AAJ KA RASHIFAL 30 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
30 सितंबर मंगलवार, दुर्गाष्टमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 06ः07 तक आश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
शोभन योग के बनने से आपके व्यवसाय में गति आएगी।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए कारोबारियों को व्यापार में सृजनात्मक कार्य करने के लिए अच्छा समय है, इस समय उन्हें कुछ क्रिएटिव काम करना चाहिए।
वर्कस्पेस पर ऑनलाइन कार्यभार की अधिकता के कारण वर्किंग वुमन की वर्किंग स्किल्स बढ़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपने प्रॉजेक्ट को कंपलीट करने के लिए सीनियर एंड जूनियर की मदद लेनी पड़ेगी जिससे उनका प्रॉजेक्ट कंपलीट होगा।
आनन्दादि योग से सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रहेगी।
स्टूडेंट्स एक ही सब्जेक्ट्स को पढ़ते-पढ़ते ऊब गए हैं तो मूड बदलाव के लिए दुसरे सब्जेक्ट्स की बुक पढ़ें, जिससे आपका समय भी बच जाएगा और कोर्स भी कवर हो जाएगा।
पैरों में दर्द की शिकायत से आप परेशान रहेंंगे।
यंग जनरेशन का धर्म के प्रति झुकाव हो सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी से बहस हो सकती है।
व्यापार में कर्मचारियों के बीच उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई कठोर और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बनेगी।
कारोबार में दूसरों के भरोसे बिल्कुल भी न रहें और सभी कामों में खुद ही निगाह रखें, कर्मचारियों से भी पूछताछ करते रहें।
वर्कस्पेस पर किसी भी तरह का विवाद हो तो उसको बढ़ने न दें, प्रेम से सुलझाएं और अपनी टीम के साथ काम करते हुए अपने वर्क को कम्पलिट करें।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए वर्किंग वुमन पर वर्कलोड ज्यादा रहेगा।
यंग जनरेशन के द्वारा अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा, अनैतिक कर्म करने वालों से दूरियां बनाकर रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन के स्वास्थ्य के सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी।
कैरियर में स्थायित्व आएगा। किसी प्रकार की यात्रा आपके लिए सुखद समय लेकर आएगी। युवाओं को शोध, अध्ययन, अनुसंधान जैसी गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करेंगे।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी।
शोभन योग के बनने से वर्कस्पेस पर आप अपने अधुरे कार्य समय पर पूर्ण करने में कामयाब होंगे।
वर्कस्पेस पर कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे, आप अपने काम में प्रगति करेंगे।
वर्किंग वुमन को उनके पिछली कंपनी से वापस जॉइन करने के लिए कॉल आ सकता है।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, परिवार के सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहें। परिवार एक यूनिट की तरह लगना चाहिए।
वाशि योग से आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने फील्ड में ध्यान एकाग्रचित नहीं हो पाएूं।
स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी, स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करें।
शोभन योग के बनने से एकाउंटेंट्स, रेकॉर्ड किपर्स, एजेन्ट्स और ब्रोकर्स को शुभ समाचार के साथ ही बढ़िया बिजनेस भी मिलेगा और मनोबल बढ़ने के प्रबल संकेत हैं।
वर्किंग वुमन कार्य की लिस्ट बनाकर प्लान कर लें, कार्य में टेक्नोलॉजी की सहायता से अच्छा रिजल्ट देने का प्रयास करें।
नौकरी की तलाश करने वाले ऑनलाइन प्लेसमेंट के लिए वेबसाइटों को खंगाले, जहां भी आपके मतलब की जगह हो, वहां अप्लाई करें।
सुनफा योग से पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत करेंगे, सीखना और प्रयास करना जारी रखेंगे।
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके लिए सामान्य ही रहने वाला है, लेकिन लापरवाही करना ठीक न होगा।
यंग जनरेशन को बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए व्यवसायिक यात्राओं संबंधी प्रोग्राम बनेंगे अगर आप यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में दोपहर बाद सडनली ही सिचुएशन अनुकूल होगी और आपको कोई बेहतरीन ऑर्डर भी मिल सकता है।
बुधादित्य योग से फाइनेंस संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें, आर्थिक कशमकश बनी रहेगी।
वर्किंग वुमन की ऑफिस में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा लेकिन आपको अहम् से दूर रहना होगा।
गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा, आसान दिन बिताएंगे।
सुनफा योग से हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट की तैयारी पर फोकस करें, ऐसा करने से ही वे हायर एजुकेशन की परीक्षा पास कर सकेंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
व्यापारियों को चुनौती का सामना करना पड़ेगा, इसके लिए पहले से ही मनःस्थिति तैयार रखनी चाहिए।
ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है इसलिए व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित ही रखें।
सरकारी नौकरी में है तो बहुत ध्यान से काम करें, जरा सी चूक आपके लिए मुश्किल बन सकती है।
वर्कस्पेस पर अपने द्वारा की गई किसी पिछली गलती या गलत काम का परिणाम भुगतना पड़ेगा।
यंग जनरेशन का आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
राजनीतिक करियर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा आपको उस गुस्से को सही दिशा में लगाना होगा।
खानपान में लापरवाही की और बहुत फैट वाली चीजों को खाना न छोड़ा तो यह आपका वजन को बढ़ाने वाली होंगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी नजर रखें।
व्यवसाय में कर्मचारियों की सलाह पर भी उचित ध्यान दें, आपको कोई उचित मार्गदर्शन मिल सकता है।
वाशि योग से बिजनेस से रिलेटेड कोई नई प्लानिंग धरातल पर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए हितकर रहेगी।
वर्किंग वुमन को वर्कप्लेस पर अपने कार्य को करवाने के लिए धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभाले रखना होगा।
