AAJ KA RASHIFAL 28 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 सितंबर रविवार, शहीद भगत सिंह जयंती
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02ः28 तक आश्विन शुक्ल षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
कार्यस्थल पर कंसंट्रेट होकर कार्य करना होगा, वरना कार्य में त्रुटि पाए जाने पर बॉस एंड सीनियर से डांट-फटकार के साथ-साथ वेतन में कटौती की खबर भी मिल सकती है।
वर्किंग वुमन को वर्कप्लेस पर कोकर्वर के साथ ज्ञान का अहंकार दिखाने से बचना होगा, अन्यथा यह दोस्ती के रिश्ते में दरार ला सकता है।
बिजनसमैन कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें, निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।
पार्टनरशिप बिजनेसमैन को अलर्ट रहना होगा, खासकर कोई नई डील करने जा रहे हैं तो सजग हो जाए।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन पुरानी गलती से सीखकर उसे दोहराने की भूल न करें, पुनः वही गलती करने पर घरवालो से माफी नहीं मिलेगी।
फैमिली के साथ समय बिताएं और भगवान की भक्ति करें, मानसिक शांति और आध्यात्मिकता का लाभ होगा।
आपके पास यदि कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आता है, तो उसे निराश न करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुती होगी।
आयुष्मान योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप सीनियर्स और बॉस की नजरों में आ सकेंगे।
लेबर डीलरशिप और कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन किसी अपरिचित या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, वरना कोई गलत डील तय हो सकती है।
जो लोग न्यू बिजनेस स्टार्ट करना चाहते है, या उसकी प्लानिंग कर रहे है, तो शुभ फलदायी रहेगा।
बुधादित्य योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर को सफलता हासिल करने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी।
दिन आपके लिए बड़प्पन दिखाने का दिन है, इसलिए यदि घर के छोटों से कोई गलती हो गई है तो उसे माफ कर उन्हें दोबारा न करने की सलाह दें।
आपको अपने ज्ञान का बखान करने से बचना होगा, अन्यथा यह आपको दूसरों के सामने छोटा साबित कर सकता है।
वाहन चलाते समय अलर्ट रहें साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन भी करें क्योंकि वाहन दुर्घटना होने के आसार है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वर्कस्पेस पर ऑफिस के कार्यों में किसी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से प्रेजेंटेशन करने के कारण सभी आपकी तारीफ करेंगे।
वाशि योग से वर्किंग वुमन को योजनाबद्ध तरीके से प्लान करना होगा, महत्वपूर्ण कार्यों की सूची पहले से ही तैयार कर लें तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।
बिजनेस में कोई बड़ा ऑडर मिलने से आपकी कमाई में बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं है।
इन्वेस्ट एडवाइजर बिजनेसमैन लगन व मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करेंगे, अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे।
सुनफा योग से लाइफ पार्टनर यदि कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं, तो उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।
प्लेयर के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है इसलिए उत्साह और आनंद के साथ प्रैक्टिस करते हुए ट्रैक पर समय बिताने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य बीतने वाला है, परेशानी वाली कोई बात नहीं है।
अभिभावक बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें, उनकी गलतियों पर उन्हें डांटकर नहीं प्यार से समझाएं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
कार्यस्थल पर हार्ड वर्क के साथ-साथ र्स्माट वर्क करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय भी बचेगा।
वर्किंग वुमन को रेस्पोंसिबिलिटी के साथ-साथ प्रमोशन की संभावना है।
आयुष्मान योग के बनने से बिजनेस में आपके हाथ अच्छा खासा मुनाफा हाथ लग सकता है।
इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे बिजनेसमैन को अपना बजट पहले से ही तैयार कर लेना चाहिए जिससे आगे चलकर किसी तरह की समस्या न हो।
संतान एवं अपने टेलेंट को अपडेट करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
आनन्दादि योग से आपको मन काफी शांत रहेगा, और खुद में सकारात्मक महसूस करेंगे।
बात करें फैमिली की तो आप अपनों के साथ गैरों जैसा व्यवहार न करें उन पर विश्वास करें। ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।
