AAJ KA RASHIFAL 10 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

10 सितंबर बुधवार


 
सुरेश श्रीमाली 

पंचांग-
आज दोपहर 03ः38 तक आश्विन कृष्ण तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः003 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 04ः03 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 04ः03 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चैघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्योदय से दोपहर 03ः38 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। आज आप उत्तर दिषा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्च को कम करने की प्लानिंग करें।  
बिजनेस में दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती हैं, आपको संभलकर रहना होगा, ऐसी स्थिति और कोई बात आपको चिड़चिड़ा बनाएगी।
धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें।
घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेग लव लाइफ में धोखें का सामना करना पड़ेगा।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
विषदोष के बनने से आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है।
आप ऊँ गजाननाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा।
बिजनेस में स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से सिचुएशन में सुधार होगा।
एंप्लॉयड पर्सन जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशानी आ सकती हैं।
जीवन साथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा, दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
सेहत के मामले हल्का फीवर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
आप ऊँ विघ्नराजाय नमः मंत्र की एक माला जाप करें।
 
 मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर काम करें।      
वृद्धि योग के बनने से बिजनेस मीटिंग में आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा जिससे आप काफी हद तक सफल भी होंगे।
अपने प्रिय जनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको खुशी देगा।
पेंडिंग असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे, आपका पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
युवा पीढ़ी के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
लाइफ पार्टनर के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा, लेकिन प्रेम संबंधों में नोक झोक हो सकती है।  स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
आप ऊँ महागणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

 
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
काम से संबंधित डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
वृद्धि योग के बनने से बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होगी, सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा।
धार्मिक कार्यों में मन लगाएं, इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे।
प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है, लेकिन मानसिक स्वरूप से कोई भी बात तकलीफ दायक नहीं होगी।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
पेट दर्द बीच-बीच में तकलीफ देता रहेगा।
आप ऊँ हेरम्बाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
 
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
विष दोष के बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में स्वयं को सेट नहीं कर पाने से परेशान रहेंगे, जिससे उनका माइंड डिस्टर्ब रहेगा।
आप बिजनेस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित काम करके ही आप अपनी लाइन पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
वर्कस्पेस पर फ्रेंड्स सें कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
किसी नजदीकी संबंधों के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी, घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
प्रेम संबंधों की बात घर तक पहुंच सकती है।
मोटापे को लेकर आप परेशान रहेंगे।
फाइनेंशियल कंडीशन वीक होने से आप चिंतित रहेंगे।
आप ऊँ श्रीपतये नमः मंत्र 108 बार जाप करें।

 
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
अगर बीमार लोगों की सेवा में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं।
वृद्धि योग के बनने से बिजनेस में आप द्वारा लिए गए डिसीजन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएंगे साथ ही आप साथ ही समस्या सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं।
अपने कार्य में लाइफ पार्टनर का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा।
युवा पीढ़ी का दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते।
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी में ध्यान केंद्रित कर पाने में सफल होंगे।
आप ऊँ महोदराय नमः मंत्र की एक माला जाप करें।

 
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे परिवार एकत्र रहेगा, लवर के साथ प्यार भरी बातें होगी।
बिजनेस में कोई नया कार्य स्टार्ट करने जा रहे तो श्राद्ध के बाद करना हितकर रहेगा।
दिन की शुरुआत सुखद होगी, वर्कस्पेस पर सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं।
युवा पीढ़ी को यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें। ष्
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने, समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा, पुरानी बीमारियों से राहत महसूस होगी।
आप ऊँ शिवप्रियाय नमः मंत्र की एक माला जाप करें।

  
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन का रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव हो सकता है।
बिजनेस में जो बित चुका है उसे याद करके उदासी महसूस हो सकती है, जितना हो सके उतना भविष्य से संबंधित बातों पर ध्यान रखें।
वर्कस्पेस पर किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात हो सकती है, आपके अधुरे कार्य पूर्ण की ओर बढ़ सकते है।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वृद्धि योग बनने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
आप ॐ सिद्धये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में रुकावट आ सकती है।
पार्टनरशिप बिजनेस में ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर लें।
वर्कस्पेस पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें, चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
विष दोष के बनने से परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है, लव लाइफ में आपको अपनी वाणी और गुस्सें पर नियंत्रण रखना होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने लक्ष्य पर कन्सन्ट्रेट नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।
आप ऊँ कल्याण गुरुवे नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
 
 मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व पराक्रम में होगी वृद्धि।
बिजनेस से रिलेटेड व्यावसायिक प्लानिंग धरातल पर लाने का विचार कर रहे हैं, तो शारदीय नवरात्र में करना आपके लिए लाभादायी रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप में सभी परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है।
घर में उचित समय न दे पाने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों की नाराजगी रहेगी, कुछ समय उनके साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
वर्तमान वातावरण की वजह से योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है।
ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाएं।
आप ऊँ मोदक प्रियाय  नमः मंत्र की एक माला जाप करें।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
वर्कप्लेस पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे।
जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी, संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
थकान का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
स्टूडेंट्स के चारों ओर के टेंशन के माहौल में स्टडी करना आसान नहीं होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अर्लट रहे चोट-चपेट के शिकार हो सकते है।
बिजनेस मीटिंग में कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा, भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा।
वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा।
आप ऊँ विघ्नेश्वराय नमः मंत्र की एक माला जाप करें।
 
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेस में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें, जिस लक्ष्य को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे संबंधित निर्णय लेकर बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा उनकी कंपनी को बेहतर ऑर्डर मिल सकते है।
परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए कठिन अध्ययन और तैयारी की जरूरत रहेगी यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
कमर दर्द और कमर में जकड़न अधिक रहेगी।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
युवा पीढ़ी घर से संबंधित किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय सलाह जरूर मानें।
आप ऊँ सुमुखाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

Comments