AAJ KA RASHIFAL 9 September 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
9 सितम्बर मंगलवार, द्वितीया श्राद्ध
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज शाम 06ः30 तक आश्विन कृष्ण द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज शाम 06ः07 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गण्ड योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए सम्पर्क से हानि होगी।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से कॉर्पोरेट मीटिंग में उपलब्धियों का बखान करने से जलन की भावना नुकसान पहुंचाएगी, बिजनेस विस्तार में धन की कमी आ सकती है।
वर्कप्लेस पर जल्दी कामयाबी हासिल करने के चक्कर में किसी अनुचित कार्य में रुचि ना लें अपने गुस्से व ईगों पर कंट्रोल रखें।
प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए आपको इस संकट से निपटने की ज़रूरत है, रिलेशन में अहंकार से समस्या आएगी।
चन्द्रमा द्वादश भाव में रहते पंचम भाव से षडाष्टक सम्बध रहने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं को कमजोर और बीमार महसूस करेंगे।
कंधों में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
आप श्री गणेश को मोदक चढ़ाए और संकटनाशक गणपति स्त्रोत का पाठ करें।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढाने का प्रयास करें।
गण्ड व सार्वर्थसिद्धि योग रहने से लवर के साथ ड्राइव की प्लानिंग बनेगी, लेकिन फैमिली लाइफ में खटास रहेगी।
वाशि योग से बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम में कमी आएगी साथ ही पार्टनरशिप बिजनेस में दोनों की मेहनत बहुत अधिक सफलता दीलाएगी।
चन्द्रमा-मंगल का दृष्टि सम्बध रहने से एंप्लॉयड पर्सन के काम को सराहा जाएगा, आप अपने कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे।
स्टूडेंट्स स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं।
आप सूर्य पुत्र शनिदेव को काले तील एवं सरसों का तेल चढ़ाएं और दशरथकृत शनिस्त्रोत का पाठ करें।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिनो पर चले।
बुधादित्य योग से फेस्टिवल सीजन मार्केट में अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को जागृत करने का है, सरकारी एवं देनदारियों से संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी।
वर्कस्पेस पर भाग्य का सकारात्मक स्ट्रोक आपको दूसरों से आगे रखेगा, दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहेगा।
आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
चन्द्रमा दशम भाव में रहते द्वितीय भाव में विराजित शुक्र से नवम-पंचम राजयोग रहने से किसी कार्यक्रम में आप अपना दिल खो बैठेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखें।
आनन्दादि योग से वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।
आप देवगुरु बृहस्पति की पुजा करते हुए ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः हल्दी की माला से करें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
सुनफा योग से ऑफिशियल टूर की संभावना बन सकती है, साथ ही न्यू जॉब की तलाश पूर्ण हो सकती है।
लवर से मीटिंग पर खुशनुमा वातावरण बना रहेगा, अगर घर चेंज की प्लानिंग फलीभूत होने का समय आ गया है।
गण्ड, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में विशेष वृद्धि के योग बन रहे हैं, समय के साथ अपडेट होने से फॉरेन बिजनेस में राहत मिलेगी।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा नवम भाव में रहते अष्टम भाव में विराजित राहु से 2-12 का सम्बध रहने से इंफेक्शन अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
आप ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप काली तुलसी की माला से करें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी से झगड़ा हो सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से बिजनेसमैन की फायनेंशियल कंडिशन इफेक्टिव होने से ज्यादा मेहतन करनी पड़ेगी।
रिलेटिव के आगमन से एक्सपेंडिचर में वृद्धि होगी, प्रॉमिश पूरा न होने पर पार्टनर का विश्वास कम होगा।
चन्द्रमा अष्टम भाव में आपकी राशि में विराजित सूर्य से षडाष्टक सम्बध रहने से वर्कप्लेस पर टारगेट इनकंपलीट होने से सिचुएशन नॉर्मल नहीं रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को वांछित परिणाम प्राप्त होने में देरी हो सकती है।
आपके स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत देते हैं।
आप ऊँ नमो भगवते रूद्राय का रूद्राक्ष की माला से एक माला जाप करें।
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनस में कुछ बदलाव से तेजी आएगी।
चन्द्रमा सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से स्पोर्ट्स पर्सन फिल्ड में कुछ चैजेंज करना चाहेंगे।
गण्ड, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलने से कोई रुकी हुई पेमेंट प्राप्त होने से फायनेंशियल कंडिशन सुधरेगी, लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में रिस्क न ले।
माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के कार्यां में कोवर्कर की हैल्प से कार्य में प्रगति आएगी।
वाशि योग से लव लाइफ में मधुरता रहेगी, लेकिन फैमिली लाइफ में संमस्या का सामना करना पड़ेगा।
लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है।
आप अंजनी सूत हनुमान जी ऊँ हं हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
चन्द्रमा षष्ठ भाव में रहते दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहने से एंप्लॉयड पर्सन के ट्रांसफर के चांसेज बन सकते है, कोवर्कर की एक्टिविटि से अंजान न रहें।
बुधादित्य योग से फैमिली लाइफ में सामंजस्य से कार्य बनेंगे, लवर के साथ केंडल लाइट डीनर की प्लानिंग बनेगी।
स्टूडेंट्स स्टडी में ऑनलाइन कुछ नई चीजों की प्लानिंग बना सकते हैं।
सिर दर्द की तकलीफ ठीक होने में वक्त लग सकता है।
गण्ड, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के लिए गए डिसीजन से इनकम में वृद्धि के साथ प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी।
व्यवसाय में सुधार से राहत मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर आएंगे।
आप श्री राम के राम नाम का जाप करें।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धनलाभ होते-होते रूक जाएगा।
चन्द्रमा पंचम भाव में रहते अष्टम भाव में विराजित गुरू से 4-10 का सम्बध रहने से छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आनन्दादि योग से बिजनेसमैन का उदार और सहज स्वभाव ही मार्केट में आपकी सफलता का कारण बनेगा, लेकिन पार्टनरशिप बिजनेस में अप्स-डाउन रहेगी।
ऑफिस में संवेदनशील मामलों पर बॉस आपको कुछ कहेंगे जो आपको बहस लग सकती है।
फैमिली विवाद का सॉल्यूशन होने से वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा, प्रेम जीवन में प्रेम की लहर रहेगी।
वाशि योग से स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
आप शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर पंचाक्षर मंत्र की एक माला जाप करें।
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहते नवम भाव में विराजित बुध से षडाष्टक सम्बध रहने से पार्टनरशिप बिजनेस में विवाद होने से टर्नओवर में कमी के चलते आप पीछे हट सकते है।
लव लाइफ में शंका की सिचुएशन बनेगी, जिससे फैमिली में सुख-शांति की कमी दिखेगी।
माकेर्टिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के सुस्ती से उनके प्रयास निष्फल रहेंगे।
आप धार्मिक गतिविधियाँ करेंगे, लेकिन बहस और चर्चा से दूर रहें।
स्पोर्ट्स पर्सन की लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहने से स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या आपके सामने आ सकती है।
आप रामभक्त हनुमान जी को रोट चढाकर वहीं उनके समक्ष लाल आसन पर बैठकर हनुमान चालिसा का पाठ करें।
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
चन्द्रमा तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव में विराजित शुक्र से नवम-पंचम सम्बध रहने से लवर की कोई बात दिल में जगह बना लेगी, विवाहोतर प्रेम संबंध से दूर रहें।
तनाव और नकारात्मक विचारों का सर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
गण्ड, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलने से पेरेंटल बिजनेस विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।
बुधादित्य योग से बॉस के द्वारा आपको नया टास्क दिया जा सकता है, जॉब में बेहतर स्थान मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फिल्ड पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।
आप मां लक्ष्मी का मानसिक ध्यान करें।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्यकर्म करें।
सुनफा योग से फेस्टिवल सिजन पर किसी नए प्रॉडक्ट् को लेकर ऑफिशियली टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
भाग्य का साथ मिलने से फैमिली में सभी आपकी सलाह मानेंगे, लवर के लिए दिन अच्छा रहेगा।
चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहते पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोशियल मीडिया पर व्यस्त रहकर अपना किमती समय बर्बाद करेंगे।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।
आनन्दादि योग से टैक्स, रिटर्न रिलेटेड मेटर निपटने से बिजनेस मे तेजी सकारात्मक वातावरण लाएगी बनेगा।
आप शनिदेव के बिज मंत्र का 108 बार जाप करें।
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन दुःखी व अशांत रहेगा।
सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
बुधादित्य योग से पार्टनरशिप बिजनेस में सेल में वृद्धि के योग बनेंगे, लेकिन बिजनेस विस्तार श्राद्ध के बाद ही करें।
चन्द्रमा-मंगल का दृष्टि सम्बध रहने से मेहनत व परिश्रम से वर्कप्लेस पर इम्पोर्टेंट वर्क कंपलीट होगा।
जीवन में जहां आपको एक ओर से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ लवर की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।
युवा वर्ग अपने कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे, और सफल भी होंगे।
गण्ड, सर्वार्थसिद्धि योग कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपने ड्रिम पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।
आप ऊँ नमों भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र की एक माला का जाप करें।

Comments
Post a Comment