ब्लड प्रेशर पेशेंट अपना ध्यान रखें, नियमित चेकअप करते रहें और मेडिसिन लेने में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन व डेकोरेशन में समस्या आएगी।
वर्कस्पेस पर आपको अपने कामकाज को लेकर सतर्क रहना चाहिए, आपके बॉस आपके काम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
वर्किंग वुमन को वर्कप्लेस पर बिना सोचे-समझे किसी का पक्ष न लें नहीं तो मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है।
बिजनसमैन के पास यदि बिजनस रिलेटेड प्रॉब्लम है तो अर्लट रहे, हड़बड़ी में गलती होने की संभावना अधिक होती है।
पार्टनपरशिप बिजनेसमैन का छोटा सा प्रयास बिगड़ते कार्यों को भी बना देगा, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर हताश न हो।
आपको अपने व्यवहार की कमियां जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें, इसके साथ ही उन्हें व्यवहार को लेकर सतर्कता बरतनी होगी।
परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे इग्नोर करें क्योंकि अचानक से घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है।
मानसिक तनाव के कारण सिर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय आलस्य से दूरी बनाकर रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
आयुष्मान योग के बनने से न्यू जॉब सर्च कर रही वर्किंग वुमन को सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़े।
बिजनेसमैन किसी भी स्थिति में धैर्य न खोएं, धंधे में लाभ हानि तो चलती ही रहती है किंतु धैर्य खोने पर नुकसान भी उठा सकते हैं।
बिजनेसमैन की कोई मीटिंग है, तो उसमें सफलता मिलने के आसार दिखाई दे रहें है।
र्स्पोट्स पर्सन को एक्टिव होकर अपने फील्ड में लग जाना चाहिए, आलस्य में डूबे रहने पर वह अपने ही हाथों उन्नति के दरवाजे बंद कर सकते है।
अपने कार्यां को समय पर निपटाकर खाली समय घर के सदस्यों के साथ व्यतीत करने की कोशिश करें।
वाशि योग से आप सोशल वर्क में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, इसके साथ ही जनसंपर्क को एक्टिव भी रखें।
अपनों के साथ और सहयोग से पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित बना रहेगा।
सेहत के मामले में जितना हो सके इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से दूरी बनाए वरना आंखों में दर्द और जलन की समस्या सामने आ सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बुधादित्य योग से एंप्लॉयड पर्सन के कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आनंद की अनुभूति होगी।
वर्किंग वुमन को अपनी छवि में सुधार करने के प्रयासों में जुटी रहेगी।
बिजनेस विस्तार करने के लिए आप एक्सपिरियंस टीम हायर कर मार्केट के बारे इंफोर्मेशन कलेक्ट करने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएं।
बिजनेसमैन बिजनेस में मुनाफा व न्यू प्लानिंग बनाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर बिजनेस में चेंज के बारे में भी सोचेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स करंट अफेयर को अच्छी तरह से घोट ले एग्जाम में प्रश्न आने की संभावना है, इसलिए जो भी पढ़े अच्छे से पढ़ें।
आनन्दादि योग से घर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें, सबके साथ कुछ इंडोर गेम्स भी खेल सकते हैं।
यंग जनरेशन विवाह के लिए सोच-समझकर जवाब दें, उससे पहले सभी पहलुओं पर गहराई से विचार कर लेना अच्छा रहेगा।
सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, बेफिक्र होकर दिन को एंजॉय करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
आयुष्मान योग के बनने से एमएनसी कंपनी में कार्य कर रहे पर्सन को करियर के बेहतर मौके मिलेंगे, जिसमें वह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने में सफल होंगे।
वर्किंग वुमन का मैनेजमेंट वर्कप्लेस पर सबके लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, इसके साथ ही सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर आपसे प्रेरित भी होंगे।
बिजनेसमैन को किसी न्यू कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिसके चलते उन्हें अपेक्षित लाभ होने की संभावना है।
बिजनेसमैन बिजनेस को बढ़ाने के लिए उसका प्रचार करें इसके लिए माउथ पब्लिसिटि भी कारगर साबित होगी।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स के आईटी सेक्टर में करियर बनने की प्रबल संभावनाएं है।
फैमिली में सभी लोग आप से खुश रहेंगे, जिस कारण सभी बड़ो से स्नेह और सहयोग मिलेगा।
यंग जनरेशन को मानसिक रूप से बहुत कूल रहना चाहिए क्योंकि समय भी बहुत एक्टिव है।
खानपान को लेकर सजग रहें, डाइट चार्ट के अनुसार डाइट ले अन्यथा डिफिशिएंसी की वजह से कई बीमारी शरीर में पनप सकती है।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
