AAJ KA RASHIFAL 1 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 सितंबर सोमवार
सुरेश श्रीमाली
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
पंचम भाव में सूर्य-बुध-केतु की युति होने से स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
न्यू प्लानिंग में हाथ आजमाने और साझेदारी का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
बैंकिंग, फाइनेंस, पॉलिसी, अकाउंट एंड सेल रिलेटेड पर्सन के पास आगे बढ़ने में कई प्रकार की समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
गुरु की पांचवी दृष्टि सप्तम भाव पर होने बिजनेसमैन सफलता हासिल करने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी।
वर्कप्लेस पर आप यह सुनिश्चित करें कि आप कार्य-जीवन के बीच उचित संतुलन बनाए रखें, क्योंकि आज महत्वपूर्ण कार्यों को संभालते समय यह एक समस्या हो सकती है।
आप अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं।
सीनियर एंड बॉस के द्वारा किसी कार्य में लेट-लतिफी पर फटकार लग सकती है।
रिश्तों में समस्याओं के प्रति आपके दृष्टिकोण पर सवाल उठेंगे।
फ्रेंड्स एंड रिलेटेड का किसी विवाद में मध्यस्थता करना आपको पसंद नहीं आएगी।
आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा।
बिना परिश्रम कोई भी सफलता हाथ नहीं लगने वाली है।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आऐगी।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
जिन लोगों की परिवार में रिश्ते की बात चल रही है, उनका रिश्ता तय होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में अपना पूर्ण देने में सफल होंगे।
बिजनेसमैन धन लेन-देन में सतर्क रहें।
आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
मंगल-शुक्र का 3-11 का संबंध रहने से बिजनेस में दिन आपके लिए शुभ फलदायी होने से आपके चेहरे की मुस्कान लोटेगी।
ऑफिस में आपकी ईमानदारी के ही चर्चे होंगे।
वर्कप्लेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
आप सकारात्मक सोच रखें, क्योंकि समय की स्थिति आपकी परेशानियां घटाने की ओर बढ़ रही हैं।
गुरु-राहु का दृष्टि सम्बन्ध रहने से सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को अपने वर्कर और अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग करने जा रहे है, तो आप प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मार्केट में डिमांड ज्यादा होने पर प्रॉडक्शन को बढ़ाना होगा।
चन्द्रमा-गुरू का षडाष्टक संबंध रहने से टीम सेशन में आपके विचारों को शायद अच्छी प्रतिक्रिया न मिले।
वर्कप्लेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
तृतीय भाव में सूर्य-बुध-केतु की युति होने से प्रॉजेक्ट से जुड़े लोगों को कुछ क्रिएटिव वर्क करने होंगे, तभी करियर के फील्ड में उन्नती मिलेगी।
स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी, स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
फैमिली के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं।
प्रेमी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रूकावट आ सकती है।
वर्कस्पेस पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे।
मंगल की चौथी व आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने टीम को लीड करने के लिए आपको कहा जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में कामकाज को लेकर अप्स-डाउन का दौर रहेगा, जीवन में यह सब तो चलता ही रहता है इसे देखकर बिलकुल भी परेशान न हो।
शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
प्रेम संबंधों में खटास भरे पल दूर होंगे।
स्टूडेंट्स को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए आपको अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को बेहतर बनाना होगा।
बिजनेसमैन परिश्रम से ज्यादा प्लानिंग के साथ काम करें, तो यह उनके और उनके बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
कोई नया प्रोजेक्ट का स्टार्ट करने जा रहे है, तो प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
शुक्र-राहु का षडाष्टक संबंध रहने से लव-लाइफ में खटास आएगी।
आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें आपकी मां आपको बाहर निकाल सकती है।
बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होगी।
बिजनेस में एक्सपेंडिचर की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर हो सकता है, व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें।
सूर्य-बुध-केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनेसमैन को कोई भी सौदा करते समय अलर्ट रहना होगा होगा क्योंकि नुकसान होने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन जो प्रमोशन एंड सैलरी की उम्मीद लगाए बैठे है, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते है।
स्टूडेंट्स स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
आपको स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
स्टूडेंट्स स्टडी में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
तो आपके लिए बेहतर रहेगा यह आपके लिए एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी, सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर रहेगी।
मार्केट में आपकी पकड मजबूत रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं, आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी।
बॉस एंड सीनियर की वजह से आपकी कम्युनिकेशन स्कील बेहतर होगी।
गुरु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने मार्केटिंग रिलेटेड पर्सन ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं, सडनली ही आपको धन लाभ हो सकता है।
रिलेशन में कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है।
प्रेम जीवन में प्यार का आनंद लेंगे, प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रहने से आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं, मुंह के छालों के संकेत हैं।
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में समस्या आ सकती है।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है।
पेरेंटल बिजनेस में फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
बिजनेस में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभ फलदायक रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस पार्टनर के साथ रिलेशन अच्छा बनाकर रखें, तब ही आप बेहतर मुनाफा कमा पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारत हासिल करने में सफल होंगे, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगें जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
जे एंप्लॉयड पर्सन जॉब के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं, वह अपनों से मिलने की योजना बना सकते हैं।
सूर्य-बुध-केतु की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर है स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के हाथ कई अवसर लगेंगे।
युवा पीढ़ी नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं।
सूर्य-शनि का षडाष्टक सम्बध रहने से सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेसमैन फाइनेंस को स्ट्रांग करने के लिए प्लानिंग बनाएंगे।
सेल्स टीम के सपोर्ट से बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
शुक्र-शनि का नवम-पंचम संबंध रहने से बिजनेसमैन कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
विवाह संबंधित वार्ता आगे बढ़ सकती है।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
ऑफिस में आप अपनी बुद्धि का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे।
मंगल की आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से छुटपूट समस्याओं के बावजूद भी एंप्लॉयड पर्सन के दिन बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स नेगेटिव थॉट्स से दूरी बनाकर रखें।
बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, पौष्टिक भोजन खाएं।
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
प्रेम संबंधों में तनाव की स्थितियां आ सकती है।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
गुरु-राहु का दृष्टि सम्बन्ध रहने से वर्कलोड का असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में जॉब को लेकर उथल-पुथल रह सकती है, ऑफिशियली वर्क को लेकर कई प्रकार के विचारों से तनाव भीबढ़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को स्टडी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
बिजनेसमैन के लिए दिन लाभप्रद नहीं है, स्थितियां अभी पूरी तरह आपके अनुकूल नहीं है।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रहने से पार्टनरशिप बिजनेस में दरार आ सकती है, बात पार्टनरशिप टूटने तक आ सकती है।
बिजनेस में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहींआएंगे।
रिलेशन में अहंकार की भावना आ सकती है।
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, ऐसे में खुद तो उनका ध्यान रखें साथ ही उन्हें भी अपना ध्यान रखने की सलाह दें।
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेस में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे।
बिजनेस में न्यू पार्टनरशिप की स्टार्टिंग करने जा रहे है, तो प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करें।
बिजनेसमैन को कानूनी दांवपेच में जीत हासिल हो सकती है।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।
चन्द्रमा-मंगल का 3-11 का सम्बध रहने से कोवर्कर के सपोर्ट से वर्किंग वुमन अपने प्रॉजेक्ट को पूर्णता की ओर बढ़ाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बेहतर ट्यूनिंग बनाकर रखें, यदि वह आपसे किसी तरह की सहायता की उम्मीद रखती है तो उस पर खरा उतरे।
धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी।
मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है।
शुक्र-शनि का नवम-पंचम सम्बध रहने से स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
पैरों में चोट के संकेत मिल रहे हैं।
युवा पीढ़ी को दिल की बात सुनने से नहीं दिमाग की बात सुनने से लाभ मिलने वाला है।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शो पर चले।
स्टूडेंट्स स्टडी में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
सप्तम भाव में सूर्य-बुध-केतु की युति से बिजनेस में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
बिजनेस विस्तार की प्लानिंग फैमिली के साथ बैठकर हो सकती है।
समय की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
लव लाइफ में आनंद ही आनंद होगा, आसान दिन बिताएंगे, आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएंगे।
अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य की प्लानिंग बना रहे हैं तो प्रातः प्रातः 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य न करें।
चन्द्रमा-शनि का नवम-पंचम संबंध रखने से वर्कस्पेस पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
आपके द्वारा कार्य को बेहतर करने में ज्यादा समय लग सकता है, जिससे आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक काम करें इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल लाइफ अच्छी रहेगी।
बिजनेस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
बिजनेस को ऑनलाइन करने में आप सफलता प्राप्त करेंगे।
मंगल-शुक्र का 3-11 का सम्बध रखने से बिजनेसमैन न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो उनके लिए समय उत्तम है, उन्हें इस दिशा में सफलता मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
अहंकार दूर होने से कोवर्कर आपके कार्यों में आपके साथ देंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे जिससे सीनियर के बीच उनकी तारीफ होगी।
मंगल-शनि का दृष्टि सम्बन्ध रखने से बॉस द्वारा दिए गए टारगेट को करने में आपको ज्यादा समय लग सकता है, लेकिन आप उसे अपनी तरफ से बेहतर करके ही देंगे।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा।
सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।

Comments
Post a Comment