AAJ KA RASHIFAL 11 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 सितंबर गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 12ः46 तक आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः58 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
वर्कस्पेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, लव लाइफ सुखद और मधुर रहेगी।
युवा पीढ़ी के लिए मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फिल्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी, स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
व्यवसाय संबंधी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, किसी ऑफिशियल यात्रा पर जा रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद करें बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस में आप अपनी कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे शेयर ना करें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं।
युवा पीढ़ी बिना सोचे समझे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले, अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें।
वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं, उनके दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
कैलोरीज बर्न करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
बिजनेस में ऑनलाइन गतिविधियों तथा मीडिया द्वारा कई उत्तम जानकारियां मिलेंगी, कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे।
बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारथ हासिल करने में सफल होंगे, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
लव लाइफ में सहयोग प्राप्त होगा, घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी करने जा रहे है, तो श्राद्ध पक्ष के बाद ही करें।
युवा पीढ़ी नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे।
सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आप वर्कोहोलिक रहेगे।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
बिजनेस में आप जितना मन को शांत रखकर काम करने की कोशिश करेंगे, उतनी आसानी से बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए संभव हो सकता है।
बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका पूरा ध्यान भविष्य पर रहेगा, इस कारण कठिन काम करते समय आत्म विश्वास बना रहेगा।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
युवा पीढ़ी अपने काम और क्षेत्र में पारंगत होने के लिए ट्रेनिंग लेने की कोशिश करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक नॉलेज बढेगा।
पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलंदाजी ना करें, घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशि और सुनफा योग के बनने से सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
कार्यक्षेत्र के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
युवा पीढ़ी किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं।
वर्किंग वुमन के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं, इसलिए इस समय का उचित उपयोग करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगा।
बिजनेस में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है, अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें, व्यर्थ की कोशिशों से दूर रहें। “प्रकृति से मनुष्य बहुत कुछ सीख सकता है, कोहरा हमें सिखाता है जीवन में जब अंधकार छा जाए कुछ दिखाए न दें तो व्यर्थ की कोशिश करने के बजाय एक-एक कदम सावधानी से चलने चाहिए।”
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है।
काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।
वर्किंग वुमन अपने घर परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी।
धार्मिक यात्रा भी संभव है।
विरोधी भी युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
स्टूडेंट्स, स्टडी में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है, लवर का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। पौष्टिक भोजन खाएं।
बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे जिसमें आपको कुछ लाभ भी अर्जित करेंगे।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे, वे एक जटिल समस्या को हल कर सकते हैं।
आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी।
आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा।
दाम्पत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है, इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा, व्यायाम करना इसका उचित इलाज है।
बिजनेस में दिक्कत और परेशानियां आती रहेंगी, लेकिन आपके साहस के आगे वो टिक नहीं पाएगी।
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती है, धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होता जाएगा, परंतु जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले, इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
युवा पीढ़ी तय किए गए लक्ष्य पर टिके रहना आपके लिए संभव नहीं रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, लवर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन का अकेडमी में मन प्रैक्टिस पर नहीं लगेगा, जिससे उनके लिए अच्छे संकेत नहीं।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब है, मुंह के छालों के संकेत हैं।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों से मदद मिलेगी।
बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशि और सुनफा योग का साथ मिलने से मार्केट से रुकी हुई कोई पेमेंट आदि अचानक मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।
सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
ग्रहो का साथ मिलने से युवा पीढ़ी की लाइफ में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखने, लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
बिजनेस करने वाले आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। कहते हैं कि
युवा पीढ़ी आलस से दूर रहकर प्रयास करें, जब तक किसी बात में विचार स्पष्ट नहीं होते, तब तक काम की शुरुआत न करें।
बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशि और सुनफा योग के बनने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
सोशल प्रोग्राम में आपके नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे, परिचित व्यक्ति से विवाह संबंधित प्रपोजल प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है।

Comments
Post a Comment