वर्कस्पेस पर वर्क लोड के प्रेशर को लेकर कोई फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से यात्रा करनी पड़ सकती है, सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए यात्रा पर निकले।
बिजनेस में मेन पोवर एंड मार्केट की कुछ परेशानियों को लेकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है, परेशानी बढ़ने पर अपना धैर्य न खोएं।
बिजनेसमैन को चुगली करने वाले अधीनस्थ से दूर रहना होगा, नहीं तो वह विवाद का कारण बन सकते हैं।
आपको रिलेशन को बेहतर निभाने के चलते सभी के चहेते बनेंगे और छोटो के रोल मॉडल भी बनेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों वाला होगा इसलिए गंभीर विषयों को ठीक से पढ़े।
फैमिली लाइफ में आप अपनी इनकम के हिसाब से सेविंग एंड एक्सपेंडिचर के बीच तालमेल बना कर ही काम करना होगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ जाएगा।
बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श किए बिना कोई दवा न लें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में उस पर काम करें।
कार्यस्थल पर कॉ-वर्कर्स के साथ अपना तालमेल बनाकर चलने से ऑफिस में हो रहे विवाद की स्थिति पर फुल स्टॉप लगेगा।
वर्किंग वुमन को किसी न्यू प्रॉजेक्ट को कंपलीट करने के लिए आवश्यकता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
वाशि योग से पार्टनरशिप बिजनेस को आने वाले फेस्टिवल सीजन पर बेहतर बनाने के लिए आप बेहतर प्लानिंग बनाएंगे।
बिजनेसमैन की पिछली चल रही प्लानिंग सफल होती दिखाई दे रही है, जिसके चलते आपके बिजनेस का आर्थिक ग्राफ कुछ ऊंचा उठेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और र्स्पोट्स पर्सन के रिजल्ट पक्ष में आने से उनको अपनों से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है, जिसे पाकर वह खुशी से झूमते नजर आएंगे।
बुधादित्य योग से फैमिली में भाइयों के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने से आपको किसी बेहतर निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
सेहत के मामले में यदि आपका पेट सही तो आपके आधे रोग तो ऐसे ही खत्म हो जाते हैं आप अपने खान-पान ध्यान दें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
ऑफिशियल वर्क में गलती की गुंजाइश न रखें, काम करते समय सावधानी बरतें यही आगे आपके वेतनवृद्धि और पदोन्नती के द्वारा खोलेगा।
सुनफा योग से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क कोवर्कर की मदद से पूरे करने होंगे, इसलिए मदद करने में और लेने में तनिक भी संकोच न करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में आप दोनों की आपसी बॉन्डिंग के चलते बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा।
बिजनेसमैन यदि कोई डील करने जा रहे है, तो डील से पहले पुख्ता तैयारी जरूर करें।
आपके कंधों पर फैमिली की रेस्पोंसिबिलिटी आ सकती है, रेस्पोंसिबिलिटी को भार कतई न समझे।
आनन्दादि योग से संतान की पढ़ाई को लेकर उनके भविष्य की प्लानिंग अभी से करने में जुट जाएंगे।
मैरिड लाइफ में शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा, इस ओर यदि खुद से पहल करनी पड़े तो संकोच न करें।
डायबिटीज पेशेंट है तो इससे संबंधित दिक्कतों को लेकर अलर्ट रहें, साथ ही मीठा खाने से भी परहेज करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
आयुष्मान योग के बनने से सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं, वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रखकर लक्ष्य पाने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क को पूरी तत्परता के साथ करें तभी कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे।
बिजनेसमैन को डील से संबंधित मामलों में सही फेसले लेने होंगे, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
वाशि योग से पॉलिटिकल या सोशल लाइफ में रहते हुए खुद को लोगों से जोड़ने का प्रयास करें।
फैमिली की कुछ बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी के लिए खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखना होगा, साथ ही अगर घर में अगर किसी का जन्मदिन है तो उन्हें उपहार भेंट करें, इसके साथ ही सभी के सहयोग से छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
लाइफ पार्टनर किसी बात पर नाराज हो गए हो तो उन्हें मना ले संभवत वह बात सुनेंगे।
हेल्थ के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न करें, हैल्थ का विशेष ध्यान रखें, बाहर की चिकनाई युक्त और मसालेदार खानपान से परहेज रखें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment