AAJ KA RASHIFAL 22 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 सितंबर सोमवार, नवरात्रि घट स्थापना
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः24 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुक्ल योग, श्रीवत्स योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
वर्कप्लेस पर वर्किंग वुमन की प्रभावशाली वाणी दूसरों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहेगी, वाणी का यह गुण बना रहना चाहिए।
वर्कप्लेस पर काम में आपकी सोच और कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी आप अपने आसपास के वातावरण को और अधिक सकारात्मक बनाने के लिए आप प्रयत्न करते रहेंगे।
शुक्ल योग के बनने से बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा, पैसों की आमद के आसार हैं।
बिजनेस में दिन आपको बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ दिला सकता है, आपके काम के जरिए लोगों में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ती हुई नजर आएगी।
यंग जनरेशन को अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
बुधादित्य योग बनने से दिन आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे, जो लोग विवाह की गाँठ में बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन बहुत कमजोर है।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
वाशि योग बनने से बिजनेस के विस्तार संबंधी जो आपने प्लानिंग बनाई है, उन्हें फलीभूत करना चाहते है तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेसमैन मार्केट में डेटा कलेक्ट करते समय विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें, साथ ही पब्लिक डीलिंग करते समय ध्यान रखें कि किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाली वर्किंग वुमन को नया प्रोजेक्ट मिलेगा, इस प्रोजेक्ट में उन्हें अपना अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
आनन्दादि योग बनने से वर्कस्पेस पर काम में आपको सराहना मिलेगी, काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।यंग जनरेशन को वरिष्ठ नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन के अधिक परिश्रम होने से शारीरिक दर्द और तकलीफ से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
व्यापार में आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, आपको किसी प्रकार की धन हानि हो सकती इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें।
कारोबारियों को बड़े लाभ दिखाकर कोई ठग सकता है, लोभ में न फंसते हुए अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए।
वर्कस्पेस पर कम्पनी के किसी प्रॉडक्ट्स की बिक्री में अचानक आई गिरावट आपकी टेंशन बढ़ाएंगी, बुरी संभावना की कल्पना करके आप अपना तनाव बढ़ा सकते हैं।
ऑफिशियली ट्रैवलिंग के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें खो सकता है, या चोरी हो सकता है।
आपको अपनी संतान की गलतियों से दुःख होगा, दिन पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर किसी से न उलझे तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बनाए रखें क्योंकि आपका पेट खराब होने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे, आप में से कुछ व्यावसायिक लाभ कमा सकते हैं।
फेस्टिवल सीजन पर लग्जरी आइटम के क्षेत्र में काम करने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।
शुक्ल योग के बनने से महत्वपूर्ण काम पूरा होने से उम्मीदें और आशाएं सफल रहेंगी।
वर्किंग वुमन को काम के सिलसिले में कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा, किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें, और नहीं आप किसी पर भरोसा करें।
सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान देने से कोई बेहतरीन अनुभव मिलेगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
परिवार का माहौल आपको खुशी देगा, प्रेमी से मन की बात होंगी।
सुनफा योग बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे।
सेहत बेहतर रहेगी।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
शुक्ल योग के बनने से मार्केट में आपकी की गई कड़ी मेहनत का नतिजा बिजनेस में भारी उछाल आएग, सडनली धन लाभ प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन व्यावसायिक यात्रा पर जा रहे है, तो आपके लिए शुभ रहेगा।
वर्किंग वुमन के काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है, ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
काम से संबंधित निर्णय लेने से पहले सहकर्मी और वरिष्ठों के साथ चर्चा करना जरूरी होगा।
बुधादित्य योग बनने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
अपनी सेहत का ख्याल रखें।
परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का भी अवसर भी बन सकता है, इस दौरान किसी व्यक्ति की जब तक ठीक से पहचान नहीं होती, तब तक रिलेशनशिप से संबंधित प्रपोजल के बारे में सोच-विचार न करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से ऐथु जियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
आनन्दादि योग बनने से नए बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए तो उत्तम रहेगा।
व्यापारी वर्ग काफी सक्रिय रहेंगे, यह सक्रियता ही तो उन्हें कारोबार में सफलता दिलाने का काम करेगी।
काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा, आपका खर्च सामान्य रहेगा।
सुनफा योग बनने से वर्किंग वुमन को कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी, प्रेम जीवन के लिहाज से थोड़ा सा कमजोर कहा जा सकता है।
यंग जनरेशन अपने मन की बात पेरेंट्स के सामने रख सकते है।
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें।
स्टूडेंट्स को टीचर से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेस में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, इन गतिविधियों का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वाभिमान पर भी पड़ सकता है।