वर्कस्पेस पर कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः दूर होंगी, अपनी कड़ी मेहनत से मिली अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे जिससे आप संतुष्ट रहेंगे।
आनन्दादि योग से फेस्टिवल सिजन को देखते हुए धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लीजिए और आनंदित रहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर बेहतर प्रदर्शन करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
सेहत संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।
शोभन योग के बनने से व्यवसाय संबंधी कोई रुका कार्य कंप्लीट हो सकता है।
बिजनेस को ऑनलाइन करने से दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है, और आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
वर्कस्पेस पर वर्किंग वुमन की नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है।
जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, नए जमाने में आगे रहने की बात अच्छी है लेकिन अपने संस्कारों और परंपराओं को भी साथ ले कर चलें।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को अपने टारगेट को अचीव करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
वाशि योग से पॉलिटिशियन आने वाले राज्यों में आगामी चुनावों को देखते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लें।
आप आज कोई भी नया काम करने जा रहे है, तो उससे पूर्व हनुमान जी के द्वादश नामों का स्मरण करें।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, कुछ ऑर्डर मिलने से राहत मिलेगी, इस समय सभी कार्य अपनी देखरेख में ही निपटाने का प्रयास करें, किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है।
बुधादित्य योग से फेस्टिव सीजन पर न्यू एंप्लॉयड पर्सन की हायरिंग करने की प्लानिंग बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल कार्य बिना दिक्कत के होते जाएंगे, कुछ इर्म्पोटेंट डिसिजन लेने पड़ सकते हैं। डिसिजन लेने से पहले अच्छा हो कि सभी पहलुओं पर विचार कर लें।
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
करियर से रिलेटेड चल रही दिक्कतें अब ठीक होती दिखाई दे रही हैं।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को माँ की कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जो उनके भविष्य के लिए सही साबित होगी। जिसका अनुसरण आपको करना चाहिए।
आनन्दादि योग से यंग जनरेशन को प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से हानि होगी।
व्यापारी बिजनेस से रिलेटेड किसी भी डिसीजन में जल्दबाजी में किसी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर न करें, बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए कारोबार में प्रतिद्वंदी आपको कड़ी चुनौती दे सकते हैं, इसके लिए आप हमेशा रेडी रहें।
वर्किंग वुमन को ऑफिस में सीनियर से बातचीत करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है।
वर्कस्पेस पर विरोधी आपके आत्म सम्मान पर चोट पहुंचा सकते हैं, ऐसे में आप अलर्ट रहें।
प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को तूल न दें बल्कि शांत रहें, इससे संबंधों में दरार आ सकती है, इससे बचें, परिवार में विवाद होने पर मन को खिन्न न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन समय को बिल्कुल भी बर्बाद न करें, समय अनमोल है, इसलिए उसके महत्व को समझते हुए अपने-अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करें।
कंप्यूटर पर अधिक देर तक झुक कर या काम न करें, इससे पीठ और कमर में दर्द होने की समस्यां से आप परेशान रहेंगे, थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों को रेस्ट दें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
व्यवसाय में जैसा चल रहा है उसी में ही संतोष रखना उचित रहेगा, व्यवसाय संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
पार्टनरशिप संबंधी कार्य में चल रहा तनाव दूर होगा यह सब आपकी धैर्य के कारण संभव हुआ है।
वर्किंग वुमन को वर्कस्पेस पर आप किसी जटिल समस्या को हल सिनियर्स के सहयोग से करेंगे।
शोभन योग के बनने से एंप्लॉयड पर्सन काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होंगे।
घर में मांगलिक प्रसंग की रूपरेखा बनेगी, आपको इस कार्यक्रम में शामिल भी होना पड़ेगा।
यंग जनरेशन को यदि किसी जरूरतमंद का सहयोग करने का अवसर मिले तो अवश्य करें, पीछे नहीं हटे।
सुनफा योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वस्थ और उत्साहित होकर अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ेगे।
बात करें सेहत की तो आपको पेट दर्द से आराम मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
आनन्दादि योग से बिजनेस संबंधी नई तकनीक और कार्य प्रणालियों को सीखने की जरूरत है, क्योंकि व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ बेहतर होने की अभी संभावना नहीं है। इसलिए कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाना जरूरी है।
फेस्टिवल सीजन पर पार्टनरशिप बिजनेस में फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों का दायरा बढ़ाएं।
वर्कस्पेस पर आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, दूसरों को सलाह न दें।
वर्किंग वुमन ऑफिस में कोवर्कर के साथ संबंध मधुर रखें।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने कोच व बड़ो की सलाह को ध्यान में रखे साथ ही उन्हें सलाह दि जाती है कि वे नकारात्मक पर्सन से दूर रहें।
यंग जनरेशन अनावश्यक रूप से किसी को उल्टे जवाब देने की आवश्यकता नहीं, इससे आपके संस्कार का पता चलेगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं।
वाशि योग से परिवार में बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, अन्य लोगों के साथ भी अच्छे संबंध रखिए, प्रेम जीवन में प्रेमी की कोई बात आपको आश्चर्यचकित कर सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment