AAJ KA RASHIFAL 16 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

16 सितम्बर मंगलवार, दशमी श्राद्ध


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन कृष्ण दशमी तिथि रहेगी। आज सुबह 06ः46 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, वरियान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम में होगी वृद्धि।
डे स्टार्टिंग फॉरेन बिजनेसमैन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन जल्दी ही वो अपने विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल ही लेंगे।
गजकेसरी, वरियान योग के बनने से वर्कस्पेस पर एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम में अच्छा कर सकेंगे।
परिवार वालों के साथ बैठकर वक्त बिताएं आपको अच्छा लगेगा, वस्तुएं संभालकर रखें, आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, प्रेमी का किसी बात पर सपोर्ट प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड के प्रति गंभीर बनें अन्यथा आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।
सेहत को लेकर टेंशन फ्री रहेंगे।
वाशि योग से युवा वर्ग को दोपहर बाद कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है।

 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।  
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने फिल्ड में चुस्त रहते हुए आगे बढ़ेंगे।
बुधादित्य योग से बिजनेसमैन को बैंक रिलेटेड वर्क समय पर निपटाने चाहिए, ताकि आने वाले कमाई दिनों के लिए स्वयं को प्रिपेयर कर सकें।
ऑफिस में तेजी से काम करना होगा साथ ही अपनी पूरी टीम को भी एक्टिव रखना होगा, क्योंकि आने वाले दिनों वर्कलोड बढ़ सकता है।
सुनफा योग से आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे, सुख-समृद्धि बढ़ेगी, प्रेमी के साथ संबंधों में अप्स-डाउन नजर आएगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
युवा वर्ग को किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी परेशान कर सकती है, अन्य लोगों की बातों से अधिक अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
पैर में सूजन से आप परेशान रहेंगे।

 
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
गजकेसरी, वरियान योग के बनने से बिजनेसमैन के आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी प्रतिभा को निखारना होगा, अपनी पर्सनालिटी का पूरा उपयोग करें जिससे बॉस खुश रहेंगे, अपने सहयोग देंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा।
निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा, अविवाहित को जो प्रपोजल प्राप्त हुआ है, उसके बारे में ठीक से सोच-विचार करना होगा।
आनन्दादि योग से जो युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता पाने के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी होगी।
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है।
अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें।

 
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को कम करने की प्लानिंग करें।
बिजनेसमैन को एक बात का ध्यान रखें कि जिस काम की उन्हें जानकारी न हो उसमें निवेश नहीं करना चाहिए अन्यथा नुकसान भी हो सकता है।
छोटी-छोटी बातों पर तनाव ना हावी होने दे, इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर असमंजस की सिचुएशन बनेगी जिससे काम में सफलता आपके हाथ से निकल जाएगी।
घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, जल्दबाजी से बचें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को हर परिस्थिति में अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।
युवा वर्ग के मन में उत्पन्न हो रहे डर के कारण किसी व्यक्ति को जीवन से दूर रखने की कोशिश करना गलत है।
सेहत कुछ ढीली रहेगी व धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है।

 
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
बुजुर्गों सम्मान बना कर रखना होगा, उनके मार्गदर्शन में रहें क्योंकि उनके मार्गदर्शन से आपको लाभ होगा, प्रेमी के साथ दिन मौज-मस्ती में बितेगा।
युवा वर्ग के कड़ी मेहनत से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।
गजकेसरी, वरियान योग के बनने से बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
वर्कस्पेस पर बेस्ट एर्म्प्लाइज की ट्रॉफी के हकदार बन सकते है, मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा।
वाशि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन आलस्य का त्याग कर सफलता पाने के लिए अपने-अपने फील्ड में जुट जाएं।
सेहत के मामले में दिन आपकी परीक्षा ले सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

 
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों में पर चले।    
बुधादित्य योग से बिजनेस में पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है, अपने संपर्कों को एक्टिव रखना होगा, ऑफर भी मिल सकते हैं, इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए लेकिन श्राद्ध पक्ष के बाद।
युवा वर्ग को नए मित्रों को समझने में समय लगेगा, इसलिए इस मामले में जल्दबाजी न करें और संबंधों को धीरे धीरे आगे बढ़ने दें।
वर्कस्पेस पर किसी भी व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर न हो इस बात का ध्यान रखें।
आनन्दादि योग से विवाह से संबंधित निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ ठीक से चर्चा करें, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में जी जान लगा दें, अपना पूरा ध्यान अपने गोल पर केंद्रित कर दें।
पेट की जलन तकलीफ दायक हो सकती है।

 
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
व्यवसाय के क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है।
सुनफा योग से वर्कप्लेस पर किसी भी असमंजस की स्थिति में हो तो सीनियर की सलाह अवश्य लें।
युवा वर्ग को किसी की नकारात्मक टिप्पणी पर ध्यान नहीं देना चाहिए, उन्हें इग्नोर करना ही संतुष्टि प्राप्त करने जैसा होगा।
प्रेमी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग बन सकती है, घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिताएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को उन्नति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे।
सेहत के मामले में मन लगाकर खाना चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए।
वाशि योग से अपने करियर को बेहतर बनाने का जुनून आपको सफलता देगा।

 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की बाधा आ जाने एवं वाद-विवाद से मन अशांत और आप परेशान रहेंगे।
लव लाइफ को लेकर पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में कर रहे महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-चपेट से कष्ट हो सकता है।
युवा वर्ग अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर करने से बचे आज की बचत की आवश्यकता को पूर्ण करेंगी।
बिजनेस में आप द्वारा जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है, इसलिए जो भी डिसीजन ले वो सोच-समझकर ही लें।

 
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
गजकेसरी, वरियान योग के बनने से बिजनेस में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है, शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी।
प्रेमी जीवन में सुख-शांति रहेगी, अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
बुधादित्य योग से वर्कस्पेस पर काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा, अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपनी परीक्षा से संबंधित उचित परिणाम हासिल होंगे।
सेहत के मामले में आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
युवा वर्ग  को सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जीवन में सामाजिक सक्रियता भी आवश्यक है इसलिए बढ़ चढ़ कर भाग लें।

 
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
आनन्दादि योग से बिजनेसमैन के मार्केट में सकारात्मक स्थितियां बनेंगी और व्यापार में उन्नति भी होगी, लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में आपको अधिक मेहनत करनी होगी।
निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा, प्रेम जीवन में दूरियां कम होगी।
ऑफिस में कठोर मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा, जिसको लेकर एंप्लॉयड पर्सन प्रसन्न नजर आएंगे।
बात करें सेहत की तो आप अपने खान-पान में संयम रखें, रक्तचाप व उदर विकार से परेशान हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में आ रहीं जटिल समस्याओं को अपनी सूझबूझ से आसानी से सुलझा लेंगे।
सुनफा योग से युवा वर्ग दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहें और जो भी संभव हो मदद करें, मदद कर अपने पुण्य के डिपॉजिट को मजबूत करें।

 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।  
गजकेसरी, वरियान योग के बनने से बिजनेस में पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें, आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
युवा वर्ग को फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण करना होगा।
जीवनसाथी को भावनात्मक सहारा देना होगा, कुछ समय निकाल कर उनके पास बैठिए और उनकी बातों को ध्यान से सुनकर सुझाव दीजिए, लवर की कोई बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है।
वाशि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में जोश और आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में आपके बनते कार्यों में अक्सर कांटे आने का कारण कार्य के प्रति आपका आलस्य और लापरवाही ही होती है, अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है, अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें।
वर्कस्पेस पर आप किसी घटना से निराश और परेशान हो सकते हैं, आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, आपके सीनियर्स काम के बारे में कुछ परेशान कर सकते हैं।
लव लाइफ के बारे में फैमिली को पता चलने पर फैमिली मेंबर की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के व्यवहार और आचरण से सभी असंतुष्ट रहेंगे।
समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें।
युवा आलस्य का त्याग करें और यह भी ध्यान रखें कि टेक्नोलॉजी का उपयोग तो करें लेकिन उसमें समय बर्बाद न करें।
शुगर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें, नियमित रूप से डॉक्टर के बताए निर्देशानुसार टहल कर शुगर को कंट्रोल करें।

Comments