AAJ KA RASHIFAL 3 May 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 मई रविवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज पुरे दिन प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः10 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वरियान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
शिपिंग में देरी के कारण विदेशी क्लाइंट्स भारी पेनल्टी लगा सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति बिगाड़ देगी।
ग्रह गोचर बिगड़ने से बिजनेसमैन को आज काॅम्पिटिटर के षड्यंत्र का सामना करना पड़ेगा जिससे बिजनेस में लाॅस होगा।
ऑफिस में आज कोवर्कस के द्वारा आपके विरुद्ध ग्रुप बनाना आपके आत्मविश्वास को डिगा सकता है।
मार्केटिंग एंप्लाॅयड पर्सन को आज गलत सूचना मिलने के कारण मीटिंग्स में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
दोस्तों या लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान आज आपके बजट और मूड दोनों को बिगाड़ सकता है, जिससे दिन बोझिल रहेगा।
घुटने या टखने में चोट लगने की संभावना अधिक है, इसलिए आज किसी भी प्रकार के एग्रेसिव खेल या कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने से बचना ही आपके करियर के लिए बेहतर होगा।
बदलते मौसम के अनुसार आपको अपने शरीर के जल का स्तर का ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेसमैन के लिए आज का दिन किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है, आपकी किसी नई सर्विस को मार्केट में बेस्ट सेलर का खिताब मिल सकता है।
वरियान योग बनने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में आज आपका दबदबा बढ़ेगा, विदेशी मुद्रा के विनिमय से आपको सीधा लाभ होगा।
कोवर्कर आपके काम में हाथ बँटाएंगे और जूनियर्स का सर्पोट आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लीड करने का आत्मविष्वास प्रदान करेगा।
मार्केटिंग रणनीतियों में आपका नया प्रयोग आज सफल रहेगा और आपका सौम्य व्यवहार क्लाइंट्स का भरोसा जीतने में आपकी पूरी मदद करेगा।
घरेलू कार्यों में आप आज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपके लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट आपको प्राप्त होगा और घर में खुशहाली व मानसिक शांति बनी रहेगी।
विदेश जाकर पढ़ने वाले छात्रों को आज किसी ऐसी स्कॉलरशिप का पता चलेगा जो आपके खर्चों को 100 परसेंट कवर करेगी, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगी।
शारीरिक दर्द जो पिछले कई दिनों से आपको परेशान कर रहा था, आज वह योग और सही उपचार के माध्यम से पूरी तरह शांत हो जाएगा जिससे आप राहत पाएंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 5, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस में आज की गई मीटिंग भविष्य के बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव रखेगी, जिसमें आपको किसी पार्टनरषिप की जरूरत पड़ेगी।
विकट परिस्थिति के चलते आप अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी और प्राइस के दम पर न्यू मार्केट सर्च करने में कामयाब होंगे।
वर्कप्लेस पर टीम का भरोसा आप पर बढ़ेगा और आप अपनी कार्यक्षमता से विरोधियों को शांत कर देंगे।
आप अपने कार्यों को इतने व्यवस्थित ढंग से करेंगे कि सीनियर मैनेजमेंट आपकी मैनेजमेंट स्किल्स का उदाहरण पूरी टीम को देगा, जिससे आपको सम्मान मिलेगा।
आप अपने दोस्तों और लाइफ पार्टनर के साथ किसी बड़ी पार्टी की प्लानिंग करेंगे।
हाॅस्टल में रहकर काॅम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे काॅम्पिटिर को फैमिली का भावनात्मक और आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आप दोगुनी ऊर्जा से पढ़ाई करेंगे।
आप अपनी डाइट में बदलाव करेंगे जिससे आपकी हड्डियों को कैल्शियम और विटामिन-डी मिल सकें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
बिजनेस में आज आपके द्वारा किए गए बदलावों को घर के बड़ों का पूरा समर्थन मिलेगा।
लाइफ पार्टनर की सूझबूझ से आज कोई बड़ी आर्थिक पेचीदगी सुलझ जाएगी, जिससे जॉइंट वेंचर के मुनाफे में 20 परसेंट तक की वृद्धि होने के संकेत हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन प्रोजेक्ट्स की बारीकियों को समझने और उन्हें नई दिशा देने वाला होगा जिसमें सीनियर पूरा सहयोग करेंगे।
ऑफिस में आज आपके टारगेट उम्मीद से बेहतर तरीके से पूरे होंगे, सिस्टम में कोई भी प्रॉब्लम आने पर आपके पास हमेशा बैकअप प्लान तैयार रहेगा।
संडे का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा, आप अपनी फैमिली और बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे जिससे वर्क-लाइफ बैलेंस एकदम परफेक्ट रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए संडे के दिन किसी अनुभवी प्रोफ़ेसर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बात सेहत की तो आंतरिक और बाहरी संतुलन बैलेंस रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
बिजनेस में आज किसी पुराने विश्वसनीय एप्लाॅई के द्वारा आपके विरोधी की कंपनी को जॉइन करना आपके लिए खतरे की घंटी बन सकती है।
विकट स्थिति के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित होगी, बढ़े हुए टैरिफ के कारण आपका प्रोडक्ट मार्केट में महंगा हो जाएगा, जिससे बिक्री में 40 परसेंट तक की गिरावट संभव है।
ऑफिस के सिस्टम में वायरस आने से आपका महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है।
किसी प्रोजेक्ट में टीम मेंबर का काम से जी चुराना आपके कार्य में डिलेले करेगा उनके पीछे सीनियर मैनेजमेंट के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।
मैरिड पर्सन के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि ससुराल पक्ष की दखलअंदाजी आपके व्यक्तिगत जीवन की शांति को पूरी तरह छीन सकती है।
कॉम्पिटिटर के लिए संडे काफी भारी रहेगा, जहाँ लाइब्रेरी में घंटों बैठने के बाद भी आप कुछ नया याद करने में खुद को असमर्थ पाएंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
सत्ता पक्ष की सरकार होने से आपके सरकारी टेंडर के मिलने के आसार जग सकते हैं।
बड़े बिजनेसमैन के साथ की गई मीटिंग सफल होने से वे आपके बिजनेस में इन्वेस्टमेंट के लिए राजी हो सकते है।
सीनियर का सपोर्ट आपके करियर के लिए नई राहें खोलेगा जिससे आपके कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की वाणी का जाल ऐसा फैलेगा कि कस्टमर स्वयं ही उनकी वाणी में जाल में फंस जाएंगे।
संडे का भरपूर आनंद लेने के लिए आप अपने व्यवहार में लचीलापन रखेंगे, जिससे रिश्तों की कड़वाहट खत्म होगी और चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा।
वश्यिान योग बनने से स्पोट्र्स पर्सन के लिए दिन किसी बड़े क्लब या टीम में चयन हो सकता है।
संडे होने से आपके शरीर को आराम मिलेगा जिससे शरीर अपनी कोशिकाओं को रिपेयर करेगा और आपको आराम मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
विदेश से जुड़े पार्टनर से आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर या एडवांस पेमेंट मिल सकती है जिससे बिजनेस की ग्राॅथ में बढ़ोतरी होगी।
अगर आप नया बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय बहुत शुभ है, यह निवेश आपके लिए कुबेर का खजाना साबित होगा।
आप बिना किसी दबाव के अपनी टीम को मोटिवेट करेंगे और को-वर्कर्स का साथ मिलने से आप किसी बड़ी बिजनेस डील को क्लोज करने में सफल रहेंगे।
आजका दिन एंप्लाॅयड पर्सन के लिए अन्य दिनों से खास रहेगा क्योंकि ऑफिस में आपके विरूद्ध हो रहे षड़यंत्र का खुलासा होगीा।
आपके टारगेट बहुत ही सुचारू रूप से पूरे होंगे टीम मेंबर का प्राॅडक्ट को कंप्लीट करने के लिए जी-जान लगा देंगे।
लव लाइफ में आज रोमांस का जादू चलेगा, आप अपने पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताकर अपने दिल की बात कहने में पूरी तरह सफल रहेंगे।
प्लेयर की सेहत आज बहुत ही बैलेंस रहेगी, शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक शांति का भी अनुभव करेंगे जो खेल के मैदान में आपकी जीत को और भी आसान बना देगा।
बात करें सेहत की तो सुबह जल्दी उठना आपके और आपकी सेहत के लिए रामबाण का काम करेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
टैरिफ में हुए बदलाव का असर आपकी लागत पर कम पड़ेगा, जिससे आपका कॉम्पिटिशन में पलड़ा भारी रहेगा।
बैंक लोन की स्वीकृत फाइल को क्लियर करवाने के लिए आपको आज संडे के दिन किसी खास से जुगाड़ लगाना पड़ेगा जिसमें आप सफल भी होंगे।
न्यू टेक्नोलॉजी सीखना आपके लिए भविष्य का गेम चेंजर बनकर सामने आएगी, जो आपके कार्य की दिशा को ही बदल देगी।
घर से दूर रहकर जॉब कर रहे हैं, वे आज कोवर्कर के साथ किसी छोटी पिकनिक या आउटिंग पर जाने का अवसर मिलेगा जिससे तनाव कम होगा।
फैमिली के साथ इस संडे शॉपिंग या आउटिंग पर जाने का प्लान बनेगा, जिससे घर के छोटे सदस्य बहुत खुश होंगे।
आर्टिस्ट और लर्नर्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा किसी बड़े आर्टिस्ट के साथ कोलेबोरेशन करने का मौका मिलेगा।
संडे होने के कारण आज आपको बहुत ही गहरी और सुकून भरी नींद आएगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
ग्रह गोचर आपके विपरित है बिजनेस में बड़े बुजुर्गों का असहयोग आपको व्यापारिक मंदी की ओर ले जाएगा।
मार्केट में किसी के साथ लेन-देन के मामलों में आज पारदिर्शता का अभाव रहेगा जिससे कोई गलत निर्णय आपको कानूनी पचड़ों में फंसा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियल यात्रा को लेकर अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश करेंगे, लेकिन बॉस का सख्त रवैया आपको चैन से नहीं बैठने देगा जिससे आपका दिन तनावपूर्ण रहेगा।
टेक्नोलॉजी से दूरी आपके करियर की ग्रोथ पर फुल स्टॉप लगा सकती है, क्योंकि भविष्य की नींव टेक्नोलॉजी पर टिकी हुई है।
फैमिली मेंबर की उम्मीदें आपसे बहुत ज्यादा होगी और आप उन्हें पूरा करने में असमर्थ रहेंगे, जिससे संडे की छुट्टी बहसबाजी और थकान में गुजरेगी।
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को आज रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपके देश-विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इरादे डगमगा सकते हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.6, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
फैमिली मेंबर के साथ मिलकर बिजनेस विस्तार के लिए किया गया कार्य या प्लानिंग आज सफल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग होगी।
बिजनेस में एंप्लॉयड के साथ चल रहा मनमुटाव आज खत्म होगा और वे नई ऊर्जा के साथ अपना काम शुरू करेंगे।
वरियान योग बनने से पुरानी सभी कार्य बाधाएं आज किसी प्रभावशाली सीनियर के हस्तक्षेप से समाप्त हो जाएंगी और आप अपने प्रोजेक्ट को नए सिरे से और बेहतर तरीके से लॉन्च करेंगे।
सगाई या मांगलिक कार्यों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है, शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा जो मन को शांति देगा।
कॉम्पिटिशन के लिए निकलने हेतु आज पश्चिम दिशा की यात्रा आपके लिए समृद्धि और सफलता के द्वार खोलेगी, जहाँ भाग्य का पूरा साथ आपको अपने लक्ष्यों के करीब ले जाएगा।
आपकी सेहत बेहतर रहेगी, जिससे शरीर और दिमाग में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में प्रोफाइल में बदलाव की प्लानिंग करें।
बिजनेस में चल रही मंदी आज पूरी तरह समाप्त होगी, किसी सलाहकार की गुप्त सलाह व्यापार में बदलाव लाएगी।
लीगल एग्रीमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट्स साइन करने के लिए सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे का समय आज के दिन का सर्वोत्तम समय है।
आज आपकी मेहनत का मीठा फल मिलने का दिन है, बॉस आपकी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे और आपको पुरस्कृत करेंगे।
जाॅब पर्सन के लिए आज का संडे बहुत ही फलदायी रहेगा, आपके प्रोजेक्ट्स की सराहना आज कंपनी की एनुअल रिपोर्ट में हो सकती है।
संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आज कोई बड़ी बाधा दूर होगी, जिससे आपको परम सुख की अनुभूति होगी और संतान के प्रति आपका गर्व बढ़ेगा।
किसी आर्ट कॉम्पिटिशन में जाने के लिए आज का मुहूर्त बहुत ही प्रभावशाली है, जहाँ आपकी प्रखर बुद्धि और रचनात्मकता विरोधियों को आपके सामने टिकने का मौका भी नहीं देगी।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा दर्द से राहत महसूस होगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
आपके द्वारा बिजनेस में लाई गई न्यू टेक्नोलॉजी बिजनेस की प्रोडक्शन क्षमता को दोगुना कर देगा।
रविवार का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिरता का संदेश लेकर आया है, पुराने कर्ज से मुक्ति या धन वापसी के योग आज बहुत ही प्रबल नजर आ रहे हैं।
आज आप अपने मैनेजमेंट और मेहनत के बल पर किसी बड़ी पेंडिंग समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे जिससे शांति बढ़ेगी।
बॉस के साथ आपकी पर्सनल बॉन्डिंग शानदार, जिससे आपको ऑफिस में एक विशेषाधिकार वाला पद या जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना है।
मैरिड पर्सन के लिए संडे का दिन फैमिली के साथ बिताया हुआ खास दिन होगा, पुराने प्यार भरे पल याद करेंगे।
विकट परिस्थितियों के बावजूद आपको विदेश से किसी शांति मिशन या खेल आयोजन में भाग लेने का विशेष आमंत्रण मिल सकता है, जो आपके करियर के लिए गौरव की बात होगी।
संडे के दिन मानसिक शांति के कारण आपके चेहरे पर एक स्थायी मुस्कान बनी रहेगी, जो दूसरों को भी स्वस्थ रहने और खुश रहने के लिए प्रेरित करेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6

Comments
Post a Comment