AAJ KA RASHIFAL 19 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

19 सितंबर शुक्रवार, त्रयोदशी श्राद्ध




 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 11ः37 तक आश्विन कृष्ण त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः06 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः06 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं सुबह 07ः06 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
बुधादित्य, सिद्ध, वासी और सुनफा योग के बनने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा, प्रेमी से दिल की बात कर पाएंगे।
बिजनेस में किसी नए कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद करें।
युवा वर्ग कार्य में अड़चन आने पर अपने इष्ट देव को मन नही मन स्मरण करें।
जहां पर आप जॉब कर रहे है वहां पर ऑफर सामने से चलकर आ सकता है, ऑफर बढ़िया है तो तुरंत हां कर देना चाहिए।
वर्किंग वुमन का वर्कस्पेस पर कामकाज के मामले में साहस काफी ऊंचा रहने वाला है।  
अपनों से मनचाहा उपहार मिल सकता है, आप प्रसन्न नजर आएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक रहने से उनकी परेशानियों में कमी आएगी।
आप सेहत के मामले में बदलते मौसम का ध्यान रखें हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है, इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपकी ही चर्चा होगी।


 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, व्यापार में कभी-कभी ऐसी स्थिति भी आ जाती हैं जिनका डटकर मुकाबला करना पड़ता है।
कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं भविष्य में जल्दी ही फलीभूत होगी लेकिन कुछ समस्याएं आएगी।
ग्रहणदोष के बनने से वर्कस्पेस पर कार्यभार बढ़ने से ऑफिस में अधिक समय देना पड़ सकता है, आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण रखना होगा।
वर्किंग वुमन के लिए दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
युवा वर्ग कठिनाई को देखकर हार न मानें बल्कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस कर आगे बढ़ते रहें सफलता आपके कदम चुमेगी।
गृहस्थ जीवन में लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी, प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
बात करें सेहत की तो आपको हानिकारक खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखनी होगी।

 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
बुधादित्य, सिद्ध योग बनने से बिजनस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, शेयर्स तथा तेजी मंदी से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की स्थिति बन रही है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन अभी से एक्टिव हो जाएं तो उनके लिए आने वाले दिन बेहतर रहेंगे।
वर्किंग महिलाएं अपने किसी कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती है।
घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है, दिल खोल कर उनका स्वागत करें, लव लाइफ में प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन कोच के सामने अपनी बात रख पाएंगे।
बेक पैन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, ज्यादा भार बोज वाले कार्य न करें।
आप अपनी संतानों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगें।


कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
बिजनेस का विस्तार करने की प्लानिंग बना रहे है, तो नवरात्रि में करें आपके लिए बेहतर रहेगा।
बुधादित्य, परिध योग के बनने से धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
युवा वर्ग की एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, आपको सीनियर का सानिध्य प्राप्त होगा हो सकता है वो कोई महत्वपूर्ण मामले में आपसे चर्चा करें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
बात करें सेहत की तो घबराहट और बीपी से संबंधित समस्या बढ़ेगी।
अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
वर्कप्लेस पर टारगेट को अचीव करने का प्रेशर रहेगा, किसी सीनियर की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है।
नौकरी में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है, समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।
बिजनेस में समय अनुकूल है इस समय किसी का उचित सहयोग करें।
बुधादित्य, सिद्धि, वाशि और सुनफा योग के बनने से व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे।
युवा वर्ग की फ्रेंड के साथ किसी एक्टिविटी को कर सकते है।
घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा, प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
कुछ समय मेडिटेशन योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे, तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने टारगेट पर फोकस करें और समय की कीमत को समझें तथा उसे बर्बाद करने से बचे, आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

 
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
पार्टनरशिप बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें, आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, सडनली फाइनेंशियल लॉस होने की संभावना है, चिंता करने से बचना चाहिए।
बिजनेसमैन तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लेवें।
वर्कप्लेस पर सडनली ही आप पर कार्य का बोझ आ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
ग्रहण दोष के बनने से युवा वर्ग गलत संगत की तरफ जा सकते है, अलर्ट रहें।
परिवार के लोग आपस में विनम्रता और सौहार्द बनाए रखें और छोटे मोटे किसी भी तरह के विवादों से बचें।
आपकी लेट-लतिफी प्रेम जीवन में विवाद की स्थितियां ला सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी।
जंक फुड खाने से पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की आशंका हो सकती है।


तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से कर्तव्यों को पूरा करें।
आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी, प्रेमी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे।
बिजनेस में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में आपसी तालमेल बेहतर होने से बिक्री में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते ऑपन होने से वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी।
बुधादित्य, सिद्ध, वाशि और सुनफा योग का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।
घर के सरकारी कार्य के लिए युवा वर्ग को आगे आना पड़ सकता है।

 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम करने का नशा व जोश आप मेंं रहेगा।
बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है, आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।
बिजनेस विस्तार के लिए अगर आप किसी नए कार्य की स्टार्टिंग कर रहे है, तो अभी नहीं करंव क्योंकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे है।
कार्यस्थल पर कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठा कर काम करना चाहिए, काम सरल होता जाएगा, महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें, बल्कि पहले उस पर गंभीरता से विचार करें।
ऑफिस में कोवर्कर के सपोर्ट से आप अपने कार्यों को कंप्लीट कर पाएंगे।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
बढ़े वजन के कारण सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।
युवा वर्ग सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लें और वहां पहुंच कर व्यवस्थाओं में जो भी संभव हो सहयोग करें।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 9जी हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की महत्वाकांक्षाएं उनकों नई सफलता की ओर ले जाएगी।
बुधादित्य, सिद्ध, वाशि और सुनफा योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे, भूमि और वाहन संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा।
पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ लाभ की स्थितियां बन सकती है, इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे।
युवा वर्ग को बुजुर्गों के सानिध्य से सही राह की पहचान होगी।
वेतनभोगी लोग कार्यस्थल पर तकलीफ को दूर करते हुए उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी लेकिन नवरात्र में करें, प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तथा आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
पॉलिटिक्स को कुछ लाभ होने वाला है।


मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें, जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं।
बिजनेसमैन के लाभ कमाने के अवसर उनकी सनक के कारण हाथ से निकल सकते है।
युवा वर्ग को इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है, दिन भर तनाव में रहेंगे।
ग्रहण दोष के बनने से प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।
वर्कलोड के चलते एंप्लॉयड पर्सन अपने काम से ब्रेक लेने की कोशिश करें।
शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की कंपनी की कमी महसूस करेंगे, प्रेमी से आपको धोखा मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को समय का मोल समझना चाहिए और अपने कीमती समय को बचा कर पढ़ने लिखने में लगाना चाहिए।
युवा वर्ग नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें, कहीं ऐसा न हो कि उनकी नकारात्मकता आप पर हावी होने लगे। संतान की सेहत से से जुड़ा मामला तनाव देगा।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
वर्कस्पेस पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं, साथ ही आपके सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं हुई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन के द्वारा बनाया नेटवर्क आजीविका के लिए लाभकारी हो सकता है।
बिजनेस में पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई हुई थी जिन्हें आप धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्र में करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी।
युवा वर्ग आ रही परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे, आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
अविवाहितो के विवाह से रिलेटेड कोई गुड न्यूज मिल सकती है, लेकिन प्रेमी जोड़ो को इंतजार में समय निकालना पड़ेगा।

 
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बुधादित्य, सिद्ध, वाशि और सुनफा योग के बनने से इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनस में आपके हाथ अचानक कोई बड़ा सौदा लग सकता है, जिससे धन की आवक होगी।
आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
वर्कस्पेस पर कार्य की र्स्टाटिंग में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
मीडिया से जुड़े लोग एक्टिव रहें कुछ नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते है।
जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स की अपने टीचर के साथ बॉडिंग शानदार रहेगी।
बात करें प्रेमी जीवन की तो आप अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने में सफलता हासिल कर ही लेंगे।
सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क हो जाएं अपनी दिनचर्या परिवर्तन लाएं सुबह जल्दी उठें, और हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी करें, कोई दिक्कत न हो तो थोड़ी दूरी तक टहलें भी।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर आपको अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है, पूर्व में किए गए प्रयासों के कारण आपके हाथ लाभ लगेगा।

Comments