पेरेंट्ल बिजनेस के लिए आपको कानुनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, फैमिली में विवाद की स्थितियां बन सकती है।
नई नौकरी की शुरुआत की है, उन्हें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, ऑफिस के नियमों का पालन करें।
वर्किंग वुमन के व्यस्तता के चलते किसी कार्य में गड़बड़ी होने की आशंका बन सकती है।
यंग जनरेशन को मानसिक और शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के पूरे दिन आलस्य रहने की संभावना है।
अपनी सेहत का ख्याल रखें, आप पूरे दिन बिस्तर पर पड़े रहना चाहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
शुक्ल योग के बनने से मार्केट से कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
बिजनेसमैन आने वाले फेस्टिवल सीजन के लिए अभी से अपनी कमर कस लें ताकि बेहतर मुनाफा कमा सकें।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगेगा, अपने काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
वर्किंग वुमन अपने कार्यां से सीनियर एंड बॉस की नजरों में आएंगे, जो उनके लिए भविष्य में फायदा पहुंचा सकता है।
वाशि योग बनने से सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
यंग जनरेशन क्रोध और आक्रामकता में ना बढ़ने दें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट करने में सक्षम होंगे।
सपरिवार धार्मिक सत्संग में शामिल होने का मौका मिलेगा, प्रभु का स्मरण कर आनंद लेने का प्रयास कीजिए, आपको अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
प्रेम जीवन में लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से भी राहत मिलेगी।
सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
बिजनेस में जो काम जिस वक्त पर पूरा करना है, उसे उसी समय पर करना जरूरी होगा, वर्ना नई बाधाएं उत्पन्न होने की आशंका बन रही है, जिन बाधाओं को दूर करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
अगर आप बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए शुभ रहेगा।
बुधादित्य योग बनने से काम से संबंधित टारगेट जो आपने रखा है, वह अपनी क्षमता के अनुसार है या नहीं, इस बात को जानने की कोशिश करनी होगी, अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी, आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
वर्किंग वुमन को कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है।
पारिवारिक जीवन में कुछ तालमेल बिगड़ सकता है, एक दिन तो बिताएं अपने परिवार के साथ दिन एंजॉय करें।
वर्तमान की परिस्थितियां युवाओं को लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में सचेत हो जाएं और सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही फोकस करें।
आनन्दादि योग बनने से स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए दिन प्रोडक्टिव रहेगा।
पीठ दर्द और बदन में जकड़न महसूस हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।
कोई कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने के लिए आपसे धोखा घड़ी कर सकता है।
वर्किंग वुमन ऑफिस में अपने सहयोगी तथा स्टाफ की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें, उनका अनुभव और योगदान आपके लिए मददगार साबित होगा।
शुक्ल बनने से बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट हासिल हो सकता है।
व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकेंगे जबकि फुटकर व्यापार में अपेक्षाकृत कम लाभ होने की स्थिति है।
यंग जनरेशन का मन आध्यात्म की तरफ झुक सकता है।
सुनफा योग बनने से परिवार में किसी के साथ मामूली झड़प भी हो सकती है लेकिन प्यार बना रहेगा, प्रेम जीवन में खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स के हाथ अचानक नए अवसर लग सकते है।
सेहत के मामले में जोखिम वाले कार्यों से दूर रहे, तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में अपने उम्मीद से ज्यादा कर्ज या उधार ना ले, अन्यथा चुकाना मुश्किल होगा।
बिजनेसमैन आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए मार्केट में लेने देने में सावधानी बरते कुछ गफलत हो सकती है।
वर्किंग वुमन का काम में मन नहीं लगेगा, आपकी अपने ऑफिस में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा, आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।
विवाह के बाद अवैध संबंधों के चलते आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां आएंगी।
यंग जनरेशन को दूसरों के मामले में बेवजह की टीका टिप्पणी करने से बचना होगा, आपकी टिप्पणी दूसरों को खराब भी लग सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर कोई दोस्त धोखा दे सकता है, आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
स्वास्थ्य संबंधी समस्या से उदास रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से सम्बधों में प्यार बढेगा।
बिजनेस में यात्रा के दौरान किसी प्रिय मित्र की सलाह से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
वाशि योग बनने से बिजनेस के लिए न्यू इक्विपमेंट, व्हीकल, प्रॉपर्टी एंड न्यू आउटलेट की प्लानिंग बना रहे है, तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
वर्किंग वुमन का वर्कप्लेस पर कार्यभार अधिक रहेगा, ऐसे में टीम को साथ रख कर काम करेंगे तो आसानी से पूरा होगा।
दिन समय काल परिस्थिति आपके पक्ष में होने से जॉब चेंज करने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे।
संपत्ति के बंटवारे संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो उस के संदर्भ में बातचीत करना उचित रहेगा।
यंग जनरेशन को अपनी दिनचर्या की गतिविधियों को पूरा करने के लिए आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।
शुक्ल योग के बनने से आपका सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी लेकिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment