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से कोवर्कर एंड सीनियर का फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे आपको घर जैसा अहसास महसूस होगा।
पैतृक संपत्ति से जुड़े कानूनी मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आने के प्रबल योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को बड़ी मजबूती मिलेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर के लिए यह समय सुख-सुविधाओं और बड़ी उपलब्धियों से भरा रहेगा।
बात करें सेहत की तो आप मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यंत शक्तिशाली महसूस करेंगे, पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं का अंत होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा चरम पर रहेगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
अनजाने में किया गया कोई इल्लीगल या नियमों के विरुद्ध काम आपको भारी जुर्माने या दंड का पात्र बना सकता है, सरकारी नोटिस का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्कता अनिवार्य है।
बैंक से जुड़ा कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिससे सडनली फंड की कमी महसूस होगी।
कोवकर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आज आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखें।
डेडलाइन के करीब पहुँचने के बावजूद तकनीकी खराबी या डेटा लॉस की वजह से आपका महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अटक सकता है, जिससे आपकी मेहनत पर पानी फिरने के संकेत हैं।
संपत्ति की बिक्री या हिस्सेदारी के कागजों पर हस्ताक्षर करने से बचें, अन्यथा आपकी पैतृक विरासत हाथ से निकल सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड प्लेयर के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण दिख रहा है, आपकी ऊर्जा बिखरी हुई है, जिससे बनते काम बिगड़ सकते हैं।
घर के बड़े-बुजुर्गों, विशेषकर पिता को जोड़ों के दर्द या रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
मार्केट में चल रहे अप्स-डाउन के मध्य बिजनेसमैन अपनी चतुराई से लाभ का रास्ता निकाल ही लेंगे, आपके प्रॉडक्ट की डिमांड अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सडनली बढ़ेगी।
बिजनेसमैन के स्टॉप चेक की समस्या का समाधान आज बैंक से सकारात्मक बातचीत के जरिए हो जाएगा फंड की उपलब्धता होने से आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।
बॉस आज आपके प्रति बहुत उदार रहेंगे और आपके किसी व्यक्तिगत अनुरोध या छुट्टी को तुरंत स्वीकार कर सकते हैं, जिससे आप मानसिक राहत महसूस करेंगे।
ऑफिस की राजनीति करने वाले लोग आज खुद ही बेनकाब हो जाएंगे, जिससे मैनेजमेंट की नजर में आपकी ईमानदारी और वफादारी की साख और भी मजबूत होगी, और बईमान चेहरे सामने आएंगे।
यदि आप किसी बड़ी व्यावसायिक संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, तो बेझिझक आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी आप ऊँ आदित्य नमः का पाठ करें, यह आपके तेज और आर्थिक लाभ को दोगुना कर देगा।
आपकी सीखने की कला दूसरों से अलग होगी, विशेषकर कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को बड़ी उपलब्धि और प्रशंसा हासिल होगी।
घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थय बेहतर रहेगा और उनके अनुभव से आपको संपत्ति या निवेश में बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे घर में स्थिरता आएगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं. 6, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment